DC Gumla (@DCGumla) header
DC Gumla (@DCGumla) profile picture

Dileshwar Mahto IAS Official Twitter handle of District Election Officer-cum-DeputyCommissioner, Gumla #DistrictAdministrationGumla

Gumla, India
Joined July 2018
Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)
#झारखंड_स्थापना_दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत "भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026" का आज शुभारंभ किया गया । प्रतियोगिता में जिले के लगभग 500 बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न पारंपरिक एवं अन्य खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें राज्य स्तर पर अवसर प्रदान करना है। #Gumla #Jharkhand
1
179
#झारखंड_स्थापना_दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत आयोजित दुधारू पशु मेला-सह-गव्य प्रदर्शनी में शामिल हुआ। इस अवसर पर 13 पशुपालकों के बीच 10 गाय एवं 3 भैंसों का वितरण किया गया। लगभग 200 किसानों की सहभागिता वाले इस आयोजन का उद्देश्य पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुदृढ़ करना है। #Gumla #Jharkhand
1
1
154
आज जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP), आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP), ग्राम संपत्ति योजना, अनटाइड फंड, नीति आयोग अवार्ड मनी, SCA एवं CSR फंड के तहत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
137
आज CSR योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं CSR प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #Gumla #CSR #Jharkhand
1
162
आज जिला स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, एमएसीपीएस के तहत वित्तीय लाभ, प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं पदस्थापन सहित विभिन्न सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। सभी मामलों में निर्धारित सरकारी नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #Gumla #DistrictAdministration #Jharkhand
206
आज NCORD, कारा सुरक्षा, परिवहन एवं खनन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर रोक, अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण, यातायात नियमों का अनुपालन तथा कारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को नियमित छापेमारी, सख्त कार्रवाई एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #Gumla #DistrictAdministration
1
1
419
➡️गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने आज समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। ➡️उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। #Gumla #Jharkhand #PublicGrievance
1
121
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित "एक और अवसर कैंप" का रांची हटिया स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं ASDD सूची के मतदाताओं के निवास स्थान का भौतिक निरीक्षण किया। @ECISVEEP
8
21
1,082
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…
35
28
2
145
37,441
आज साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। इस दौरान आवास आवंटन, सड़क निर्माण एवं आंगनबाड़ी सेविका के नियुक्ति पत्र सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है।
5
2,295
🚨 आवश्यक सूचना🚨 किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा "DC gumla" के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। यदि किसी को इस ID से या किसी अन्य फेक आईडी से फ्रॉड मैसेज/फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हो,तो उस ID को ब्लॉक एवं रिपोर्ट करें एवं फेक मैसेज से सावधान रहें।
2
6
15,571
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, परमवीर अल्बर्ट एक्का एवं महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इन महान विभूतियों का त्याग, संघर्ष, साहस एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गौरवशाली विरासत को नमन।🙏💐
2
314
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘Run For Cleanliness’ अभियान के तहत नगर भवन से विभिन्न छठ घाटों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर घाटों की साफ-सफाई की। सफाई कर्मियों के साथ स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ गुमला, स्वस्थ गुमला हमारा संकल्प है। @prdjharkhand @JharkhandCMO
3
291
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयां..! छठी मइया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो। @JharkhandCMO @prdjharkhand
2
410
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन! @JharkhandCMO @prdjharkhand
1
4
355
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
36
51
2,941
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
37
78
3,645
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
31
1
45
2,190
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
39
51
2,787