CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR) header
CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR) profile picture

Official account of Central Bureau of Communication, Raipur. A Regional Office of @MIB_India Govt. of India

Raipur
Joined September 2018
Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)
🎬 PIB Film Footnotes 🖊️🎞️ ➤ Chalo India with Eric Ji – Mizoram (Indian Panorama Non-Feature Films): मिजोरम के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से आगे बढ़कर यह फिल्म राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को दिखाती है। इसमें फुटबॉल के प्रति लोगों का जुनून, उच्च साक्षरता दर और कारोबार, शिक्षा तथा सामुदायिक नेतृत्व में मिजो महिलाओं के योगदान को दर्शाया गया है। ➤ Woman Unknown (From Festivals Worldwide): फिल्म की कहानी महज पांच दिनों के दौरान घटित होती है। निर्देशक मे एल-तौखी ने इस सीमित समय के जरिए आजादी के तुरंत बाद के उथल-पुथल भरे दौर को दर्शाते हुए कहानी में तनाव, रोमांच और अनिश्चितता का माहौल बनाया है। ➤ The Farm (ICFT-UNESCO Gandhi Medal): फिल्मकार एलिफ एडा के निर्देशन में बनी द फार्म उनकी पहली फीचर फिल्म है। इससे पहले वे शॉर्ट फिल्मों, वीडियो आर्ट और अन्य स्क्रीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। उनकी यह पहली फीचर फिल्म IFFI की ICFT-UNESCO गांधी मेडल प्रतियोगिता में शामिल है। ➤ Atlantic Rhapsody (Best Debut Feature Film of a Director): इस फिल्म के निर्देशक झोंग काइफेंग ने 2026 के 28वें शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हाओ जियायुए को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला। ➤ Sidney Lumet’s Birthday (Films About Films): रूस के अबिंस्क-क्रास्नोडार में 1990 में जन्मे निर्देशक राउल गेदारोव ने फिल्म निर्माण की ओर रुख करने से पहले भूविज्ञान की पढ़ाई की। VGIK में फिल्म निर्माण का अध्ययन करने के बाद उन्होंने कई लघु फिल्में बनाईं, जिन्हें विभिन्न फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित किया गया। सिडनी ल्यूमेट्स बर्थडे उनकी पहली फीचर फिल्म है। ➤ At Night (Emerging Filmmakers): लंदन की प्रयोगधर्मी फिल्मकार बीट्रिस गिब्सन रॉटरडैम के टाइगर अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म की दो बार विजेता रह चुकी हैं। एट नाइट उनकी पहली फीचर फिल्म है। उन्हें बालोइस आर्ट प्राइज, मैरियन मैकमोहन अकिम्बो अवॉर्ड और जरमन अवॉर्ड की शॉर्टलिस्ट में शामिल होने जैसी उपलब्धियां भी हासिल हैं। #IFFI #57IFFI #StoriesWithoutBorders @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India
6
4
210
देश की धरती से वैश्विक बाजारों तक फूलों का सफर ✳️भारत में फूलों की खेती का क्षेत्र बागवानी के एक गतिशील हिस्से के रूप में उभरा है। इसे अनुकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियों, सांस्कृतिक मांग और बढ़ते व्यावसायिक उपयोगों से प्रोत्साहन मिल रहा है। ✳️वर्ष 2025-26 के तृतीय अग्रिम अनुमानों के अनुसार, फूलों की खेती का क्षेत्रफल 4.1 लाख हेक्टेयर रहा और फूलों का उत्पादन 48.82 लाख टन हुआ, जिसमें देश में उत्पादन के मामले में आंध प्रदेश अग्रणी रहा। ✳️निर्यात में भी वृ‌द्धि दर्ज की गई है। यह वित्त वर्ष 2021-22 के 216.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 258.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय मांग में वृ‌द्धि को दर्शाता है। ✳️यह क्षेत्र धार्मिक, सजावटी, औ‌द्योगिक और औषधीय बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ मूल्यवर्धित उत्पादन और निर्यात विविधीकरण के माध्यम से किसानों के लिए नए अवसर भी पैदा कर रहा है। ✳️बागवानी मिशनों, अनुसंधान संस्थानों, वित्तीय सहायता और निर्यात को सुगम बनाने के लिए सरकारी सहयोग से उत्पादन प्रणालियां सुदृढ़ हुई हैं। सीएसआईआर के नेतृत्व में की जा रही पहलों सहित वैज्ञानिक उपाय फसल विविधीकरण, क्षेत्रीय विशेषज्ञता और व्यापक बाजार पहुंच को बढ़ावा दे रहे हैं। @DoC_GoI @AgriGoI
1
3
2,314
💠पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के ज्ञान भारतम् सत्र में समृद्ध पांडुलिपि विरासत भाषा, लिपि और पांडुलिपि परंपराओं पर चर्चा 💠एससीओ के सदस्य देशों और संवाद साझेदारों, विद्वानों एवं प्रतिनिधियों ने पांडुलिपियों के संरक्षण, अनुवाद, डिजिटलीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विचार-विमर्श किया विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @MinOfCultureGoI
1
2
2,332
🔹 गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में Zhong Kaifeng के निर्देशन और Zheng Jing तथा and Wang Tianxiao के निर्माण में बनी फिल्म Atlantic Rhapsody (Da Xi Yang) के इंडिया प्रीमियर की झलकियां। 🎬 निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म श्रेणी में प्रतिस्पर्धा कर रही यह चीनी फिल्म एक युवा सुपरमार्केट कर्मचारी की कहानी है, जो अपने लापता पिता के बारे में जवाब तलाशने अपने गृहनगर लौटता है। इस सफर में सपने, यादें और हकीकत आपस में घुल-मिल जाते हैं। #IFFI #57IFFI #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 #AtlanticRhapsody @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India
3
4
2,367
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री @narendramodi का प्रेस वक्तव्य विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… @PMOIndia
1
4
2,730
नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का समापन, सदस्य देशों के बीच साझा विरासत की पुष्टि और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर बल ➡️एससीओ क्षेत्र की विविध सभ्यतागत परंपराओं के बीच संवाद के एक मंच के रूप में परिकल्पित इस फोरम ने भाग लेने वाले देशों को अपने ऐतिहासिक अंतर्संबंधों पर विचार-विमर्श करने तथा यह समझने का अवसर प्रदान किया कि ये स्थायी संबंध समकालीन सांस्कृतिक सहयोग को किस प्रकार दिशा दे सकते हैं। ➡️तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में उच्चस्तरीय विचार-विमर्श, विषयगत संवाद, विरासत से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समावेश किया गया। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @MinOfCultureGoI
2
4
2,379
कन्नड़ फीचर फिल्म ‘रूबी-क्यूब’ मानवीय रिश्तों और भारतीय पारिवारिक व्यवस्था की जटिलताओं की पड़ताल करती है: 57वें आईएफएफआई में निर्देशक पी. शेषद्रि ने मीडिया से बातचीत की 💠फिल्म निर्माण के अपने दृष्टिकोण के बारे में पी. शेषद्रि ने कहा कि वे कहानियों की तलाश में नहीं भटकते, बल्कि कहानियों को खुद अपने पास आने देते हैं। 💠उन्होंने बताया कि वे फिल्म तभी बनाते हैं जब कोई कहानी उन्हें सचमुच प्रभावित करती है और उन्हें लगता है कि इसे पर्दे पर लाना जरूरी है। ‘रूबी-क्यूब’ को अपनी 13वीं फीचर फिल्म बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी कहानी वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित है। 💠यह भारतीय पारिवारिक व्यवस्था की जटिलताओं और उसके भीतर रिश्तों के विकास को दर्शाती है। विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… @MIB_Hindi #IFFI57 #IFFI2026 #CinemaWithoutBorders #ManyCulturesOneScreen
5
9
2,639
प्रधानमंत्री @narendramodi ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात की #indianepalrelations #bilateralrelations @MEAIndia
2
1
27
3,097
🎬 सिनेमा का उत्सव जारी है! ✦ 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के हर दिन के साथ सिनेमा की दुनिया से जुड़ी नई कहानियां, रोचक चर्चाएं और यादगार पल दर्शकों को जोड़ रहे हैं। ✦ इस सिनेमाई उत्सव के खास पलों, दिलचस्प कहानियों और महोत्सव से जुड़ी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ें #IFFILOID का चौथा अंक। 📖 पढ़ें IFFILOID- वॉल्यूम 5, अंक 4: pib.gov.in/iffi/57/assets/if…
4
1
5
2,355
किसने कहा कि सिर्फ लड़के ही बाघ की तरह दहाड़ सकते हैं? 'बाघुनी' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो पारंपरिक 'बाघ नृत्य' में लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देती है ✳️यह कहानी है उडीसा के एक दूर-दराज के गाँव की 11 साल की बच्ची, मिनी की। यह बच्ची मिनी 'बाघा नाचा' (बाघ नृत्य) कलाकार बनने का सपना देखती है। ✳️'बाघा नाचा' एक पारंपरिक बाघ नृत्य है, जिस पर लंबे समय से पुरुषों का ही दबदबा रहा है। मिनी इस सांस्कृतिक परंपरा को अपनी शर्तों पर अपनाना चाहती है। ✳️उसके लिए, यह सिर्फ एक नृत्य करने की बात नहीं है, बल्कि सपने देखने, पुरानी परंपराओं को चुनौती देने और अपने जुनून को पूरा करने की आज़ादी पाने की बात है। विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… #IFFI57 #IFFI2026 #CinemaWithoutBorders #ManyCulturesOneScreen
8
2
19
2,843
🎬 मातृत्व, उम्मीद और एक अनोखे रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी! मां बनने की कोशिश में जुटी एक महिला की मुलाकात नौ साल की सीरियाई अनाथ बच्ची से होती है। दोनों के बीच पनपता यह रिश्ता उन्हें भावनात्मक सहारा और नई उम्मीद देता है। 📷 #IFFI2026 📷#IFFI57 #IFFI @nfdcindia @MIB_India
14
🎬 #IFFI में एक और रोमांचक दिन और दिल को छू लेने वाली एक और कहानी! एक छोटी बच्ची का साहस, संवेदना के लिए संघर्ष और क्रूरता पर सवाल उठाती एक कहानी। #StoriesWithoutBorders #IFFI57 #IFFI2026 @nfdcindia @MIB_India @IFFIGoa @PIB_Panaji
9
पूर्वोत्तर भारत का सिनेमा 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान में सांस्कृतिक विरासत, पहचान और सामाजिक वास्तविकताओं की कहानियां लेकर पहुंचा 🔸असमिया वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) रेड कार्पेट को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर खंड में प्रदर्शित किया गया, जबकि उरुम भारतीय पैनोरमा फीचर फिल्म श्रेणी का हिस्सा है। 🔸रेड कार्पेट असम के कार्बी आंगलोंग में कार्बी समुदाय की पारंपरिक हथकरघा बुनाई की विरासत को दर्शाती है, जहां सदियों पुरानी कला आधुनिकता और बदलती जीवनशैली की चुनौतियों का सामना कर रही है। 🔸यह वृत्तचित्र डोंकामोकाम गांव के एक पारंपरिक बुनकर की यात्रा को गांव से कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट तक दिखाता है। इसमें बताया गया है कि किस तरह हाथ से बुना कपड़ा सांस्कृतिक पहचान, गौरव और उम्मीद का प्रतीक बन गया। 🔸फिल्म के बारे में अपने विचार साझा करते हुए पुरस्कार विजेता भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और फिल्मकार तथा पीएचडी कर रहीं ऐमी बरुआ ने असम के एक छोटे से गांव में तैयार पारंपरिक हाथ से बुने कपड़े को कान के प्रतिष्ठित रेड कार्पेट तक पहुंचाने की यात्रा के बारे में बताया। @MIB_Hindi #IFFI57 #IFFI2026 #CinemaWithoutBorders #ManyCulturesOneScreen
4
1
5
2,322
🎬 PIB फिल्मनोट्स 📷#IFFI में विविध आवाजों, संस्कृतियों और सिनेमा के अनूठे अनुभवों को जानिए! 📷अपनी पसंदीदा फिल्में चुनें और इस सिनेमाई उत्सव का हिस्सा बनें! 📷 #57IFFI #StoriesWithoutBorders
6
➤ रे गन (एनीमेशन): स्काईडांस एनीमेशन की यह पहली फिल्म है, जिसे 2.35:1 वाइड सिनेमैटिक आस्पेक्ट रेशियो में बनाया गया है। फिल्म का संगीत माइकल जियाचिनो ने तैयार किया है, जिसे लंदन के एबी रोड स्टूडियो में लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड किया गया। ➤ रेड कार्पेट (इंडियन पैनोरमा – नॉन-फीचर): यह फिल्म अमी बरुआ के कान फिल्म महोत्सव में शामिल होने के वास्तविक अनुभव से प्रेरित है, जहां उन्होंने असम के एक स्थानीय कारीगर द्वारा बुनी गई पारंपरिक कार्बी पोशाक पहनी थी। फिल्म उस कारीगर की रोजमर्रा की चिंताओं को दर्शाती है, जो सोचती है कि क्या उसकी हाथ से बुनी जोरा कभी बिक पाएगी या उसे पहचान मिलेगी। साथ ही, वैश्विक मंच पर अपनी कला को पहुंचते देखकर उसकी भावनात्मक प्रतिक्रिया भी इसमें दिखाई गई है। ➤ स्किनटाउन (सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड): फिल्म का शीर्षक किसी काल्पनिक जगह का नाम नहीं है। यह उत्तरी आयरलैंड के काउंटी फर्मानाघ स्थित एनिस्किलेन शहर का स्थानीय नाम है, जहां लेखक और पटकथा लेखक सियारान मैकमेनामिन का बचपन 'द ट्रबल्स' के दौर में बीता। #IFFI #57IFFI #StoriesWithoutBorders
3
1
4
270
🎬 57वें #IFFI में प्रदर्शित फिल्म रूबी-क्यूब एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी है, जो पहाड़ी स्थल पर बिताई गई एक छोटी छुट्टी से शुरू होती है। फिल्म रिश्तों में भावनात्मक दूरियों, बढ़ती उम्र और आपसी संबंधों की नाजुकता को करीब से दिखाती है। रूबिक क्यूब की पहेली जीवन का प्रतीक बनकर उभरती है, जो जटिलताओं से भरा है और रोचक है। देखें 📽️ #IFFI2026 #57IFFI #StoriesWithoutBorders @IFFIGoa
4
2
18
3,382
🎬 निर्देशक दुयू तब्यो ने न्यीशी भाषा में फिल्म उरुम (स्पिरिट) बनाने के दौरान की प्रेरक अनुभव साझा किए। साथ ही, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के युवा फिल्मकारों को अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़े रहते हुए अपनी कहानियां दुनिया के सामने लाने के लिए प्रेरित किया। देखें ख़ास बातचीत📽️ #IFFI57 #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 @PIBShillong
🎬 Director Duyu Tabyo speaks about the challenges of making the film Urum (Spirit), in the Nyishi language and shares an inspiring message for the next generation of filmmakers from Arunachal Pradesh, encouraging them to tell stories and while being rooted to their cultural identity. WATCH:📽️ #IFFI57 #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 @PIBShillong
4
6
2,843
➣ प्रसिद्ध अभिनेत्री कार्ला सोफिया गस्कॉन ने आज गोवा में 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 'स्टेजेस अक्रॉस बॉर्डर्स' नामक एक विशेष मास्टरक्लास के दौरान कहा कि सिनेमा भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे विवरणः pib.gov.in/PressReleaseDetai… #IFFI #57IFFI @IFFIGoa
7
🎬 भारतीय सिनेमा की तीन दिग्गज हस्तियों की सिनेमाई विरासत का उत्सव #IFFI2026 में नाना पाटेकर, भारतीराजा और के. भाग्यराज के भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान को उनकी चर्चित फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है। 📷 #57IFFI @IFFIGoa @MIB_India
12
🎬 असम के कार्बी आंगलोंग के पारंपरिक हथकरघों से लेकर कान फिल्म महोत्सव के प्रतिष्ठित रेड कार्पेट तक, फिल्मकार अमी बरुआ की डॉक्यूमेंट्री रेड कार्पेट सांस्कृतिक पहचान, संघर्षशीलता और गौरव के एक असाधारण सफर को दर्शाती है। देखें 📽️ #IFFI2026 #57IFFI #StoriesWithoutBorders #RedCarpet
7
31
3,052