A K Devmurari retweeted
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
तप, त्याग, संयम और साधना की दिव्य प्रतिमूर्ति, मां आदिशक्ति के तपस्विनी स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के श्रीचरणों में नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस पर कोटि-कोटि वंदन एवं नमन।
मां ब्रह्मचारिणी की असीम कृपा से हम सभी के जीवन में श्रद्धा, भक्ति, धैर्य और आत्मबल का संचार हो। मां की दिव्य शक्ति हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करे।
मां की कृपा से हर मन में श्रद्धा, हर हृदय में भक्ति और हर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो...!!
जय माता दी
A K Devmurari retweeted
भाजपा की संस्थापक सदस्य, राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा तक, उनका संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से अपना सर्वस्व अर्पित करने वाली राजमाता जी का जीवन राष्ट्र और संगठन की सेवा के लिए अनंत प्रेरणा देता रहेगा...!!
A K Devmurari retweeted
माँ चंद्रघंटा
माँ चंद्रघंटा तीसरे दिन पूजी जाती हैं। उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र शोभित है, इसी कारण यह नाम मिला। उनकी अनेक भुजाओं में शस्त्र और कमल सुशोभित बताए गए हैं।
माँ का घंटनाद मन को शांति और साहस से भर देता है। उग्र शस्त्रों से सज्जित होकर भी माँ अपने भक्त पर अत्यंत कोमल कृपा बरसाती हैं।
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता ।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ॥
अर्थ, श्रेष्ठ वाहन पर आरूढ़ और उग्र शस्त्रों से युक्त, चंद्रघंटा नाम से विख्यात माँ मुझ पर कृपा करें।
A K Devmurari retweeted
सुरासम्पूर्णकलशं
रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां
कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली आदिशक्ति माँ कूष्मांडा के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
सूर्यलोक के भीतर निवास करने वाली अष्टभुजाधारी माँ कूष्मांडा का तेज समस्त दसों दिशाओं को आलोकित और ऊर्जावान बनाए।
माँ आपके जीवन में आरोग्य, ऐश्वर्य, यश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश फैलाएँ...!!
जय माता दी
A K Devmurari retweeted
कार्य की नहीं, कार्यकर्ता की चिंता करो, कार्य स्वत: हो जाएगा। :- दत्तोपंत ठेंगड़ी जी
प्रखर राष्ट्रचिंतक, लेखक महान संगठनशिल्पी, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ जैसे अनेक संगठनों के संस्थापक, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशःनमन।
आप एक दूरदर्शी तत्वचिंतक, चुंबकीय व्यक्तित्व और बहुआयामी लोकनेता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
A K Devmurari retweeted
स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम नायक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
लाला हरदयाल जी ने गदर पार्टी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को वैश्विक स्वरूप दिया और प्रवासी भारतीयों में मातृभूमि के प्रति समर्पण एवं स्वाधीनता की ज्योति प्रज्वलित की। उनका जीवन साहस, चिंतन और क्रांतिकारी चेतना का अनुपम उदाहरण है, जिसने असंख्य युवाओं को राष्ट्रमुक्ति के पथ पर अग्रसर किया।
भारत माता की आज़ादी के लिए उनके त्याग, तपस्या और अदम्य देशभक्ति को शताब्दियों तक स्मरण किया जाएगा...!!
वंदे मातरम्!
A K Devmurari retweeted
नमामि स्कन्दमातरं स्कन्धधारिणीम्।
समग्रतत्त्वसागरामपारपारगहराम्॥
शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर आदिशक्ति माँ भगवती के पंचम स्वरूप माँ स्कन्दमाता के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन।
माँ स्कन्दमाता की कृपा से सभी भक्तों के मनोरथ पूर्ण हों, जीवन के समस्त कष्ट दूर हों तथा प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
माँ जगदम्बा आप सभी को तेजस्विता, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें..!!
जय माता दी
A K Devmurari retweeted
‘जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होगा, कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर का कोई स्थान नहीं है, केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है’ - डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी
महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
‘मिसाइल मैन’ के रूप में उन्होंने भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, विज्ञान, सादगी और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
उनके विचार सदैव युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे...!!
A K Devmurari retweeted
शक्ति से संस्कृति 🌺🙏🏻
माँ स्कंदमाता की ममता, गुजरात की हस्तकला में सृजन, वात्सल्य और परंपरा का जीवंत रूप बनकर झलकती है।
#Navratri2026
A K Devmurari retweeted
ॐ जयन्ती मङ्गला काली
भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री
स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ॥
सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य की वृद्धि हो यही मैया से प्रार्थना है।
जय माता दी ॥
A K Devmurari retweeted
“सच्ची राजनीति मानवीय प्रसन्नता को बढ़ावा देने के बारे में है।”
‘संपूर्ण क्रांति’ के प्रणेता, लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं ‘भारत रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रसेवा, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका अदम्य समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
लोकतंत्र की रक्षा, जनहित की साधना और राष्ट्रसेवा का संकल्प ही लोकनायक जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है...!!
A K Devmurari retweeted
जनसंघके नींव के पत्थर, 'राष्ट्रऋषि', 'भारत रत्न' आपात काल में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता , अंत्योदय के लिये कार्य करने वाले ग्रामीण विकास से आत्मनिर्भरता की दिशा देने वाले संघ समर्पित जीवन नानाजी देशमुख की जयंती पर कोटि कोटि नमन ॥
A K Devmurari retweeted
माँ शैलपुत्री
माँ शैलपुत्री, पर्वतराज हिमालय की पुत्री, नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाती हैं। शैल का अर्थ पर्वत है और पुत्री का अर्थ बेटी। यह माँ पार्वती का ही स्वरूप है।
माँ वृषभ पर विराजमान हैं। दाएँ हाथ में त्रिशूल, बाएँ हाथ में कमल और मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है। जैसे पर्वत अडिग रहता है, वैसे ही माँ का स्मरण जीवन को स्थिरता और दृढ़ता देता है। हर शुभ आरम्भ माँ के इसी चरण से होता है।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम् ।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ॥
अर्थ, मनोवांछित फल के लिए अर्धचंद्र से सुशोभित, वृषभ पर आरूढ़, त्रिशूल धारण करने वाली यशस्विनी शैलपुत्री की मैं वन्दना करता हूँ।
A K Devmurari retweeted
देश की शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनौती देने वाले प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के स्पष्ट संदेश के साथ, 140 करोड़ देशवासी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरी तरह एकजुट हैं। 🇮🇳
A K Devmurari retweeted
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की पूज्य माता जी श्रीमती यशोदा देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। मेरी गहरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति! 🙏🏻
A K Devmurari retweeted
आदिशक्ति माँ भगवती की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जगतजननी माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें।
जय माता दी! 🚩
#Navratri2026
A K Devmurari retweeted
शक्ति से संस्कृति 🌺🙏🏻
माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से शक्ति, एकता और उमंग से भरपूर यह नवरात्रि सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियाँ लेकर आए। माँ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
#Navratri2026
A K Devmurari retweeted
समाजवाद, अहिंसा और समरसता के प्रणेता महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
समाज कल्याण और पारस्परिक सहयोग की भावना पर आधारित उनके आदर्श और मूल्य आज भी प्रासंगिक एवं अनुकरणीय हैं।
#AgrasenJayanti
A K Devmurari retweeted
"बेटियों की उन्नति से ही, राष्ट्र की उन्नति संभव है"
'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर सभी बेटियों को स्नेह और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
A K Devmurari retweeted
'भारत रत्न', महान विचारक एवं प्रखर समाजसेवी श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
ग्रामोदय, अंत्योदय और समाज कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव एक प्रेरणास्रोत रहेगा।
#NanajiDeshmukh





















