1. देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को, जातिवादी तत्वों की दया पर निर्भर अर्थात जातिवादी शोषण व गुलामी आदि के असहाय जीवन से मुक्ति दिलाकर, उन्हें चुनाव व लोकतंत्र द्वारा ’शासक वर्ग’ बनाने के लिये आजीवन कड़ा संघर्ष, ज़बरदस्त त्याग-तपस्या आदि करने वाले उन सबके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है तो इस पर ख़ासकर ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन ज़रूर करना चाहिये।
2. और आज 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर जन्मे अपने महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के इस अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी/विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है?
3. अर्थात् इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं?
4. वैसे भी दिनांक 26 नवम्बर सन् 1949, दिन शनिवार को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति से ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने हेतु ठोस उपाय करने होंगे।
5. इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समता, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बी.एस.पी. ने उत्तर प्र्रदेश में अपने चारों शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है।
6. और चूँकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र सच्ची अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी., की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है।
7. और जिसके लिये बी.एस.पी. को, ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाना ज़रूरी है,
8. ताकि यहाँ यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहाँ फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें,
9. तभी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।
10.साथ ही, आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज़िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान
Dilip Raj Bsp retweeted
आज दिनांक - 22/11/2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ पहुंचकर आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी की गरिमामयी उपस्थिति में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके द्वारा स्थापित सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व और आत्मसम्मान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा।
@Mayawati
@bspindia
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #जयभीम #जयभारत #babasahebambedkar #लखनऊ #lucknow #मिशन_2027 #bsp4genz #UttarPradesh #BSP
#WATCH | यूपी में जीत के लिए BSP का सर्वसमाज फॉर्मूला, ब्राह्मण और मुस्लिम वोट बैंक पर खास नजर
'आगे का एजेंडा' @romanaisarkhan के साथ'
abplive.com/live-tv
#BSP #Mayawati #UPPolitics #UPElection2027 #PoliticalStrategy #ABPNews
Dilip Raj Bsp retweeted
सारी scrutiny राजद की होगी? सत्ता पक्ष में बैठे SC ST OBC नेताओं की scrutiny क्यों नहीं होती?
अमित शाह ने जब बाबा साहेब का अपमान किया तब किस SC ST OBC भाजपाई नेता ने इसका विरोध किया?
पत्रकार (वेद प्रकाशजी)- किसने इस बयान का समर्थन किया?
मैं - किस भाजपाई SC ST OBC ने इसका विरोध किया?
पत्रकार - उसने गलत किया तो आप भी करेंगे?
मैं - हमने तो बाबा साहेब के अपमान किया ही नहीं, वो अमित शाह का बयान है.
संविधान के असल दुश्मन ये दलित,पिछड़े नेता है जो भाजपा में बैठकर मलाई खा रहे है।
Dilip Raj Bsp retweeted
जब भी कोई विदेशी भारत की बात करता है तो बाबा साहब और तथागत बुद्ध का उल्लेख जरूर होता है।
मनुवादी चाहे कितनी ही कोशिश कर लें लेकिन भारत की पहचान सिर्फ बाबा साहब और तथागत बुद्ध से ही है।
Dilip Raj Bsp retweeted
बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने रविवार को आगरा के एत्मादपुर में रैली की। मंच पर मायावती जैसा प्रोटोकॉल नजर आया। आकाश के लिए सिर्फ एक सोफा लगा था, पीछे की तरफ कुर्सियां लगी हुईं थी।
देखिए पूरा वीडियो - dainik.bhaskar.com/Ot8zYMZtf…
#Agra #AkashAnand #Mayawati #DainikBhaskarUP #DainikBhaskar
Dilip Raj Bsp retweeted
'गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा': आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं
amarujala.com/uttar-pradesh/…
Dilip Raj Bsp retweeted
आगरा में आकाश जी ने समर्थकों को होशियार किया कि अब चुनाव आ गया है तो कई लोग अलग-अलग जगहों से आपके पास वादों का पिटारा लेकर आने वाले हैं!
#Agra #BSP #AkashAnand
Dilip Raj Bsp retweeted
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
चलो लखनऊ, चलो लखनऊ, चलो लखनऊ...
बाबा साहब अमर रहें...
मुख्य अतिथि –आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी
दिनांक- 6 दिसंबर 2026.
समय: सुबह 8 बजे.
कार्यक्रम:परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह का कार्यक्रम।
स्थान: डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
#babasahebambedkar
#बहनजी_का_संदेश
#जयभीम #जयभारत #BSP #मिशन_2027 #लखनऊ
#UttarPradesh
#aiart
Dilip Raj Bsp retweeted
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी ने जबरदस्त कैंपियन नारा शुरू किया है
आप भी सुनेंगे तो आपके रोम रोम में नहीं ऊर्जा आ जाएगी बहुजन समाज के लिए एक नई ऊर्जा और संचार के साथ काम करने का मन करेगा इस बार तो हमें पांचवीं बार सरकार बनानी ही है हर हालत में 🔥
Dilip Raj Bsp retweeted
ऐसे गुंडों का सटीक इलाज बहन मायावती जी ही कर पाती थी।
प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील के एक गाँव के संतोष मिश्रा नाम के एक व्यक्ति का स्कूटर स्वघोषित राजा की कार से छू गया था। इस बात पर नाराज होकर संतोष मिश्रा को पीट-पीटकर मार डाला और उनके शव को मगरमच्छों के खाने के लिए तालाब में डाल दिया। बाद में उसी तालाब से संतोष मिश्रा का कंकाल बरामद हुआ था।
कुंडा तहसील में लगभग 90% हिंदू आबादी है। आज चुनाव आते ही स्वघोषित राजा धर्म और हिंदू एकता की बातें कर रहा है, लेकिन विडंबना देखिए कि उससे सबसे अधिक प्रताड़ित हिंदू ही होते हैं।
Dilip Raj Bsp retweeted
आगरा: भाजपा, सपा-कांग्रेस पर आकाश आनंद का बड़ा बयान
" इस सरकार में पेट्रोल, अन्य चीजों के दाम बढ़े, इन्होंने कहा था महंगाई कम करेंगे, ऐसा हुआ नहीं, लोगों पर महंगाई की मार, जिम्मेदार BJP सरकार, सपा, कांग्रेस वाले संविधान की किताब लेके घूमते हैं, इन्होंने संविधान की किताब दिखाकर बस वोट लिया, PDA की कहानी सुनाकर वोट लिया, किया कुछ नहीं, राहुल गांधी हर जगह बाबा साहेब का नाम लेते हैं, कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, अल्पसंख्यकों का भी कांग्रेस ने केवल वोट लिया "
#Agra #AkashAnand
Dilip Raj Bsp retweeted
आगरा में बसपा के सम्मेलन में उमड़ी भीड़: आकाश आनंद करेंगे चुनावी शंखनाद, हाईवे पर लगा लंबा जाम
amarujala.com/uttar-pradesh/…


















