Pinned Tweet
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer ⚠️
प्रिय छात्र-छात्राओं,
मैं जावेद मुस्तफा आप सभी को स्पष्ट रूप से सूचित करना चाहता हूँ कि मैं किसी भी छात्र से रिजल्ट, बैक पेपर, स्क्रूटनी, एडमिशन, परीक्षा, नौकरी या किसी भी अन्य कार्य के नाम पर कभी कोई पैसा नहीं लेता हूँ।
यदि कोई व्यक्ति मेरे नाम, फोटो या सोशल मीडिया पहचान का इस्तेमाल करके आपसे पैसों की मांग करता है, तो कृपया उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। वह व्यक्ति मुझसे किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं है।
✅ मेरी ओर से दी जाने वाली जानकारी और मार्गदर्शन पूरी तरह निःशुल्क (Free) है।
यदि किसी को मेरे नाम से कोई कॉल, मैसेज या भुगतान का अनुरोध प्राप्त हो, तो कृपया पहले मेरे आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर संपर्क करके सत्यापन अवश्य कर लें।
आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी मेरे नाम से किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
– जावेद मुस्तफा
"सतर्क रहें, सुरक्षित रहें"..
CBSE 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 16 फरवरी 2027 से नौ मार्च 2027 तक होंगी..
.
.
.
#cbse
#CBSEBoardExam2027
ब्लड डोनर की तत्काल आवश्यकता
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती मरीज किरण सिंह के लिए A Negative ब्लड ग्रुप की तत्काल आवश्यकता है.. यदि आपका ब्लड ग्रुप A Negative है और आप रक्तदान कर सकते हैं तो कृपया आगे आएं..
संपर्क:9415203992
रक्तदान करें, जीवन बचाने में सहयोग करें
#lucknow
कभी कभी लगता है कि रिचेक मूल्यांकन होता ही क्यों है..?बड़ी संख्या में छात्रों के अंक पहले मिले अंकों से कम हो जाते है, कुछ ही छात्र ऐसे होते जिनके अंक कम से ज्यादा होते है, जिनके अंक बढ़ते है तो ऐसे बढ़ते है कि 1 या 2 अंक की जगह 9 या 11 हो जाते है, जिनके घटते हैं उनके 14 की 2 या 4 हो जाते हैं..तो अब सवाल ये उठता है कि जिन परीक्षकों ने मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांची थी वो गलत थे या जिन परीक्षकों ने रिचेक मूल्यांकन में कॉपियां जांची वो गलत हैं.? और गलत कोई भी हो परेशानी और सजा तो पॉलीटेक्निक स्टूडेंट को ही उठानी पड़ती है न..?
.
.
#bteup
#polytechnic
🚨 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
📌 कैटेगरी वाइज चयन:
▪️ जनरल: 6,685
▪️ OBC: 18,210
▪️ SC: 7,136
▪️ ST: 648
👩✈️ चयनित अभ्यर्थियों में 4,481 महिलाएं शामिल हैं..
कटऑफ और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें..
#UPPolice #UPPoliceResult #PoliceBharti
इंतजार खत्म...
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन्यजीवन, विशेषकर बाघों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़े चैलेंजस पर DFO मनीष सिंह के साथ एक पॉडकास्ट। प्रतिक्रिया सादर आमंत्रित हैं।
#Tiger #Podcast
#PilibhitTigerReserve
#Wildlife
youtu.be/rZXG6EdUm30?si=2F0a…
सही समय पर काल आ गया...नहीं तो बाघ भी साथ में बैठा होता...#पॉडकास्ट वैसे ऐसा होना बहुत बड़ा इत्तेफ़ाक़ है...आप लोग सौभाग्यशाली थे, जो समय रहते सचेत हो गए...#पीलीभीत
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वहाँ के DFO मनीष सिंह का #पॉडकास्ट शूट हो रहा था. जंगल के अंदर बने एक गेस्ट हाउस के बाहर खुले में शूट करने का मन किया. लेकिन जंगल ने हमें समझाया कि थोड़ा हद में रहो और शूट रुक गया..
उस पॉडकास्ट का ये टीज़र है.
#Tiger #Forest
youtu.be/MaekC-rDVc4?si=K8wb…
🚨 रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: छात्राओं के लिए अंतिम अवसर
लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की जिन पात्र छात्राओं ने अभी तक आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है, वे 8 सितंबर को अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
📍 परीक्षा भवन, लखनऊ विश्वविद्यालय
⏰ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
साथ लाएं: आधार कार्ड, फाइनल ईयर मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, यूपी मूल निवास प्रमाण पत्र और APAAR/ABC ID..
⚠️ समय पर वेरिफिकेशन न कराने पर योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है..
#lucknowuniversiry
#uttarpradesh
#lkouniv
Allan Lloyds Pvt Ltd की महिला कर्मियों ने कंपनी पर लगाए आरोप.. पूरी सैलरी नहीं मिली और मांगने पर अभद्रता की गई. महिला कर्मियों ने 1090 पर की शिकायत.. पुलिस आरोपियों को मड़ियांव थाने लेकर गई..
.
.
.
#lucknowpolice
@lkopolice
लखनऊ विश्वविद्यालय UG प्रवेश 2026-27: जरूरी सूचना
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है और जिन्हें Provisional Allotment Letter जारी किया जा चुका है, लेकिन उनके दस्तावेजों का Verification अभी नहीं हुआ है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा..
संबंधित अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से अपने संबंधित विभाग में पहुंचकर Document Verification और Eligibility की जांच कराएं..
अभ्यर्थियों को अपने साथ:
• Provisional Allotment Letter
• Fee Receipt
• सभी मूल प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र सहित
• अंकपत्र
• TC
• चरित्र प्रमाण-पत्र
• इन सभी दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति
लेकर पहुंचना होगा..
यह प्रक्रिया BBA/BBA Tourism, BHMCT, BCA, BCA (AI/Cyber Security/IoT/Data Science), D.Pharm., B.Pharm., B.Pharm. Lateral Entry, B.Voc. Renewable Energy, LL.B. Integrated, B.B.A.LL.B., B.Com. NEP, B.Com. Hons., B.Sc. Agriculture तथा BVA/BFA समेत सूची में शामिल पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों के लिए है।
📍 सत्यापन संबंधित पाठ्यक्रम/विभाग के निर्धारित परिसर में होगा।
#lkouniv
#admission
#lucknowuniversity
luhostel.in — Lucknow University Hostel के Allotment & Application के लिए बनाए गए portal का “Account Suspended” दिख रहा है..
⚠️ सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि 5 सितंबर फीस जमा करने की आखिरी तारीख है..
ऐसे में छात्र कैसे शुल्क जमा कर सकेंगे..
@lkouniv
#LucknowUniversity #LUHostel #LucknowUniversityHostel
#update
बीएससी. (Math) (NEP) की 5वीं और LL.B. (Integrated 5 Years) की 7वीं Allotment जारी कर दी गई है.. अभ्यर्थी 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद अपने Application Form Number से Seat Allotment देख सकेंगे..
Seat Confirmation Fee जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त सुबह 10 बजे तक है..
#LucknowUniversity #Admission2026 #LLB #SeatAllotment
लखनऊ विश्वविद्यालय में UG प्रवेश 2026-27 के तहत बीएससी (Maths) (NEP) में चौथे चरण का Seat Allotment जारी कर दिया गया है.. अभ्यर्थी 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद अपने Application Form Number से आवंटन देख सकेंगे.. Seat Confirmation Fee जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है..
#LucknowUniversity #LUAdmission2026 #UGAdmission #BScMaths #SeatAllotment #Admission2026 #Lucknow #Education #LU
कुछ रास्ते मंज़िल के लिए नहीं होते,
बस खुद से मिलने के लिए होते हैं…
और हम भी उन्हीं रास्तों के मुसाफ़िर हैं,
जहाँ साथ सिर्फ़ तन्हाई चलती है.
#बस_ऐसे_ही




