हजारों साल पहले भारत में श्रमण मिनिस्ट्री हुआ करती थी और बाकायदे श्रमण मिनिस्ट्री के कैबिनेट रैंक के मिनिस्टर हुआ करते थे।
प्रमाण नासिक की गुफा सं. 19 से मिलता है, जिसके शिलालेख में साफ तौर पर श्रमण मिनिस्ट्री के श्रमण मिनिस्टर का उल्लेख है।
तब सातवाहन राजा कान्ह का शासन था।
नालंदा बौद्ध महाविहार के अभी तो 10% भाग की खुदाई हुई है तो दुनिया आश्चर्य में है, जिस दिन बाकी बचे 90% की खुदाई हो जाएगी, उस दिन दुनिया क्या कहेगी?
इंसान को इंसान बनाने के लिए बुद्ध ने राज्य छोड़ा, अशोक ने युद्ध छोड़ा, फुले ने घर छोड़ा और अंबेडकर ने धर्म छोड़ा।
प्रथम तस्वीर में आप देख रहे हैं कि बहुत दूर एक इमारत के द्वार पर एक झंडा गड़ा है. झंडा पद्मासन में बैठे दो पैर पर खड़ा है.
चित्र दो में आइए नजदीक से परीक्षण करते है कि आखिर पद्मासन में बैठे दो पैर किनके हैं.
बात साफ हो गई कि पद्मासन में बैठे ये दोनों पैर तथागत बुद्ध के हैं.
भैंसासुर उर्फ महिषासुर का यह स्मारक उत्तर प्रदेश के महोबा उपमंडल, चौका तट कुलपहाड़ क्षेत्र में स्थित है। इसकी खोज 14 जनवरी, 1924 को हुई थी।
पुरातत्व विभाग ने लिखा है कि इस स्मारक को क्षति पहुँचाने पर एक लाख रुपए का जुर्माना अथवा दो वर्ष के कारावास की सजा होगी।
भारत और भूटान जैसे भ - ध्वनि से लैस देश सिर्फ जंबूदीप में हो सकते हैं.
अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, आस्ट्रेलिया जैसे महाद्वीपों में भ - ध्वनि से लैस देशों का नाम होना असंभव है.
संसार में लगभग 200 देश हैं. भ - ध्वनि से लैस देश सिर्फ जंबूदीप में हैं. भ - ध्वनि जंबूदीप की अपनी है.
दुनिया के अनेक देशों के मानव जब अनगढ़ प्राकृतिक गुफाओं में रहते थे, तब बौद्ध शिल्पकार इतनी सुंदर गुफाएं बनाते थे।
तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिला .... जिले के अवुदैयारकोविल के पास ....सिंचाई टैंक के किनारे .....10 वीं सदी की बनी ..... 48 सेंटीमीटर ऊंची और 38 सेंटीमीटर चौड़ी....26 अगस्त, 2025 दिन मंगलवार को तथागत बुद्ध की यह मूर्ति मिली है. इलाके में हलचल है. सिर की खोज जारी है.
जिस सिकंदर ने हमारे पंजाब में खून की होली खेली थी.....
उसी सिकंदर के ध्वंस - साम्राज्य में यूनानी राजाओं को....
सम्राट अशोक ने बस दो ही पीढ़ी बाद दवाइयाँ बँटवाई थी......
बुलंद भारत की बुलंद संस्कृति.....
वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप और भगवान बुद्ध का पावन अस्थि-कलश का आज हुआ लोकार्पण. आभार मुख्यमंत्री जी.
19 वीं सदी का भारत.
धरती के ऊपर ब्रह्म समाज (1828), वेद समाज (1864), प्रार्थना समाज (1867) और आर्य समाज (1875) था.
धरती के नीचे सारनाथ (1834), संकिसा (1842), सांची (1851), श्रावस्ती (1863) और भरहुत (1873) था.
इब्न हौकल 10 वीं सदी में बगदाद से भारत आए थे। उनके बनाए नक्शे में गुजरात-सिंध को " बुद्ध देश " लिखा हुआ है. बौद्ध क्षेत्र था. बहुत सारे थुल (स्तूप) बने थे.
( सय्यद सुलैमान नदवी की पुस्तक " अरब और भारत के संबंध " से साभार )































