सोशलमीडिया पर कोई निष्पक्ष नहीं होता है। सबके अपने अपने पक्ष होते हैं और उसके आधार पर उनके फोलोवर्स होते हैं। उन फोलोवर्स को मेंटेन करने के लिए वही बात करते हैं जो उनको अच्छा लगता है।
तार्किक दृष्टिकोण के बजाय बहुमत वाले फोलोवर्स इन्हें ज्यादा प्रभावित करती है।
210
बिहार की जनता ऐसे ही नेताओं को डिजर्व करती है।
चुनाव के समय काम छोड़कर झंडा उठाने के लिए मजदूर आ जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद मजदूरी करने वापस सूरत, मुम्बई, बैंगलोर, चेन्नई चले जाते हैं।
नेताओं को पता है कि ये मूर्ख जनता का कुछ नहीं होने वाला है।
बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह के शादी के सालगिरह का कार्ड है। बिहार जैसे ग़रीब राज्य में जहां एक बाप अपनी बेटी की शादी कराने में इतनी तकलीफें झेलता है, वहां मंत्री जी की रईसी देख लीजिए।
मंत्री जी कुछ महीने पहले दिल्ली के एक कांड में फेमस हुए थे।
15
देर आए दुरुस्त आए।
बिहार में भोजपुरी गाना बनाने वालों ने सारी हदें पार कर दी थी। कभी जिला तो कभी जाति आधारित रंगदारी वाले गानों की प्रतियोगिता हो रही थी।
ये चुनाव के समर्थन से ही चल रहा था।
@bihar_police ने जो कार्रवाई की है वो प्रशंसनीय है।
गाना यूट्यूब से भी हटवाएं। 🙏
16
जब @fssaiindia जैसे संस्थान चीर निंद्रा में हो और कंपनियों को जनता के स्वास्थ्य से खेलने का प्रमाण पत्र मिला हो तो कंपनियां ऐसे ही देश और जनता को ठगती है और स्वास्थ्य से खेलती है।
@khurpenchh
28
हापुड़ के धौलाना में ब्रेड पकौड़ा युद्ध। 😄
इंटरनेट पर लोग इसे साल 2021 के मशहूर 'बागपत के चाट युद्ध' की तरह देख रहे हैं, क्योंकि यहाँ भी मामूली सी बात पर जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलीं।
#PakaudaYudh #Hapud
69
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में उसके सैनिकों ने 28 लड़ाकों को मार गिराया और 32 को घायल कर दिया।
मारे गए और घायल हुए इन लोगों में ज्यादातर इस्लामिक स्टेट के आतंकी थे, जो पाकिस्तान से आए थे।
15
सत्येन्द्र कुमार 'योगवीर' retweeted
दरवाजे की चौखट पर बैठी मां की आंखें हर आने-जाने वाले रास्ते को निहार रही हैं। भाई की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे और घर के बाहर जुटी भीड़ भी बस एक खबर का इंतजार कर रही है—कि कहीं से कोई सूचना आए और परिवार को उनकी बेटियों के सकुशल होने की खबर मिल जाए।
प्रयागराज के जंघई क्षेत्र की पतवा ग्राम सभा से दो नाबालिग बच्चियां पिछले 10 दिनों से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, 13 वर्षीय निधि पांडे और 9 वर्षीय अनन्य पांडे स्कूल गई थीं, लेकिन इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटीं।
दस दिन बीत जाने के बावजूद बच्चियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ है। बच्चियों के सुरक्षित होने को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चियों को किसी ने या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
बच्चियों के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो, इसे लेकर परिवार बेहद चिंतित है। वहीं, समाज के कुछ लोगों ने भी बच्चियों की तलाश तेज कराने और मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन पर लगातार कार्रवाई का दबाव बनाने की बात कही है।
परिवार की एक ही गुहार है—
निधि और अनन्य जहां भी हों, सुरक्षित हों और जल्द से जल्द अपने घर वापस लौटें।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये दोनों बच्चियां कहां हैं?
क्या उन्हें जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सकेगा?
परिवार और ग्रामीणों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और किसी संभावित सुराग पर टिकी हैं।
@prayagraj_pol @igrangealld @DCPGNagarPRJ @ADGZonPrayagraj @CMOfficeUP
सत्येन्द्र कुमार 'योगवीर' retweeted
Replying to @SURYAJNP
Even my uncle was lost while coming back from Delhi to Odisha. but UP police didn't even file a FIR neither did the RPF. If anyone has seen this person pls contact
दिल-ए-उम्मीद तोड़ा है किसी ने
सहारा दे के छोड़ा है किसी ने
न मंजिल है न मंजिल का निशाँ है
कहाँ पे ला के छोड़ा है किसी ने
- राग़िब मुरादाबादी
30
आदरणीय @drsureshpant सर, पटना हाईकोर्ट में इस कविता के एक शब्द को लेकर सुनवाई होनी है। सोशलमीडिया पर सबकी अपनी-अपनी राय है। आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है।
धन्यवाद 🙏
23
एहसान तेरा होगा मुझ पर
दिल चाहता है वो कहने दो
मुझे तुमसे मोहब्बत हो गयी है
मुझे पलको की छाँव में रहने दो
एहसान तेरा होगा मुझ पर
दिल चाहता है वो कहने दो
मुझे तुमसे मोहब्बत हो गयी है
मुझे पलको की छाँव में रहने दो
एहसान तेरा होगा मुझ पर...
57
सत्येन्द्र कुमार 'योगवीर' retweeted
महराजगंज में बेड पर सो रहे मां और उसके 11 साल के बेटे को करैत सांप ने डस लिया। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर है। सांप खिड़की के सहारे कमरे की दीवार पर आया, जिसके बाद बेड पर गिरा। बच्चे के अंगूठे पर डसते ही उसने शोर मचाया तो मां उठ गई। जबतक वो कुछ समझ पाती, तब तक सांप ने उसके गाल पर डस लिया।
मां ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिवार के लोग दोनों को लेकर संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत करार दे दिया। जबकि महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बच्चे की मौत के बाद परिवार उसे जिंदा होने की उम्मीद में करीब 250 किलोमीटर दूर गाजीपुर के एक मंदिर ले गया। वहां महंत ने करीब 20 मिनट तक बच्चे को मूर्ति के सामने लिटाकर झाड़-फूंक की।
जब कोई हलचल नहीं हुई तो महंत ने बच्चे के जीवित न होने की बात कही, जिसके बाद परिवार शव लेकर वापस लौट आया।

















