CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS) header
CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS) profile picture

Official Twitter handle of All India Radio News, Chhattisgarh. You can also follow our Facebook page "Chhattisgarh Newsonair". https://xitter.cf/t.co/1ymuthhDm9

Chhattisgarh, India
Joined January 2016
Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)Photo by CG AIR NEWS (@CGAIRNEWS)
राज्यपाल रमेन डेका ने मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन और सामाजिक भागीदारी जरूरी बताई। वे #रायपुर में राज्य महिला आयोग की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
1
22
प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। वहीं, जन्तराम पनिका ने दो कांस्य और मोहनी मरावी ने एक कांस्य पदक जीता। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।
#मध्यप्रदेश के भोपाल में बारह से पन्द्रह नवंबर तक आयोजित छब्बीसवीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में #गौरेला-#पेंड्रा-#मरवाही जिले के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
1
34

37
इसी दौरान उनकी बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
#महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तिरपन पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा पिथौरा थाना क्षेत्र के सूखा नाला के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक ग्राम बरतुंगा के निवासी थे और बीती रात खाना खाने के बाद दोनों बाइक से घूमने निकले थे।
24

27
मुख्यमंत्री ने बताया कि दो दिन पहले फिसलकर गिरने से नंदकुमार साय के पैर में चोट आई थी। कल जशपुर प्रवास के दौरान उन्होंने उनके निवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खुद उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए #जशपुर से #रायपुर लेकर आए।
1
26
पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खुद उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए #जशपुर से #रायपुर लेकर आए।
1
1
39
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ओडिशा के मलकानगिरी से मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सुकमा की ओर आ रहे तीन लोगों को रोका। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग से बारह पैकेट में रखा पच्चीस किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।
वहीं, #सुकमा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन अंतर्राज्यीय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पच्चीस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
1
19
वहीं, #सुकमा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन अंतर्राज्यीय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पच्चीस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
#बालोद जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक सौ अड़तीस किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब सत्तर लाख रुपये आंकी गई है।
1
1
23

30
वहीं, कल कार्तिक पूर्णिमा भी है। इस मौके पर श्रद्धालु नदियों में पवित्र स्नान कर भगवान शिव की आराधना करेंगे। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मेले भी लगाए जाएंगे।
सिखों के प्रथम गुरु और सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देवजी की जयंती कल #छत्तीसगढ़ सहित देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में नगर-कीर्तन निकाला जाएगा।

43
भाषा, खानपान और वेशभूषा अलग-अलग होने के बावजूद देश की एकता हमारी पहचान है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नवा #रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केन्द्र सरकार के ‘वंदे मातरम शिविर’ के तहत #छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए छह राज्यों के युवाओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

#छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को एआई से जोड़ने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत रायपुर जिले के 22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1
1
34
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आवास, स्वास्थ्य, पेयजल और बैंकिंग सुविधाओं से करोड़ों परिवारों की प्रगति का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई से देशभर में लोगों का जीवन बदल रहा है। सरकार का लक्ष्य अस्थायी राहत के बजाय गरीबी के कारणों को दूर करना है।
1
34
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई से देशभर में लोगों का जीवन बदल रहा है। सरकार का लक्ष्य अस्थायी राहत के बजाय गरीबी के कारणों को दूर करना है।
1
1
37
श्री मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह निवारक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एच पी वी वैक्सीन की एक करोड़ खुराकें नौ महीने से भी कम समय में देने के प्रयासों के लिए सभी संबंधी पक्षों की सराहना की है। इसमें पात्र महिलाओं के वार्षिक समूह के लगभग सत्यासी प्रतिशत महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
1
28