Rahul Kaswan Office retweeted
#IndiaAtUN
MP Shri @RahulKaswanMP delivered 🇮🇳’s national statement in the Sixth Committee on Rule of Law at National and International Levels. In his statement, he highlighted the following:
➡️ Commitment to the rule of law at both national and international levels, anchored in the Constitution and the UN Charter.
➡️ Efforts to strengthen equality before law, access to justice, accountable governance and effective administration of justice.
➡️ Implementation of three new criminal laws, supported by capacity-building for police, prosecution and judiciary.
➡️ Strengthening legal frameworks for the digital age, including through the Digital Personal Data Protection Rules, 2025.
➡️ Need for consistent, transparent and equitable application of international law, with greater cooperation and capacity-building.
➡️ Emphasized that a more representative and inclusive international system, including UNSC reform, is essential to strengthening confidence in multilateralism and the international legal order.
@MEAIndia @PMOIndia @IndianDiplomacy @airnewsalerts @DDNewslive
Rahul Kaswan Office retweeted
#IndiaAtUN | Lok Sabha MP @RahulKaswanMP delivered 🇮🇳India’s national statement in the Sixth Committee on Rule of Law at National and International Levels.
In his statement, he emphasized that a more representative and inclusive international system, including #UNSC reform, is essential to strengthening confidence in multilateralism and the international legal order.
@IndiaUNNewYork
Rahul Kaswan Office retweeted
माननीय संसद सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र में सिंगापुर के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत बुरहान गफूर जी से मुलाकात की।
इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के भविष्य, बहुपक्षवाद को मजबूत बनाए रखने में छोटे देशों की भूमिका तथा वैश्विक दक्षिण से जुड़े मुद्दों पर भारत-आसियान साझेदारी के महत्व पर सार्थक चर्चा हुई।
📍संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क (UNHQ)
#IndiaAtUN
Rahul Kaswan Office retweeted
Honoured to deliver India’s national statement at the UN Sixth Committee on the "Rule of Law at the National and International Levels" at the UN. 🇮🇳
Proud to represent 1.4 billion Indians on the global stage!
#IndiaAtUN
@MEAIndia @PMOIndia @IndianDiplomacy @airnewsalerts @DDNewslive
Rahul Kaswan Office retweeted
वोट इस देश की और हर नागरिक की ताकत है, इसे हरगिज़ नहीं छीनने देंगे।
जय संविधान ✊
#VoteChori
@INCIndia @INCRajasthan
Rahul Kaswan Office retweeted
हर घर उजाले का जो सपना हमने 2023 में देखा,
अब वो धरातल पर हो रहा साकार।
संसदीय क्षेत्र में स्थित 47000 से अधिक ढ़ाणियों में स्थित घरों में विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर...
#MeraChuruLokSabhaParivar
Rahul Kaswan Office retweeted
विगत मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में यमुना जल परियोजना समझौते को सार्वजनिक करने सम्बन्धित मुद्दा नियम-377 के अंतर्गत उठाया था और शेखावाटी क्षेत्र के लिए पेयजल और सिंचाई से जुड़े प्रावधानों पर स्पष्टता की मांग की थी।
जिसके बाद यमुना जल परियोजना समझौता (MoA) सम्बन्धित विवरण माननीय केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल जी ने अपने पत्र में एक ऑनलाइन वेबसाइट लिंक के माध्यम से उपलब्ध करवाया है।
यह MoA राजस्थान की जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हम इस समझौते का समर्थन करते हैं। इसे राज्य की दीर्घकालिक जल आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानते हैं।
लेकिन, इस समझौते के विस्तृत अध्ययन से परियोजना के वास्तविक लाभ और इसके क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक स्पष्टता की आवश्यकता है। जो इस प्रकार हैं :—
⦿ 2026 के समझौते में वार्षिक पेयजल आवश्यकता पूरी करने के बाद उपलब्ध शेष जल का उपयोग सिंचाई और अन्य उद्देश्यों के लिए किए जाने का प्रावधान है। हालांकि, इसमें सिंचाई क्षेत्र, सिंचाई के लिए जल आवंटन या क्रियान्वयन की समय-सीमा का कोई मात्रात्मक विवरण नहीं दिया गया है। मूल DPR में चूरू, झुंझुनूं के लिए 1.05 लाख हेक्टेयर CCA/वार्षिक सिंचाई क्षेत्र तथा लाभार्थी जिलों में सीकर के लिए पेयजल की परिकल्पना की गई थी। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि 2018-19 के DPR में परिकल्पित सिंचाई घटक का वर्तमान स्वरूप क्या है, क्या यह वर्तमान परियोजना का हिस्सा बना हुआ है और यदि हां, तो वास्तव में कितने क्षेत्र में सिंचाई होगी। कितना जल आवंटित किया जाएगा और किस समय-सीमा में यह लाभ उपलब्ध होगा।
⦿ परियोजना के व्यापक ढांचे के अनुसार रेणुकाजी, लखवार और किशाऊ जलाशयों के निर्माण के बाद शेष अवधि में राजस्थान के संबंधित हिस्से को उसी प्रणाली के माध्यम से पेयजल और सिंचाई के लिए “जहां तक संभव हो” पहुंचाया जाएगा। 2026 का समझौता गैर-मानसून अवधि में हरियाणा को निर्धारित साझा पाइपलाइन के उपयोग की भी अनुमति देता है, जो निर्धारित शर्तों के अधीन है। राजस्थान के जल अधिकार को अनिश्चितता या किसी समझौते की स्थिति में नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि राजस्थान के जल हिस्से की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी, पेयजल आवश्यकताओं को किस प्रकार प्राथमिकता दी जाएगी और साझा पाइपलाइन के उपयोग के दौरान राजस्थान के अधिकार में कोई कमी न हो, यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा।
⦿ 30 जुलाई 2026 को लोकसभा में दिए गए जल शक्ति मंत्रालय के जवाब के अनुसार हांसियावास जलाशय की भंडारण क्षमता लगभग 386 MCM है, जो पेयजल के लिए निर्धारित है। परियोजना में लगभग 192 MCM क्षमता वाली तीन भूमिगत पाइपलाइनें हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 577 MCM है। वहीं, MoA में मानसून-पश्चात अवधि के दौरान हरियाणा के साथ एक निर्धारित पाइपलाइन को साझा करने का प्रावधान भी है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि तीनों पाइपलाइनों का उपयोग किस प्रकार होगा, क्या इनमें से एक हरियाणा के लिए निर्धारित है और इससे राजस्थान के पेयजल अधिकार पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
⦿ राजस्थान को प्राथमिक लाभार्थी माना गया है और वह पुनर्वास एवं मुआवजे सहित परियोजना की ₹34,102.24 करोड़ की पूंजीगत लागत वहन करने के लिए जिम्मेदार है। इसके बावजूद, समझौते में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चूरू, सीकर और झुंझुनूं को कितना पानी उपलब्ध कराया जाएगा अथवा प्रत्येक जिले में पेयजल की कितनी आबादी को कवरेज मिलेगा। जब राजस्थान इतनी बड़ी वित्तीय प्रतिबद्धता वहन कर रहा है, तो लाभार्थी जिलों के लोगों को जल आवंटन और परियोजना से लाभान्वित होने वाली अनुमानित आबादी का स्पष्ट जिलेवार विवरण मिलना चाहिए।
⦿ समझौते में परियोजना के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण तथा लागू कानूनों, नियमों और नीतियों के अनुसार मुआवजे एवं पुनर्वास का प्रावधान है। हालांकि, उत्पादक कृषि भूमि के अधिग्रहण को न्यूनतम रखने के लिए समझौते में कोई विशिष्ट सुरक्षा उपाय निर्धारित नहीं किए गए हैं। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि जहां तक संभव हो, स्थायी भूमि अधिग्रहण केवल आवश्यक परियोजना अवसंरचना तक सीमित रहे। कृषि भूमि के अधिग्रहण से पहले सरकारी अथवा बंजर भूमि के विकल्पों की उचित जांच की जाए तथा पाइपलाइन कॉरिडोर से प्रभावित गांवों में उचित पेयजल और भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था की जाए। प्रभावित किसान परिवारों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है।
@PMOIndia @RajCMO @CRPaatil
Rahul Kaswan Office retweeted
गूँजती है उन वादियों में, शौर्य की अमिट कहानी,
देश कभी न भूलेगा, अपने बेटों की वो अमर कुर्बानी।
उरी आतंकी हमले की बरसी पर मां भारती के वीर शहीदों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।
देश की अखंडता व संप्रभुता की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का यह राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
जय हिन्द 🇮🇳
#UriAttack
Rahul Kaswan Office retweeted
संसदीय क्षेत्र के सुजानगढ़ शहर में बरसात के समय जलभराव की बड़ी समस्या को देखते हुए आज अधिकारियों के साथ मीटिंग की और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
हमारे दो शहर सुजानगढ़ और चूरू 'अमृत योजना' में शामिल हैं, लेकिन बारिश के समय इन दोनों की शहरों की स्थिति बद्हाल रहती है। यहाँ लगभग 250 करोड़ ₹-250 करोड़ ₹ स्वीकृत होने के बावजूद अव्यवस्थाओं का आलम है। कमजोर प्लानिंग, सक्षम अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग नहीं होना, राज्य सरकार द्वारा समीक्षा के नाम पर स्वीकृत बजट को अटकाना और एसटीपी निर्माण के बावजूद उनका शुरू नहीं होना ही इस विफलता के बड़े कारण हैं।
सुजानगढ़ शहर में पिछले साल भी लम्बे समय तक जलभराव की समस्या रही। तब भी हमने लगातार इस मुद्दे को प्रदेेश सरकार के मंत्री और उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया, लेकिन बेहद अफ़सोस की बात है कि बाकि विषयों की और देखना तो दूर, प्रदेश सरकार 1.5 साल से नगरपरिषद में पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति भी नहीं कर पाई।
नगरपरिषद का दो साल से ऑडिट नहीं, पूर्णकालिक आयुक्त न होने से प्रगतिरत कामों की मॉनिटरिंग नहीं— नतीजा काम अटके हैं, भारी अनियमितताएं हैं और स्वीकृत हुए बजट का सदुपयोग भी नहीं हो पा रहा।
आज निरीक्षण के दौरान अनियमितता और गलत डाक्यूमेंट्स वर्क जैसे कई विषय सामने आए हैं। जयपुर में उच्चाधिकारियों को इस सम्बन्ध में अवगत करवाया है और पूर्णकालिक आयुक्त नियुक्त करने के लिये कहा है।
प्रदेश सरकार के मंत्री महोदय से भी पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति के साथ-साथ व्यवस्था में सुधार करने, पिछले दो साल का ऑडिट करवाकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।
यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा ही है कि एक तरफ तो आप निकाय चुनाव नहीं करवा पा रहे हो और दूसरी तरफ ना ऑडिट हो रही है और ना मॉनिटरिंग के लिये पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति हो पा रही।
@RajCMO @PMOIndia @officialkharra
#MeraChuruLoksabhaParivar
Rahul Kaswan Office retweeted
प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ ये जन आक्रोश केवल तारानगर क्षेत्र में नहीं, बल्कि आज प्रदेश के हर इलाके में है। विकसित भारत के हवाई सपने दिखाए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर आम आदमी को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये आये दिन जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गांव और शहरों में विकास के काम अटके पड़े हैं, युवा पेपर लीक और बेरोजगारी के कारण हताश और परेशान हैं, लेकिन इन सब विषयों पर सुध लेने वाला कोई नहीं।
इतनी बोझिल और बेपटरी सरकार प्रदेश की जनता ने पहली बार देखी है, जिसमें कोई भी व्यवस्था सुचारू नहीं रह गई है।
इसी बिगड़ी हुई व्यवस्था को लेकर आज संसदीय क्षेत्र के तारानगर में विधायक श्री @NBudania_INC जी की अगुवाई में आयोजित 'जन आक्रोश रैली' में शामिल हुआ। इस दौरान चूरू जिला कांग्रेस प्रभारी व फतेहपुर विधायक जनाब़ @MLAhakamAliKhan जी, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष व सुजानगढ़ विधायक श्री @ManojmeghwalINC जी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी और बड़ी संख्या में गणमान्य जन की उपस्थिति रही।
#Taranagar
@INCRajasthan @INCIndia
Rahul Kaswan Office retweeted
आज दिल्ली में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के सचिव श्री संजीव चौपड़ा जी से मुलाकात की।
इस दौरान संसदीय क्षेत्र के रावतसर (हनुमानगढ़) स्थित कृषि मंडी में बारदाने की अनुपलब्धता के चलते समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद रूकने की समस्या से उन्हें अवगत करवाया।
FCI द्वारा तय मात्रा के हिसाब से बारदाना उपलब्ध नहीं करवाने के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सचिव महोदय ने आश्वासन दिया है कि अतिशीघ्र बारदाने की व्यवस्था करवा दी जायेगी।
#MeraChuruLoksabhaParivar
Rahul Kaswan Office retweeted
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के #GreenOverGreed अभियान के साथ हूँ।
ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। इसे चंद लोगों के फायदे के लिये नष्ट नहीं होने दिया जा सकता है।
प्रकृति संरक्षण से ही वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा, अत: हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि करोड़ों पेड़-पौधे, प्राचीन वर्षा वन और बहुमूल्य जैव विविधता को बचाने की इस मुहिम से जुड़ें।
आप भी नीचे दिए लिंक के माध्यम से हस्ताक्षर कर श्री @RahulGandhi जी की प्रकृति संरक्षण की इस लड़ाई का हिस्सा बनें।
rahulgandhi.in/nicobar-matte…
#GreenOverGreed 🇮🇳
#NicobarMatters
#RahulGandhi
Rahul Kaswan Office retweeted
केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मा. @jayantrld जी से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के सुजानगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी।
मैंने मंत्री जी को बताया कि जिला मुख्यालय चूरू से अत्यधिक दूरी के अलावा सुजानगढ़ में अतिरिक्त जिला मुख्यालय संबंधित सभी कार्यालय स्थित हैं। बड़ी आबादी और भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार यहां केन्द्रीय विद्यालय होना नितांत आवश्यक है। पूर्व में भी हमने कई बार इस सम्बन्ध में मांग रखी है।
अत: क्षेत्र की इस बड़ी मांग पर अतिशीघ्र विचार कर केन्द्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति जारी की जाए।
#MeraChuruLoksabhaParivar
#Sujangarh
Rahul Kaswan Office retweeted
वैश्विक हालातों और केन्द्र सरकार के द्वारा समय रहते कदम न उठाने के चलते आज देश में चिन्तनीय परिस्थिति बन गई है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ते दामों से रोज़मर्रा की चीजों के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही फर्टिलाइजर आपूर्ति को लेकर भी किसान चिन्तित है।
मॉनसून का सीजन बिल्कुल नजदीक है, इसलिए देश भर में किसान को डीएपी/यूरिया एवं डीजल की जरूरत पड़ेगी। सरकार एक एडवाइजरी जारी कर देशभर के किसानों को बताए कि कितनी मात्रा में डीएपी/यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। कितनी मात्रा में किसानों को मिल पायेगा तथा कितनी किल्लत रहने वाली है; ताकि धरातल पर पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो और किसान अपनी एडवांस प्लानिंग कर सकें।
जाहिर है वर्तमान परिस्थितियों के कारण किल्लत होगी, लेकिन समय रहते देश भर के किसान से संवाद कर उर्वरकों के संयमित उपयोग को बढ़ावा देने के कदम उठाए जाएं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये नई पहल तत्काल शुरू की जाए और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन पैकेज के साथ किसानों से सीधे क्रय करने का मॉडल विकसित किया जाना अति आवश्यक है।
@INCIndia @INCRajasthan @PMOIndia @ChouhanShivraj
#Economy #Farmers
Rahul Kaswan Office retweeted
जल जीवन मिशन के अंतर्गत चूरू जिले में प्रथम चरण में हुए कामों में आए करीब 80 करोड़ ₹ के डेविएशन की फाइल जयपुर और चूरू के बीच 2 साल से चक्कर काट रही है, लेकिन प्रदेश सरकार बजट जारी नहीं कर रही, जिससे बनी हुई टंकियां जुड़ नहीं पा रही हैं और बड़ी आबादी पेयजल से वंचित है।
#MeraChuruLoksabhaParivar
@RajCMO
Rahul Kaswan Office retweeted
ये आक्रोश है- सरकार की नाकामी के खिलाफ,
ये आक्रोश है- बेपटरी हो चुकी व्यवस्था के खिलाफ!
सादुलपुर (चूरू) में 45 डिग्री से अधिक के तापमान पर जनता की ये हुंकार नाकाम हो चुकी सत्ता के खिलाफ है। भीषण गर्मी में जनता को न पानी मिल रहा और न बिजली। JJM में बनी हुई टंकियां जुड़ नहीं पा रही हैं, जिससे पेयजल व्यवस्था बिल्कुल ठप्प हो चुकी है। ऊपर से अघोषित रूप से घंटों तक बिजली कटौती ने आम आदमी के जीवनयापन को कठिन बना दिया है।
ग्रामीण और शहरी सड़कों की तरफ इस सरकार का ध्यान कभी गया ही नहीं है। गांवों में विकास के काम रूके पड़े हैं और शहरों में कचरे के ढ़ेर लगे हैं। इसका एकमात्र कारण है कि यह सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है और इसी नाकामी को छुपाने के लिये निकाय और पंचायत चुनावों से भाग रही है।
शिक्षा व्यवस्था के हालात भारी खराब हैं। स्कूली इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से रसातल पर है और लाखों पद खाली पड़े हैं। ऊपर से बेरोजगारी का बड़ा दौर और पेपर लीक की लगातार घटनाओं ने युवाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है।
देश के वर्तमान हालात चिन्ताजनक हैं। डीजल व पेट्रोल की किल्लत और बढ़ते दामों से आम आदमी पर महंगाई की मार है, तो रोजगार देने वाला बड़ा सेक्टर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।
आज जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है और जब जनता सवाल करे तो कह रहे हैं—मैलोडी खाओ, खुद जान जाओ।
@INCIndia @INCRajasthan
#MeraChuruLoksabhaParivar #Churu @RajCMO
Rahul Kaswan Office retweeted
वो सुना रहे मैलोडी की कहानी,
जनता मांगे बिजली-पानी,
हक की लड़ाई लड़ रही जवानी और किसानी।
#MeraChuruLoksabhaParivar
#Rajasthan
Rahul Kaswan Office retweeted
खरीफ-2021 का 500 करोड़ ₹ का फसल बीमा क्लेम चूरू के किसानों का हक है, इसके लिये हर लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगे।
प्रदेश सरकार किसी वहम में ना रहे, किसान अपना हक लेकर रहेगा।
#Rajasthan
#MeraChuruLoksabhaParivar
@RajCMO @DrKirodilalBJP @INCRajasthan
Rahul Kaswan Office retweeted
आर्थिक मोर्चे पर सरकार की विफलता से देश में हालात बेहद चिन्ताजनक हो चले हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और किल्लत से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। वैश्विक हालातों को देखते हुए सरकार को समय रहते फरवरी माह में उचित कदम उठाने थे, जो नहीं उठाए गए क्योंकि सरकार का पूरा ध्यान राज्यों के चुनाव में रहा।
⦿ वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में आयात-निर्यात पर भारी असर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत/बढ़ते दामों से ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर व्यापक और गहरा असर पड़ रहा है। राजस्थान और विशेषकर हमारे शेखावाटी क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में इस व्यवसाय से जुड़े हैं, जिनके लिये अब परिस्थिति गंभीर होती जा रही है। यह सेक्टर अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, अत: कमर्शियल ट्रांसपोर्ट वाहनों की EMI पर मोरेटोरियम देने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।
⦿ एक विरोधाभासी बात यह भी है कि एक तरफ सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने के लिये जनता को कह रही है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के हालात दयनीय हैं। राजस्थान में सरकारी बसों की भारी कमी है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट अति न्यून दर्जे का है तो बाकि क्षेत्रों की कल्पना की जा सकती है। दूसरी और प्राइवेट बसों पर सरकार द्वारा भारी टैक्स और पेनल्टी थोपी जा रही है। अत: पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिये सरकार कुछ बड़ा सोचे और तत्काल क्रियान्वयन करे।
@PMOIndia @nitin_gadkari @nsitharaman @INCIndia @INCRajasthan
#Indian #Economy
Rahul Kaswan Office retweeted
किसान एकता जिंदाबाद ✊🌾
संसदीय क्षेत्र के सिधमुख में MSP खरीद प्रक्रिया में हुए घोटाले को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर किसान की आवाज़ बुलंद की।
लू के थपेड़ों के बीच हमारे जागरूक किसान भाईयों की मजबूत मांगों के आगे सरकार व प्रशासन को आखिरकार झुकना ही पड़ा।
खरीद प्रकिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ किसानों की तरफ से FIR दर्ज की गई है। गड़बड़ी से जुड़े कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड करने और कॉन्ट्रेक्ट फर्म को हटाने की कार्यवाही की हुई है। सहकारी समिति सादुलपुर की जांच करवाकर कार्यवाही करने, किसानों के तुलाई किये गये अतिरिक्त चने व सैम्पल के नाम पर लिये गये चने सम्बन्धित जांच कर किसानों को चना लौटाने की कार्यवाही की बात प्रशासन ने कही है। अत: सरकार इस पर भी यथोचित कार्यवाही कर किसान को उसका हक लौटाए।
चूरू की धरती से उठी किसानों की ये हुंकार न्याय की लड़ाई की शुरूआत है। प्रदेश सरकार अन्नदाता को कमजोर समझने की भूल कतई न करे और MSP खरीद प्रक्रिया के नाम पर हो रहे संगठित भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने हेतु उचित कदम उठाए।
साथ ही —
⦿ प्रदेश में NAFED व NCCF के खरीद केन्द्र जल्द खोले जाएं।
⦿ किसान की सम्पूर्ण उपज MSP पर खरीद की जाए।
⦿ पीएम धन-धान्य योजना के अंतर्गत चना व मूंग फसल को शामिल किया जाए।
#Kisaan @RajCMO @PMOIndia @DakMla @DrKirodilalBJP

































