कोई भी पुरुष कितना भी सभ्य और चाहे कितनी भी सौम्य भाषा में स्त्री से बात करें । स्त्री तत्क्षण उस पुरुष के मन को भांप लेती है,पढ लेती है। चंद बातों मे पुरुष को पहचान लेती है..
स्त्रियों में एक गुण होता है जो की बहुत ही अद्भुत है..
कुछ स्त्रियों से प्रेम मत कीजिए, उनसे मित्रता कीजिए।
उनके सामने मन खोलकर रखिए, न पाने की इच्छा रखिए, न खोने का भय।
क्योंकि कुछ स्त्रियां जीवन में नदी की तरह होती है वो किनारों पर अधिकार नहीं जमाती, बस अपनी उपस्थिति से प्यास बुझाती रहती है।
हर नदी को अपना बना लेना आवश्यक नही।