VC, Sports University Haryana •Former DGP, Uttarakhand • Author of Human in Khaki•Exploring India’s history, civilisation, strategic affairs & public policy•

Dehradun, India
Joined September 2010
हमारे देश की सांस्कृतिक शक्ति उसकी विविधता में निहित है। हमारी भाषाएँ, परंपराएँ, लोक कलाएँ और क्षेत्रीय अभिव्यक्तियाँ हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत को विशिष्ट बनाती हैं।
21
79
2
400
29,289
आईपीएस ऑफिसर के दशहरा पर्व में एक-47 चलाने को लेकर हुए विवाद पर मेरी राय
1
3
1,703
मेरी बेटी कुहू गर्ग को SVPNPA की पासिंग आउट परेड में IPS Association’s Sword of Honour से सम्मानित किए जाने पर उसे प्रोत्साहित करने और उसकी उपलब्धि को सम्मान देने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार। एक पिता के लिए इससे अधिक गर्व और खुशी का क्षण क्या हो सकता है कि उसकी बेटी अपनी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प से एक नई पहचान बनाए। कुहू की यह उपलब्धि केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उसकी अथक मेहनत और प्रशिक्षण के दौरान किए गए प्रयासों की पहचान है। मैं SVPNPA के सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने कुहू को इस मुकाम तक पहुँचने में मार्गदर्शन दिया। SVPNPA के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा उसकी इस उपलब्धि को साझा करना और उसे प्रोत्साहित करना भी हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। कुहू को मिले इस सम्मान ने हमारी खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुझे विश्वास है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेगी तथा गुजरात कैडर में अपनी सेवाओं से देश और समाज का गौरव बढ़ाएगी। बेटियाँ जब अपने परिश्रम और प्रतिभा से नई ऊँचाइयाँ छूती हैं, तो उनका गौरव पूरे परिवार की प्रेरणा बन जाता है। कुहू, तुम्हारी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। तुम्हारी यात्रा अभी शुरू हुई है। आगे तुम्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना है और नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं। एक बार फिर, कुहू को शुभकामनाएँ देने और उसकी उपलब्धि को सम्मानित करने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। सादर आभार एवं हार्दिक धन्यवाद। @svpnpahyd #KuhooGarg #SVPNPA #SwordOfHonour #IPS #ProudFather #NationFirst
The IPS Association's Sword of Honour for best Outdoor Probationer was awarded to Ms. Kuhoo Garg, IPS(P) of 78 RR, Gujarat cadre.
55
30
3
441
32,333
माननीय मंत्री श्री @mansukhmandviya जी और अपनी अद्भुत ऊर्जा से इस शाम में जान फूंकने वाले @amangupta0303 का हृदय से धन्यवाद। वर्दी का वो भारीपन और खेल प्रशासन के मैदानों की धड़कन... दशकों के इस लंबे सफर में मैंने ज़िंदगी और संघर्ष को बहुत करीब से देखा है। कई बार युवाओं को राह भटकते, तो कई बार गिरकर मजबूती से उठते और अपनी मंज़िल पाते देखा है। कल ऑडिटोरियम में बैठे सैकड़ों छात्रों और युवाओं की आँखों में जो चमक और उम्मीद थी, उसने मुझे एहसास दिला दिया कि मेरा यह प्रयास सफल हो गया। आज जब मैं अपनी ज़िंदगी की इन्हीं गहरी सीखों और अनगिनत यादों को अपनी किताब "Life Skills to Reach the Top" के रूप में आप सबके हाथों में सौंप रहा हूँ, तो मन सच में भावनाओं से भरा हुआ है। यह सिर्फ एक किताब नहीं, मेरी पूरी ज़िंदगी का निचोड़ है, जो हर उस युवा के लिए एक रोडमैप है जो अपने हिस्से के शिखर (Top) तक पहुँचना चाहता है। आप सभी के इस अथाह प्रेम, सम्मान और विश्वास के लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगा। ]Ashok Kumar, Life Skills to Reach the Top, Youth Empowerment, Career Journey, Book Launch, Mansukh Mandaviya, Aman Gupta] @ukcmo @cmohry @CMODelhi #LifeSkillsToReachTheTop #AshokKumar #BookLaunch #MansukhMandaviya #AmanGupta
6
9
1,615
Asian Games 2026 Closing Ceremony, Japan #asiangames #closingceremony #sports
1
8
1,642
इस तरह एशियन गेम्स खत्म हुए, क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होना और इस भव्य जश्न का हिस्सा बनना अपने आप में गौरव का क्षण था. भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत बहुत बधाई. हमारा देश ऐसे ही तरक्की के उत्कर्ष पर पहुंचे ऐसी मनोकामना है. जय हिन्द ! वंदे मातरम! [Asian Games, Closing Ceremony, Historic Moment, India, Gold Medal, Ashok Kumar, IPS] #AsianGames2026 #Sports #ips #AshokKumar
1
15
1,527
देश की शान ! वंदे मातरम दे दना दन गोल हॉकी में भी सोना ले आए हमारे खिलाड़ी #hockey #gold #AsianGames #AshokKumar #ProudMoment
1
8
1,235
आज का मैच सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं था—ये वो मुकाबला था, जहां हर रन के साथ दबाव बढ़ता गया और हर गेंद के साथ कहानी बदलती गई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में अभिषेक शर्मा की तेज़ पारी ने रफ्तार दी, फिर तिलक वर्मा और बाकी बल्लेबाज़ों ने पारी को 200 के पार पहुंचाया। The Indian Express लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी थी। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया तो मुकाबला एक समय बेहद करीब पहुंच गया। ऐसा लगा कि आखिरी ओवर तक तस्वीर साफ नहीं होगी। भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव था, लेकिन निर्णायक मौकों पर उन्होंने वापसी की और पाकिस्तान को 192 रन पर रोक दिया। भारत 19 रन से जीत गया। 🇮🇳 और इसके साथ ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2026 एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। The Times of India एक तरफ स्कोरबोर्ड पर जीत दर्ज हुई, दूसरी तरफ तिरंगा लहराया… और मैदान पर खड़े इन खिलाड़ियों ने एक और यादगार अध्याय लिख दिया। गोल्ड फिर भारत का। 🥇🇮🇳 #AsianGames2026 #InVsPak #Cricket #GoldMedal #IndianCricket #TeamIndiaVictory #INDvsPAK #AsianGames #भारत #टीमइंडिया
1
490
भारत के लिए एक और गौरव का क्षण! 🇮🇳🥇 सुझीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुझीत को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत और दमदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। 👏🇮🇳 #SujeetKalkal #AsianGames #AichiNagoya2026 #Wrestling #TeamIndia
1
6
1,113
हिसार के 21 वर्षीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स में 80 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। 🥇🇮🇳 आपकी शानदार जीत और जुझारू प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई अंकुश! भारतीय बॉक्सिंग का भविष्य आप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से और मजबूत होगा। #AnkushPanghal #AsianGames2026 #IndianBoxing #TeamIndia
2
1
4
893
पूरे पुलिस करियर में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? ##poliçe #career #ips #ashokkumar #uttarakhand
1
1
7
1,008
दिल्ली और जमुई के जघन्य अपराध: जवाबदेही सिर्फ पुलिस की नहीं, न्याय व्यवस्था की भी है दिल्ली के पार्क और जमुई में हुए जघन्य अपराध पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। समाज में बढ़ते अपराधों के पीछे सोशल मीडिया और अश्लील सामग्री की आसान पहुँच जैसे कई कारण हैं। तकनीकी स्तर पर सीसीटीवी से पुलिस जांच में काफी मदद मिली है, लेकिन सिस्टम की जवाबदेही केवल पुलिस पर खत्म नहीं होनी चाहिए। इसमें न्यायपालिका का रोल भी उतना ही अहम है; फास्ट-ट्रैक ट्रायल और समय पर सजा के बिना क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अधूरा है। चूंकि हम एक 'आदर्श सुरक्षित समाज' में नहीं रहते, इसलिए सिस्टम से सवाल करने के साथ-साथ नागरिकों का अपनी सुरक्षा के प्रति व्यावहारिक सतर्कता (practical precautions) बरतना भी जरूरी है। #ashokkumar #delhi #bihar #jamuinews #debate [Delhi case, Jamui case, bihar, Ashok Kumar, IPS, Live TV, Debate]
2
3
6
1,279
क्या भारत को किसी एक महाशक्ति के दबाव में अपनी विदेश नीति तय करनी चाहिए? रूस से रिश्ते हों, अमेरिका से साझेदारी या चीन के साथ रणनीतिक समीकरण—क्या भारत को हर फैसला अपने राष्ट्रीय हित और Strategic Autonomy के आधार पर लेना चाहिए? आपकी नजर में भारत को किस रास्ते पर चलना चाहिए—बताइए, कमेंट में खुलकर अपनी राय रखें। #StrategicAutonomy #IndiaForeignPolicy #Geopolitics #IndiaRussia #IndiaUSA #IndiaChina #BRICS #राष्ट्रीयहित #विदेशनीति @HMOIndia @MEAIndia
1
9
764
हर कदम तिरंगे के साथ, हर सपना भारत के नाम। एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते इन शानदार पलों में सिर्फ मार्च पास्ट नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा दिखाई देता है। इन खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साह हमें याद दिलाता है कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि भारत के भविष्य को और मजबूत बनाने की प्रेरणा भी है। इस कार्यक्रम में मेरी अर्धांगिनी और Dy Chief De Mission Asian Games अलकनंदा को भी मार्च पास्ट में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो मेरे लिए गर्व का विषय है । आज का जोश, कल की उपलब्धियों की नींव है। आइए, नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत से पूरा करने के लिए प्रेरित करें। @mansukhmandviya @OfficeOf_MM @PMOIndia #AsianGames #TeamIndia #Sports #Sportsmanship #India #KheloIndia
1
6
716
देशभर में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा, जनभागीदारी और शुभकामनाओं के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर गौशाला में हवन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उनकी यात्रा के लिए आभार और जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳🙏 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, आदरणीय प्रधानमंत्री जी। @PMOIndia @narendramodi #Modi77 #HappyBdayMModi #NarendraModi #PMModi #SevaSankalpAbhiyan
1
4
564
वैश्विक कूटनीति में अब भारत मूक दर्शक नहीं, बल्कि 'एजेंडा-सेटर' बन चुका है। दशकों तक हमारी रक्षा नीतियां विदेशी हथियारों के आयात पर निर्भर थीं, लेकिन आज सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट में जो अभूतपूर्व तेज़ी आई है, वह देश की रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy) को मजबूत कर रही है। आज हमारी विदेश नीति में एक स्पष्ट आत्मविश्वास है—चाहे वह सीमा पर तेजी से बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना हो, या अंतरराष्ट्रीय दबावों को दरकिनार करते हुए राष्ट्रहित में फैसले लेना हो। एक समय था जब हम दुनिया के रुख का इंतज़ार करते थे; आज दुनिया भारत के स्टैंड का इंतज़ार करती है। एक मजबूत और स्थिर सरकार ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है। #BRICS2026India #ForeignAffairs #BRICSDiplomacy #StrategicAutonomy @PMOIndia @MEAIndia @IndianDiplomacy
3
617
लालटेन की रोशनी में पढ़ाई से लेकर आज के मुकाम तक… बचपन की कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं। गाँव के पुराने साथियों के साथ मिलकर जब उन दिनों को याद किया, तो लगा जैसे वक्त फिर वहीं लौट गया—खुले में पढ़ाई, फूलों की क्यारियाँ, गाँव में पहली सड़क और बिजली का आना… और आठवीं की परीक्षा के लिए 3 किलोमीटर से लेकर दसवीं की परीक्षा के लिए 22 किलोमीटर का सफर। साथी पुराने थे, लेकिन यादें आज भी उतनी ही ताज़ा हैं। #ChildhoodMemories #VillageLife #SchoolMemories #OldFriends #Nostalgia #AshokKumar #ExDGP
1
12
915