Shipra Indoria (@IndoriaShipra) header
Shipra Indoria (@IndoriaShipra) profile picture

वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान; निकलकर आँखों से चुपचाप, बही होगी कविता अनजान...🥀

Jaipur, India
Joined January 2018
Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)Photo by Shipra Indoria (@IndoriaShipra)
मेरी लिखी हुई पहली कविता.. आपको समर्पित सर 🙏 ये बहुत अच्छी नहीं परंतु लिखने का प्रयास किया है @DrKumarVishwas
315
262
39
3,194
अब दिल की तरफ़ दर्द की यलग़ार बहुत है दुनिया मिरे ज़ख़्मों की तलबगार बहुत है अब टूट रहा है मिरी हस्ती का तसव्वुर इस वक़्त मुझे तुझ से सरोकार बहुत है मिट्टी की ये दीवार कहीं टूट न जाए रोको कि मिरे ख़ून की रफ़्तार बहुत है ~ फ़रहत एहसास
1
1
3
209
हर साँस उखड़ जाने की कोशिश में परेशाँ सीने में कोई है जो गिरफ़्तार बहुत है पानी से उलझते हुए इंसान का ये शोर उस पार भी होगा मगर इस पार बहुत है ~ फ़रहत एहसास
1
1
4
65
Pehle Dol ka Badh Forest aur abb Arawali. A cruel joke in the name of progress. #SaveAravalli #SaveAravaliHills
1
2
133
मुझे बहुत बार लगता है ऐसी खबर सिर्फ़ और सिर्फ़ अखबार की हैडलाइन बनती है होता कुछ नही कुछ सालों पहले पकड़े गए अमृतलाल मीणा ने कहा था उसने सैंकड़ों RAS or अन्य लोगों को बनाया क्या हुआ उनका जब अगला स्वीकार कर रहा है तो फिर ऐसे सभी लोगो को पकड़कर संपत्ति जब्त करके बाहर क्यों नही निकाला जाता .... #पेपर_लीक
1
351
खबरें बस अख़बार में आकर चली जाती हैं होता कुछ भी नहीं, कितनी ही बार कितनी ही भर्तियों के बारे में खबरें आई और कुछ दिन बाद बासी न्यूज बनकर रह गई !! अब तो लगता है कुछ होने वाला नहीं है ऐसा ही होता रहेगा खबरें छपती रहेंगी और आरोपी निर्भय रहेंगे। यही सत्य है।
मुझे बहुत बार लगता है ऐसी खबर सिर्फ़ और सिर्फ़ अखबार की हैडलाइन बनती है होता कुछ नही कुछ सालों पहले पकड़े गए अमृतलाल मीणा ने कहा था उसने सैंकड़ों RAS or अन्य लोगों को बनाया क्या हुआ उनका जब अगला स्वीकार कर रहा है तो फिर ऐसे सभी लोगो को पकड़कर संपत्ति जब्त करके बाहर क्यों नही निकाला जाता .... #पेपर_लीक
3
249
राह बदलती नहीं-प्यार ही सहसा मर जाता है, संगी बुरे नहीं तुम-यदि नि:संग हमारा नाता है स्वयंसिद्ध है बिछी हुई यह जीवन की हरियाली- जब तक हम मत बुझें सोच कर-'वह पड़ाव आता है!' ~ सच्चिदानन्द हीरानंद वात्सयायन "अज्ञेय"
6
8
24
कब से विलोकती तुमको ऊषा आ वातायन से? सन्ध्या उदास फिर जाती सूने-गृह के आँगन से! लहरें अधीर सरसी में तुमको तकतीं उठ-उठ कर, सौरभ-समीर रह जाता प्रेयसि! ठण्ढी साँसे भर! ~ सुमित्रानंदन पंत
2
9
31
हैं मुकुल मुँदे डालों पर, कोकिल नीरव मधुबन में; कितने प्राणों के गाने ठहरे हैं तुमको मन में? तुम आओगी, आशा में अपलक हैं निशि के उडुगण! आओगी, अभिलाषा से चंचल, चिर-नव, जीवन-क्षण! ~ सुमित्रानंदन पंत
4
9
20
बहुत रोया वो हम को याद कर के हमारी ज़िंदगी बरबाद कर के पलट कर फिर यहीं आ जाएँगे हम वो देखे तो हमें आज़ाद कर के रिहाई की कोई सूरत नहीं है मगर हाँ मिन्नत-ए-सय्याद कर के ~ परवीन शाकिर
6
9
19
बदन मेरा छुआ था उस ने लेकिन गया है रूह को आबाद कर के हर आमिर तूल देना चाहता है मुक़र्रर ज़ुल्म की मीआ'द कर के ~ परवीन शाकिर
4
9
15
बहुत - बहुत आभार सर.. बहुत शुक्रिया🙏🏻😊😊
Replying to @IndoriaShipra
स्वागत, साहित्यनुरागी, काव्यप्रेमी शिप्रा का प्रवाह निरंतर बहता रहे,रुकना नहीं,आगे बढ़ते जाना। 💐
2
युद्ध को वे दिव्य कहते हैं जिन्होंने, युद्ध की ज्वाला कभी जानी नहीं है । ~ रामधारी सिंह "दिनकर" #StopWar #UkraineRussiaConflict #RussiaUkraineConflict #NoWar
5
समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध ~ रामधारी सिंह "दिनकर"
3
बहुत दिनों बाद कुछ लिख रही हूँ..मन कुछ उचट सा गया था इसलिए Twitter uninstall कर दिया था, अभी एक बार फिर से कविताएं शेयर करने का मन हो रहा है। इस बार ये सिलसिला पहले की तरह जारी रखने का प्रयास करूंगी। एक छोटी सी कविता शेयर कर रही हूँ उम्मीद है की आप सबको पसन्द आएगी। 🙏🏻😊
1
2
14
मैं गाती हूँ, पर गीतों के भाव जगाने वाला तू, मैं गति हूँ, पर मेरी गति में जीवन लाने वाला तू! मैं वीणा हूँ-या हूँ उस के टूटे तारों की वाणी- उस से सम्मोहन, संजीवन ध्वनि उपजाने वाला तू! ~ अज्ञेय
2
2
10
कौन शासन से कहेगा, कौन समझेगा, एक चिड़िया इन धमाकों से सिहरती है।🥺🙏
बहुत शुक्रिया दीदी🤗🙏🏻🥰❣️❤️
जीती रहो लाड़ो❤️❤️❤️ ख़ुशी है तुम आ गयी वापस ❤️😊😍
अश्रु मेरे माँगने जब नींद में वह पास आया! अश्रु मेरे माँगने जब नींद में वह पास आया! स्वप्न सा हँस पास आया! हो गया दिव की हँसी से शून्य में सुरचाप अंकित; रश्मि-रोमों में हुआ निस्पन्द तम भी सिहर पुलकित; अनुसरण करता अमा का चाँदनी का हास आया! ~ महादेवी वर्मा
1
19
28
वेदना का अग्निकण जब मोम से उर में गया बस, मृत्यु-अंजलि में दिया भर विश्व ने जीवन-सुधा-रस! माँगने पतझार से हिम-बिन्दु तब मधुमास आया! अमर सुरभित साँस देकर, मिट गये कोमल कुसुम झर; रविकरों में जल हुए फिर, जलद में साकार सीकर; अंक में तब नाश को लेने अनन्त विकास आया! ~ महादेवी वर्मा
4
13
17
देखा राम ने, सामने श्री दुर्गा, भास्वर वामपद असुर-स्कन्ध पर, रहा दक्षिण हरि पर। ज्योतिर्मय रूप, हस्त दश विविध अस्त्र सज्जित, मन्द स्मित मुख, लख हुई विश्व की श्री लज्जित। ~ सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' #विजयादशमी #निराला
1
7
12
हैं दक्षिण में लक्ष्मी, सरस्वती वाम भाग, दक्षिण गणेश, कार्तिक बायें रणरंग राग, मस्तक पर शंकर! पदपद्मों पर श्रद्धाभर श्री राघव हुए प्रणत मन्द स्वर वन्दन कर। "होगी जय, होगी जय, हे पुरूषोत्तम नवीन।" कह महाशक्ति राम के वदन में हुई लीन। ~ सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' #विजयादशमी
3
8
7
जुस्तुजू खोए हुओं की उम्र भर करते रहे चाँद के हमराह हम हर शब सफ़र करते रहे रास्तों का इल्म था हम को न सम्तों की ख़बर शहर-ए-ना-मालूम की चाहत मगर करते रहे हम ने ख़ुद से भी छुपाया और सारे शहर को तेरे जाने की ख़बर दीवार-ओ-दर करते रहे ~ परवीन शाकिर
2
4
11
वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे आज आया है हमें भी उन उड़ानों का ख़याल जिन को तेरे ज़ो'म में बे-बाल-ओ-पर करते रहे ~ परवीन शाकिर
1
3
7
अरे! ये पल्लव-बाल! सजा सुमनों के सौरभ-हार गूँथते वे उपहार; अभी तो हैं ये नवल-प्रवाल, नहीं छूटे तरु-डाल; विश्व पर विस्मित-चितवन डाल, हिलाते अधर-प्रवाल! ~ सुमित्रानंदन पंत
1
11
1
25
दिवस का इनमें रजत-प्रसार उषा का स्वर्ण-सुहाग; निशा का तुहिन-अश्रु-श्रृंगार, साँझ का निःस्वन-राग; नवोढ़ा की लज्जा सुकुमार, तरुणतम-सुन्दरता की आग! कल्पना के ये विह्वल-बाल, आँख के अश्रु, हृदय के हास; वेदना के प्रदीप की ज्वाल, प्रणय के ये मधुमास; ~ सुमित्रानंदन पंत
1
9
14
कच्चा सा इक मकाँ कहीं आबादियों से दूर छोटा सा एक हुज्रा फ़राज़-ए-मकान पर सब्ज़े से झाँकती हुई खपरेल वाली छत दीवार-ए-चोब पर कोई मौसम की सब्ज़ बेल ~परवीन शाकिर
1
10
24
उतरी हुई पहाड़ पे बरसात की वो रात कमरे में लालटैन की हल्की सी रौशनी वादी में घूमता हुआ बारिश का जल-तरंग साँसों में गूँजता हुआ इक अन-कही का भेद! ~ परवीन शाकिर
3
9
11