CCA Rules से स्पष्ट होता है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंत्रालयिक कर्मचारी नहीं है एवं जिस सेवा नियम से कर्मचारी की नियुक्ति होती है वही सेवा नियम से पद का वर्गीकरण होता है अर्थात एक पद पर चयन हो सकता है पियोन, स्वीपर या चौकीदार सभी के कार्य एक कर्मचारी से नहीं करवाए जा सकते!
माननीय न्यायालय ने आदेश दिया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर चयनित व्यक्ति से चौकीदार एवं रसोइया का काम नहीं करवाया जाए तो उसी प्रकार से शिक्षा विभाग के संस्था प्रधान द्वारा स्वीपर एवं चौकीदार जो अन्य संवर्ग है उनका काम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर थोपना कतई न्यायोचित नहीं है
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया है कि विद्यालय की साफ सफाई निजी स्वीपर पद से करवाई जा रही है जैसा SMC वाले 2018 में उल्लेखित है
कक्षा कक्ष एवं ऑफिस की साफ सफाई का कार्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य नहीं है साफ सफाई का विद्यालयों ने अलग से प्रावधान है
चुनावी ड्यूटी के दौरान मतदान अधिकारी से लेकर सहायक मतदान अधिकारी/APO4 को मिलने वाली राशि इसमें अल्पाहार भत्ता, यात्रा भत्ता और एकमुश्त राशि सम्मलित है
यात्रा भत्ता चुनाव नियंत्रण केंद्र से दूरी के साथ बदल सकता है
पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के स्थान पर स्वीपर, जलधारी, फर्राश जैसे पदों पर नियुक्ति दी जा रही है जिस से स्पष्ट होता है कि चपरासी और स्वीपर दोनों अलग अलग पद है तो शिक्षा विभाग के संस्था प्रधान किस आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को झाड़ू पोछे के लिए दबाव बना रहे है!
पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की याचिका की सुनवाई करते हुवे माननीय उच्च न्यायालय ने कहा कि जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर चयनित हुवे है उनसे वार्ड बॉय, हेल्पर और बेलदारी जैसे कार्य करने का दबाव नहीं बनाया जा सकता लेकिन चिकित्सा विभाग ने तो वार्ड बॉय पद पर चयन किया है
पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की याचिका की सुनवाई करते हुवे माननीय उच्च न्यायालय ने डीओपी से जवाब मांगा है कि क्या स्वीपर एवं पियोन पद समान या समकक्ष है? अगर स्वीपर और पियोन पद समकक्ष या समान होते तो 2023 में डीओपी द्वारा सेवा नियम में अलग से प्रविष्ट नहीं किया जाता!
संस्था प्रधानों द्वारा ग्रुप में भेजे एवं सहायक कर्मचारियों पर थोपे जा रहे सभी जॉब चार्ट का कोई आधार नहीं है एवं बेबुनियाद है, शिक्षा विभाग ने आरटीआई के निरस्तीकरण में स्पष्ट कहा है कि कार्यप्रणाली तय नहीं है अन्य बिंदुओं पर बिना वैधानिक कारण बताए सूचना देय नहीं घोषित कर दिया!
आरटीआई कार्मिक विभाग से शिक्षा विभाग में ट्रांसफर करते हुवे साफ कहा गया है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद सेवा नियम 1999 के तहत शासित है एवं उक्त नियम में सम्मिलित पद कार्यालय के लिए स्वीकृत किए जाने का उल्लेख है तो फिर विद्यालयों के कक्षा कक्ष की साफ सफाई उनको कैसे दी जा सकती है!!
सभी विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य केवल ऑफिस या कार्यस्थल की सामान्य साफ सफाई का बोल रहे है लेकिन शिक्षा विभाग के संस्था प्रधान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कक्षा कक्ष के साथ ऑफिस में झाड़ू पोछे का कार्य किस आधार पर सौंपे रहे है सहायक कर्मचारी की भर्ती थी या सफाई कर्मचारी की!
एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य सामान्य साफ सफाई होता है जबकि शिक्षा विभाग के संस्था प्रधानों ने तो कक्षा कक्षों एवं कार्यालय की सफ़ाई का कार्य सौंप दिया है जो एक अन्य कैडर स्वीपर का होता है, रविवार और अवकाश के दिन अगर कर्मचारी को काम लिया जाता है तो क्षतिपूर्ति अवकाश देय है
सुनती है सरकार सुनाने वाला चाहिए!!
हमारे टेलीग्राम ग्रुप (t.me/fourth_grade_education) के माध्यम से और आप सभी के सहयोग से मुख्यमंत्री जी को जो मेल किए गए थे उन पर संज्ञान ले लिया गया है अब सभी संस्था प्रधान द्वारा जारी ऑर्डर डी ई ओ को मेल करे और शोषण की जानकारी दे!!
राजस्थान के बहुचर्चित कड़ेल स्कूल प्रकरण में प्रिंसिपल के कालिख पुतवाने वाली अध्यापिका रोशन दीप श्रीमाली निलंबन आदेश अजमेर!!
एक निलंबन आदेश उन प्रिंसिपल का भी निकलना चाहिए जो सहायक कर्मचारी को उनके कैडर के अतिरिक्त कार्य थोप रहे है!!
#चतुर्थश्रेणीकर्मचारी
#सहायककर्मचारी
तंत्र में अकुशल अधिकारी बैठे है उनको पता भी नहीं यह जॉब चार्ट शिक्षा विभाग ने चयनित सहायक कर्मचारी का जॉब चार्ट नहीं है बल्कि विश्राम भवन में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का है साफ सफाई के अन्दर शौचालय की साफ सफाई भी आती है फिर वो भी जायज है पूरा तंत्र अनपढ़ है
एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/ सहायक कर्मचारी का यह कार्यें हो सकते है लेकिन पूरे स्कूल में झाड़ू पोच्छा शौचालय सफाई यह तो पद/संवर्ग के अनुसार अप्रासंगिक है
#चतुर्थश्रेणीकर्मचारी
@madandilawar @RajCMO @BJP4India
देश की प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुवे ऐसा लग रहा है कि यहां कोई जवाबदेहिता नहीं है डी ई ओ ऑफिस से कुछ पूछो तो कहते संस्था प्रधान से पूछो डी ई ओ ऑफिस उच्च या संस्था प्रधान!! आरटीआई के रिप्लाइ में कहा गया सेवा नियम में कोई कार्यों का उल्लेख नहीं फिर कार्य आवंटन किस आधार पर??
शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/ सहायक कर्मचारी को एक भव्य जॉब चार्ट सौंपा गया है जबकि शिक्षा विभाग या संस्था प्रधान के पास कोई ऑफिशियल जॉब चार्ट तक नहीं है शौचालय सफाई, परिसर सफाई जबकि उनका कैडर पियोन का है सेवा नियम के अनुसार!!
सरकार @RajCMO एक्शन ले!!
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में नव चयनित अभ्यर्थी जो चिकित्सा विभाग में वार्ड बॉय से संबंधित है उनके मामले पर अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी, तब तक अभ्यर्थियों को वार्ड बॉय के रूप में कार्य करना होगा और इस सुनवाई के बाद आगे और डेट मिल सकती है इसलिए धैर्य रखे!
जय हिन्द 🇮🇳
माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार को तलब करते हुवे कहा है कि क्यूं नहीं चौकीदार और रसोइया पर रोक लगाते हुवे इनको चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति दी जाए!
भर्ती अगर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद की थी तो उनसे स्वीपर ,चौकीदार ,वार्ड बॉय और रसोइए का काम नहीं करवाया जा सकता!
#4thgrade
राजस्थान में पिछड़े विद्यार्थियों (SC/ST/OBC/EWS) को खानी पड़ेगी ऐसी जली हुई रोटियां??
यह वीडियो और फोटो किसी अंबेडकर छात्रावास का बताया जा रहा है जहां हाल में हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के तहत चयनित कर्मचारियों को रसोइया का पद दे दिया जिनके पास न प्रशिक्षण है न कोई अनुभव










































