Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) header
Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) profile picture

Official Handle of Rashtriya Lok Dal, a political organization dedicated to upholding cause & ideals of Ch. Charan Singh. ख़ुशहाल किसान, समृद्ध हिंदुस्तान

India
Joined October 2013
Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)Photo by Rashtriya Lok Dal (@RLDparty)
110 साल पहले विजय सिंह पथिक जी ने बुलंदशहर से निकलकर मेवाड़ में ऐतिहासिक 'बिजौलिया किसान आंदोलन' का नेतृत्व किया था। राजशाही के अत्याचार और 84 प्रकार के करों के विरुद्ध उन्होंने गांधीवादी व शांतिपूर्ण तरीके से किसानों को संगठित किया, जो चार दशकों तक चला। उस महान शख्सियत के विचारों और निर्माण शक्ति में जाति की रत्ती भर भी झलक नहीं थी; उन्होंने यह आंदोलन किसी जाति विशेष के लिए नहीं, बल्कि समस्त किसानों के हक़ के लिए लड़ा था। आज देश आधुनिक हो चुका है, गाँवों तक सुविधाएँ पहुँच गई हैं और हमारे युवा कौशल विकास के ज़रिए नए क्षेत्रों में तरक्की कर रहे हैं। लेकिन विडंबना यह है कि एक ओर तो हमने इतनी प्रगति कर ली है, और दूसरी ओर 110 साल पहले के मुकाबले आज समाज में जाति का बँटवारा कहीं ज़्यादा मज़बूत हो गया है। - राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
5
31
1,066
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक माननीय श्री अनिल कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्रीय लोक दल परिवार आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
1
7
1
21
637
चमक उठा भारत का वैभव…
2
13
739
403 के तालमेल से जीत का संगम, 181-26 की खींचतान में हार का डंका। उत्तर प्रदेश की जनता के सामने अब नहीं कोई शंका।।
4
9
74
3,024
राष्ट्रीय लोक दल केंद्रीय कार्यालय द्वारा घोषित संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से निश्चित ही युवा, छात्र एवं अल्पसंख्यक वर्ग में राष्ट्रीय लोकदल की लोकप्रियता और अधिक मजबूत होगी। संगठन सशक्त बने और जनसेवा का विस्तार हो, इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय लोकदल निरन्तर आगे बढ़ रहा है।
2
12
3
42
1,845
अन्नदाता किसानों के हक और स्वाभिमान के प्रबल प्रहरी, महान स्वतंत्रता सेनानी 'रहबर-ए-आज़म' दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। साहूकारी शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक कानून बनाकर किसान-कमेरे समाज को आर्थिक व सामाजिक संबल देने वाले चौधरी छोटूराम जी के आदर्शों पर चलकर हम सभी किसान कल्याण और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर संकल्पबद्ध हैं। #ChaudharyChhotuRam
2
6
36
682
पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गंगा तट से लेकर गाँव-देहात के हर घर-आँगन तक दीपों की यह पावन आभा हमारे अन्नदाता किसानों, कामगारों और सर्वसमाज के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही हमारी कामना है। #KartikPurnima #DevDeepawali
1
4
22
570
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कौशांबी से कन्नौज जा रहे स्कूली बच्चों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार इस हृदयविदारक हादसे में दिवंगत हुए मासूम बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें तथा घायल बच्चों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति।
3
17
952
समता, सद्भाव और मानव सेवा के प्रतीक, सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 'प्रकाश पर्व' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ऊँच-नीच और भेदभाव से मुक्त एक न्यायपूर्ण व भाईचारे से परिपूर्ण समाज की स्थापना का उनका संदेश राष्ट्रीय लोक दल परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। #GuruNanakJayanti
2
16
555
आप किसी एक वर्ग को अलग क्यों मान रहे हैं? मुसलमान भी तो इसी देश के नागरिक हैं और उनका भी हक़ है। जहाँ तक टिकट देने की बात है, मेरी निगाह में इस पर कोई पाबंदी नहीं है। मैं चीज़ों को उस चश्मे से देखता ही नहीं हूँ। मैं तो जीतने की क्षमता को मुख्य आधार मानूँगा और ज़मीन पर की गई मेहनत को देखूँगा। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
1
16
806
मेरी कोशिश है कि देश का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना और समाज की एकता न बिगड़े, यह बात हमारे प्रदेश की सरकार ने भी करके दिखाई है कि अब कहीं कोई गड़बड़ या उपद्रव नहीं होता। जो व्यक्ति एक बार चुनाव में वोट करता है, वह कुछ मुद्दों और विश्वास के साथ करता है। मेरे लिए हर एक मतदाता ने अपना आशीर्वाद दिया है और मैं हर मतदाता के सम्मान के लिए खड़ा हूँ। मैंने अपने कार्यकर्ताओं को भी यही निर्देश दिए हैं कि आपको उनकी रक्षा करनी है, उनके मुद्दे उठाने हैं और उनके लिए रात-दिन एक करना है। इसी भावना के साथ हम दोबारा लोगों के बीच जाएँगे और मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं का आशीर्वाद हमें इस बार भी मिलेगा। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
8
1
35
917
भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' दिया है, जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और जिसके वे वास्तव में हकदार थे। ऐसे में यदि हमने उस दल के साथ हाथ मिलाया है और उनके साथ रास्ता साझा किया है, तो इसमें किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
3
9
44
1,198
जब उनके प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया कि जो समाज पिछड़ा या गिरा हुआ था, उसे समाजवादी पार्टी ने राजनीति की ABCD सिखाई है, तो क्या बुरा नहीं लगेगा? मैं पूछता हूँ कि वे किस समाज की बात कर रहे हैं? यदि वे मेरे दल के अध्यक्ष होते, तो मैं ज़रा भी देर न लगाता और तुरंत कार्रवाई करता। सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में ऐसे बयान नहीं दिए जाते हैं। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
2
7
22
596
उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है, इसलिए यहाँ के नौजवानों को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार में रहते हुए हमने कौशल विकास और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो प्रयास किए हैं, तथा ज़मीनी स्तर पर जनता के मुद्दों के लिए हमारे कार्यकर्ता जो कोशिशें कर रहे हैं, लोग उन्हें देखकर मतदान करें। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
5
1
24
750
टिकट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है और हमारा संवाद निरंतर चल रहा है। मैं कोई ऐसा बयान नहीं देता, जिससे आपको लगे कि मैं असहज हूँ। यदि मैं ऐसा महसूस कर रहा होता या करूँगा, तो आपको पता चल जाएगा और वह बात जगज़ाहिर हो जाएगी। मेरे मन में यदि कोई ऐसी बात हो, तो मैं उसे ज़्यादा देर दिल में नहीं रखता हूँ। वह बात बयान के रूप में सामने आ ही जाती है। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
3
8
27
919
हर पार्टी चाहती है कि वह अपना विस्तार करे और उसके ज़्यादा से ज़्यादा प्रतिनिधि चुनकर आएँ। कार्यकर्ताओं को यह विश्वास हो कि दल में मेहनत करने के फलस्वरूप उन्हें अवसर मिल रहा है। मेरे दल के लोग काफ़ी अनुशासित हैं और मेरी बात मान लेते हैं। वे अपनी बात सही ढंग से रखते हैं, कभी-कभी आकर लड़ भी लेते हैं, लेकिन जब एक बार फ़ैसला हो जाता है, तो उसे पूरी तरह निभाते हैं। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
1
10
56
1,664
NDA में चौधरी चरण सिंह जी की भूमिका सब लोग जानते हैं। चौधरी अजित सिंह जी ने भी काम किया। मैं अपना पहला चुनाव मथुरा से लड़ा था, तो NDA के प्लेटफॉर्म पर लड़ा था। इतना ही नहीं, एक परस्पर सम्मान एक-दूसरे का leaders ने भी किया है और कार्यकर्ता भी कर रहे हैं और हर स्तर पर सरकार हमारे मुद्दों को भी बहुत गंभीरता से लेती है। - माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी 📍कैफ खान के घर से
5
16
528
किसान समाज पर टिप्पणी करने वालों को एक बात याद रखनी चाहिए… जब भी किसान-कमेरे समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा का सवाल उठेगा, माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी सर्वप्रथम पूरी दृढ़ता और बुलंद आवाज के साथ खड़े मिलेंगे। किसी भी समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं, उसके स्वाभिमान के लिए चौधरी साहब सदैव प्रतिबद्ध हैं!
8
1
35
801
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत हमारे युवा कैडेट्स देश की सुरक्षा, एकता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। #NCCDay
8
31
762