@ChatraPolicei
iAccount based inIndia
About this account
- Account based in
- India
- Connected via
- India Android App
Account-level information from X, not a live location or the device used for a specific post.
सेवा ही लक्ष्य The Official Twitter Handle of Chatra Police,Jharkhand. It is for making better Police-Public relationship and better communication between both.
Chatra, India
Joined June 2017
- Tweets1.4K
- Following73
- Followers10.3K
- Likes440
वादी कमल किशोर पे0- रविन्द्रनाथ दुबे, ग्राम–टटरा, थाना–राजपुर, जिला–चतरा, के टंकित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड संख्या–358/2024, दिनांक–25/11/2024 धारा- 08/27(a)/28/29/30 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त 1. दीपक उराँव पे0- बोया उराँव उर्फ बोथा उराँव 2. रमेश उराँव पे०- कल्लु उराँव 3. लालु कु० भारती पे०- बालो भुईयाँ 4. फनटुश उराँव पे० - स्व० लालदेव उराँव सभी सा0- लुटु, थाना- सदर, जिला- चतरा के विरुद्ध अवैध रुप से अफीम एंव पोस्ता की खेती के लिये जोत–कोड़ करने के आरोप मे काण्ड प्रतिवेदित किया गया था । उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध काण्ड अनुसंधान के क्रम में वारण्ट भी तामिला किया गया था एवं माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया था, परन्तु उक्त अभियुक्तों के द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया। काण्ड के अनुसंधान हेतु उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय, चतरा द्वारा ईश्तेहार निर्गत किया गया जिसे विधिवत रुप से उक्त अभियुक्तों के घर पर स्थानीय लोगों के समक्ष उपलब्ध बल एवं चौकीदार के साथ ईश्तेहार तामिला किया गया, साथ ही माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
आज दिनांक:-29/09/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से अवैध ब्राउन शुगर लेकर चतरा से हजारीबाग की ओर जाने वाला है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना अंतर्गत सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से आ रहे काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से तत्परता पूर्वक पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 01 मोबाइल फोन, ₹15,500/- नगद, 01 सिल्वर रंग की चेन, 01 मोटरसाइकिल तथा व्हाट्सऐप चैटिंग का प्रिंटआउट बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई के संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-94/26, दिनांक-29/09/2026, धारा 17(बी)/21(बी)/22(बी)/27(ए)/28/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-26/09/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-सलीमपुर मोड़ से ग्राम-पेक्सा जाने वाली सड़क के किनारे आमतारी स्थित मुर्गी फार्म से चोरी हुए मुर्गीदाना को एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में छिपाकर रखा गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार गिद्धौर थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में उसके घर से चोरी किया गया Viotonic कम्पनी का Pven Plus मुर्गीदाना कुल-21 बोरा प्रत्येक 50 किलोग्राम बरामद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या:-93/26 दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-26/09/2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिमरिया-बगरा रोड, ग्राम-बन्हे के पास स्थित एक गुमटी दुकान में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की जा रही है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया-बगरा रोड, ग्राम-बन्हे के पास सघन छापामारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बन्हे-हर्षनाथपुर रोड पर हर्षनाथपुर की ओर जा रहे एक पिक-अप सवारी वाहन को रोककर विधिवत जाँच-पड़ताल की गई। जाँच के दौरान उक्त वाहन में दुकान का सामान तितर-बितर अवस्था में लदा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि वाहन में गुमटी दुकान से चोरी किया गया सामान लदा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की घटना में उसके साथ दो अन्य सहयोगी शामिल थे, जो मोटरसाइकिल से उसके पीछे आ रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों सहयोगी मौके से फरार हो गए। छापामारी के दौरान पिक-अप सवारी वाहन रजि० नं०-JH13A5244, दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त सब्बल, VOLTAS कम्पनी का फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक एवं स्नैक्स सहित विभिन्न सामग्री को जप्त किया गया। इस संबंध में सिमरिया थाना काण्ड सं0-162/26 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तथा घटना में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजनों को त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन भरोसा” अभियान के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान CEIR Portal पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल ट्रैकिंग एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप कुल-14 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन करने के उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभुकों ने चतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता, संवेदनशील कार्यशैली एवं जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
“ऑपरेशन भरोसा” चतरा पुलिस की तकनीक आधारित पुलिसिंग, त्वरित अनुसंधान एवं नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि आमजनों की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चतरा पुलिस निरंतर तत्पर है।
चतरा पुलिस की अपील, यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो बिना विलंब CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं तथा अपने निकटतम थाना से संपर्क करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की तकनीकी निगरानी एवं बरामदगी की संभावना बढ़ती है तथा पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-07/09/2026 को वादी ललन कुमार, पिता-आदित्य दांगी, ग्राम-बरवाडीह, थाना-पत्थलगडा, जिला-चतरा द्वारा अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध अपने आपको नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करते हुए वादी से कुल 31,90,000/- (इकतीस लाख नब्बे हजार) रुपये की ठगी कर लिए जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या-131/2026, दिनांक-07/09/2026, धारा-319(2)/310(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
कांड की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटैया जंगल क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान की गई। तत्पश्चात कुंगुरुवा जंगल, थाना-जोरी क्षेत्र से तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में ठगी की राशि से संबंधित कुल 70,000/- (सत्तर हजार) रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक काले रंग का थार वाहन, रजिस्ट्रेशन संख्या-JH02BK0166 बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा ठगी की शेष राशि की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक-16.09.2026 को सुरेन्द्र यादव, पिता-धनपत यादव, सा0-नगवाँ, थाना-सदर, जिला-चतरा के लिखित आवेदन के आधार पर उनके भाई तिलक यादव के दिनांक-13.09.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिये जाने के संबंध में सदर थाना कांड सं0-390/2026, दिनांक-16.09.2026, धारा-140(1)/140(2)/140(3)/308/3(5) बी0एन0एस0 के तहत कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मामले की त्वरित एवं तकनीकी तरीके से जांच करते हुए मानवीय आसूचना एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत तिलक यादव की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया गया। पुलिस टीम को प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत तिलक यादव को बिहार राज्य के धनगाई थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को धनगाई थाना क्षेत्र, जिला-गयाजी (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही एवं तलाशी के क्रम में घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल रजि0 नं0-JH13K-8511, एक काला रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा एक काला रंग का सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद/जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं अनुसंधानात्मक कार्रवाई की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
हण्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-बिन्दयाही, टोला-सागासोत स्थित एक फार्म में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अज्ञात चोरों द्वारा उक्त फार्म से एक मोटरसाईकिल, इन्वर्टर-बैट्री, काँटा मशीन, 03 मोबाईल फोन एवं मुर्गा चोरी कर लिया गया था। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर हण्टरगंज थाना कांड संख्या-49/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड के उद्भेदन हेतु लगातार कार्रवाई की गई। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी की गई VIVO कंपनी का मोबाईल फोन तथा Splendor मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या-JH13K-6088 के खुले हुए पार्ट्स एवं इंजन को ग्राम-दुन्दु स्थित बंद माइंस के पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-15/09/2026 को अपराह्न में कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-बेसरा स्थित झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही चतरा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार कांड के त्वरित उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी इनपुट, मानवीय सूचना एवं अन्य अनुसंधानात्मक तथ्यों के आधार पर लगातार छापामारी एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ तथा अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तथ्यों के आधार पर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अनुसंधान के क्रम में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक-14/09/2026 को तीज पर्व के अवसर पर गाँव में डीजे बज रहा था। इसी दौरान नाबालिग पीड़िता डीजे देखने के लिए वहाँ पहुँची थी। दोनों अभियुक्तों द्वारा अंधेरे का लाभ उठाकर पीड़िता को झाड़ियों की ओर ले जाया गया, जहाँ दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई है। उनके कथित स्वीकारोक्ति बयान, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य अनुसंधानात्मक तथ्यों के आधार पर कांड का अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले में उपलब्ध वैज्ञानिक एवं फोरेन्सिक साक्ष्यों को भी अनुसंधान में शामिल किया जा रहा है। इस संबंध में कुंदा थाना कांड संख्या-62/26, दिनांक-16/09/2026, धारा 70/64/103(1)/3(5) बीएनएस एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-09/09/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अवैध रूप से गौवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त तथा कई कांडों में वांछित अपराधकर्मी अपने घर पर आया हुआ है। उक्त अपराधकर्मी विभिन्न कांडों में वांछित होने के कारण लगातार फरार चल रहा था। प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर संबंधित ठिकाने पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने उक्त वांछित अपराधकर्मी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चतरा पुलिस द्वारा अवैध गौवंशीय पशु तस्करी, संगठित अपराध एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चतरा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
आज दिनांक:-05/09/2026 को पुलिस केंद्र, चतरा में पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें चतरा जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पुलिस सभा का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं, कठिनाइयों एवं सुझावों को सीधे सुनना तथा उनके कल्याण से संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करना था। सभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने क्रमवार अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं, कार्यस्थल से संबंधित कठिनाइयों तथा विभिन्न सुझावों को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा द्वारा सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक एवं धैर्यपूर्वक सुना गया तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र एवं समुचित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान चतरा जिला बल के अतिरिक्त आईआरबी-03 के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की सामूहिक समस्याओं को भी क्रमवार सुना गया। चर्चा के दौरान जवानों के आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं, ड्यूटी रोस्टर, कार्यस्थल की आवश्यकताओं तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा द्वारा संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रभारी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा ने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं मनोबल को बनाए रखने के लिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से समाधान आवश्यक है। पुलिस सभा के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-02/09/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जोभी टोला, बेहराबाद में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध रूप से अफीम का भंडारण किया गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-जोभी टोला, बेहराबाद स्थित संदिग्ध के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में घर से अवैध रूप से भंडारित 1.485 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान मौके से एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या- 66/2026, दिनांक-03/09/2026, धारा-18(C)/27(A)/29 NDPS Act के तहत कांड दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिला अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
चतरा पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में माह जनवरी से जुलाई तक नक्सल गतिविधियों, साइबर अपराध, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी एवं पॉक्सो जैसे अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त हुई है।
@JharkhandPolice
@dgpjh
@IGBokaro
@DigHazaribagh
@DCChatra
@saaaaaaaaani
दिनांक :-16/08/2026 को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिण्ड मुहल्ला, शहादत चौक में फायरिंग की घटना घटित हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। उक्त घटना के संबंध में सदर थाना कांड संख्या 346/2026, दिनांक:-17/08/2026 को सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया था। कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी एवं तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक:-30/08/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त फायरिंग कांड में संलिप्त दो अभियुक्त चतरा से कुल्लू मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर भागने वाले हैं, जिनमें से एक अभियुक्त के पास अवैध हथियार भी है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड़, चतरा के पास दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के क्रम में उनके कब्जे से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल फोन, 01 चाकू और 01 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-26/08/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा-गया मुख्य मार्ग के रास्ते एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर पंजाब जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित लरकुआ मोड़ के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया। तत्पश्चात विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 2.05 किलोग्राम अवैध अफीम एवं ₹3,150/- नकद बरामद किया गया। बरामद अवैध अफीम एवं नकद राशि को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-362/2026 दर्ज कर NDPS Act की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रकिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-25/08/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-काशियातु, टोला-चोरबोरा, थाना-सिमरिया अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-काशियातु टोला-चोरबोरा, स्थित संदिग्ध के घर पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा एवं चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलों एवं हथियार के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन एवं अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में सिमरिया थाना कांड संख्या-150/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-23/08/2026 को टंडवा थाना अंतर्गत उर्सू मोड़ स्थित सुश्री चंद्रगुप्त कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी ऑफिस के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधकर्मियों द्वारा दहशत फैलाने एवं रंगदारी मांगने के उद्देश्य से सिक्योरिटी ऑफिस में घुसकर फायरिंग की गई थी। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के संबंध में टंडवा थाना कांड संख्या-193/26 दर्ज किया गया था। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं बरामद मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण के दौरान घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के नाम का भी खुलासा किया गया। छापामारी के क्रम में पुलिस टीम द्वारा 7.65 MM का 01 खाली खोखा, 7.62 MM के 19 खाली खोखे, 03 स्मार्ट मोबाइल फोन एवं नकद ₹32,800/- बरामद किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजनों को त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन भरोसा” अभियान के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान CEIR Portal पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल ट्रैकिंग एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप कुल-18 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन करने के उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभुकों ने चतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता, संवेदनशील कार्यशैली एवं जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
“ऑपरेशन भरोसा” चतरा पुलिस की तकनीक आधारित पुलिसिंग, त्वरित अनुसंधान एवं नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि आमजनों की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चतरा पुलिस निरंतर तत्पर है।
चतरा पुलिस की अपील, यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो बिना विलंब CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं तथा अपने निकटतम थाना से संपर्क करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की तकनीकी निगरानी एवं बरामदगी की संभावना बढ़ती है तथा पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-23/08/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापपुर मोड़ के समीप एक सफेद रंग की हुंडई कार में अवैध गांजा लोड कर बिक्री हेतु बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भोंदल (प्रतापपुर मोड़) के पास संदिग्ध हुंडई कार रजि० नं० JH01AU-5388 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में वाहन की डिक्की से दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में कुल-8.8 किलोग्राम अवैध गांजा, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, अंग्रेजी शराब की 11 बोतलें (प्रत्येक 750 ML) तथा घटना में प्रयुक्त हुंडई कार रजि० नं० JH01AU-5388 बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या-141/26 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
दिनांक:-22/08/2026 को हंटरगंज थाना अंतर्गत ग्राम-गेंजना स्थित सरकारी नलकूप में लगे सोलर प्लेट एवं मोटर की चोरी की घटना के संबंध में हंटरगंज थाना, कांड संख्या-139/26 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक, हंटरगंज अंचल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई। छापामारी दल ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर चोरी की गई सोलर प्लेट एवं मोटर को बरामद कर लिया। साथ ही घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना के संबंध में पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
@JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani