Indore Talk (@IndoreTalk) header
Indore Talk (@IndoreTalk) profile picture

Indore’s Hyperlocal MediaTech & Content Network 📍 | News | Realty | Business | Events | Productions | PR | Creating Content That Connects Indore.

Indore, India
Joined September 2017
Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)
📿 बाबू, ये कलयुग है… अब भगवान के दर्शन से ज्यादा जरूरी दर्शन की रील बनाना हो गया है! जिन बाबा महाकाल के दरबार में लोग अपना अहंकार छोड़कर सिर झुकाने जाते हैं, वहाँ रील प्रेमी भक्तों को शायद कैमरा ऑन किए बिना भक्ति अधूरी लगती है। दर्शन से पहले कैमरे का एंगल, आरती से पहले वीडियो का फ्रेम, जयकारे से पहले रील की रिकॉर्डिंग और मंदिर से बाहर निकलते ही पोस्ट, कैप्शन और हैशटैग! लगता है अब भगवान को प्रसन्न करने से ज्यादा फॉलोअर्स को प्रभावित करना जरूरी हो गया है। बाबू, ये कलयुग है! यहाँ पाखंड को प्रसिद्धि और परिश्रम को पेनल्टी मिलती है। बाबा महाकाल के वो भक्त जो घंटों लाइन में लग कर श्रद्धा से पूजा करते हैं, उनके लिए सुविधा कम है। लेकिन जो भक्ति का प्रदर्शन करते हैं, उनके लिए प्रोटोकाल, लाइक्स, व्यूज और वाहवाही बम-बम है। सोशल मीडिया के आने से पहले लोग कभी मंदिर में मन की शांति खोजने जाते थे, अब लगता है एक और रील, कई और फोटो या कहें वायरल कंटेंट खोजने जाते हैं। हमारे विचार से तो अब समय आ गया है कि संविधान की तरह शास्त्रों में एक नया संशोधन कर ही देना चाहिए कि महाकाल की पूजा तभी स्वीकार होगी, जब भक्त रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करे और हां यह नियम आम और खास दोनों पर समान रूप से लागू हो। न वीआईपी छूट, न आम भक्त की मजबूरी! व्यंग्य है, लेकिन जिस दिशा में हम जा रहे हैं, वहाँ यह कल्पना भी बहुत दूर नहीं लगती। सवाल रील बनाने का नहीं है। सवाल उस मानसिकता का है, जिसमें हर अनुभव को प्रदर्शन, हर भावना को कंटेंट और हर धार्मिक अवसर को पब्लिसिटी का माध्यम बना दिया गया है। हमारे सनातन की परंपरा में भक्ति भाव है, त्याग है, समर्पण है, साधना है, आत्मचिंतन है। लेकिन हमने उसे भी कैमरे के फ्रेम में समेटना शुरू कर दिया। क्या अब श्रद्धा की गहराई व्यूज से और भक्ति की सच्चाई फॉलोअर्स से तय होगी? महाकाल को आपकी रील नहीं, आपका सच्चा भाव चाहिए। उन्हें आपके कैमरे का एंगल नहीं, आपके कर्मों का आईना दिखाइए। मंदिर में जाइए तो कुछ पल अपने लिए, अपने आराध्य के लिए भी रखिए। हर पल दुनिया को दिखाना जरूरी नहीं होता। कुछ अनुभव निजी रहें, कुछ भाव मौन रहें और कुछ प्रार्थनाएँ सिर्फ भगवान तक पहुँचें। क्योंकि जिस दिन भक्ति दिखाने की चीज बन गई, उस दिन शायद हम भगवान के सामने तो होंगे, लेकिन भगवान से बहुत दूर! हर हर महादेव! कैमरा बंद करके कभी मन भी खोलकर देखिए। — टीम इंदौर टॉक #Mahakal #SanatanDharma #Bhakti #SocialMedia #IndoreTalk – at Sinhasa, India
57
🌿 इंदौर के अष्टांग आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म की प्रक्रिया होगी डिजिटल! आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को तकनीक से जोड़ने के लिए शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, इंदौर ने नई पहल की है। धन्वंतरि जयंती से शुरू होने वाली इस व्यवस्था में मरीजों की OPD पर्ची पर अलग-अलग QR कोड दिए जाएंगे। 📱 कैसे काम करेगी यह व्यवस्था? ▪️ QR कोड स्कैन करते ही मरीज पंचकर्म प्रक्रिया से जुड़े वीडियो देख सकेंगे। ▪️ स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण की जानकारी उपलब्ध होगी। ▪️ दूसरे QR कोड के जरिए मरीज अपनी 24 घंटे की दिनचर्या, खानपान, जीवनशैली, पुरानी बीमारियों और मानसिक तनाव से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ▪️ चिकित्सक इस जानकारी के आधार पर बीमारी के मूल कारण और रोग उत्पत्ति की प्रक्रिया समझकर उपचार तय कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के प्रति जागरूक करना, उनकी आशंकाएं दूर करना और चिकित्सा प्रक्रिया में उनकी सहभागिता बढ़ाना है। 🎙️ Indore Talk Take: चिकित्सा व्यवस्था में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल मरीजों को जागरूक और उपचार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बना सकता है। परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को समझने में तकनीक की यह भूमिका एक उपयोगी बदलाव है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #Ayurveda #Panchakarma #DigitalHealthcare #IndoreNews #IndoreTalk
1
92
🗳️ इंदौर के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर! अब 3,209 पोलिंग बूथों पर मिलेंगे BLO इंदौर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले एक महीने तक जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के 3,209 पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपलब्ध रहेंगे। 📋 इन कामों के लिए कर सकते हैं आवेदन: ▪️ मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाना। ▪️ अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटवाना। ▪️ निवास स्थान बदलने पर नाम स्थानांतरित करवाना। ▪️ मतदाता सूची की जानकारी में आवश्यक सुधार। 📅 महत्वपूर्ण तारीखें: ▪️12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे और आपत्तियां। ▪️28 दिसंबर 2026: दावे-आपत्तियों का निराकरण। ▪️4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। 📊 इंदौर की प्रारूप मतदाता सूची में 25,36,870 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 12,75,964 पुरुष, 12,60,810 महिलाएं और 96 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 🔗 ऑनलाइन जानकारी और आवेदन: voters.eci.gov.in/ 🎙️ Indore Talk Take: मतदाता सूची में नाम होना लोकतांत्रिक अधिकार के इस्तेमाल की पहली शर्त है। इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें, अपना नाम जांचें और जरूरत पड़ने पर BLO से संपर्क करें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #VoterRegistration #VoterList2027 #ElectionCommission #IndoreNews #IndoreTalk
1
157
🎙️ What does it take to bring technology into an industry that has traditionally survived on personal relationships, contacts and networking? In this episode of The Undiscussed, we sit down with Harshal Jain, Co-Founder of Elemental Connect, to explore his journey from studying and working in the USA to returning to Indore and building Elemental Connect, a technology-driven platform for Realtors and the real estate community. From the challenges of entrepreneurship and the realities of real estate broking to collaboration among realtors, Indore's growing property market and the future of AI in real estate, this conversation goes beyond the usual business success story. Can technology transform the way realtors work? Is Indore's real estate growth sustainable? And will AI redefine the role of property brokers? 📅 Streaming Starts: 14th November | Saturday | 8 PM 📲 Watch it on Indore Talk, Indore Talk Realty ▶️ YouTube | Instagram | Facebook | Spotify 📱 Download the Indore Talk App Watch this insightful conversation and discover the person, vision and ideas behind Elemental Connect. 🎙️ The Undiscussed Podcast | Indore Talk Media Network Watch. Think. Question. Discuss. #TheUndiscussed #HarshalJain #ElementalConnect #IndoreRealEstate #RealEstateIndia #IndoreTalk #Entrepreneurship #RealEstateTechnology #StartupJourney #Indore – at Indore, India
100
🌿 मशहूर क़व्वाली 'चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा' को अक्सर इंसान की नश्वरता, अहंकार और जीवन की सच्चाई के रूप में सुना जाता है। लेकिन यदि इसे किसी शहर, व्यवस्था और समाज की प्राथमिकताओं के संदर्भ में सुना जाए, तो इसके शब्द आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक लगते हैं। कभी देश का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर आज स्वच्छता सर्वेक्षण के शहरों की रैंकिंग में नज़र नहीं आया। लगातार आठ बार स्वच्छता का खिताब जीतने वाला शहर अब उस पारंपरिक रैंकिंग की दौड़ से बाहर है। क्या यह उपलब्धि नागरिक जिम्मेदारियों और शहर की वास्तविक स्वच्छता को लेकर आत्ममंथन की ज़रूरत खत्म कर देती है? क्योंकि ढलता सूरज केवल इंसान का नहीं होता। शहर और व्यवस्थाएँ भी ढलती हैं और सबसे पहले ढलती हैं उनकी प्राथमिकताएँ। इंदौर तेज़ी से नया बन रहा है, लेकिन क्या कहीं भीतर से धीरे-धीरे ढल भी रहा है? नई सड़कें बन रही हैं, लेकिन पुरानी आज भी गड्ढों से जूझ रही हैं। फ्लाईओवर बढ़ रहे हैं, फिर भी ट्रैफिक कम नहीं हो रहा। करोड़ों रुपये जनजागरूकता पर खर्च होते हैं, लेकिन सिविक सेंस अब भी चुनौती बना हुआ है। स्कूल आधुनिक हैं, पर शिक्षा अब भी अंकों तक सीमित है। अस्पताल उन्नत हैं, लेकिन कई जगह इलाज से ज़्यादा रेवेन्यू महत्वपूर्ण होता जा रहा है। हर हाथ में स्मार्टफोन है, पर बातचीत कम हो गई है। सोशल मीडिया ने संवाद से अधिक वैलिडेशन का बाज़ार खड़ा कर दिया है। लाइक्स और व्यूज़ आत्मविश्वास का पैमाना बनते जा रहे हैं। मानसिक तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन की चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात अब भी कम होती है। रिश्ते जुड़े हुए दिखते हैं, लेकिन भरोसा कमज़ोर हो रहा है। परिवार साथ हैं, पर स्क्रीनें बीच में खड़ी हैं। बाज़ार भरे हैं, लेकिन भोजन की शुद्धता पर सवाल है। मिलावट और प्रदूषण हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनते जा रहे हैं। शहर फैल रहा है, मगर हरियाली, जलस्रोत और प्रकृति सिमटते जा रहे हैं। विकास केवल इमारतों, फ्लाईओवर और निवेश से नहीं मापा जाता। उसकी असली पहचान जीवन गुणवत्ता, मानसिक स्वास्थ्य, ईमानदार व्यवस्था, सुरक्षित भोजन, स्वच्छ पर्यावरण और संवेदनशील समाज से होती है। शायद इसलिए अज़ीज़ नाज़ाँ की वह चेतावनी आज शहरों पर भी लागू होती है कि चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा। ढलाव अचानक नहीं आता। वह तब शुरू होता है जब निर्माण रखरखाव से बड़ा, प्रचार परिणाम से बड़ा और राजनीति शहर से बड़ी हो जाए। अब समय है पूछने का कि हम केवल विकास दिखा रहे हैं या वास्तव में उसे जी भी रहे हैं। क्योंकि इंदौर की असली पहचान सिर्फ़ उसके बीते हुए रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उसका आने वाला कल होना चाहिए। #Indore #SwachhIndore #Indori #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
4
195
Sanatan ko sirf maante hi nahin balki pratidin jeetain hain aur isliye hum Prakriti ka sammaan karte hain! Humare liye Dharma sirf pooja, paath aur parampara tak seemit nahi. Yeh hamare roz ke karmon aur jeevanshaili mein bhi nazar aana chahiye. Panchtatva ki raksha, paani aur bijli ki bachat, minimalistic lifestyle aur prakriti ke prati zimmedari, Ye hamare liye koi social media campaign nahi, jeene ka tareeka hai. Dharma ka pramaan shabdon se nahi, karmon se dijiye. Na Pakhhand, Na Pradarshan. Sirf Aacharan! 🙏 #SanatanDharma #PanchTatva #NatureFirst #EnvironmentProtection #IndoreTalk #Indore #Sanatan – at Indore, India
3
133
हम सब इंसान ही हैं ना? तो फिर हमें एक-दूसरे की परेशानी समझने के लिए इतना संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है? एक व्यक्ति पहले से पैरालिसिस से पीड़ित था। उसने पड़ोसी से साउंड की आवाज कम करने को कहा। आरोप है कि जवाब में बहस, हाथापाई और धक्का मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोचिए… अगर उस समय थोड़ा धैर्य, थोड़ी संवेदना और थोड़ी इंसानियत दिखाई गई होती, तो शायद आज एक परिवार अपने सदस्य के साथ होता। हम अपनी खुशी मनाएं, लेकिन दूसरों की शांति छीनकर क्यों? हम अपनी बात रखें, लेकिन दूसरे की बात सुनना क्यों भूल गए? आखिर हर असहमति हमारे अहंकार का सवाल क्यों बन जाती है? क्या हमारी खुशी इतनी बड़ी हो गई है कि हमें दूसरे की तकलीफ दिखाई ही नहीं देती? क्या किसी की परेशानी समझना इतना मुश्किल है? क्या आवाज कम करने से हमारा सम्मान कम हो जाता है? क्या हर छोटी-सी बात पर बहस, अहंकार और हिंसा जरूरी है? आखिर हम सब इंसान ही हैं ना? फिर हमारे भीतर की इंसानियत कहां जा रही है? समाज सिर्फ कानून से सभ्य नहीं बनता। समाज तब सभ्य बनता है जब इंसान दूसरे इंसान की तकलीफ समझने लगे। याद रखिए आपकी आजादी वहां तक है, जहां से किसी दूसरे की परेशानी शुरू होती है। और सबसे जरूरी इंसान होने से पहले कुछ नहीं, और इंसानियत खोने के बाद कुछ नहीं। #KalyugSamachar #IndoreTalk #Indore #HumanityFirst #SocialAwareness
2
160
🚰 इंदौर में जलकर बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कदम उठाया! अब बकाया नहीं चुकाया तो नल कनेक्शन काटा जा सकता है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जलकर की बकाया राशि की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत निर्धारित अवधि में जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के जलप्रदाय कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ कार्रवाई की प्रक्रिया: ▪️ सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) पहले बकाया राशि की गणना कर भुगतान का नोटिस जारी करेंगे। ▪️ निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस दिया जाएगा। ▪️ इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने पर संबंधित जोन के सहायक यंत्री (जलप्रदाय) के माध्यम से कनेक्शन काटा जाएगा। ▪️ कनेक्शन कटने के बाद भी पुराना जलकर बकाया रहेगा और उसकी वसूली अलग से की जाएगी। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 221 और 225 के तहत की जाएगी। 🎙️ Indore Talk Take: जलकर की वसूली नगर निगम का अधिकार है, लेकिन नागरिकों को सही बिल, पारदर्शी गणना और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की सुविधा मिलना भी उतना ही जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreWater #WaterTax #IndoreMunicipalCorporation #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
133
🗳️ इंदौर के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर! SIR में छूटे नाम जुड़वाने का फिर मिलेगा मौका। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027 का कार्यक्रम तय किया है। 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची जारी होगी, जिसके बाद पात्र नागरिक नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 📊 इंदौर में 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान में 33 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें करीब 42% यानी 14 हजार से अधिक आवेदन पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के थे। 📌 महत्वपूर्ण तारीखें: ▪️12 नवंबर से 11 दिसंबर: दावे और आपत्तियां ▪️28 दिसंबर: दावों और आपत्तियों का निराकरण ▪️4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची नया नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग के Form 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अपना नाम आधिकारिक पोर्टल पर भी जांचें। 🔗 voters.eci.gov.in/ 🎙️ Indore Talk Take: वोट देना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सबसे पहले मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना जरूरी है। आखिरी तारीख का इंतजार न करें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #VoterList2027 #VoterRegistration #ElectionCommission #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
132
📢 इंदौर अब स्वच्छता की रैंकिंग में नहीं, बल्कि देश के लिए स्वच्छता की मिसाल बनने की श्रेणी में है! लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाला इंदौर इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की सामान्य शहरों की रैंकिंग में नजर नहीं आया। नवी मुंबई पहले और सूरत दूसरे स्थान पर रहे। ऐसे में शहरवासियों के मन में स्वाभाविक सवाल उठा आखिर इस बार इंदौर कहां है? लेकिन कहानी यह नहीं है कि इंदौर स्वच्छता की दौड़ में पिछड़ गया, बल्कि इस बार उसकी भूमिका और श्रेणी बदल दी गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर को 'स्वच्छता की पाठशाला' बताते हुए इसे सामान्य स्वच्छता रैंकिंग से अलग 'मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी' (Most Inspiring City) की विशेष श्रेणी में स्थान देने की बात कही। यानी अब इंदौर की पहचान सिर्फ अपनी स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि दूसरे शहरों को स्वच्छता का रास्ता दिखाने वाले शहर के रूप में भी स्थापित की जा रही है। मध्य प्रदेश के लिए भी इस बार कई उपलब्धियां रहीं: 🏆 इंदौर और मेंटर शहर देपालपुर की जोड़ी ने 25 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान हासिल किया। 🏆 जबलपुर 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा। 🏆 देवास ने 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। 🏆 उज्जैन 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में नंबर-1 रहा। 🏆 रीवा को रिवर फ्रंट श्रेणी में पहला स्थान मिला। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए। इंदौर के लिए यह सम्मान गर्व का विषय है, लेकिन एक सवाल भी उतना ही जरूरी है कि क्या किसी शहर को स्वच्छता की पाठशाला घोषित कर देने भर से उसकी जिम्मेदारी पूरी हो जाती है? या फिर उसे अपनी सड़कों, नदियों, जलस्रोतों, हवा और नागरिक व्यवहार में भी उस पहचान को लगातार जीवित रखना होगा? क्योंकि स्वच्छता का असली पुरस्कार कोई ट्रॉफी या रैंकिंग नहीं, बल्कि हर नागरिक को मिलने वाला स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर शहर है। इंदौर को बधाई! लेकिन याद रखिए, स्वच्छता कोई मंजिल नहीं, रोज निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। #SwachhBharat #Indore #SwachhIndore #CleanCityOfIndia #IndoreTalk – at Indore, India
1
2
14
770
टोल वसूली पूरी… लेकिन सड़क की हालत बदहाल! 🚧 इंदौर–देवास बायपास पर गड्ढे, जलभराव, खराब सर्विस रोड और जर्जर अंडरपास की शिकायतें अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गई हैं। MAATR फाउंडेशन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 22 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य की रखरखाव योजना बताने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सवाल सिर्फ सड़क की मरम्मत का नहीं है। जब नागरिक टोल का भुगतान कर रहे हैं, तो उन्हें सुरक्षित, सुगम और गड्ढामुक्त सड़क मिलना भी सुनिश्चित होना चाहिए। टोल वसूली में कोई देरी नहीं होती, तो सड़क की मरम्मत और रखरखाव में देरी क्यों? इंदौर को सिर्फ बेहतर कनेक्टिविटी के दावे नहीं, सुरक्षित सड़कें और जवाबदेह व्यवस्था चाहिए। #Indore #IndoreDewasBypass #NHAI #RoadSafety #IndoreTalk
126
🌷 प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज खजराना, इन्दौर के श्रृंगार दर्शन, दिनांक 11 नवंबर 2026, बुधवार। #BudhwarDarshan #Indore #KhajranaGanesh #Ganeshji #IndoreTalk – at Indore, India
2
91
🚨 इंदौर में 50 से अधिक निजी बोरिंग के पानी में E. coli बैक्टीरिया मिलने से चिंता बढ़ी! शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निजी बोरिंग के पानी की जांच में E. coli बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई है। प्रभावित स्थानों में सरकारी अस्पताल, निजी हॉस्टल, आवासीय कॉलोनियां और अन्य संस्थान शामिल हैं। ⚖️ मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया है। अधिकरण ने इंदौर नगर निगम, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों को प्रभावित बोरवेलों की तत्काल जांच, दूषित पानी के शोधन और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 📍 नगर निगम ने प्रभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और वहां के पानी को पीने के लिए असुरक्षित घोषित किया है। कुछ संवेदनशील स्थानों पर बोरिंग सील करने की कार्रवाई भी की गई है। संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट NGT के सामने प्रस्तुत करनी होगी। 🎙️ Indore Talk Take: इंदौर में जलसंकट के बीच भूजल की गुणवत्ता का सवाल और गंभीर हो गया है। केवल पानी उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं हर घर, अस्पताल और हॉस्टल तक पहुंचने वाला पानी सुरक्षित भी होना चाहिए। नियमित जांच, पारदर्शी रिपोर्टिंग और जवाबदेही अब अनिवार्य है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #WaterQuality #EColi #GroundwaterSafety #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
1
110
❤️ रिश्तों की खूबसूरती बड़े उपहारों में नहीं, बल्कि उन अनमोल पलों में छिपी होती है, जहाँ बहन की दुआएँ और भाई का साथ बिना कहे भी महसूस होता है। एक रिश्ता जो बचपन की शरारतों से शुरू होकर उम्रभर के विश्वास, प्यार और अपनापन तक चलता है। कभी नोकझोंक, कभी मुस्कान, तो कभी हर मुश्किल में एक-दूसरे की ताकत बन जाना… यही है भाई-बहन के रिश्ते की असली खूबसूरती। 🪔 इस पावन पर्व पर हर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और खुशियों की मिठास बनी रहे। इंदौर टॉक मीडिया नेटवर्क की ओर से भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏❤️ #HappyBhaiDooj #BhaiDooj #BrotherSisterLove #FestivalOfLove #IndoreTalk #IndianFestivals
53
✈️ दीपावली के बाद इंदौर से दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की जेब पर बढ़ा सफर का बोझ! त्योहार खत्म होते ही काम और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर रेलवे और हवाई सेवाओं दोनों पर दिख रहा है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है, वहीं फ्लाइट के किराए सामान्य से डेढ़ से दो गुना तक पहुंच गए हैं। 🎙️ Indore Talk Take: त्योहारों के बाद यात्रियों की यह भीड़ हर साल सामने आती है। ऐसे समय में रेलवे की अतिरिक्त ट्रेनें, बेहतर कनेक्टिविटी और हवाई किरायों की उपलब्धता पर ध्यान देना जरूरी है। आखिर आम यात्रियों के लिए घर लौटना या काम पर पहुंचना आर्थिक बोझ नहीं बनना चाहिए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTravel #FlightFare #TrainTravel #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
97
🚰 इंदौर में स्थायी रूप से नल कनेक्शन बंद कराने के लिए नगर निगम ने नई SOP लागू की! अब जिन उपभोक्ताओं को जल कनेक्शन की जरूरत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे स्थायी रूप से हटवा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य कनेक्शन बंद होने के बाद भी बिल जारी होने जैसी समस्याओं को रोकना और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। 📋 कैसे कराएं कनेक्शन बंद? ▪️ संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री को Consumer ID, नाम, पता, मोबाइल नंबर और कारण के साथ लिखित आवेदन देना होगा। ▪️ आवेदन मिलने के 10 दिन के भीतर बकाया राशि और कनेक्शन विच्छेदन शुल्क की जानकारी दी जाएगी। ▪️ सभी बकाया बिल और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अधिकतम 30 दिन में भौतिक रूप से कनेक्शन काटा जाएगा। ▪️ इसके बाद सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) ₹150 की रसीद जारी करेंगे और उपभोक्ता का खाता बंद करने की प्रक्रिया मुख्यालय में पूरी होगी। ⚠️ सबसे जरूरी बात: केवल आवेदन देने से जलकर की बिलिंग बंद नहीं होगी। वास्तविक कनेक्शन विच्छेदन की तारीख तक का पूरा बकाया जमा करना अनिवार्य है। 🎙️ Indore Talk Take: नई SOP से उपभोक्ताओं को प्रक्रिया में स्पष्टता मिलनी चाहिए। लेकिन आवेदन से लेकर अंतिम बिलिंग बंद होने तक हर चरण समयबद्ध और पारदर्शी होना भी जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreMunicipalCorporation #WaterConnection #IndoreNews #CivicServices #IndoreTalk
119
📡 इंदौर में मौसम की निगरानी के लिए IIT कैंपस में लगेगा आधुनिक डॉप्लर वेदर रडार! भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मौसम निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की योजना के तहत इंदौर में C-Band डॉप्लर वेदर रडार स्थापित किया जाएगा। IIT इंदौर कैंपस में प्रस्तावित यह रडार करीब 250 किलोमीटर के दायरे में मौसम संबंधी गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम होगा। 🌦️ इससे क्या फायदा होगा? ▪️ बादलों की स्थिति और बारिश की तीव्रता का आकलन। ▪️ आंधी, तूफान और तेज हवाओं की गतिविधियों की निगरानी। ▪️ खराब मौसम और अत्यधिक वर्षा के लिए पूर्व चेतावनी। ▪️ नर्मदा और क्षिप्रा नदी बेसिन में बाढ़ पूर्वानुमान को मजबूती। ▪️ स्थानीय मौसम की जानकारी और आपदा प्रबंधन में बेहतर सहायता। मध्य प्रदेश में इंदौर और जबलपुर के लिए C-Band तथा ग्वालियर के लिए X-Band डॉप्लर रडार लगाने की योजना पहले ही सामने आ चुकी है। इन रडारों के नेटवर्क से मौसम संबंधी डेटा लगभग हर 15 मिनट में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। 🎙️ Indore Talk Take: मौसम की सटीक जानकारी किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। तकनीक का असली लाभ तभी मिलेगा, जब समय पर मिलने वाले अलर्ट जमीन पर लोगों की सुरक्षा और तैयारी में मददगार बनें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IITIndore #DopplerRadar #WeatherForecast #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
95
🪔🌿 प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संरक्षण का संकल्प और समृद्धि की मंगलकामना! गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के महत्व, गौवंश के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण कराती है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली सदैव बनी रहे। आइए, इस पावन पर्व पर प्रकृति के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लें। 🙏 इंदौर टॉक मीडिया नेटवर्क की ओर से आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! #GovardhanPuja #HappyGovardhanPuja #IndoreTalk #NatureConservation #IndianFestivals #ShubhGovardhanPuja
1
74
🌈 प्रिय इंदौरवासियों, जल्द ही होली और रंगपंचमी भी आ रही है! 22 मार्च को होली और 27 मार्च को रंगपंचमी है। इंदौर एक बार फिर रंगों में डूबेगा। गुलाल उड़ेगा, पिचकारियाँ चलेंगी, टैंकर खाली होंगे और सड़कों पर पानी भी बहेगा। क्योंकि ये सिर्फ रंगों का नहीं, पानी और उल्लास का भी त्योहार हैं। तो इस बार भी दिल खोलकर होली खेलिएगा। पानी की चिंता में उत्सव का उत्साह कम मत कीजिए। आखिर एक दिन पानी बचाने से शहर का जलसंकट थोड़े ही दूर होने वाला है! वैसे भी, एक रात पटाखे जलाने से पर्यावरण की सेहत पर क्या ही फर्क पड़ता है? AQI हज़ार क्रॉस कर जाए तो क्या हुआ, वह भी तो कुछ घंटों का आंकड़ा है, कार्बन वातावरण में थोड़ी ही न जमा होता है! ठीक उसी तरह, एक दिन हजारों लीटर पानी बहा देने से क्या ही बिगड़ जाएगा? भूजल का स्तर तो सालों में गिरता है, एक दिन में थोड़ी ही न कम होगा और फिर हमें सनातन परंपराओं की रक्षा भी तो करना है! इन सब के बावजूद फिर भी एक सवाल है कि जिस सनातन परंपरा में 'प्रकृति' को देवतुल्य माना गया, 'नदियों' को माँ कहा गया, 'जल' को जीवन और 'पंचतत्व' को सृष्टि का आधार माना गया, क्या उसी परंपरा के नाम पर प्रकृति के संसाधनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भुला देना उचित है? सनातन धर्म में न तो दीपावली पर हवा को प्रदूषित करने के लिए पटाखे फोड़ने का कोई धार्मिक आदेश है और न ही होली पर पानी की बर्बादी करने का। बल्कि सनातन धर्म की मूल भावना प्रकृति के संरक्षण, पंचतत्वों के सम्मान और जीवमात्र के कल्याण में निहित है। हमारे धर्म में प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि पूजनीय है। हवा, जल, अग्नि, पृथ्वी और आकाश को पंचमहाभूत माना गया है। दीपावली का अर्थ अंधकार पर प्रकाश की विजय है, वायु प्रदूषण की प्रतियोगिता नहीं। होली का अर्थ प्रेम, उल्लास और रंगों का उत्सव है, हजारों लीटर पीने योग्य पानी बहाना नहीं। हमारे लिए सनातन का सबसे बड़ा विचार प्रकृति की पूजा और रक्षा करना है, और यही सनातन धर्म का आचरण भी है। अगर हम भगवान की आरती करते समय दीप जलाएँ, लेकिन उसी उत्सव में हवा को जहरीला बना दें; जल को देवता मानें, लेकिन उत्सव के नाम पर उसे बर्बाद करें, तो हमें अपनी धार्मिक आस्था के साथ अपने आचरण पर भी विचार करना चाहिए। यही सनातन की वास्तविक भावना है। संदर्भ: ऋग्वेद 10.9 (आपः सूक्त), अथर्ववेद 12.1 (भूमि सूक्त)। त्योहार मनाइए, मगर अपने विवेक को छुट्टी पर मत भेजिए। — टीम इंदौर टॉक #Holi #Diwali #Panchtatva #Indore #IndoreTalk – at Indore, India
1
3
183
🧹 While the entire city of Indore was glowing with the joy and celebrations of Diwali, our Safai Mitras were out on the streets, fulfilling a different yet equally important responsibility. Working through the night, they cleared the waste left behind by firecrackers and once again helped restore the city's cleanliness and beauty. Indore's identity as India's cleanest city is not built on awards and rankings alone. It is built on the tireless efforts, dedication and sense of responsibility of countless hands that work behind the scenes. ❤️ The real heroes are those who make our city smile again on the morning after every celebration. Let's not just take pride in a Clean Indore; let's also take responsibility for keeping it clean. A heartfelt salute to our Safai Mitras, the unsung heroes of Indore! 🙏🇮🇳 #Indore #SwachhIndore #SafaiMitra #UnsungHeroes #IndoreTalk
2
159