
Director & Editor-in Chief @Daily24bharat Chairman Indian Public Forum, (IPF)Twitts & Retweet personal !
Noida
Joined July 2011
- Tweets6K
- Following1
- Followers1.5K
- Likes4.3K
🚨 अफसरनामा ब्रेकिंग | कर्ज के दबाव से वित्तीय मजबूती तक… ग्रेटर नोएडा में काम दिखा, अब एन.जी. रवि कुमार को यूपीसीडा की कमान!
जब एन.जी. रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का चार्ज लिया, तब सबसे बड़ी चुनौती थी कर्ज का बोझ घटाते हुए शहर के विकास की रफ्तार बनाए रखना। आज उनकी विदाई के वक्त तस्वीर बदली हुई है। प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति मजबूत है और उसके पास अपनी अच्छी-खासी रकम बैंकों में एफडी के रूप में सुरक्षित है। यह जमा पूंजी आने वाले वर्षों में शहर के बुनियादी ढाँचे के रखरखाव के लिए मजबूत सहारा दे सकती है।
रवि कुमार के काम की असली पहचान यही है। एक तरफ पुराने कर्ज का दबाव कम किया, दूसरी तरफ सड़कों और बुनियादी ढाँचे पर खर्च जारी रखा। कई विकास योजनाएँ ज़मीन पर उतारीं। इनमें से कई परियोजनाएँ आगे चलकर प्राधिकरण की आमदनी बढ़ाने की गुंजाइश भी बनाती हैं। यानी आज के काम के लिए बजट जुटाया और आने वाले वर्षों के लिए भी खज़ाने की नींव मजबूत की।
कुर्सी का हिसाब विदाई के फूलों से क्या होगा, हुज़ूर?
हिसाब तो यह है कि शहर को क्या मिला और खज़ाने में क्या बचा!
अब एन.जी. रवि कुमार उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीसीडा के सीईओ होंगे। उनके पास उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग के आयुक्त एवं निदेशक की जिम्मेदारी भी होगी। ग्रेटर नोएडा में वित्तीय अनुशासन और विकास को साथ लेकर चलने का उनका अनुभव अब प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में काम आएगा। वहाँ कसौटी होगी कि निवेश के प्रस्ताव कितनी जल्दी ज़मीन पर उतरते हैं और औद्योगिक क्षेत्रों को सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएँ कितनी तेजी से मिलती हैं।
देवराज की तबादला एक्सप्रेस ने रवि कुमार का स्टेशन बदल दिया है। ग्रेटर नोएडा में उनके काम का हिसाब दर्ज है। अब यूपीसीडा की बारी है।
— दीपक शर्मा, प्रधान संपादक | अफसरनामा | Daily 24 Bharat
#अफसरनामा #NGRaviKumar #GreaterNoida #UPSIDA
43
🚨 अफसरनामा ब्रेकिंग | 17 नवंबर से पहले देवराज ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, 55 PCS अफसरों की धड़कनें ऊपर-नीचे!
लखनऊ में देवराज की तबादला एक्सप्रेस ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि एक ही सूची में 55 वरिष्ठ PCS और PCS अफसरों के स्टेशन बदल गए। कल तक जो साहब पूछ रहे थे, «कौन जा रहा है?» आज वही सूची में अपना नाम देखकर पूछ रहे हैं, «चार्ज कब देना है?»
रफ्तार के पीछे चुनावी कैलेंडर भी देखिए। आयोग का निर्देश है कि चुनाव कार्य से सीधे जुड़े जिन अफसरों के पिछले चार साल में एक ही जिले में तीन साल पूरे हो चुके हैं या 31 मई 2027 तक पूरे हो जाएंगे, उनका तबादला किया जाए। उधर 17 नवंबर को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट आएगा। ड्राफ्ट से अंतिम प्रकाशन तक पुनरीक्षण में लगे अफसरों के तबादले के लिए आयोग की पूर्व अनुमति चाहिए।
अब देखिए देवराज की ट्रेन के चार बड़े स्टेशन।
🔴 अतुल कुमार — भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण।
🔴 सुशील प्रताप सिंह — LDA से सचिव, गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण।
🔴 विवेक कुमार मिश्रा — गाज़ियाबाद से सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण।
🔴 डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा — वाराणसी विकास प्राधिकरण से ADM (वित्त एवं राजस्व), हापुड़।
साहब समझे कुर्सी पक्की, नेमप्लेट पर था गुमान,
देवराज की सूची खुली, पैक होने लगा सामान!
और हुज़ूर, जिस रफ्तार से अफसरों की फाइल लखनऊ से हापुड़ पहुँची, उसी रफ्तार से जनता की फाइल बगल वाली मेज़ तक कब पहुँचेगी?
— दीपक शर्मा | अफसरनामा | Daily 24 Bharat
#AfsarNama #BreakingNews #TransferPosting #UttarPradeshNews
72
🚨 अफसरनामा | तबादला एक्सप्रेस
अलीगढ़ का टिकट, फिरोजाबाद का सिग्नल… नियुक्ति विभाग बताए, इस बार पटरी किसने बदली?
13 नवंबर की सूची में यमुना प्राधिकरण के ACEO शैलेंद्र कुमार सिंह का टिकट अलीगढ़ का कटा था। वहाँ उन्हें CDO और संभागीय खाद्य नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई थी। अलीगढ़ में दोनों पद संभाल रहे योगेंद्र कुमार को CDO फिरोजाबाद बनाया गया था।
अब चर्चा है कि योगेंद्र कुमार का फिरोजाबाद तबादला रद्द हुआ और शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद भेजने का फैसला हुआ। संशोधित आदेश की पुष्टि बाकी है, मगर लखनऊ के गलियारों में सवाल अभी से घूम रहा है। अगर फैसला पलटा, तो पहली सूची बनाते वक्त कौन-सी बात फाइल में छूट गई थी?
मंज़िल लिखी थी फाइल में, सामान भी बँध गया,
फिर किस मोड़ पर हुज़ूर, पूरा नक्शा बदल गया?
पैरवी का हिसाब लगाने वाले गलियारों में बहुत मिलेंगे। नियुक्ति विभाग से सवाल बस इतना है — अगर अलीगढ़ में योगेंद्र कुमार को बनाए रखना ज़रूरी था, तो पहले उन्हें फिरोजाबाद भेजने का फैसला किस आधार पर हुआ? और अगर शैलेंद्र कुमार सिंह फिरोजाबाद के लिए उपयुक्त थे, तो पहली सूची में उनके नाम के आगे अलीगढ़ क्यों लिखा गया?
हुज़ूर, तबादला एक्सप्रेस की पटरी बदलती है तो सिग्नल भी दिखाइए। वरना हर बदले हुए स्टेशन के पीछे लखनऊ अपनी कहानी लिखेगा।
— दीपक शर्मा | अफसरनामा | Daily 24 Bharat
#UttarPradesh #Afsarnama #BreakingNews #Lucknow #IASTransfer
69
🚨 अफसरनामा | तबादला एक्सप्रेस
कल तक जिनकी घंटी पर कुर्सियाँ हिलती थीं, आज वही फोन उठाकर सोच रहे हैं — कहीं अपनी ही न हिल जाए!
लखनऊ की नौकरशाही में कुछ मठाधीश ऐसे बैठे थे, मानो सरकारी कुर्सी की रजिस्ट्री उनके नाम हो गई हो। बरसों से आसन जमा था। साहब का मिज़ाज देखिए, सरकारी कुर्सी पर बैठते थे और उठते ऐसे थे जैसे प्रजा को दर्शन देकर जा रहे हों। काग़ज़ों में नौकरशाह, चाल-ढाल में पूरे राजशाह!
कभी किसी की पोस्टिंग लगवानी हो, किसी का कद घटवाना हो, साहब एक घंटी मारते थे। अब नियुक्ति के दरबार में फोन लगाने से पहले चार बार सोचते हैं। “जिसकी सिफ़ारिश करने जा रहे हैं, उसका नाम तो बाद में आएगा… पहले कहीं हमारा ही न नाप दें!”
दरबार वही है, फोन भी वही हैं। आसन पर देवराज बैठे हैं। इंद्रसभा वाला ठाठ देखिए, जिनकी सिफ़ारिश लेकर कभी दूसरे लोग दौड़ते थे, आज उनके अपने हिमायती भी फोन मिलाने से पहले कुर्सी की तरफ़ देख लेते हैं।
पिछली सूची पर उठे सवालों का हिसाब भी बाकी है। किसे किस काम के लिए चुना, किस कसौटी पर चुना? फाइल नियुक्ति विभाग ने बनाई है, तो जवाब भी वहीं से आना चाहिए। हर सवाल पर मुखिया जी के कंधे की आड़ लेने से फाइल की लिखावट थोड़े बदल जाएगी!
आज और कल को लेकर IAS, IPS और वरिष्ठ PCS अफसरों के नाम फिर चर्चा में हैं। उधर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे अफसरों के तबादले के लिए आयोग की अनुमति की शर्त भी लागू है। अब किसका स्टेशन बदलेगा, ये तो आदेश बताएगा। फिलहाल सबसे दिलचस्प दृश्य उन मठाधीशों के यहाँ है, जिन्होंने बरसों कुर्सी से उठने की ज़हमत नहीं की, आज खुद उठकर देख रहे हैं कि नेमप्लेट कितने पेंचों से लगी है!
#SoSorry!
— दीपक शर्मा | अफसरनामा | Daily 24 Bharat
#Lucknow #Trending #transfer #UttarPradesh #Devraj #IAS
71
🚨 अफसरनामा | कुर्सी पर नाम की पट्टी थी, स्टेशन पर गाड़ी तैयार थी!
एम. देवराज इंजन पर थे। लखनऊ से सीटी बजी और 38 अफसरों की सूची ने पूरा टाइमटेबल पलट दिया। अफसरशाही में कुर्सी का हिसाब लगाने वालों, अगला स्टेशन भी देख लीजिए!
🔥 अनुज सिंह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से LDA उपाध्यक्ष। राजधानी की बड़ी कुर्सी मिली। वहां से प्रथमेश कुमार की गाड़ी सीधे सीतापुर कलेक्ट्रेट पहुंची।
🔥 जोगिंद्र सिंह का रूट देखिए। रामपुर की जिलेदारी → नमामि गंगे → फिर जिलेदारी, इस बार बिजनौर!
🔥 सुनील कुमार सिंह ग्रेटर नोएडा के ACEO से मुजफ्फरनगर के DM। उधर उमेश मिश्रा की गाड़ी कलेक्ट्रेट से निकलकर नगर विकास विभाग पहुंची।
और यमुना अथॉरिटी में तो पूरा प्लेटफॉर्म बदल गया। तीन ACEO उतरे, तीन चढ़े। नोएडा में प्रीति जायसवाल की एंट्री हुई और ग्रेटर नोएडा में नूपुर गोयल व प्रवीण वर्मा को तैनाती मिली।
Daily 24 Bharat ने जिस ‘तबादला एक्सप्रेस’ की खबर पहले दी थी, उसका सबसे जोरदार झटका पश्चिमी यूपी की अथॉरिटी में लगा। कुछ अफसरों का तो स्टेशन भी बदला और कुर्सी की नेमप्लेट भी!
#अफसरनामा #तबादला_एक्सप्रेस #Daily24Bharat
112
Deepak Sharma retweeted
🚨 बरेली ब्रेकिंग | मेयर उमेश गौतम को फिर जान से मारने की धमकी, दो नामजद!
पहले इंटरनेशनल कॉल, अब मेयर के PRO के फोन पर धमकी। आखिर उमेश गौतम के खिलाफ चल क्या रहा है?
बरेली से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय मंचों तक पहचान रखने वाले महापौर उमेश गौतम को दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है। अपराधियों में कानून का खौफ कायम रखना योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का आधार है। उसी उत्तर प्रदेश में एक निर्वाचित महापौर को बार-बार धमकी मिलना बरेली पुलिस के लिए सीधी चुनौती है।
➡️ मेयर के PRO प्रद्युम्न की शिकायत पर बरेली कोतवाली में FIR दर्ज।
➡️ संजीव अग्रवाल और मोहित उप्रेती FIR में नामजद।
➡️ शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को पत्रकार बताया और PRO के फोन पर मेयर को जान से मारने की धमकी दी।
बरेली पुलिस से सीधा सवाल — कॉल किसने की, मेयर को निशाना बनाने की वजह क्या थी और क्या दोनों धमकियों के पीछे कोई साजिश है?
#Bareilly #BreakingNews #UmeshGautam #YogiAdityanath #Daily24Bharat
Deepak Sharma retweeted
Live Debate : लोकतंत्र को लेकर BJP-Congress आमने-सामने, Ghaziabad से तेज हुई सियासी जंग | Daily24 Bharat | #breakingnews #bjp #congress #democracy #yogiadityanath #cmyogi #narendramodi #uppolitics #ghaziabad #bjpvscongress #politicalwar #indianpolitics #daily24bharat
Deepak Sharma retweeted
Live Debate: CM Yogi का विपक्ष पर तीखा हमला! | Daily 24 Bharat | Sawal Sinahasan Se xitter.cf/i/broadcasts/2ReMJbBJa…
Deepak Sharma retweeted
🚨 बड़ी खबर | ‘अफसरनामा’ के विश्लेषण पर लगी मुहर!
जिन नामों और जिम्मेदारियों का आकलन किया था, आदेश में वही तस्वीर सामने आई—
➡️ अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त—APC।
➡️ आलोक कुमार-II को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त—IIDC की जिम्मेदारी; PICUP की अध्यक्षता का अतिरिक्त प्रभार भी।
➡️ मुख्य सचिव एसपी गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार।
एक अधिकारी के पास केंद्रित अहम जिम्मेदारियाँ अब अलग-अलग हाथों में—‘अफसरनामा’ में बताए दोनों प्रमुख संभावित नाम सही साबित हुए!
पद, अनुभव और संभावनाओं की पड़ताल—डेली 24 भारत का ‘अफसरनामा’।
#अफसरनामा #UPBureaucracy #IAS #Daily24Bharat
Deepak Sharma retweeted
अफसरशाही का अगला सिकंदर कौन? Deepak Kumar के रिटायरमेंट के बाद किसे मिलेगी बड़ी कमान? देखिए रिपोर्ट!
#daily24bharat #Afsarnama #UPBureaucracy #IASOfficers #UttarPradesh #UPNews #DeepakKumar #StateAdministration #PoliticalNews #BreakingNews #cmyogi #deepaksharma @Deepakdaily24
Deepak Sharma retweeted
LIVE शो में Congress नेता ने क्या कह दिया? ऑफर सुनकर सब रह गए सन्न | BJP | Live Debate | Daily24 Bharat #breakingnews #congress #congressleader #livedebate #onair #politicaldebate #congressnews #politicalnews #viralvideo #tvdebate #daily24bharat
Deepak Sharma retweeted
Itihas ko stage par jeevant karta bhavya mahaanaty, Shivaji Maharaj ke shaurya ki amar gatha hai Jaanata Raja. 🙏 @DivyaPremSewa #कोविंद_जाणता_राजा
Deepak Sharma retweeted
इतिहास, शौर्य और स्वाभिमान की अद्भुत गाथा प्रस्तुत करता भव्य महानाट्य जाणता राजा। #dpsmjanataraja
Deepak Sharma retweeted
Step into the world of history and witness its timeless legacy unfold on stage with Jaanata Raja. #dpsmjanataraja
Deepak Sharma retweeted
जाणता राजा की भव्य प्रस्तुति दर्शकों को इतिहास के स्वर्णिम युग की रोमांचक यात्रा पर ले जाती है। #dpsmjanataraja
Deepak Sharma retweeted
भव्य महानाट्य जाणता राजा इतिहास के गौरवशाली पलों को मंच पर जीवंत कर देता है। #dpsmjanataraja
@DivyaPremSewa
Deepak Sharma retweeted
जाणता राजा केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि इतिहास और स्वाभिमान का अविस्मरणीय अनुभव है। #dpsmjanataraja
Deepak Sharma retweeted
Bringing the courage, legacy, and glorious past of history to life, Jaanata Raja creates an unforgettable experience. #dpsmjanataraja
Deepak Sharma retweeted
Jaanata Raja is more than a play; it is a magnificent journey into the pages of history. #dpsmjanataraja

















