घर सजाने की तैयारी, शहर संवारने का संकल्प
रूप चतुर्दशी पर जैसे हम अपने घर-आंगन को संवारते हैं, वैसे ही बरेली विकास प्राधिकरण हर दिन आपके शहर को सुनियोजित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में, आदरणीय मंडलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में तथा माननीय उपाध्यक्ष सुश्री सौम्या पांडेय के निर्देशन में बीडीए परिवार की ओर से समस्त बरेलीवासियों को रूप चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आपके जीवन से हर अंधकार दूर कर सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाए। आइए, अपने घर के साथ अपने शहर को भी स्वच्छ और रोशन रखें।
@cmoffice_up @myogiadityanath
#छोटी_दीपावली #रूप_चतुर्दशी #ChotiDiwali #HappyDiwali #Deepotsav #BDA #BareillyDevelopmentAuthority #Bareilly #बरेली #सुनियोजित_विकास #बदलता_बरेली #CleanDiwali #ViksitUP #UPGovt
रातभर चली बोली, रिकॉर्ड भागीदारी — बरेली विकास प्राधिकरण की ऐतिहासिक नीलामी ने रचा नया कीर्तिमान
दिन ढला, रात बीती, लेकिन निवेशकों का उत्साह कम नहीं हुआ।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन और पारदर्शिता के विज़न को धरातल पर उतारते हुए, आदरणीय मंडलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में तथा माननीय उपाध्यक्ष सुश्री सौम्या पांडेय के निर्देशन में रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की संपत्तियों की नीलामी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सैकड़ों आवेदकों की रिकॉर्ड भागीदारी |
माननीय उपाध्यक्ष महोदया स्वयं दोपहर 12 बजे से अगली सुबह 4:30 बजे तक पूरी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहीं।
विश्वास की नींव पर विकास की इमारत।
@CMOfficeUP @myogiadityanath
#BDAAuction #RecordAuction #BDA #BareillyDevelopmentAuthority #Bareilly #बरेली #GreaterBareilly #RamgangaNagar #पारदर्शी_प्रक्रिया #BadaltaBareilly #बदलता_बरेली #ViksitUP #विकसित_उत्तर_प्रदेश #UPGovt
3
1,068
रिकॉर्ड भागीदारी, ऐतिहासिक नीलामी — पारदर्शिता और विश्वास से बरेली विकास प्राधिकरण ने रचा नया कीर्तिमान
विश्वास की नींव पर विकास की इमारत।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन और पारदर्शिता के विज़न को धरातल पर उतारते हुए, आदरणीय मंडलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में तथा माननीय उपाध्यक्ष सुश्री सौम्या पांडेय के निर्देशन में यह नीलामी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की संपत्तियों की नीलामी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। निवेशकों के उत्साह के चलते नीलामी लगभग 16 घंटे तक लगातार चली।
इस उपलब्धि को प्रमुखता से स्थान देने के लिए सभी मीडिया साथियों का हार्दिक आभार।
@cmoffice_up @myogiadityanath
#MediaCoverage #BDA #BareillyDevelopmentAuthority #Bareilly #बरेली #RecordAuction #BDAAuction #GreaterBareilly #RamgangaNagar #पारदर्शी_प्रक्रिया #बदलता_बरेली #ViksitUP #विकसित_उत्तर_प्रदेश #UPGovt
पांच शब्दों का मंत्र, जो लिख रहा है बरेली का भविष्य।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से एवं मंडलायुक्त श्री शंभू कुमार जी के मार्गदर्शन में, माननीय उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण सुश्री सौम्या पांडेय ने News18 #RisingBareilly के मंच पर बरेली के विकास का 5S मंत्र साझा किया:
सृजन: नई योजनाएं, नई टाउनशिप, रोज़गार और अवसरों का सृजन
संवास: लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किफायती आवास, हर परिवार का अपना घर
संपर्क: फोर लेन व छह लेन सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी
संवाद: हर बृहस्पतिवार मानचित्र समाधान दिवस, संवाद से समाधान
संस्कृति: नाथ नगरी की पहचान, नाथ द्वार और रामायण वाटिका
"संवाद से ही समाधान है।"
— सुश्री सौम्या पांडेय, माननीय उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण
@CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt
#Bareilly #5SMantra #RisingBareilly #बदलता_बरेली
सात नाथ मंदिरों की सात ऊर्जा धाराएं, एक ज्ञान ज्योति—बरेली को मिलेगी नई शहरी पहचान। 🪷✨
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन के अनुरूप बरेली की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ते हुए विश्वविद्यालय डोहरा रोड जंक्शन पर ‘नाथ ज्ञान ज्योति चौक’ विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
आयुक्त एवं अध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण श्री शंभू कुमार, आई.ए.एस. एवं जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह, आई.ए.एस. के मार्गदर्शन में प्रस्तावित यह चौक ज्ञान, साधना, शक्ति और विकास के समन्वय का प्रतीक बनेगा।
चौक की केंद्रीय संरचना में सात ऊर्ध्वमुखी ऊर्जा स्तंभ बरेली के सात नाथ मंदिरों का प्रतीक होंगे, जो शीर्ष पर एक ‘ज्ञान ज्योति’ में एकाकार होते दिखाई देंगे।
“ज्ञान से साधना, साधना से शक्ति और शक्ति से विकास।”
हरित क्षेत्र, जल तत्व, पुष्पीय सौंदर्य एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित यह चौक बरेली की सांस्कृतिक जड़ों और उज्ज्वल भविष्य के संगम का नया प्रतीक बनेगा।
बरेली विकास प्राधिकरण—विरासत से विकास की ओर।
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
4
1,018
उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के कुशल नेतृत्व में ग्रेटर बरेली को नई गति
लगभग 2 वर्ष से लंबित सेक्टर-5 का RERA पंजीकरण जारी, ढाई माह में उपाध्यक्ष की व्यक्तिगत पहल से दूर हुईं प्रमुख बाधाएं
नागरिकों को मिलेगा नया आवासीय विकल्प, जल्द शुरू होगी भूखण्ड पंजीकरण की प्रक्रिया
बरेली। मुख्यमंत्री जी के शहरी विस्तारीकरण के विजन के अनुरूप विकसित की जा रही ग्रेटर बरेली आवासीय योजना को महत्वपूर्ण गति मिली है। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती सौम्या पांडेय के कुशल नेतृत्व एवं व्यक्तिगत पहल से योजना के सेक्टर-5 का RERA पंजीकरण जारी हो गया है।
लगभग 2 वर्ष से लंबित इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उपाध्यक्ष महोदया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पिछले ढाई माह में स्वयं नियमित समीक्षा, प्रत्यक्ष निगरानी एवं संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय किया। उनके निर्देशों पर लंबित प्रशासनिक, तकनीकी एवं वित्तीय बाधाओं के समाधान तथा आवश्यक अभिलेखों की पूर्ति को प्राथमिकता दी गई।
RERA पंजीकरण जारी होने से सेक्टर-5 के विकास एवं आगामी प्रक्रियाओं को गति मिलेगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद जल्द ही नागरिकों के लिए आवासीय भूखण्डों का पंजीकरण खोले जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
यह उपलब्धि उपाध्यक्ष महोदया की सक्रिय पहल एवं प्राधिकरण की टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिससे ग्रेटर बरेली के नियोजित विस्तार तथा नागरिकों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
सेवा संकल्प अभियान एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बरेली विकास प्राधिकरण में लॉटरी का आयोजन
सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को समर्पित सेवा संकल्प अभियान एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा लॉटरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से लॉटरी संपन्न कराई गई।
आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य को पारदर्शी, सरल एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए प्राधिकरण की योजनाओं में विश्वास और सहभागिता को और अधिक मजबूत करना है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व तथा आदरणीय आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बीडीए सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
4
796
पीलीभीत बाईपास पर आकार लेगा आधुनिक ‘ऑल इन वन’ शहर
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा पीलीभीत बाईपास क्षेत्र के समग्र एवं सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रस्तावित योजना में आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं के साथ अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, स्टेडियम, पार्क, मॉल और अन्य सामुदायिक सुविधाओं को एकीकृत रूप से विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
योजना के अंतर्गत बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए 18, 30 एवं 45 मीटर चौड़ी सड़कों के साथ सुव्यवस्थित सेक्टर एवं सड़क नेटवर्क विकसित करने का प्रस्ताव है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में आर्थिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
परियोजना में हरित एवं खुले क्षेत्रों, मनोरंजन और खेल सुविधाओं को भी प्रमुखता दी गई है। स्टेडियम-पार्क, मॉल एवं अन्य व्यावसायिक सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
मा0 मुख्यमंत्री जी के सुशासन, सुनियोजित विकास और त्वरित जनसेवा के विजन को धरातल पर उतारते हुए, आदरणीय आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बीडीए बरेली के भविष्य को आधुनिक, व्यवस्थित और बेहतर कनेक्टिविटी वाले शहरी स्वरूप की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
3
1,526
बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक *17 सितम्बर 2026* को बीडीए के नवीन कार्यालय परिसर में रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के विभिन्न श्रेणी एवं क्षेत्रफल के 185 रिक्त आवासीय भूखण्डों के आवंटन हेतु पारदर्शी लॉटरी ड्रा आयोजित किया गया।
इन 185 भूखण्डों के लिए कुल 1164 आवेदकों ने पंजीकरण कराया। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सभी 185 भूखण्डों का आवंटन किया गया, जिससे प्राधिकरण को लगभग *₹120 करोड़ की आय* प्राप्त हुई।
पीलीभीत बाईपास रोड पर विकसित होगी बीडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना
रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली के बाद पीलीभीत बाईपास रोड पर बीडीए की अब तक की सबसे बड़ी प्रस्तावित आवासीय योजना विकसित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। योजना में 18, 30 एवं 45 मीटर तक चौड़ी सड़कें, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पार्क, मॉल एवं अन्य सामुदायिक सुविधाओं का प्रावधान प्रस्तावित है।
एयरपोर्ट तथा दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह योजना क्षेत्र में आवासीय विकास के साथ *व्यापार, निवेश एवं उद्यमिता* की नई संभावनाओं को बढ़ावा देगी।
बीडीए का संकल्प—सुव्यवस्थित विकास, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर आवासीय वातावरण।
1
5
843
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। उक्त कार्यवाही से संबंधित समाचार को विभिन्न प्रिंट मीडिया माध्यमों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। प्रस्तुत हैं इस संबंध में प्राप्त कुछ मीडिया कवरेज
बरेली के भविष्य की शहरी रूपरेखा को नई दिशा दे रहीं मा0 उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय
शहरी नियोजन से लेकर पुरानी आवासीय योजनाओं की अड़चनों तक फोकस, विकास कार्यों में जवाबदेही और समयबद्धता पर जोर।
मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय आयुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बरेली विकास प्राधिकरण शहर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
मा0 उपाध्यक्ष श्रीमती सौम्या पाण्डेय के नेतृत्व में प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में भविष्य की जरूरतों के साथ वर्तमान समस्याओं के समाधान को समान महत्व दिया जा रहा है। नई आवासीय योजनाओं के विकास के साथ पुरानी आवासीय योजनाओं में लंबित कार्यों एवं स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
प्राधिकरण का उद्देश्य केवल नए आवासीय क्षेत्रों का विस्तार करना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित शहरी ढांचे और गुणवत्तापूर्ण विकास से जोड़ना है। आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विकास कार्यों में जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बरेली के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के बेहतर विकास और व्यवस्थित शहरी विस्तार को व्यापक शहरी योजना का हिस्सा बनाया जा रहा है। पारदर्शिता, जनसुविधा और परिणामपरक कार्यप्रणाली के साथ बरेली को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक एवं रहने योग्य शहर बनाने का संकल्प
6
6
1,026
बिल्डर्स एवं डेवलपर्स के साथ बी0डी0ए0 विकास संवाद आयोजित
परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति एवं वैधानिक अनुपालनों पर हुआ विस्तृत संवाद
मा0 मुख्यमंत्री जी के सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, जनसेवा एवं Ease of Doing Business के विजन को आगे बढ़ाते हुए तथा आयुक्त/अध्यक्ष, बरेली मण्डल/बरेली विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बिल्डर्स, डेवलपर्स एवं लाइसेंस प्राप्त तकनीकी प्रोफेशनल्स (LTPs) के साथ “बी0डी0ए0 विकास संवाद” आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा की गई।
संवाद में 30 से अधिक बिल्डर्स, डेवलपर्स एवं LTPs ने प्रतिभाग किया। परियोजना-विशिष्ट समस्याओं, मानचित्र स्वीकृति, वैधानिक स्वीकृतियों एवं अन्य प्रक्रियात्मक विषयों को सीधे सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन एवं यथासंभव त्वरित निस्तारण किया गया।
बैठक में FASTPAS के माध्यम से ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, Completion/Occupation Certificate, RERA Registration, Internal Development Works, Compounding, Fire NOC, Air Force NOC सहित विभिन्न वैधानिक अनुपालनों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रक्रियाओं को सरल, सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उपाध्यक्ष ने कहा कि “संवाद से समाधान” की कार्यप्रणाली को मजबूत करते हुए स्टेकहोल्डर्स के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से विकास परियोजनाओं के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
1
3
1,039
सौ फीटा तिराहा बनेगा ‘शिव नाद चौक’
नाथ कॉरिडोर के विकास की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण की एक और महत्वपूर्ण पहल। मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप, आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली एवं जिलाधिकारी, बरेली के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सौ फीटा तिराहे को भव्य एवं आकर्षक ‘शिव नाद चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
चौक की केंद्रीय रोटरी पर त्रिशूल एवं डमरू की भव्य संयुक्त कलाकृति स्थापित की जाएगी, जो नाथ परंपरा एवं भगवान शिव के नाद का प्रतीक बनेगी। साथ ही आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, हरित पट्टियां, पुष्पीय लैंडस्केपिंग एवं सजावटी पौधों से पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा।
यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित करने के लिए मार्ग के चौड़ीकरण एवं यातायात सुधार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
चौक पर लगभग 100 फीट लंबी ‘विकास गाथा दीवार’ भी विकसित की जाएगी, जिसमें ग्रेटर बरेली, रामगंगा नगर, सप्त नाथ ईको सिटी, कैनाल फ्रंट, जटायु पार्क सहित बरेली की प्रमुख विकास एवं पर्यटन परियोजनाओं को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
‘शिव नाद चौक’ नाथ कॉरिडोर की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान, आधुनिक विकास और बेहतर यातायात सुविधाओं का सुंदर संगम बनेगा।
नाथ नगरी बरेली- विकास, आस्था और भव्यता की नई पहचान।
2
1
759

















































