Varanasi Congress retweeted
मोदी सरकार में हर चीज के दाम बढ़ गए हैं।
लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं और अब LPG के लिए जूझ रहे हैं- ये मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है।
आखिर जनता कितना बर्दाश्त करेगी?
अगर सदन में इन मुद्दों पर चर्चा होती तो अच्छा होता, हम वहां जनता के सवाल उठा पाते।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी आज सोनबरसा और लखीसराय में जनसभा को संबोधित करेंगी और रोसड़ा में रोड शो में शामिल होंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge आज राजा पाकर में विशाल जनसभा और पटना में प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करेंगे।
भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले 'परमवीर चक्र' से अलंकृत मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
उनका अद्वितीय पराक्रम और अटूट देशभक्ति की भावना सदैव हम सभी को तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी 1 नवंबर 2025 को बिहार में बेगूसराय के बछवाड़ा और खगड़िया के बेलदौर में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रीमती इंदिरा गांधी जी के शहादत दिवस पर कोटिशः नमन
उनका त्याग, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति हमेशा हम सभी को राष्ट्रसेवा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा।
श्रद्धासुमन 🙏
महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर सादर नमन
आचार्य का ‘लोकतांत्रिक समाजवाद’ सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है और हम उसी आत्मा को जीवित रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
आइए, आज के दिन हम संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देंगे।
श्रद्धासुमन 🙏
नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं।
ट्रंप ने 50 बार कहा कि उसने नरेंद्र मोदी को डराकर 'ऑपरेशन सिंदूर' रुकवाया है, लेकिन मोदी जी के मुंह से 'चूं' तक नहीं निकला।
भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती पर सादर नमन।
देश की वैज्ञानिक प्रगति में आपके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ सामाजिक जागरण का अलख जगाने वाले, महान चिंतक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।



















