Dreamer (@Hindinomics) header
Dreamer (@Hindinomics) profile picture

हम आखों में समंदर लिए फिरते हैं, जाने क्या क्या अंदर लिए फिरते हैं। A citizen with dreams. Writing my thoughts. #copywright protected.

India
Joined January 2018
Photo by Dreamer (@Hindinomics)Photo by Dreamer (@Hindinomics)Photo by Dreamer (@Hindinomics)Photo by Dreamer (@Hindinomics)Photo by Dreamer (@Hindinomics)Photo by Dreamer (@Hindinomics)Photo by Dreamer (@Hindinomics)
Hoh k mashoor hum hue hain tanha bhi, ab kissey ja k maangey tere haathon ki roti maa. #Shayari #ShayariKeDiwane #hindipoetry #hindi #POET_ARTIST #poem #poetrycommunity #poetryinmotion #poetry #mother #motherson
3
23
1/3 अब तुम्हीं समझाओ तुम्हें समझाए कैसे, दूरियाँ ऐतबार की हैं, इन्हें मिटाए कैसे। बंद कर रखे हैं तुमने सब दरवाज़े खिड़कियाँ, अंदर आना भी चाहें तो आए कैसे। बीत जाएगा ये गर्दिशों का ज़माना भी, पर जो गुज़र रही है हम पर उसे बिताए कैसे।
1
28
2/3 मांगते हो जवाब मुझसे हर सवाल का, मसला यक़ीं का है, यक़ीन दिलाए कैसे। किए जतन, मांगी दुआ, अब और क्या करें, जो नसीब में ही नहीं, उसे पाए कैसे। बड़े मकां के अलग कमरों में बसर है जिन्दंगी, जगह तो दिल में चाहिए, बनाए कैसे।
1
1
25
3/3 कोई हमें बतलाए की उसे बताए कैसे, दूरियाँ ऐतबार की हैं, इन्हें मिटाए कैसे।
14
अबके टूटे तो बिखर जायेंगे, हम फिर इस जहाँ में नज़र नहीं आएंगे। इतनी चोट की है हमपर हालातों ने, अब हाल किसी को क्या बताएंगे। थक गए हैं हम अब इंतज़ार करके, थकन रूह की है, कैसे मिटाएंगे।
1
1
20
सज़ा मिली भी उन खताओं की जो हमसे हुई ही नहीं, इकलौते गवाह हैं हम अपनी बेगुनाही के, कैसे किसी को यकीन दिलाएंगे। देख लिए सब चेहरे ज़माने के, अब हमें आप और क्या दिखाएंगे। अबके टूटे तो बिखर जायेंगे..
1
16
हमको भी इरम की ख्वाहिश थी मगर, चारागर ने कहा है सेब सेहत के लिए जरूरी है।
1
19
हमें एक उम्र लगी उनके करीब आने में, उन्हें एक लम्हा लगा हमे भूल जाने में। हमें कई बरस लगे एक कश्ति बनाने में, समंदर को एक तूफ़ा लगा उसे डूबाने में। हमें कई रातें लगी एक ख़्वाब सजाने में, बस एक सुबह लगी उसके टूट जाने में।
1
28
हमें पूरी रात लगी अपना दर्द बताने में, उन्हें एक प्याला लगा हमें जहर पिलाने में।
1
24
नशा नज़रों का उतरता है धीरे धीरे, हमारे दरमियां फ़ासला बढ़ता गया धीरे धीरे, एक मकां के गिरने की ख़बर छपी थी अख़बार में, उसकी दीवारों में दरारें आईं थी धीरे धीरे, मुझे मौत से भी गिला नहीं जो आए जाए एक बार में, मुझको गवारा नहीं रोज़ का मरना धीरे धीरे,
1
34
मुझे फ़ासले पर रहने दो, मुझे नजदीकियों का खौफ है, तेरे बाद तेरी याद सताएगी हमें धीरे धीरे, नशा नज़रों का उतरता है धीरे धीरे....
23
सुना है तेरा आशियाँ जाने वाला है, निकला था जिस दर से मैं बेआबरू होकर, सुना है तेरा वो दर जाने वाला है। मेरी आँखों के आँसू तो सूख गये अब, सुना है तेरी आंखों में पानी आने वाला है। बड़ा गुमान था तुझे अपने कबीले पर, सुना है हर शक़्स तुझे छोड़कर जाने वाला है।
1
43
जागती रही हैं मेरी आँखें कई बरस इसी इंतज़ार में, लगता है मेरी आँखों को सुकून आने वाला है। तू भूल गया था कुदरत का एक सबक, ढलता है सबका सूरज उरूज पर आकर, तुझे ये सबक याद आने वाला है। सुना है तेरा आशियाँ जाने वाला है, मेरे दिल को सुकून आने वाला है।
34
हर दर्द अब अपना सा लगने लगा है खुशी को गुज़रे एक अरसा सा लगने लगा है हम चाहते हैं की वो समझ जाए हमें इतनी सी ख्वाइश भी सपना सा लगने लगा है कहां जाए,किस्से मिले,किस्से कहे अपना हाल हमारा शहर भी अब बेगाना सा लगने लगा है शोर इस कदर बस गया है चारों ओर खामोशी में अब डर सा लगने लगा है
1
91
वो हमारी हस्ती मिटाने में लगे हैं, हमारा शौक देखिए उन्हीं से दिल लगाने में लगे हैं।
2
77
अहसास किसी के गुजरने का कब तक रहे, है हर सुबह के बाद शाम पर शाम कब तक रहे, सभी मसरूफ़ है अपनी जिंदगी के सफ़र में, है अभी सभी का साथ, पर ये साथ कब तक रहे।
2
123
बदनाम तेरी महफ़िल से होकर निकले, हम तेरे दर से नहीं तेरे दिल से निकले। कभी ऐसा न हो की मुलाक़ात हो तुमसे, यही सोच कर हम तेरे शहर से निकले। तेरा ज़िक्र भी अब हमको गवारा नहीं, छोड़ यारों का साथ हम अकेले सफ़र पर निकले।
1
418
कोशिश हज़ार की तुझे भूलने की, कमबख्त याद है जो न दिल से निकले। ख़ुदा करे की चैन तुझको भी न नसीब हो, क्या अज़ाब की दम सिर्फ हमारा निकले। ग़ुनाह मेरा की प्यार तुझे बेशुमार किया, क़त्ल हम हुए तो सज़ा में नाम तुम्हारा निकले।
328
जब तरसे तो तेरा प्यार समझ में आया, इतना भटके की घर समझ में आया।
1
1
214
कल की आस में आज भी गवां बैठे, दोस्तों की महफ़िल छोड़ दुश्मनों में आ बैठे, जिनको दी थी हमने अपने घर की चाभी, वही उसे लूटने के वास्ते पहली सफ़ में आ बैठे।
1
2
744
अजब दौर से गुज़र रही है ज़िंदगी, जिंदा रहने की चाह में रोज़ मर रहे हैं, जिनके वास्ते सब कुछ लुटा बैठे हम, वही हमसे ज़िंदगी का हिसाब मांग रहे हैं।
2
593