
#Police~Official X account of Addl. CP PRAYAGRAJ, Commissionerate Prayagraj. Plz. do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of Emergency.
PRAYAGRAJ, UP
Joined July 2025
- Tweets128
- Following6
- Followers409
- Likes44
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
धर्म, संस्कृति और आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 के अंतर्गत #माघी_पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2.1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था और विश्वास को साकार किया।
यह दृश्य न सिर्फ भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता का प्रतीक है, बल्कि हमारी संप्रभुता और विविधता में एकजुटता का परिचायक भी है।
संगम के तट पर बसी आस्था, समृद्धि और शांति की यह गाथा हम सभी को अपने संस्कारों और मूल्यों की ओर और भी प्रेरित करती है।
।। हर-हर गंगे।।
#MaghMela2026 #Prayagraj #Sangam
@InfoDeptUP @MyGov_UP
@CMOfficeUP @UPGovt
@uptourismgov @upculturedept
@mygovindia @PIB_India
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा के अभेद्य कवच में!
माघ मेला 2026 में जल, थल और आकाश से कड़ी निगरानी, हर कदम पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था!
#सुरक्षित_माघ_मेला #MaghiPurnima #Prayagraj
@Uppolice @UPGovt
@CMOfficeUP @MyGov_UP
@InfoDeptUP @prayagraj_pol
@igrangealld @AddlCP_LO_PRJ
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम माघ मेला का आनंद लें।
#माघ_मेला_2026
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
दैनिक समाचार पत्रों में #पुलिस_कमिश्नरेट_प्रयागराज के सम्बन्ध में प्रकाशित मुख्य खबरें।
#PoliceCommissioneratePrayagrajInNews
#UPPInNews
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
माघ मेला–2026 के आगामी स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय द्वारा माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक माघ मेला, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
माघ मेला-2026 के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है एवं ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
माघ मेला-2026 के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्थाद्वारा मेला क्षेत्र में निरन्तर निरीक्षण/भ्रमण कर श्रद्धालुओं का कुशल-क्षेम लिया गया तथा मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
*माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत आज दिनांक-17.01.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला कन्ट्रोल रूम से जरिये आर0टी0 सेट माघ मेले में तैनात समस्त पुलिस बल को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये-*
▪माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार रखते हुये सेवा/समर्पण भाव से कार्य करें।
▪ माघ मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर सघन चेकिंग करते हुये निरन्तर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखें।
▪माघ मेला कन्ट्रोल रूम में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 पर सतर्क दृष्टि रखते हुये मॉनीटरिंग करते रहें।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
माघ मेला–2026 : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा मेला क्षेत्र के प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग
आज दिनांक 12.01.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में आगामी प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रान्ति एवं मौनी अमावस्या के दृष्टिगत माघ मेला क्षेत्र के चारों जोन - उत्तरी झूंसी, दक्षिणी झूंसी, परेड एवं संगम के अंतर्गत तैनात अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात दोनों शिफ्टों के पुलिस कार्मिकों का ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ब्रीफिंग का शुभारंभ श्री नीरज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा किया गया, जिनके द्वारा मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, आपातकालीन योजनाओं तथा ड्यूटी प्वाइंट्स की संवेदनशीलता के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा घाटों एवं प्रमुख मार्गों पर भीड़ के सुचारु प्रवाह, निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अतिक्रमण पर सतर्क निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी दृष्टि रखने तथा किसी भी असुविधा या जोखिम की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को सूचित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सहयोगात्मक एवं सेवा-भावपूर्ण व्यवहार करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर नवागत अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री विजय ढुल द्वारा अपने कुम्भ मेला के अनुभव साझा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं द्वारा पूछे जाने पर उन्हें सही, स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी दें तथा इसके लिए मेला क्षेत्र के साथ-साथ प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैण्डों, मार्गों एवं चौराहों की पूर्व जानकारी अवश्य रखें।
श्री जोगेन्द्र कुमार, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी, ड्यूटी प्वाइंट, आसपास के क्षेत्रों तथा प्रवेश-निकास मार्गों की पूर्ण जानकारी रखे, अपनी ड्यूटी को हस्तलिखित रूप में अपने पास सुरक्षित रखे तथा आपातकालीन योजनाओं के अंतर्गत अपनी भूमिका से पूर्णतः अवगत रहे। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर वायरलेस संचार अनिवार्य रूप से सक्रिय रखा जाए तथा मोबाइल फोन के स्थान पर हैंडसेट के माध्यम से ही संपर्क स्थापित किया जाए। सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ बैठक कर, प्रत्येक कर्मी से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनके ड्यूटी प्वाइंट्स के संबंध में ब्रीफ करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस आयुक्त द्वारा मेला क्षेत्र के सभी समस्त जोनों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकगण, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा आईसीसीसी के कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समन्वय हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्तों को नामित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नवागत अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक माघ मेला, अपर पुलिस अधीक्षक माघ मेला, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/नोडल अधिकारी माघ मेला, पीएसी, जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
आज दिनांक 13.01.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में आगामी प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रान्ति एवं मौनी अमावस्या के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था व जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी । उक्त ब्रीफिंग में मेलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक माघ मेला, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर/नगर व अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय द्वारा आज दिनांक-12.01.2026 को माघ मेला क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों/असहायों को ठंड से राहत हेतु कम्बल वितरित किये गये।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक-04.01.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्गों, कन्ट्रोल रूम एवं मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त भ्रमण/निरीक्षक के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, जिलाधिकारी प्रयागराज एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
प्रेस नोट
दिनांक-04.01.2026
माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक-04.01.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा माघ मेला कन्ट्रोल रूम से जरिये आर0टी0 सेट समस्त यातायात पुलिस, जल पुलिस, नागरिक पुलिस, पी0ए0सी बल एवं रैपिड एक्शन फोर्स (R.A.F.) पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये-
▪️पौष पूर्णिमा स्नान के सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा समस्त पुलिस बल को बधाई दी गयी एवं सेवा/समर्पण के साथ आगामी स्नानों में ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया।
▪️माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुये सेवा-भाव से कार्य करें।
▪️माघ मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर सघन चेकिंग करते हुये सतर्क दृष्टि बनाये रखें।
▪️पुलिस आयुक्त द्वारा माघ मेला में ड्यूटीरत समस्त जल पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे अपने डूयूटी के दौरान लाउड-हेलर का प्रयोग करते हुये सभी स्नान घाटों पर लगातार मौजूद रहते हुये निरन्तर चेंकिग करते रहें।
▪️माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे निरन्तर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखें एवं यह सुनिश्चित करें कि आवागमन के मार्गों पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न होने पाये ।
▪️तीर्थ यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाये तथा मेला क्षेत्र में किसी प्रकार की चोरी/ठगी करने वाले समूह क्रियाशील न होने पायें।
▪️माघ मेला क्षेत्र में तैनात पी0ए0सी0/आर0ए0एफ0 को निर्दशित किया गया कि वे निर्धारित डयूटी प्वाइंट पर सतर्क स्थिति में रहे तथा आवश्यकता पड़ने क्विक रिस्पांस करें ।
▪️माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग सुविधा दृष्टिगत पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस बल को निर्देशित करते हुये कहा गया कि प्रारंभ में मेला क्षेत्र के सबसे नजदीकी पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्क कराया जाये तत्पश्चात् दूरी के क्रमानुसार पार्किंग स्थल में वाहन पार्क कराये जायें।
▪️माघ मेला कन्ट्रोल रूम में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 पर सतर्क दृष्टि रखते हुये मॉनीटरिंग करते रहें एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/स्थिति पाये जाने पर तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करें।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
आज दिनांक-14/12/2025 को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में आई0जी0आर0एस0 प्रणाली के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट, प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अब तक की फीडबैक स्थिति व जनसुनवाई के परिप्रेक्ष्य में गोष्ठी कर सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त आईजीआरएस, सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव/सिविल लाइन्स एवं विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त आईजीआरएस से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
आज दिनांक 23-11-2025 को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज श्री अजय पाल शर्मा द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/यमुनानगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी व आईजीआरएस कर्मचारीगण उपस्थित रहें। सम्बन्धित को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
आज दिनांक 25.09.2025 को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स त्रिवेणी सभागार में Mission Shakti 5.0 अभियान के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के सकुशल संचालन, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को और अधिक क्रियाशील/ मजबूत करने हेतु निर्धारित मानकों, क्रियाकलापों एवं कर्तव्यों के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
#MissionShakti5
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा आज दिनांक 21.09.2025 को थाना खुल्दाबाद का भ्रमण कर "मिशन शक्ति-5.0" के अंतर्गत स्थापित "मिशन शक्ति केंद्र" का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
#MissionShakti5
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
#MissionShakti5 के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के विभिन्न थानों की एण्टीरोमियो टीमों द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन-1090, 112, 1098, 1076 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
#MissionShakti5
Addl. CP L&O Prayagraj retweeted
#MissionShakti5 के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के विभिन्न थानों की एण्टीरोमियो टीमों द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन-1090, 112, 1098, 1076 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
#MissionShakti5






















































