Balod Police (@Balodpolice) header
Balod Police (@Balodpolice) profile picture

This is official X-twitter handle of Balod Police. To connect to citizens, to inform abt police activities, to flash imp msgs & to invite suggestions.

Balod
Joined May 2019
Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)Photo by Balod Police (@Balodpolice)
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक कदम बढ़ाएँ! 📱🔐 आइए, “जागरूकता की एक सेल्फी” लें और उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चल रहे छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” का हिस्सा बनें। 👉 cgpolice-cyberjaagrutiabhiya… पर क्लिक करें या QR कोड स्कैन करें, अपनी सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प में सहभागी बनें। 🙏 #CyberJaagrutiAbhiyaan #ChhattisgarhPolice – at Balod, India
1
365
क्या आपने भी ऑफिस या किसी अनजान कंप्यूटर पर WhatsApp Web खुला छोड़ा है? 🚨💻 गृह मंत्रालय (I4C) की नवीनतम एडवाइजरी के अनुसार, सक्रिय वेब सेशन के जरिए साइबर ठग आपके अकाउंट का दुरुपयोग कर सकते हैं। पब्लिक कंप्यूटर से बचें, हमेशा लॉग आउट करें और 'Linked Devices' में अनजान डिवाइस दिखे तो तुरंत हटाएं। सजग रहें, सुरक्षित रहें! साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
1
1
429
🚔 बालोद पुलिस की गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई! थाना सनौद एवं ANTF बालोद की टीम ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। 📦 कुल 138.551 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹69,27,550 है, बरामद। 🚙 वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नगदी सहित कुल ₹85,72,550 की संपत्ति जप्त। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बालोद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 🛡️ बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास। #BalodPolicAction #AntiDrugCampaign #DrugFreeChhattisgarh #ChhattisgarhPolice #नशामुक्तभारत
5
🚔 बालोद पुलिस की गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई! थाना सनौद एवं ANTF बालोद की टीम ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। 📦 कुल 138.551 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹69,27,550 है, बरामद। 🚙 वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नगदी सहित कुल ₹85,72,550 की संपत्ति जप्त। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बालोद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 🛡️ बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास। #BalodPoliceAction #AntiDrugCampaign #DrugFreeChhattisgarh #ChhattisgarhPolice #नशामुक्तभारत
17
वेप कोई स्टाइल नहीं, निकोटीन का धीमा विष और स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट है! 🚭 ई-सिगरेट और वेपिंग उपकरणों का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय भारत में पूर्णतः प्रतिबंधित है। दिखावे के झांसे में आकर अपने फेफड़ों और भविष्य से समझौता न करें। यदि आपके आस-पास या शिक्षण संस्थानों के निकट इनकी अवैध बिक्री दिखाई दे, तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें—आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रहेगी। नशा मुक्ति परामर्श: 14446 | ड्रग्स सूचना (मानस): 1933 | आपातकाल: 112 #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #DrugFreeCG
1
3
1,012
📌 सुनसान गलियों या बंद परिसरों में नशे की गतिविधियों पर चुप न रहें, आपकी एक जागरूक सूचना पूरे मोहल्ले को सुरक्षित रख सकती है। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, इसलिए संदिग्ध जमावड़े की जानकारी तुरंत साझा करें। ड्रग्स की गोपनीय सूचना के लिए 1933 या परामर्श के लिए 14446 पर कॉल करें। 📞 आपातकाल में 112 डायल करें #CGPolice #ChhattisgarhPolice #DrugFreeCG
2
2
1,590
विपरीत दिशा में वाहन चलाने से स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में चलें और केवल सही स्थान से ही यू-टर्न लें ताकि आपका सफर सुरक्षित रहे। आपातकाल में 112 डायल करें। #CGPolice #ChhattisgarhPolice
1
1
243
📌 रिवॉर्ड पॉइंट्स खत्म होने का संदेश देखकर जल्दबाजी में किसी अनजान लिंक या ऐप पर न जाएं। ठग ऐसे फर्जी संदेशों के जरिए आपकी गोपनीय जानकारी निकालकर धोखाधड़ी करते हैं, इसलिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी से भी पिन या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर दर्ज करें। आपातकाल में 112 डायल करें। #CGPolice #ChhattisgarhPolice
1
321
🛡️ जिलेभर में गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग, असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त हिदायत। 🔹 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 42 गुंडा बदमाशों एवं 10 निगरानी बदमाशों की चेकिंग किए गए। 🔹 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 05 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के प्रकरण दर्ज किए गए 🔹 संबंधित व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों एवं निवास की स्थिति की जानकारी लेकर आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी गई सख्त हिदायत। 📌 अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने चलाया गया चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को थाना तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान एवं उपलब्धता की जानकारी ली गई। उपस्थित व्यक्तियों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की सख्त समझाइश एवं हिदायत दी गई। 🚨 असामाजिक गतिविधियों पर भी रहेगी सतत निगरानी बालोद पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छेड़छाड़ एवं महिलाओं-बालिकाओं को परेशान करने वाले तत्वों, सार्वजनिक एवं रिहायशी क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूमने वाले समूहों तथा अवैध शराब एवं नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाकर शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ⚠️ बालोद पुलिस की अपील बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा न लगाएं, नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। 🚔 बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।
24
🚔 बालोद पुलिस | थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) 🔴 अवैध शराब बिक्री करने वालों पर अर्जुन्दा पुलिस का प्रहार, 02 आरोपी गिरफ्तार, 31 पौवा देशी शराब जब्त। 🔹🔸 ग्राम मिलाई स्थित कलामंच के पीछे अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की त्वरित रेड कार्रवाई। 🔹🔸 आरोपियों के कब्जे से 21 पौवा रोमियो एवं 10 पौवा शेरा देशी प्लेन शराब, कुल 31 पौवा (5.580 बल्क लीटर) जब्त। 🔹🔸 जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹2,480/-। 🔹🔸 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 222/2026 पंजीबद्ध। 🔹🔸 दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्णा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 🔎 पुलिस की प्रभावी कार्रवाई इसी क्रम में दिनांक 20.11.2026 को थाना अर्जुन्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भिलाई स्थित कलामंच के पीछे कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में देशी शराब छिपाकर रखी गई है। मुखबिर की सूचना पर थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब किए मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों हिमांचल सिन्हा एवं तामेश्वर ठाकुर को पकड़कर उनके कब्जे से 21 पौवा रोमियो एवं 10 पौवा शेरा देशी प्लेन शराब, कुल 31 पौवा (5.580 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,480/- है, बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ⚖️ गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण 1. हिमांचल सिन्हा, पिता लक्ष्मी नारायण सिन्हा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाई थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)। 2. तामेश्वर ठाकुर, पिता पुनीत राम ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाई, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)। 📦 जब्त मशरूका का विवरण एक सफेद रंग के पानी पाउच की बोरी में रखे: - 21 पौवा रोमियो देशी शराब। - 10 पौवा शेरा देशी प्लेन शराब। - कुल 31 पौवा, प्रत्येक पौवा 180 एमएल। - कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर। - अनुमानित कीमत ₹2,480/-। 👏 सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश देशमुख, सउनि श्री डोमन सिंह साहू, प्र.आर. 631 कमलेश रावटे, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, आरक्षक 343 संजीव बारले, आरक्षक 264 मनोज धनकर एवं आरक्षक 502 चुन्नी लाल देशमुख की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 📢 बालोद पुलिस की अपील बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री अथवा परिवहन की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🚔 बालोद पुलिस – अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव प्रतिबद्ध।
30
थाना राजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) 🚨 राजहरा पुलिस की लूट के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई 🔴 लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल। 🔹 बीड़ी मांगने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चारों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ की थी मारपीट एवं लूटपाट। 🔹 आरोपियों ने प्रार्थी से ₹10,000 नगद लूटकर दिया था घटना को अंजाम। 🔹 राजहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार। 🔹 लूटी गई रकम में से शेष बची ₹950 नगद राशि आरोपियों के कब्जे से बरामद कर विधिवत जप्त। 🔹 गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया। --- *मामले का संक्षिप्त विवरण* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.11.2026 को प्रार्थी दिनेश कौशिक, पिता उत्तम कौशिक, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, दल्लीराजहरा, जिला बालोद द्वारा थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.11.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे वह अपने दोस्त सुल्तान के साथ टेबलर सेड, राजहरा नाला के पास से जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद आकाश मंडावी उर्फ गोदू द्वारा प्रार्थी से बीड़ी मांगी गई। प्रार्थी द्वारा बीड़ी नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गोदू विवाद करने लगा तथा अपने अन्य साथी गंगाराम निषाद उर्फ राम, युसुफ पठान एवं अभिषेक मंडावी उर्फ खारी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा प्रार्थी के पास रखे ₹10,000 नगद लूटकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296, 115(2), 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 👮 *पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चौहान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री विनोद कुमार मंडावी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा श्री सुनील तिर्की द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर पुलिस द्वारा उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से शेष बची ₹950 नगद राशि बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि प्रार्थी से लूटी गई कुल ₹10,000 की रकम में से ₹950 शेष सुरक्षित है तथा शेष रकम खाने-पीने में खर्च कर दी गई है। आरोपियों के कब्जे से बरामद ₹950 नगद राशि को विधिवत जप्त किया गया *गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता* युसुफ पठान, पिता स्व. फूल मोहम्मद, उम्र 30 वर्ष। गंगाराम निषाद उर्फ राम, पिता रोहित निषाद, उम्र 22 वर्ष। आकाश मंडावी उर्फ गोदू, पिता विजय, उम्र 25 वर्ष। अभिषेक मंडावी उर्फ खारी, पिता विजय मंडावी, उम्र 22 वर्ष। निवासी: वार्ड क्रमांक 04, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)। ⚖️ वैधानिक कार्रवाई प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को दिनांक 21.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया है। 🚔 बालोद पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 🛡️ बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।
24
🔴 ANTF बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित 04 आरोपी गिरफ्तार। 🔴 गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार। 🔴 सागर अस्पताल, गंजपारा बालोद में पुलिस की संयुक्त टीम ने की रेड कार्रवाई। 🔴 आरोपियों के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा), 04 मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री जब्त। 🔴 आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई। 🔷 ANTF टीम की लगातार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी बालोद श्री विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ANTF बालोद की टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 19 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सागर अस्पताल, गंजपारा बालोद में नावेद खान उर्फ चोको द्वारा पूल क्लब संचालित किया जाता है, जिसकी आड़ में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) छिपाकर रखा जाता है तथा उसकी बिक्री की जाती है।सूचना पर थाना बालोद, ANTF बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई। 🔷 हेरोइन (चिट्टा) एवं मोबाइल फोन बरामदपुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान आरोपी नावेद खान उर्फ चोको, पिता युसूफ खान, निवासी जवाहर पारा बालोद के कब्जे से पारदर्शी झिल्ली में रखा अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।जांच एवं तौल के दौरान मादक पदार्थ का वजन लगभग 7.00 ग्राम (शुद्ध वजन 5.81 ग्राम) पाया गया। इसके अतिरिक्त चिट्टा सेवन में उपयोग किए जाने वाले जले हुए सिल्वर कैप सहित 10 नग एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी नावेद खान उर्फ चोको द्वारा शुभम लाड़ी निवासी भानुप्रतापपुर, गौतम बजाज एवं समर प्रताप सिंह निवासी बालोद को चिट्टा बेचना एवं साथ में उपयोग करना बताया गया। 🔷 जब्त सामग्री का विवरणपुलिस द्वारा जब्त सामग्री का विवरण निम्नानुसार है— 🔸 हेरोइन (चिट्टा): 7.98 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,59,600। 🔸 मोबाइल फोन: आईफोन, मोटोरोला, रियलमी एवं वीवो कंपनी के कुल 04 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹2,09,600। है। ⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्धमामले में निम्नलिखित चार आरोपियों के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 624/2026, धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी: 1. नावेद खान उर्फ चोको, उम्र 29 वर्ष, पिता युसूफ खान, निवासी वार्ड क्रमांक 07, जवाहर पारा, थाना एवं जिला बालोद। 2. गौतम बजाज, उम्र 24 वर्ष, पिता नरेश बजाज, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शिकारी पारा, थाना एवं जिला बालोद। 3. समर प्रताप सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता कमलेश गौतम, निवासी वार्ड क्रमांक 20, बूढ़ा पारा, थाना एवं जिला बालोद। 4. शुभम सिंह उर्फ लाड़ी, उम्र 26 वर्ष, पिता महावीर सिंह, निवासी आंगनबाड़ी के पास, कन्हारगांव, भानुप्रतापपुर, थाना भानु, जिला कांकेर। 👮‍♂️ सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी उनि श्री धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, विवेक साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू, संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे, पूरन देवांगन, आकाश सोनी, आरक्षक खिलेश नेताम, मनीष राजपूत, चुलेन्द्र कुर्रे, बनवाली साहू, भूपेश साहू, योगेश कुमार सिन्हा, रवि साहू, जितेन्द्र सिन्हा, मिथिलेश यादव एवं ANTF बालोद टीम की सराहनीय भूमिका रही 📢 बालोद पुलिस की अपील बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में सहयोग करें। 🚔 बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।
20
🚨 बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🔴 गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का पर्दाफाश। 🔴 7.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित 04 आरोपी गिरफ्तार। 🔴 04 मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री जब्त। 🔴 थाना बालोद में अपराध क्रमांक 624/2026, धारा 21(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध। बालोद पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। 🚔 बालोद पुलिस – सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास। #बालोदपुलिस #ANTF #NDPSAct #नशामुक्तसमाज #DrugFreeSociety
25
📌 बैग में नशा, और चाहिए कमरा? जिम्मेदार नागरिक बनें, साफ इनकार करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। होटल व व्यावसायिक परिसरों में नशीले पदार्थों की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की गोपनीय सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या आपातकाल 112 पर दें। #NashaMuktChhattisgarh #CGPolice #DrugFreeCG #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
🤖 Made with AI
2
1
208
नशे से जुड़ी जानकारी और उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब हर बुधवार पोस्ट के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। नक्सलमुक्ति के बाद अब नशामुक्ति की ओर बढ़ रहे कदम... आइए, इस अभियान में साथ मिलकर आगे बढ़ें हम... #NCB #NarcoticsControlBureau #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #DrugAwareness #छत्तीसगढ़पुलिस #नशामुक्तभारत
4
3
967
गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग दुर्घटनाओं को सीधा निमंत्रण है।📱🚫 कोई भी कॉल या संदेश आपकी जान से कीमती नहीं। जरूरी बात हो, तो वाहन सड़क किनारे सुरक्षित रोककर ही फोन उठाएं। सावधान रहें, सुरक्षित रहें! 📞 आपातकाल: 112 #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
🤖 Made with AI
1
123
हर नशा छोड़ें, प्रकृति से नाता जोड़ें! 🌿✨ तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाएं। आपका एक सकारात्मक निर्णय आपके और आपके परिवार के जीवन में खुशहाली ला सकता है। निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श: 14446 | आपातकाल: 112 #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
🤖 Made with AI
3
2
293
कमीशन का लालच और ठगी का जाल। म्यूल खातों पर छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही! साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराकर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है: 🔹 कांकेर (पखांजूर व भानुप्रतापपुर): ₹4.39 करोड़ से अधिक की ठगी के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार। 🔹 कबीरधाम (पिपरिया): 14 साइबर ठगी प्रकरणों से जुड़े खाता धारक की गिरफ्तारी। 🔹 दुर्ग-भिलाई: 20 म्यूल खाता धारक पुलिस की गिरफ्त में। 📌 अपना खाता किसी को न सौंपें, वरना अगला नंबर आपका हो सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
2
4
1,865
सेक्सटॉर्शन (Sextortion) फ्रॉड से रहें सावधान! बचाव के लिए रखें निम्न बातों का अवश्य ध्यान रखें... सतर्क रहें, साइबर सुरक्षित रहें। #FridayAwareness #CyberAwareness #Sextortion #ChhattisgarhPolice
1
1
803
दवा को दवा ही रहने दें, उसे नशा न बनने दें! 💊🚫 #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #DrugFreeCG
🤖 Made with AI
1
3
549