बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह के महिला दुर्व्यवहार मामले में लिपापोती ... youtube.com/shorts/6rnFTaMm1… via @YouTube
1
3
2,855
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
मोतीलाल राय, जिसे जनशक्ति जनता दल से निष्कासित किया जा चुका है, के संबंध में लगातार गंभीर शिकायतें एवं आरोप सामने आते रहे हैं।
आरोप है कि श्री तेज प्रताप यादव जी के साथ नजदीकी का लाभ उठाकर विश्वासघात करने वाला मोतीलाल राय अब JioHotstar पर प्रसारित होने वाले ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो को रुकवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह JioHotstar की टीम एवं अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास कर रहा है।
इसके साथ ही जय सिंह राठौर, जो पूर्व में जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, पर भी आरोप है कि वे मोतीलाल राय के इशारे पर JioHotstar के अधिकारियों को फोन कर प्रसारण रुकवाने के लिए दबाव एवं धमकी दे रहे हैं।
श्री तेज प्रताप यादव जी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनसमर्थन से घबराकर इस प्रकार प्रसारण को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही, मोतीलाल राय पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और विरोधियों के साथ मिलकर काम करने के भी गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं।
महुआ विधानसभा चुनाव के दौरान भी श्री तेज प्रताप यादव जी के विरुद्ध काम करने तथा आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उनके आवास से लगभग ₹20 लाख की चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
प्रशासन से आग्रह है कि यदि प्रसारण रुकवाने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी, दबाव या अनुचित हस्तक्षेप किया जा रहा है, तो उसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
सभी नागरिकों से अपील है कि मोतीलाल राय या उसके सहयोगियों के नाम से होने वाले किसी भी फोन कॉल, पैसे की मांग या संदिग्ध संपर्क से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • धोखाधड़ी से बचें
जनहित में इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।
धन्यवाद।
14
1,658
🌼 श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼
जनशक्ति जनता दल की ओर से समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा की असीम कृपा आप सभी और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। प्रभु से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, आप सभी देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हृदय से शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ देता हूँ।
जय जगन्नाथ! 🚩🙏
🤖 Made with AI
जनशक्ति जनता दल के द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में आज दिनांक 15 जुलाई को मोतिहारी जिला की
जनता के बीच उपस्थित हुआ। इस दौरान सरकार से पीड़ित एवं शोषित कोदरिया की जनता से मुलाकात कर उनके वर्तमान हालात की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना...
9
987
जनशक्ति जनता दल के द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में आज दिनांक 15 जुलाई को मोतिहारी जिला की
जनता के बीच उपस्थित हुआ। इस दौरान मधुबन ग्राम क्षेत्र की पीड़ित जनता से मुलाकात कर उनके वर्तमान हालात की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना...
2
681
🌿 जनशक्ति जनता दल परिवार में हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ 🌿
आज व्यवस्था एवं समृद्ध महिला विकास मंच की कमेटी के तत्वावधान में आदरणीया श्रीमती वीना मानवी जी ने जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
साथ ही, आगामी बांकीपुर विधानसभा (पटना) से जनशक्ति जनता दल की ओर से उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रदान करने एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व कराने का निर्णय लिया गया है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि वीना मानवी जी अपने समर्पण, सेवा-भाव एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
जनशक्ति जनता दल उनके उज्ज्वल राजनीतिक जीवन एवं सफल जनसेवा की मंगलकामना करता है।
जनशक्ति जनता दल
“जनता की शक्ति, जनहित की राजनीति।”
4
1,208
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
जेईई एडवांस्ड 2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर AIR-1 प्राप्त करने वाले बिहार के होनहार बेटे शुभम कुमार को हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएँ।
360 में से 330 अंक प्राप्त कर शुभम ने न केवल अपनी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प का परिचय दिया है, बल्कि एक बार फिर उस प्रसिद्ध कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है कि “एक बिहारी, सब पर भारी।”
जन शक्ति जनता दल सदैव यह मानता है कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। हमारे दल का चुनाव चिन्ह ‘ब्लैकबोर्ड’ केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षण और जागरूकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, समाज को सशक्त और राष्ट्र को समृद्ध बनाती है।
आपकी यह सफलता करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि बताती है कि सपनों की ऊँचाई परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हौसलों की उड़ान से तय होती है। आज बिहार का हर हृदय गर्व से भरा हुआ है और हर आँख में आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ हैं।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएँ, अपनी प्रतिभा और विनम्रता से देश का नाम रोशन करें, और अपने उसी आत्मविश्वास भरे “Bihari Swag” के साथ दुनिया को बार-बार यह याद दिलाते रहें कि बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि प्रतिभा, परिश्रम और असाधारण उपलब्धियों की वह धरती है जहाँ से इतिहास लिखा जाता है।
बिहार को आप पर गर्व है।
आगे बढ़ते रहिए, चमकते रहिए, और अपनी सफलता से नई पीढ़ियों के सपनों को पंख देते रहिए।
– तेज प्रताप यादव
पूर्व मंत्री, बिहार सरकार
“जहाँ चाह, वहाँ राह; और जहाँ बिहारी का संकल्प, वहाँ सफलता स्वयं मार्ग तलाश लेती है।”
9
942
जनशक्ति जनता दल बिहार प्रदेश संगठन द्वारा ननौरी, पटना, बिहार निवासी संजीव कुमार जी को पटना जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने उनके सामाजिक कार्य, नेतृत्व क्षमता और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह नियुक्ति की है।
वर्तमान समय में उनकी पत्नी भी मुखिया पद पर कार्यरत हैं और क्षेत्र की जनता की सेवा कर रही हैं।
अब संजीव कुमार जी के जिला अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में संगठन और जनता के विकास कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
जनशक्ति जनता दल परिवार की ओर से संजीव कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। #janshaktijantadal
आज अरवल जिला स्थित मानिकपुर, किंजर निवासी पार्टी कार्यकर्ता महेश यादव जी के यहां आयोजित उनके स्वर्गवासी माता जी के पूण्य-तिथि कार्यक्रम में भाग लिया। @JJDOfficial_ @TejYadav14
नई जिम्मेदारी, नया जोश!
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जनशक्ति जनता दल श्री तेज प्रताप यादव जी ने नियुक्ति पत्र देकर संगठन को नई दिशा दी अब हर कदम होगा पार्टी की मजबूती की ओर! @TejYadav14 @JJDOfficial_ @yadavtejashwi @BJP4India @RJDforIndia @INCIndia @samajwadiparty @Jduonline
1
11
1,150
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी ने अपने महुआ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-मिर्जापुर, पंचायत-रूसलपुर मुबारक अंतर्गत विवेक प्रकाश जी की स्व० दादी जी के श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।
इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी के साथ पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी से बिहार प्रदेश संगठन के चिकित्सा प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. गुलशन यादव जी ने भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद और नियुक्ति-पत्र प्राप्त किया।
हमें पूर्ण विश्वास है कि डा. गुलशन यादव जी पूरी लगन और मेहनत से अपने संगठन संबंधित सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए “बिहार प्रदेश संगठन” को जमीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करेंगे।
#ChikitsaPrakoshth
#BiharPradeshSangathan
#JanshaktiJantaDal
#TejPratapYadav
#JJD #Bihar
आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बंगाल प्रभारी श्री मदन यादव जी के पश्चिम बंगाल पहुंचने पर पश्चिम बंगाल प्रदेश संगठन के हमारे युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपांकर चमोल जी द्वारा फूल-माला पहनाकर प्रभारी जी का बंगाल की ऐतिहासिक धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बंगाल प्रभारी श्री मदन यादव जी का संगठनात्मक विस्तार सहित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हेतु बेहद ही महत्वपूर्ण दौरा है।
जिसमें मुख्य रूप से आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशियों की सूची जारी करने सहित चुनावी कैंपेन को मजबूती प्रदान किया जाएगा।
#JanshaktiJantaDal
#TejPratapYadav
#WestBengalJJD
#WestBengalElection2026
देश के अन्य राज्यों सहित बिहार में भी विगत दो दिनों से लगातर मौसम में बदलाव के कारण आंधी, तूफान एवं बारिश ने गेहूं, मक्का, सरसों सहित अन्य दलहनी फसलें जैसे: अरहर, मसूर आदि को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
राज्य के हजारों की संख्या में हमारे किसान भाई-बहन इस अचानक हुई आंधी और बारिश से होने वाले नुकसान के कारण दुखी और व्यथित हैं।
महीनों मेहनत करके खेत में तैयार फसलों को बर्बाद होने का दुःख केवल हमारे किसान भाई-बहन ही समझ सकते हैं।
किसान भाइयों के इस दुःख की घड़ी में जनशक्ति जनता दल पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।
इसलिए हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण बेहाल हुए किसान भाइयों को उनके बर्बाद हुए फसलों की भरपाई, उन्हें उचित मुआवजा देकर किया जाए।
#Farmers #Crops #Rain #Bihargovernment #AgricultureDepartment #compensation #JanshaktiJantaDal
विश्व गौरैया दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
‘गौरैया बिहार की राजकीय पक्षी होने के साथ साथ उन पक्षियों में से एक है, जिससे हमें अपने बचपन के पल याद आते हैं।
आइये, आज विश्व गौरैया दिवस पर अपने आस-पास चहकने वाली नन्ही चिड़िया गौरैया के संरक्षण के लिए कदम बढ़ाएं और इस धरा पर उनके लिए सुरक्षित एवं आदर्श वातावरण बनाने का संकल्प लें।
#विश्वगौरैयादिवस
#worldsparrowday2026
#JanshaktiJantaDal
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी के नेतृत्व में जनशक्ति जनता दल "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026" में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।
हमारे पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमोद नारायण चौधरी जी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारणी ने बेहतर तरीके से काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप पश्चिम बंगाल की आदरणीय जनता-जनार्दन द्वारा ऐतिहासिक प्रेम, सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है।
पश्चिम बंगाल की आदरणीय जनता-जनार्दन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी को देखने और सुनने के लिए बेताब है।
जिसको ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के चुनावी कार्यक्रम विवरण आप सभी को सूचित किया जाएगा।
बंगाल में परिवर्तन की बयार,
जनशक्ति जनता दल है तैयार!
#JanshaktiJantaDal
#TejPratapYadav
#WestBengalJJD
#WestBengalElection2026
मिसेज इंडिया रहीं मोनिका मनी जी ने आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी के शुभ हाथों से पार्टी की सदस्यता लिया।
मिसेज इंडिया रहीं मोनिका मनी जी 2017 से लगातार समाज सेवा जैसे- शिक्षा, रोजगार, महिला उत्थान इत्यादि के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रहीं हैं।
मिसेज इंडिया रहीं मोनिका मनी जी के पार्टी में जुड़ने से पार्टी से संबंधित सामाजिक कार्यों को अधिक मजबूती मिलेगी।
#MrsIndia2017
#TejPratapYadav
#JJDMembership
#JanshaktiJantaDal













































