देश में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टाटा ट्रस्ट 40 से 50 गैर-लाभकारी सामान्य अस्पतालों का नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रहा है। चेयरमैन नोएल टाटा के मुताबिक, इलाज का खर्च उठा सकने वाले मरीजों से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जाएगा। 2026 से 2031 तक की स्वास्थ्य योजना के तहत करीब 75 ब्लॉक में 25 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और 100 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, कैंसर देखभाल सुविधाओं को लोगों के घरों के करीब पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।
#TataTrusts #NoelTata #Healthcare #CancerCare #HealthcareForAll