@JJPofficiali
iAccount based inIndia
About this account
- Account based in
- India
- Connected via
- India Android App
Account-level information from X, not a live location or the device used for a specific post.
Political Party founded by Dr. Ajay Singh Chautala and @Dchautala.
Haryana
Joined July 2014
- Tweets2K
- Following43
- Followers71.4K
- Likes1.2K
इंकलाब की बुलंद आवाज और देशभक्ति के सर्वोच्च प्रतीक, अमर बलिदानी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनके अदम्य साहस और क्रांतिकारी विचारों ने स्वाधीनता संग्राम में जो नई जान फूंकी थी, उसके लिए यह कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
Jannayak Janta Party (JJP) retweeted
अब भी नहीं जगे तो समझलो, काम खत्म हो जाएगा
अपने छोरे बनें ड्राइवर, अफसर बाहरी आएगा
नौकरियां की उम्र लिकड़ गई, रोजगार नै तरसेगी
बहन हमारी करे ट्यूशन, कब सी किस्मत बरसेगी
हरियाणा निर्माता, पूर्व उपप्रधानमंत्री, किसान-कमेरे के मसीहा, ‘जगत ताऊ’ एवं युगपुरुष स्व. जननायक चौधरी देवी लाल जी की पावन जयंती पर हम सभी की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन।
जनसेवा, किसान और कमेरे वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
जननायक चौधरी देवी लाल जी अमर रहें! 🙏
राष्ट्र और हरियाणा की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान वीर योद्धा राव तुला राम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर सभी वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन। 🙏
विश्वास, आस्था और गौ-रक्षा के प्रतीक लोक-देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस - तेजा दशमी पर उनको शत शत नमन!
Jannayak Janta Party (JJP) retweeted
मुख्यमंत्री के पंजाब दौरों को देख कर लगता है वो हरियाणा के "विजिटिंग सीएम" हैं, बाकि समय तो वो पंजाब में भाजपा के प्रचारी बने हुए हैं. प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, सरकार दीये जलाने के लिए सरकारी महकमों पर दबाव बना रही है. सीएम पंजाब में जाकर हरियाणा में नौकरियां देने का झूठा दावा कर रहे हैं. हम ये नहीं कह सकते कि सीएम पंजाब के दौरों पर हैं, असल में वो अब रहते ही पंजाब दौरों पर हैं, तो हमें कहना चाहिए सीएम सैनी हरियाणा के 'विजिट' पर हैं.
🤖 Made with AI
भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सृजन, कौशल और निर्माण के आराध्य भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर हाथ को हुनर, हर प्रयास को सफलता और हर निर्माण को नई दिशा मिले।
सभी शिल्पकारों, कारीगरों, श्रमिकों और निर्माण से जुड़े साथियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ।
हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान और अभिव्यक्ति की शक्ति है।
हिंदी के समृद्ध साहित्य से लेकर आज की तकनीक, डिजिटल दुनिया और संवाद तक - हिंदी निरंतर आगे बढ़ रही है। आइए, अपनी भाषा का सम्मान करें और उसके गौरव को नई पीढ़ी व नए भारत से जोड़ें।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌺
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और सफलता का प्रकाश फैले। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से हर कार्य का शुभारंभ करें और जीवन में सकारात्मकता, सेवा एवं सद्भाव को अपनाएँ।
गणपति बप्पा मोरया! 🪔🌺
भारत रत्न, देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन।
शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वसुदेवस्य वन्दनं देवकीनन्दनं हरे: । शेषशायी नमस्तुभ्यं वसुदेवाय ते नम: ।।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री कृष्ण आपके जीवन में प्रेम, आनंद, सुख-समृद्धि और शक्ति को हमेशा बनाये रखें।
जय श्री कृष्ण ! राधे-राधे !!
Jannayak Janta Party (JJP) retweeted
सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा न होने देने के पीछे एक गिरोह की भूमिका है जो सरकार से तो न्यूनतम मजदूरी प्रति वर्कर ले रहा है लेकिन सफाई कर्मियों को बहुत कम भुगतान कर रहा है। आज 23वें दिन की हड़ताल के बाद भी सीएम के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। शहरों की सफाई व्यवस्था ठप्प है और सीएम के पास सफाई कर्मियों से बात करने का भी समय नहीं है। ये घमंड का परिचायक है।
Jannayak Janta Party (JJP) retweeted
बेरी में प्रेस वार्ता कर प्रदेश, युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी: बेरी विधानसभा सहित पूरे हरियाणा में हजारों वोट काटे जा रहे हैं या उन्हें 'शिफ्टेड' (Shifted) दिखाया जा रहा है। यहां तक कि मेरे और मेरे परिवार के वोटों पर भी बेवजह आपत्तियां लगाई गईं। चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया की सख्त निगरानी करनी चाहिए।
- कौशल रोजगार निगम (HKRN) और कच्चे कर्मचारी: HKRN का असली उद्देश्य ठेका प्रथा खत्म करना था, लेकिन आज प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा कच्चे कर्मचारी (जैसे सफाई कर्मी) परेशान हैं। सरकार उन्हें ना तो जॉब सिक्योरिटी दे रही है और ना ही उनके वेतन में उचित वृद्धि कर रही है।
- मुख्यमंत्री के पुलिस भर्ती पर झूठे दावे: मुख्यमंत्री पंजाब जाकर 5100-5700 युवाओं को रोजगार देने का झूठा दावा कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि उनके शासनकाल में एक भी पुलिस भर्ती पूरी नहीं हुई है। यह दर्शाता है कि उनके सलाहकार ही उनके मुंह से यह झूठ बुलवाने का काम कर रही हैं।
- कांग्रेस की अंदरूनी कलह: कांग्रेस पार्टी अब 'ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी' बन चुकी है। इनकी आपसी खींचतान और गुटबाजी को देखकर स्पष्ट है कि 2029 तक यह पार्टी अपना अस्तित्व खो देगी।
- हरियाणा से भेदभाव और खिलाड़ियों की अनदेखी: देश को सबसे ज्यादा मेडल (30-40%) देने वाले हरियाणा के साथ भेदभाव किया जा रहा है। खेल संस्थान, राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज और बड़े प्रोजेक्ट्स को हरियाणा से हटाकर गुजरात शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाले खेल पुरस्कारों को बंद करना सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है।
- 'कुर्ता-पजामा' पर बेतुकी टिप्पणी: 'कुर्ते-पजामे खूंटी पर टंग गए' वाला बयान बेहद शर्मनाक है। कुर्ता-पजामा हमारे लिए राष्ट्रीय पोशाक है। अगर यह गलत है, तो मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी खुद कुर्ता-पजामा क्यों पहनते हैं?
- युवाओं पर अपमानजनक टिप्पणी: जो युवा और बेटियां देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें 'नक्सली' या 'आतंकवादी' मानसिकता वाला बताना सरकार की हताशा को दर्शाता है। हमारी युवा पीढ़ी लड़ेगी, आगे बढ़ेगी और देश का नेतृत्व करेगी।
This video is larger than Cloudflare's 512 MB cache, so it can't be played through. More donations are needed to cover a larger cache. Donate
देश को अंग्रेज़ी हुकूमत से मुक्त कराने के संकल्प के साथ लंदन में ब्रिटिश अधिकारी कर्जन वायली को मार कर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले मदन लाल धींगड़ा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत शत नमन।
उन सभी वीरों को शत-शत नमन जिन्होंने हमारे सुनहरे कल के लिए अपना आज बलिदान कर दिया। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम मिलकर अपने देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
जय हिंद! वंदे मातरम!
Jannayak Janta Party (JJP) retweeted
सिखों धर्म के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां! 🙏
बाल रूप में निस्वार्थ सेवा और करुणा का संदेश देने वाले अष्टम पातशाह जी को कोटि-कोटि नमन।
Jannayak Janta Party (JJP) retweeted
इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन (INSO) के 24वें स्थापना दिवस पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया -- अब तक जितने भी आन्दोलन इस केंद्र सरकार के खिलाफ हुए हैं, उनको कभी रीजन के नाम पर कभी रिलिजन के नाम पर बाँट कर कमजोर करने की कोशिश की गई, लेकिन छात्रों का आन्दोलन एकमात्र ऐसा आन्दोलन रहा जिसमें भाजपा का ये हथकंडा काम नहीं आया. मैं देश के सभी जुझारू छात्रों को इसका श्रेय देते हुए बधाई देना चाहता हूँ. इस प्रयोग से न केवल सीखने बल्कि बार बार दोहराने की जरूरत है.
इनसो के तमाम पूर्व एवं वर्तमान कर्मठ कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई !!
@DrAjaySChautala @officialinso @DVJChautala @JJPofficial