DC_Dumka (@DumkaDc) header
DC_Dumka (@DumkaDc) profile picture

Official handle of DC Dumka, Control Room - 9508250080

Dumka, India
Joined July 2019
Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)Photo by DC_Dumka (@DumkaDc)
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत कमार दुधानी स्थित स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय विधायक, जामा श्रीमती लुईस मरांडी ने किया। इस दौरान तीरंदाजी, हॉकी, गुलेल प्रतियोगिता, मटका दौड़, सेकोर, गेड़ी दौड़ एवं भार दौड़ सहित विभिन्न पारंपरिक जनजातीय खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड की समृद्ध जनजातीय खेल परंपरा, संस्कृति एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay #BirsaMunda #TribalSports #Dumka
7
530
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के मद्देनजर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आमजनों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील है। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खराब मौसम के दौरान पेड़, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों एवं होर्डिंग के आसपास जाने से बचें। नदी, नाले, जलाशयों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी परिस्थिति में तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें। किसान भाई अपनी फसलों एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानी बरतें। मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। आपकी सतर्कता ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #Dumka #CycloneAlert #StaySafe #DisasterManagement
9
19,992
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत जिले के सभी प्रखंडों के 49 संकुल संगठनों में सखी मंडल की दीदियों द्वारा विशेष बैठक, सामूहिक शपथ ग्रहण एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने, महिला आत्मनिर्भरता, संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ डायन प्रथा, बाल विवाह एवं नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay #JSLPS #Palash #Dumka
5
605
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं मातृ सुरक्षा को लेकर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay #PMMVY #SafeMotherhood #Dumka
9
971
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय प्रांतीय एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन कुमार दुधानी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं आउटडोर स्टेडियम, दुमका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सैकोर, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। चयनित खिलाड़ी 21 नवंबर को आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दुमका का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन से स्थानीय एवं जनजातीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay #BirsaMunda #TribalSports #Dumka
7
723
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके तहत माइक्रो ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा देने हेतु किसान एक्सपोजर विजिट, पौधरोपण, सखी मंडल की दीदियों का आधार ई-केवाईसी, CBO डिजिटल ट्रांजैक्शन अभियान एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जोड़ने की पहल की जा रही है। साथ ही SHG Cut-off एवं VO Transaction शिविरों के माध्यम से सामुदायिक संस्थाओं के वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है। इन प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं किसानों की टिकाऊ आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay #JSLPS #WomenEmpowerment #Dumka
10
550
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं ताजा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो और स्वस्थ विकास सुनिश्चित किया जा सके। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #HotCookedMeal #PoshanAbhiyaan #Dumka
1
6
415
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नगर परिषद, दुमका द्वारा विद्यालयों में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही तकनीक, साबुन एवं हैंड सैनिटाइजर के उपयोग तथा आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को कचरे का उचित निस्तारण करने एवं स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ दिलाई गई। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #SwachhtaPakhwada #SwachhDumka #SwachhBharatAbhiyan
5
461
'समर' (SAAMAR/CMAM) कार्यक्रम के तहत अति गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के बेहतर प्रबंधन को लेकर डीआरडीए सभागार में प्रखंडवार प्रशिक्षण शुरू किया गया। उप विकास आयुक्त ने चिन्हित बच्चों की नियमित निगरानी, समय पर चिकित्सकीय रेफरल, अभिभावकों की काउंसलिंग तथा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #Dumka #SAM #Nutrition #SAAMAR
1
12
912
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हैंडवाश कार्यक्रम, केंद्रों की साफ-सफाई, रंगोली निर्माण एवं पौधारोपण किया गया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #Dumka #SwachhataPakhwada
4
342
उप विकास आयुक्त ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, दलाही (मसलिया) का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्रावास एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दलाही विद्यालय के उन विद्यार्थियों, जो वर्तमान में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, फिटकोरिया (काठीकुंड) में अध्ययनरत हैं, को दलाही विद्यालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #Dumka #EklavyaModelResidentialSchool #Jharkhand
2
9
841
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आउटडोर स्टेडियम में प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के शेष मुकाबले कल प्रातः 10 बजे से आयोजित होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम एवं खिलाड़ियों का चयन कर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित किया जाएगा। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 21 नवंबर को कमार दुधानी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #Football #Dumka
4
427
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में पारंपरिक गायन की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान झारखंड की समृद्ध लोक एवं जनजातीय कला-संस्कृति और पारंपरिक गीत-संगीत की झलक देखने को मिली। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #CulturalCompetition #Dumka
3
4
521
विश्व शौचालय दिवस-2026 के अवसर पर 16वें वित्त आयोग के तहत पेयजल एवं स्वच्छता के समुचित अभिसरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के लक्ष्यों को ससमय पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में यूनिसेफ के वाश विशेषज्ञ द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #WorldToiletDay2026 #SwachhBharatMission #Dumka
6
578
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों एवं पंचायतों में तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई, जागरूकता रैली निकाली गई तथा सार्वजनिक स्थलों, दुकानों, विद्यालयों एवं हाट-बाजारों में नुक्कड़ संवाद के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #TobaccoFreeJharkhand #Dumka
1
4
419
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत नगर परिषद, दुमका द्वारा सफाई मित्रों के क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई मित्रों को स्वच्छता कार्यों के बेहतर एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सुरक्षा किट भी प्रदान की गई। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #SwachhataPakhwada2026 #Dumka #SwachhBharat
3
423
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आज दुमका प्रखंड के महुआडंगाल स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर एवं कुसुमडीह, रानेश्वर प्रखंड के बांसकुली मोड़ तथा सरैयाहाट प्रखंड के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नए बिजली कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या तथा बिजली पोल एवं तार बदलने से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। @HemantSorenJMM
1
7
612
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरियों का फॉर्म-6 भरवाने, लाभुकों के बीच पोषाहार (THR) वितरण तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप NAVYA से संबंधित गतिविधियां संचालित की गईं। साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए योग्य लाभुकों का आवेदन फॉर्म भरवाया गया, ताकि पात्र किशोरियों को योजना का लाभ मिल सके। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay #Dumka #JharkhandFoundationDay2026
9
22
1,745
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 के तहत अबुआ आवास योजना के लाभुकों के नए आवास में गृह प्रवेश कराया गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। @HemantSorenJMM @prdjharkhand #JharkhandFoundationDay2026 #AbuaAwasYojana #Dumka
1
6
662
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित प्रारंभिक कार्यक्रमों की कड़ी में आज विद्यालयों में हस्तकला, निबंध, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं झारखंड की कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जोड़ना है। @HemantSorenJMM @prdjharkhand
3
478