Deepak Paswan (@DeepakP44) header
Deepak Paswan (@DeepakP44) profile picture

“सर्वे भवन्तु सुखिनः” समानता, सद्भाव और मानव-मर्यादा के मूल्यों के प्रति समर्पित। 🌳खाटी झारखंडी🌳

Jharkhand, India
Joined December 2017
Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)Photo by Deepak Paswan (@DeepakP44)
Deepak Paswan retweeted
ठगों का त्योहारी अभियान चालू है, जनता अपनी सुरक्षा स्वयं करे! धनतेरस, दिवाली और छठ की तैयारी के साथ साइबर ठगों ने भी अपना “कारोबार” तेज कर दिया है। किसी का व्हाट्सएप कब्ज़े में लेकर उसके परिचितों से पैसे माँगना, इनके लिए भरोसे को भुनाने का आसान धंधा बन गया है। कल शाम मेरे एक मित्र, जो सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, के व्हाट्सएप से कई लोगों को पैसे माँगने वाले संदेश भेजे गए। एक संदेश मेरे पास भी आया। मैंने तुरंत कॉल करके पुष्टि करने की कोशिश की। कॉल नहीं उठाया गया तो मिनट भर में माजरा समझ में गया। फिर मैंने पैसे भेजने के बजाय ठग महोदय की थोड़ी चुटकी ले ली। शायद उन्हें भी समझ आ गया कि यहाँ दाल नहीं गलेगी! आज सुबह मैंने बात की तो मित्र ने बताया कि रात में जानकारी मिलते ही उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। सोचिए, जब एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पहचान का इस्तेमाल करके ठगी की कोशिश हो सकती है, तो आम आदमी का भरोसा कितना आसान निशाना है! उधर हमारी पुलिस की व्यस्तताएँ भी कम नहीं हैं! रात भर चलते बालू, कोयला और पत्थर के कारोबार का “हिसाब” रखने और बिना हेलमेट वालों के चालान काटकर, जुआ खेलने और पार्टी-वार्टी करने वाले “धनाढ्य परिवारों के युवाओं” को पकड़ कर ( वजह बताने की ज़रूरत नहीं) अपनी पीठ थपथपाने के बाद चोरी, डकैती और साइबर ठगी रोकने की फुर्सत कहाँ बचेगी! चालान ज़रूर काटिए, सारे नियमों का पालन भी कराइए। लेकिन जिस व्यवस्था की नज़र मोटरसाइकिल सवार के सिर तक तत्काल पहुँच जाती है, उसकी पकड़ लोगों की जमा-पूँजी उड़ाने वाले गिरोहों तक कब पहुँचेगी? वैसे भी, जिस राज्य में “सेवा” कर रहे कई पुलिस अफसरों और कुछ सेवानिवृत्त साहबों के यहाँ भी एक दर्जन से लेकर पचास से अधिक पुलिसकर्मियों को नियमों के विरुद्ध निजी कामकाज में लगाए रखने के आरोप हों, वहाँ जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस की कमी तो होगी ही! तनख़्वाह जनता के पैसे से, सेवा साहब के घरेलू दरबार में! साहब की सुविधाओं में कटौती नहीं हो सकती पर जनता की सुरक्षा का सवाल उठे तो जवाब तैयार है, “पुलिस बल की कमी है!” जनता चोरी से बचने के लिए जागे, ठगी से बचने के लिए जाँचे और लुट जाए तो शिकायत करके इंतज़ार करे। जब सुरक्षा की सारी ज़िम्मेदारी जनता की है, तो उपलब्धियों का सारा श्रेय व्यवस्था को किस बात का चाहिए? साइबर जागरूकता ज़रूरी है, लेकिन सावधानी का पोस्टर अपराधियों की गिरफ्तारी का विकल्प नहीं है। शिकायत दर्ज होना कार्रवाई की शुरुआत है, सफलता की मंज़िल नहीं। सभी से आग्रह है कि परिचित का नाम और फोटो देखकर पैसे न भेजें। उसके पहले से परिचित नंबर पर फोन करके पुष्टि करें। ओटीपी या व्हाट्सएप सत्यापन कोड किसी को न दें। रिश्ते निभाइए, लेकिन ठगों का त्योहार मत मनवाइए! फ़िलहाल, आज के लिए इतना ही। अधिक लिखेंगे तो कुछ पुलिसवालों का कोपभाजन बनना पड़ेगा। कहीं ऐसा न हो कि चोरों-ठगों का पता लगाने में व्यस्तता आड़े आती रहे, लेकिन सवाल उठाने वाले का पता लगाने के लिए पूरा महकमा अचानक फुर्सत निकाल ले! @JharkhandPolice @Jsr_police @ranchipolice @HMOIndia @Cyberdost #साइबरठगी #सावधानरहें #पुलिसकीजवाबदेही #झारखंड
9
26
1,367
Deepak Paswan retweeted
कुछ नहीं होने वाला, इसे और मलाई खाने वाली जगह भेज दिया जाएगा।
1
2
75
5000 साल के चोचन के बाद PCS अधिकारी बनकर पानी पीने को मिला है, तो क्या अब भौकाल भी ना दिखाएं ? मतलब, बामन और ठाकुरों का ही भौकाल चलेगा
मिलिए, बड़की सरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से! ​साहब का तेवर और भौकाल ज़रा देखिए...जनता को कैसे उंगली के इशारे से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। जनता की सुनने और सेवा करने के लिए कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन व्यवहार ऐसा जैसे रियासत के नवाब हों! @HemantSorenJMM @GiridihDc
18
49
927
पब्लिक सर्वेंट का मतलब ही 'जनता का नौकर' होता है। @HemantSorenJMM
मिलिए, बड़की सरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से! ​साहब का तेवर और भौकाल ज़रा देखिए...जनता को कैसे उंगली के इशारे से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। जनता की सुनने और सेवा करने के लिए कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन व्यवहार ऐसा जैसे रियासत के नवाब हों! @HemantSorenJMM @GiridihDc
2
13
70
1,368
कल My lord को व्हाट्सएप पर क्वेश्चन/आंसर का सर्कुलेशन चाहिए था तभी वो सिस्टेमेटिक पेपर लीक माना जाएगा।।My lord को पता होना चाहिए कि झारखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा का आंसर इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके परीक्षा के 2 दिन पहले नेपाल पहुंच गया, राज्य की सीमाओं को क्रॉस करके बंगाल के कई जगह पहुंच गया,बिहार कई जगह पहुंच गया, झारखंड में कई जगह पहुंच गया और My lord को अभी भी सिस्टमैटिक पेपर लीक का प्रमाण नहीं दिखा रहा है 🤧🤧 newswavejharkhand.com/jssc-c… @ExamsFighters @JPSCreformanch @JmmJharkhand @HemantSorenJMM @KomalBehl4 @News18Jharkhand @PTI_News @amarbauri @VikashPreetam @yourBabulal @RahulGandhi @akhileshsi1 @DainikBhaskar @jharkhand_pk @dasraghubar @purnimasahubjp @MithileshJMM
30
224
4
277
8,776
माननीय केन्द्रीय मंत्री सह कोडरमा लोकसभा सांसद @Annapurna4BJP मैम आपकी दूसरी कार्यकाल की तीसरी वर्ष चल रही है लेकिन आज तक लोगों को परेशानियों से निजात ना दिला पाना आपकी संवेदनशील नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं।
सरिया रेलवे फाटक पर सुरक्षाकर्मियों और रेलकर्मियों की कमी के कारण आए दिन लोग भारी जाम से जूझने को मजबूर हैं। ​रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे जाम की समस्या और अधिक विकराल हो चुकी है! 1/2 @GiridihDc @HemantSorenJMM @deepakbiruajmm @yourBabulal
1
1
85
Deepak Paswan retweeted
Replying to @DeepakP44
छात्र जो चयनित नहीं हो सके वो तो कॉकरोच है इन जैसे न्यायधीश के नज़र मे इनके लिए natural justice क्या होता है???
1
1
14
Deepak Paswan retweeted
जगत जननी माँ दुर्गा के दिव्य आगमन के पावन पर्व महालया की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो। माँ जगदंबा सभी के कष्टों का निवारण करें और समस्त संसार का कल्याण करें। जय माता दी!
13
41
1,551
Thank you so much team @nbf_bharattour especially @AshokShrivasta6 sir for this honour. It's a pleasure to be part of Namo Book Fest Varanasi. Johar!
2
26
154
2,179
Deepak Paswan retweeted
क्या फायदा! जब सारे investigation, conclusion और decision का कोई महत्व ही नहीं है माननीय के नजर में 😏
3
5
61
Deepak Paswan retweeted
CID वालों 'हुजूर' के वास्ते कह दो कि आपने जिनकी गिरफ्तारी की, वो सब बेगुनाह हैं और कोई पेपर लीक नहीं हुआ! गरीब के बच्चों, तुम लोग क्यों खोजते हो सरकारी नौकरी? जानते नहीं की सरकारी नौकरी में हुज्जते बहुत है!
7
48
101
1,436
Deepak Paswan retweeted
गाँव के साप्ताहिक बाज़ार के बाहर सड़क किनारे एक घोड़े के पैर में नाल ठोकी जा रही थी। पास से गुजरते एक मेंढक ने रुककर पूछा, “यह क्या हो रहा है और क्यों?” नाल ठोकने वाले ने कहा, “यह घोड़ा है। दौड़ता है, बोझ उठाता है, काम करता है। नाल लग जाएगी तो और बेहतर चलेगा।” मेंढक बोला, “मैं भी तो कूदता हूँ, फिर मुझे भी नाल ठुकवा दो।” नाल ठोकने वाले ने मुस्कुराकर कहा, “पहले अपनी औकात तो देख लो। घोड़े को नाल लगती है तो वह मैदान में दौड़ता है, और तुम्हें नाल लगेगी तो सीधे ऊपर पहुँच जाओगे।” झारखंड में आज कुछ लोगों की हालत भी ऐसी ही है। पैसे, पावर, हर तरह के जुगाड़ और सेटिंग के दम पर रातोंरात घोड़ा बनने का सपना देख रहे हैं, जबकि हकीकत में उनकी औकात मेंढक से आगे नहीं है। कुर्सी, पहुंच और चमचागिरी से कद नहीं बढ़ता। आदमी बड़ा अपने चरित्र, काम और काबिलियत से बनता है। हम तो बस इतना ही कहेंगे कि परमात्मा ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे, क्योंकि औकात से बाहर की छलांग कई बार सीधे जमीन पर नहीं, बहुत ऊपर पहुँचा देती है। #thought #नसीहत
2
6
1
23
617
Deepak Paswan retweeted
किस्मत में जो लिखा है, मुस्कुराकर स्वीकार करिये, क्योंकि परेशानी बिकती नहीं और सुकून खरीदा नहीं जाता…!!!
2
29
742
Deepak Paswan retweeted
एक कचौड़ी दो समोसा CID के जाँच पर क्या भरोसा .. @ExamsFighters #jpsc #jssc @JSSC__CGL
3
147
4
146
4,596
Deepak Paswan retweeted
अगर CID की जांच ने परीक्षा की integrity पर गंभीर सवाल उठाए हैं, तो उन findings को public domain में नहीं तो कम-से-कम माननीय न्यायालय के समक्ष जरूर रखा जाना चाहिए। बंद लिफाफे में सही, लेकिन तथ्य अदालत तक पहुंचने चाहिए। #submitcidnote #submitcancellationmemo
2
263
3
214
3,601
Deepak Paswan retweeted
इंसान को वास्तविकता कम, उसकी अपनी कल्पनाएँ ज़्यादा सताती हैं।
4
17
390
Deepak Paswan retweeted
पावर के नशे में चूर कुछ सुविधा भोगी अधिकारियों की न कोई जाति होती है, न धर्म, न मर्यादा और न ही कोई स्थायी सिद्धांत। इनका एक ही धर्म होता है, मौका। एक ही जाति होती है, सत्ता। और एक ही चरित्र होता है, सुविधानुसार रंग बदलना। जब कमाई का भूत सिर पर सवार होता है, जब मलाईदार कुर्सी चाहिए होती है, जब “पावरफुल पद” की भूख लगती है, तब ये लोग जाति, धर्म, समाज, रिश्ते, मर्यादा सब भूल जाते हैं। तब इन्हें न अपना याद रहता है, न पराया। लेकिन जैसे ही खुद पर बन आती है, वैसे ही जाति, धर्म, अपमान, भावनाएँ, रिश्ते और सहानुभूति का झंडा लेकर इमोशनल ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते हैं। मेरी आदत नहीं है कि जीवन के अनौपचारिक पलों के खट्टे-मीठे अनुभवों को सार्वजनिक करता फिरूँ। बहुत कुछ देखा है, बहुत कुछ सुना है और बहुत कुछ झेला भी है। लेकिन यदि अति उत्साही लोग बार-बार मेरे मुँह में उंगली डालने की कोशिश करेंगे, तो मजबूरन मुझे भी अपने उसूलों की लक्ष्मण रेखा लाँघनी पड़ सकती है। और सच कहूँ, अगर मैं अपने अनुभव और आपबीती को हूबहू शब्दों में बयान करने बैठ गया, तो आज भी सेवा में बैठे कई बड़े-बड़े महानुभावों और कुछ रिटायर्ड चेहरों के लिए समाज में सिर उठाकर चलना मुश्किल हो जाएगा। कई चेहरे ऐसे हैं जो दिन में कुछ और होते हैं, रात में कुछ और। दिखते कुछ हैं, करते कुछ हैं। सिद्धांतों की बात करते हैं, लेकिन सुविधा देखकर चरित्र बदल लेते हैं। हिरण की खाल ओढ़े ऐसे लोगों के चेहरे से मुखौटा उतर गया, तो उनकी असलियत देखकर बहुतों की आंखें खुल जाएंगी। इसलिए बेहतर है कि लोग मर्यादा में रहें। क्योंकि हर चुप्पी कमजोरी नहीं होती। कुछ चुप्पियाँ संस्कार बचाती हैं, और कुछ चुप्पियाँ कई चेहरों की इज़्ज़त बचाए रखती हैं। #PowerDrunkOfficers #SattaKaNasha #SuwidhaBhogiAdhikari #RangBadalteChehre #MukhautaUtarnaBaakiHai #JharkhandPolitics #Bureaucracy #PublicAccountability #TruthWillComeOut #SunilTiwari
1
9
23
817
Deepak Paswan retweeted
फ़ेसबुक के पन्ने पलट रहा था, तो इस पोस्ट पर नज़र गई। सोचा, थोड़ी पुरानी यादें ताज़ा कर दूँ। झारखंड की पुलिस क्या-क्या कर सकती है, इसका यह मामला एक डरावना नमूना है। गूगल बाबा के सौजन्य से कुछ पुरानी रिपोर्टें फिर सामने रख रहा हूँ। मामला डॉ. इंतज़ार अली का है। 20 अगस्त 2015 को राँची के हिंदपीढ़ी निवासी डॉ. इंतज़ार अली को बर्द्धमान-हटिया पैसेंजर ट्रेन से “आतंकवादी” होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि उनके पास से विस्फोटक बरामद हुए हैं। उस समय यह मामला देश-दुनिया की सुर्खियों में गया। लेकिन बाद में तस्वीर बदल गई। रिपोर्टों के मुताबिक, जाँच में इंतज़ार अली के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। वे लगभग 54-55 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए। बाद की रिपोर्टों में यह बात सामने आई कि मामला पूरी तरह संदिग्ध था उन्हें फँसाने की साजिश पुलिस वालों ने मिलकर सिर्फ़ अपने समय पुर्व प्रोमोशन और पुरूस्कार के लिये किया था। इस पूरे प्रकरण में मेरी व्यक्तिगत भूमिका भी रही। मुझे एक केंद्रीय सेवा के वरिष्ठ अधिकारी से यह गंभीर जानकारी मिली कि इंतज़ार अली कोई आतंकी नहीं, बल्कि एक साधारण यूनानी प्रैक्टिशनर हैं। उन्हें गलत तरीके से आतंकवादी बनाकर पेश किया जा रहा है और इस पूरे खेल के पीछे प्रमोशन, पुरस्कार और वाहवाही का लालच हो सकता है। यह जानकारी मिलते ही मैंने पूरी गंभीरता से यह विषय आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी के संज्ञान में रखा। बाबूलाल जी ने भी इसे हल्के में नहीं लिया। उन्होंने इस मामले की सच्चाई सामने लाने में गंभीर रुचि दिखाई। उसके बाद इस प्रकरण पर सवाल तेज हुए, परतें खुलीं और अंततः इंतज़ार अली की जान तथा जिंदगी बच सकी। वरना सोचिए, झूठे सबूतों, गढ़ी हुई कहानी और वर्दी की ताकत के सहारे एक निर्दोष आदमी को आतंकवादी साबित कर दिया जाता, तो उसका अंजाम क्या होता? शायद वह आदमी जिंदगी भर जेल में सड़ता, या उससे भी भयावह स्थिति में फाँसी के फंदे तक पहुँचा दिया जाता। अब इसी पृष्ठभूमि में अनुराग गुप्ता जैसे अधिकारियों के पूरे सेवाकाल को देखिए। उनके नाम से जुड़े विवादों, आरोपों और प्रकरणों को खंगालिए। जो कुछ गूगल पर उपलब्ध है, वही बहुत कुछ बताने के लिए काफी है। और जो पुराने दौर के मामले हैं, जब न इंटरनेट था, न मोबाइल, न डिजिटल रिकॉर्ड, उनका तो हिसाब शायद कभी सामने ही नहीं आया। हैरानी तब होती है जब ऐसे अधिकारी, जिनके नाम के साथ बार-बार विवाद, सत्ता-समीकरण, दबाव, पद का दुरुपयोग और संवेदनशील मामलों में भूमिका के सवाल जुड़ते रहे हों, वे अपनी गर्दन फँसते ही जाति, धर्म, ईमानदारी और त्याग की चादर ओढ़ने लगते हैं। सवाल व्यक्ति-विशेष का नहीं है। सवाल व्यवस्था का है। अगर इंतज़ार अली जैसे निर्दोष को आतंकवादी बनाकर पेश किया जा सकता है, अगर झूठे सबूतों और बनाई गई कहानी के सहारे किसी की जिंदगी बर्बाद की जा सकती है, तो यह पूछना बिल्कुल जायज है कि ऐसे सिस्टम में शक्तिशाली पुलिस अधिकारी अपने प्रभाव, संपर्क और वर्दी की ताकत से क्या-क्या नहीं कर सकते? मेरे पास इंतज़ार अली के पूरे इंटेरोगेशन का वीडियो आज भी उपलब्ध है। वह वीडियो पुलिस की काली और नापाक करतूतों का एक ज्वलंत उदाहरण है। बाद में कई पुलिसकर्मी निलंबित हुए। लेकिन बड़ा सवाल आज भी वहीं है: इतना बड़ा पाप करने वालों को क्या वास्तविक सजा मिली? क्या किसी की नौकरी गई? क्या कोई जेल गया? क्या व्यवस्था ने भविष्य के लिए कोई सबक लिया? अगर उस समय दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती, तो शायद आने वाली पीढ़ी के पुलिस अधिकारियों के लिए यह चेतावनी बनती। लेकिन यहाँ तो हालत वही है: हर शाख पर उल्लू बैठा है, अंजाम-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा? पुलिस और अपराधी में फर्क सिर्फ इतना नहीं होना चाहिए कि एक लाइसेंसी AK-47 लेकर चलता है और दूसरा बिना लाइसेंस के। फर्क चरित्र, जवाबदेही और कानून के प्रति निष्ठा का होना चाहिए। वर्दी अगर कानून की रक्षा के लिए है, तो वह सम्मान की पात्र है। लेकिन वही वर्दी अगर झूठे केस गढ़ने, निर्दोष को फँसाने, पत्रकार को डराने, जनता को धमकाने और अपने पद का दुरुपयोग करने लगे, तो वह वर्दी नहीं, सत्ता-प्रायोजित भय का प्रतीक बन जाती है। आज भी जब कुछ अधिकारी अपनी करतूतों पर सवाल उठते ही जाति, धर्म, ईमानदारी और त्याग की दुहाई देने लगते हैं, तो इंतज़ार अली जैसे मामलों को याद करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि इतिहास बताता है: झूठे केस बनाना आसान है, लेकिन किसी निर्दोष की उजड़ी जिंदगी वापस करना नामुमकिन है। आज के लिए इतना ही। आगे फिर कभी। #JharkhandPolice #IntazarAli #AnuragGupta #BabulalMarandi #Ranchi #Jharkhand #PoliceReform #RuleOfLaw #Accountability #FalseCase #Justice #PowerMisuse
1
16
48
3,248
Deepak Paswan retweeted
आज देवघर एम्स का भ्रमण किया और चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि देवघर एम्स के माध्यम से संताल परगना के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध हो रही हैं। @BJP4India @BJP4Jharkhand
23
104
4,086
माननीय सांसद (रांची) और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी के आवास पर आयोजित 'करमा महोत्सव' के दौरान कारगिल युद्ध के नायक योगेंद्र यादव जी (परमवीर चक्र) से मुलाकात हुई। इन नायकों के सम्मान में मैंने दिल्ली से कारगिल अपनी मोटरसाइकिल चलाई है। @ysyadavpvc @SethSanjayMP
1
10
107
1,141