
Official Twitter Handle of District Information & Public Relations Officer (DIPRO), Palwal. Govt. of Haryana. @DiprHaryana
Palwal, India
Joined March 2018
- Tweets27.3K
- Following168
- Followers7K
- Likes10.6K
DIPRO Palwal retweeted
एक बार फिर सनातन आस्था और हमारी गौरवशाली परंपराओं की विजय हुई है!
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर पवित्र Karthigai Deepam CRPF की सुरक्षा में प्रज्वलित किया जाएगा। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की जीत है।
यह पवित्र ज्योति हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को सदैव प्रकाशित करती रहे।
वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा! 🙏
DIPRO Palwal retweeted
🔴 LIVE : समरसता संकल्प यात्रा (फरीदाबाद) xitter.cf/i/broadcasts/2nQmPnMPY…
DIPRO Palwal retweeted
वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा 🚩
भगवान मुरुगन जी के चरणों में दंडवत प्रणाम, देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना 🙏🇮🇳
DIPRO Palwal retweeted
अधिक प्रतिनिधित्व, अधिक भागीदारी और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देकर देश के लोकतंत्र को नई दिशा दी है।
लोकसभा सीटों में 50% तक की वृद्धि से विभिन्न क्षेत्रों की आवाज संसद में और मजबूती से पहुंचेगी। वहीं, वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नया विस्तार मिलेगा।
DIPRO Palwal retweeted
नारी शक्ति से किया हर वादा पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। महिला सशक्तीकरण ही सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की मजबूत नींव है।
DIPRO Palwal retweeted
आज फरीदाबाद में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 'समरसता संकल्प यात्रा' के आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
18 नवंबर को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ हुई यह यात्रा 16 दिनों में लगभग 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हरियाणा के 8 जिलों से होकर 3 दिसंबर को गुरु जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी पहुंचेगी।
गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं हमें समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाती हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर एक ऐसे समाज का निर्माण करना हमारा संकल्प है, जहां भेदभाव का कोई स्थान न हो और प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अवसर मिले।
#SamrastaSankalpYatra
DIPRO Palwal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
#MahatmaJyotibaPhule #Haryana
DIPRO Palwal retweeted
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने उन्हें नमन किया।
“महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। महिला शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए उनका अतुलनीय योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।”
— मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
#MahatmaJyotibaPhule #JyotibaPhule #Haryana #NayabSinghSaini
DIPRO Palwal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज गुरुग्राम में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वे सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) के बेड़े में शामिल इन बसों से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विस्तार होगा। साथ ही, पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के प्रयासों को भी गति मिलेगी।
#Haryana #Gurugram #ElectricBuses #GreenMobility
DIPRO Palwal retweeted
दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार के SEWA विभाग और इंडिया ऑटिज्म सेंटर (IAC) ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
इस सहयोग के तहत प्रदेश के दिव्यांगजन संस्थानों का मूल्यांकन, बेहतर वैश्विक कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान और विशेष शिक्षकों एवं अन्य पेशेवरों का प्रशिक्षण किया जाएगा।
#Haryana
DIPRO Palwal retweeted
हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों में लिपिकीय पदों की स्वीकृत संख्या और वास्तविक रिक्तियों का पता लगाने के लिए प्रदेशव्यापी कवायद शुरू की है।
मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को लिपिकीय पदों की स्वीकृत संख्या और रिक्तियों का पदवार एवं जिलावार विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें विभागीय मुख्यालयों, अधीनस्थ कार्यालयों और प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वीकृत पदों तथा रिक्त पदों की जानकारी शामिल होगी।
#Haryana #HRMS #Governance
DIPRO Palwal retweeted
महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन।
#महात्मा_ज्योतिबा_फुले
#MahatmaJyotibaPhule
DIPRO Palwal retweeted
पंचकूला के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें, श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर होगा आसान।
DIPRO Palwal retweeted
महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। महिला शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए उनके अतुलनीय योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
DIPRO Palwal retweeted
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥ 🙏🚩
पंचकूला स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) में पहुँचकर हर्ष की अनुभूति हुई। पिछले 25 वर्षों से यह संस्थान वैदिक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उच्च संस्कारों का संचार कर रहा है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का यह प्रयास सराहनीय है।
DIPRO Palwal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का यूके एवं जर्मनी दौरा…
Chief Minister Shri Nayab Saini's Visit to the UK and Germany…
DIPRO Palwal retweeted
गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP 28 नवंबर को इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वे सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।
#Haryana #Gurugram #NayabSinghSaini #ElectricBuses
DIPRO Palwal retweeted
हरियाणा की बेटी गुंजन यादव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। यूथ ओलंपिक-2026 में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) में गुंजन को इस शानदार उपलब्धि के लिए 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हमारी सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। गुंजन की सफलता हरियाणा के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।
DIPRO Palwal retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हांसी के ढाणा कलां गांव की होनहार मुक्केबाज गुंजन को यूथ ओलंपिक-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
गुंजन ने सेनेगल के डकार में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया।
#Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaSports

















