मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है।
इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।
अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।
देश की 100% नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।
महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगी।
सिर्फ वक्त का इंतजार है।
शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन की धुरी मानने वाले, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने नारी शक्ति को आधुनिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया और समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र नमन।
उनका जीवन और विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं।
Vinod Tawde retweeted
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, कार्ययोजना और आगामी चुनौतियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है।
घर की दहलीज से लेकर संसद की चौखट तक—अब हर निर्णय में आधी आबादी की पूरी भागीदारी!
समान न्याय और समान अवसर के संकल्प को सिद्ध करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन के जरिए महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है।
सभी राज्यों में समान अनुपात में 50% सीटें बढ़ने से हमारी प्रतिनिधित्व व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। यह हर भारतीय के सपनों को साकार करने की गारंटी है।
#DelimitationBill
Vinod Tawde retweeted
A historic victory for every devotee of Lord Murugan!
By ordering the ceremonial lamp to be lit at the Thiruparankundram Deepathoon tomorrow and pulling up Tamil Nadu authorities for acting at the dictates of their political bosses, the Hon'ble Supreme Court has thoroughly exposed the INDI Alliance government's anti-Sanatan mindset.
No political conspiracy can stop the sacred traditions of Bharat. May the divine blessings of Lord Murugan protect all devotees and guide them on the path of courage and righteousness.
Vetri Vel! Veera Vel!
सनातन की आस्था और परंपराओं से टकराने वालों को हर बार पीछे हटना पड़ेगा!
तिरुपरंकुंद्रम में कार्तिगई दीपम प्रज्वलन पर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश ने तमिलनाडु सरकार के अड़ियल रवैये को करारा जवाब दिया है। 28 नवंबर को दीपथून पर दीप प्रज्वलित करने का आदेश और सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF को सौंपना, तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के लिए बड़ा संदेश है।
हर हर शंभू! 🔱
9 out of 9! An emphatic victory for ABVP at Goa University!
The result highlights the aspirations of students who believe in nationalism and want their campuses shaped by constructive engagement, leadership and a commitment to the nation.
Congratulations to the students and ABVP karyakartas on this achievement!
नई संसद बनी तो पहला काम हमने बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ही किया।
लेकिन कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों ने एक बार फिर देश की महिलाओं को धोखा दिया।
पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी के पौत्र तथा पूर्व सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' के पुत्र, उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह एवं सौरभ सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से भी स्नेहपूर्ण भेंट हुई।
@RajveersinghUP
@thisissanjubjp
"तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ।"
अपनी कालजयी रचनाओं से हिंदी साहित्य को नई ऊँचाइयाँ देने वाले महान कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी की लेखनी आज भी संघर्ष, संकल्प और जीवन के प्रति आशा की प्रेरणा देती है।
पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
हाथ में संविधान लेकर घूमने वालों, 15 मिनट समय निकालकर संविधान की मूल प्रति भी पढ़ लो!
#SamvidhanGauravDiwas
बाबा साहेब को दो बार चुनाव में हराने वाली।
बाबा साहेब को भारत रत्न न देने वाली।
दिल्ली में अंतिम संस्कार होता तो राजघाट पर उनकी समाधि बनती, ऐसा न होने देने वाली।
उनकी पत्नी का घर खाली कराने वाली।
कांग्रेस!
बाबा साहेब की धुर विरोधी है और संविधान से नफरत करती है।
इसी नफरत के चलते कांग्रेस 1989 से उत्तर प्रदेश और 2014 से देश की सत्ता से बाहर है।
हमारे संविधान की ही देन है कि आज किसी व्यक्ति के जन्म की परिस्थितियां उसके भविष्य की सीमाएं तय नहीं करतीं।
इसलिए हमारा संविधान Constitution of Rights के साथ Constitution of Aspiration भी है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर IIMT कॉलेज के युवा साथियों के साथ संवाद नई ऊर्जा से भर देने वाला रहा।
संविधान को आधार बनाकर, अपने आचरण में बदलाव कर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।
26/11 मुंबई आतंकी हमले की वह काली तारीख देश कभी नहीं भूल सकता। आतंकी अजमल कसाब और उसके साथियों के नापाक मंसूबे भारत के अदम्य साहस, संकल्प और एकता को कभी झुका नहीं सके। हमारे वीरों का सर्वोच्च बलिदान आज भी राष्ट्र की चेतना में जीवित है।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों और आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
कृतज्ञ राष्ट्र अपने वीर बलिदानियों के त्याग और शौर्य को सदैव स्मरण रखेगा। आज भारत आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ा है।
संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता और प्रगति का मूल आधार है।
संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पी श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी एवं संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को सादर नमन करता हूँ।
मोदी सरकार बाबासाहेब के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए देश के हर वर्ग के कल्याण, समानता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Strengthening India’s Industrial Backbone!
Compliments to Hon’ble PM Narendra Modi Ji’s Cabinet for approving the ₹11,000 crore outlay to strengthen India’s Construction and Infrastructure Equipment ecosystem. This visionary push will empower domestic manufacturers, strengthen supply chains and create vast employment opportunities.
Building an Atmanirbhar Bharat, one machine at a time!
#CabinetDecisions
भगवान शिव के विरोधियों की जमात है कांग्रेस!
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति में डूबी कांग्रेस गठबंधन की तमिलनाडु सरकार ने कार्तिगई दीपम के पावन अनुष्ठान को रोककर देशभर के हिंदुओं की आस्था पर आघात किया है।
भगवान शिव और विष्णु को समर्पित कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी से लेकर उज्जैन तक भक्ति में रम गए, लेकिन भगवान राम, कृष्ण और शिव से घृणा करने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने तमाम शिवभक्तों को अपमानित किया।























