Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur) header
Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur) profile picture

Chief Karni Sena Pariwar / Official Twitter account |

sherpur,Jaora, India
Joined January 2017
Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)Photo by Jeevan Singh Sherpur (@JSherpur)
जन क्रांति न्याय आंदोलन | अन्याय के ख़िलाफ़ न्याय की लड़ाई | 21 दिसंबर | हरदा xitter.cf/i/broadcasts/1yoKMPEEM…
15
41
3
145
6,762
ऐतिहासिक जीत, हर भारतीय के लिए गर्व का पल! अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मात देने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मोहित के शानदार प्रदर्शन और पूरी टीम के अदम्य साहस, मेहनत एवं जज्बे ने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। भारतीय युवा टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई! जय हिंद!
2
7
506
खालसा पंथ के संस्थापक, सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर सादर नमन। संस्कृति, स्वधर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। त्याग, वीरता और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन अनंतकाल तक सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
6
29
660
हम सभी साथी रतलाम पहुँच चुके हैं, अब आपकी बारी है! सभी साथी जल्द से जल्द राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचें। जब तक पुलिस प्रशासन हमारे सभी साथियों को सकुशल रिहा नहीं करता, तब तक संघर्ष का बिगुल बजता रहेगा। न हम पीछे हटेंगे, न हमारी आवाज़ दबेगी। एकजुटता ही हमारी ताकत है, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा!
1
71
1
172
1,088
बड़े भाई श्री महिपाल सिंह जी मखराना को पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन राजस्थान बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर यह प्रचारित किया जा रहा है कि वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं। आखिर प्रशासन इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह क्यों कर रहा है? यदि सब कुछ नियमानुसार हो रहा है, तो सच्चाई को स्पष्ट रूप से सामने रखने में क्या परेशानी है? जनता के सामने सच्चाई रखिए, झूठी बातें फैलाकर वास्तविकता को छिपाने का प्रयास मत कीजिए। संघर्ष जारी है, न्याय मिलने तक।
4
137
3
305
3,014
हम सभी साथी रतलाम पहुँच चुके हैं, अब बारी आपकी है! जो साथी अभी तक नहीं पहुँचे हैं, वे शीघ्रातिशीघ्र राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचें। जिला स्तर पर जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे सभी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार एवं सक्रिय रहें। साथियों, न्याय की यह लड़ाई अभी जारी है। अब समय है एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने का। जल्द पहुँचें, क्योंकि यह संघर्ष हम सभी का है और न्याय की इस लड़ाई में आपकी उपस्थिति बेहद जरूरी है।
8
348
3
782
3,701
हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा जिस प्रकार का रवैया अपनाया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। हमें खुशी है कि बड़े भाई श्री महिपाल सिंह जी को प्रशासन ने रिहा कर दिया है, लेकिन हमारा संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। जब तक हमारे सभी साथी रिहा नहीं हो जाते, तब तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। सभी साथियों की रिहाई के पश्चात हम एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
5
137
2
319
3,234
आवश्यक सूचना आज जो भी साथी रतलाम पहुँच रहे हैं, वे सभी यथाशीघ्र राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचना सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन साथियों को जिला स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, वे सभी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु पूरी तरह तैयार एवं सक्रिय रहें। साथियों, हमारा संघर्ष अभी जारी है।
3
42
1
103
1,067
आवश्यक सूचना आज जो भी साथी रतलाम पहुँच रहे हैं, वे सभी यथाशीघ्र राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचना सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन साथियों को जिला स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, वे सभी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु पूरी तरह तैयार एवं सक्रिय रहें। साथियों, हमारा संघर्ष अभी जारी है।
9
164
398
6,869
साथियों मैं कल 12.30 बजे रतलाम पहुँच रहा हूँ, बड़े भाई महिपाल सिंह जी और साथियो को प्रशासन शीघ्र रिहा करें! UGC रोलबैक की मांग को लेकर बड़े भाई श्री महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में रतलाम से भोपाल तक निकलने वाली यात्रा को शासन-प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बीच में ही रोक दिया। इतना ही नहीं, श्री महिपाल सिंह जी एवं उनके साथियों को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को कुचलने का अनुचित प्रयास है। हम शासन-प्रशासन की इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा एवं विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि श्री महिपाल सिंह जी सहित सभी साथियों को तत्काल प्रभाव से बिना शर्त रिहा किया जाए। अब चुप बैठने का समय नहीं है, अपने अधिकारों और स्वाभिमान की आवाज बुलंद करनी होगी। समस्त सर्वसमाजजनों एवं साथियों से अपील है कि कल 12 नवम्बर, सुबह 12:30 बजे राजपूत बोर्डिंग रतलाम अवश्य पहुंचें और इस विरोध में अपनी एकजुटता एवं भागीदारी सुनिश्चित करें। अन्याय के खिलाफ संघर्ष हमारा संकल्प है हम बड़े भाई महिपाल सिंह जी के संघर्ष में साथ खड़े है, कल आप सभी साथियों का रतलाम में इंतजार रहेगा...!!
3
141
5
400
3,897
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई दूज’ की आप सभी को हृदय से हार्दिक शुभकामनाएँ! ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पवित्र रिश्ता सदैव सुदृढ़, प्रेममय एवं आनंद से परिपूर्ण बना रहे। #BhaiDooj
4
18
1,360
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, गौ-सेवा और प्रेम एवं सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाए। #गोवर्धन_पूजा #GovardhanPuja
1
10
1,477
📍 जावरा कार्यालय आज जावरा कार्यालय पर विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ माँ लक्ष्मी जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
1
10
415
दीपावली के पावन पर्व की आप सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ। 🪔 दीपोत्सव का यह शुभ अवसर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना सदैव बनी रहे। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। ॥ शुभ दीपावली ॥ #दीपोत्सव #HappyDiwali
2
3
9
680
चिंतामन–नईखेड़ी रेल लाइन के भूमि अधिग्रहण को लेकर सामने आई खबरें चिंताजनक हैं। विकास कार्यों का हम विरोध नहीं करते, लेकिन विकास की प्रक्रिया में किसानों के अधिकारों, उनकी सहमति और उनके सम्मान की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। समाचार के अनुसार, भूमि अधिग्रहण के मुआवजे और अलाइनमेंट को लेकर किसानों की आपत्तियों के बीच अधिकारियों एवं ग्रामीणों के मध्य विवाद की स्थिति बनी। यदि किसान अपनी जमीन और उचित मुआवजे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो सरकार एवं प्रशासन का दायित्व है कि उनकी बात संवेदनशीलता और गंभीरता से सुने। किसानों की जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी आजीविका और पीढ़ियों की मेहनत का आधार है। इसलिए किसी भी परियोजना में पारदर्शिता, उचित मुआवजा और प्रभावित परिवारों के हितों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार से आग्रह है कि इस पूरे मामले में किसानों की आपत्तियों का निष्पक्ष निराकरण किया जाए, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा हो और प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों को भी संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं। विकास तभी सार्थक है, जब वह जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़े। किसानों की आवाज को दबाने के बजाय सुनना ही लोकतंत्र की सच्ची भावना है। किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई में हम किसानों के साथ खड़े है। @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
2
6
513
दत्तोदीपश्चतुर्दश्यां नरकप्रीतये मया। चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये।। आप सभी को,छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं। माता लक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और आप सभी का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे। #छोटी_दीपावली
1
2
20
3,054
मुझ पर सदैव अपनी कृपा, स्नेह एवं आशीर्वाद बनाए रखने वाले परम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि श्री 1008 मंगल दास जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर उनके श्रीचरणों में सादर वंदन एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गुरुदेव, आपका स्नेह, सानिध्य एवं आशीर्वाद सदैव मुझ पर बना रहे। आपके श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।
9
311
सुख, समृद्धि और आरोग्य के मंगलमय पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का सदैव वास हो। #Dhanteras #HappyDhanteras #HappyDhanteras
10
749
📍 जावरा | स्वास्तिक मार्केट आज पिपलौदा रोड, जावरा स्थित फैशन मंत्रा मेन्स वेयर स्टोर के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिष्ठान संचालक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति एवं सफलता के नए आयाम स्थापित करे। नवीन प्रतिष्ठान की उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यापारिक यात्रा हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
1
3
381
📍 जावरा | स्वास्तिक मार्केट आज पिपलौदा रोड जावरा स्थित स्वास्तिक मार्केट में नवनिर्मित प्रतिष्ठान फैशन मंत्रा मेन्स वेयर स्टोर के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिष्ठान संचालक को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति एवं सफलता के नए आयाम स्थापित करे तथा व्यापार दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति करे। नवीन प्रतिष्ठान की उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यापारिक यात्रा हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
1
3
13
426