Pinned Tweet
#जागरणजनमत
क्या महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस अलग-थलग पड़ती दिख रही है?
52%हां:
34%नहीं:
13%पता नहीं:
61 votes • 3 hoursपरतापुर के गांव सोलाना में दो पुत्रों का लाल खत लेकर गए पिता व रिश्तेदारों को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया l आरोप है कि लड़के पक्ष ने दहेज में कार की मांग की।
कार की मांग करने पर लड़की पक्ष ने लड़के के पिता की गोद में खिलौना थार रखकर रिश्ता तोड़ दिया l 10 घंटे तक लड़के पक्ष को बंधक बनाने के बाद 1.70 लाख रुपये में समझौता होने पर उन्हें बंधनमुक्त किया गया।
भावनपुर के गांव ज्ञानपुर निवासी शमशेर के बेटे महताब व जैद का रिश्ता सोलाना निवासी बब्बर की बेटियों से तय किया था। शनिवार सुबह, शमशेर अपने बेटों की चिट्ठी लाल खत लेकर लड़की वालों के घर सोलाना पहुंचे।
आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। इस मांग से नाराज लड़की पक्ष ने शमशेर और उनके साथ आए लोगों को 10 घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा। अंत में उन्हें असली थार के बजाय एक खिलौना थार थमा दी गई और रिश्ता समाप्त कर दिया गया।
आरोप है कि शमशेर शादी में गाड़ी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद बब्बर ने उन्हें 'लालखत' की रस्म के लिए अपने घर बुलाया।
मुस्लिम समुदाय में शादी से पहले लाल खत की रस्म निभाई जाती है, जिसमें दुल्हन पक्ष दूल्हा पक्ष को शादी की तारीख, समय और अन्य विवरणों के साथ एक निमंत्रण पत्र देता है।
इस रस्म के लिए शमशेर को बुलाया गया था, जहां उन्हें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बंधक बनाए रखा l
शमशेर की गोद में खिलौना थार रखकर वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है l वहीं शमशेर का कहना है कि उन्होंने दहेज में कोई मांग नहीं की है l
लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने खुद ही कार की मांग करने का आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा किया l शमशेर का कहना है कि 1.70 लाख रूपये में उनका समझौता हुआ है l वह इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नहीं चहाते हैं।
#UP #Meerut #DainikJagranNews #DowryCase
1,657
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, बीएनपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में आवामी लीग के कार्यकर्ता की मौत
#Bangladesh
jagran.com/world/other-sheik…
1,362
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में संकट से निकालने वाले ध्रुव जुरैल इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता के सामने शानदार पारी खेली। जुरैल ने 88 रन बनाते हुए भारत को 246 रनों तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया।
न्यूजीलैंड ने दिन का अंत दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 133 रनों के साथ किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने भारत पर 243 रनों की बढ़त ले ली है।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। टीम इंडिया इस स्कोर की बराबरी नहीं कर सकी। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 110 रनों की बढ़त लेकर उतरी थी।
भारतीय टीम का एक समय 150 के पार जाना मुश्किल दिख रहा था, लेकिन जुरैल ने विकेट पर पैर जमाए और भारत को आगे ले गए जिससे न्यूजीलैंड टीम को ज्यादा बड़ी बढ़त नहीं मिली।
यह जुरैल का सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में पहला अर्धशतक है। मैच के बाद जुरैल ने कहा कि सेना देशों में अर्धशतक जमाना सपने के सच होने जैसा है।
उन्होंने कहा, "सेना देशों में खेलना और रन बनाना सपने के सच होने जैसा है। मेरे माता-पिता पहली बार भारत से बाहर आए हैं। उनके सामने अच्छा स्कोर करना मेरे लिए शानदार है।"
जुरैल ने कई बार पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की है और भारत को मुश्किल स्थिति में से निकाला है। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर जुरैल ने कहा, "मैं कोशिश करता हूं कि पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए उन्हें आत्मविश्वास दे सकूं। जब टीम को जरूरत होती है तब रन करके अच्छा लगता है।"
#INDvsNZ #DhruvJurel #DainikJagran
2,491
'अगर अचानक आपको बाहर निकाल दिया जाए', सूर्यकुमार यादव का फिर छलका दर्द; कमबैक पर भी दिया बड़ा बयान
#SuryakumarYadav
jagran.com/cricket/apni-baat…
2
1,542
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी पारिवारिक और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस बार चर्चा की वजह उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने अपने समूचे परिवार और खानदान से सभी तरह के संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी है।
अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने अपना दुख व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि अब उनके जीवन में केवल उनकी मां और बड़े भाई रानू सिंह ही मायने रखते हैं।
पवन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया है। पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने भोजपुरी की दो पंक्तियों के माध्यम से अपनी मानसिक स्थिति को दर्शाया।
उन्होंने लिखा कि जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। इसके आगे उन्होंने लिखा कि अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे चुकी है और बेहद भारी मन से वह यह कदम उठा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर पूरे भोजपुरिया समाज से क्षमा भी मांगी।
अपने इस पोस्ट में पवन सिंह ने दो-टूक शब्दों में एलान किया कि आज और इसी क्षण से उनका अपने परिवार और खानदान के किसी भी सदस्य से कोई वास्ता नहीं है। पवन सिंह के इस अचानक लिए गए फैसले ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है।
हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है कि घर में ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसने उन्हें इतना कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।
परिवार से दूरी बनाने की बात कहते हुए भी पवन सिंह ने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण जताया। उन्होंने लिखा कि हां, जिन्होंने मुझे जन्म दिया है मेरी मां और मेरे सबसे बड़े भाई रानू सिंह, उनके लिए जब तक सांसें चल रही हैं, मेरी जान हाजिर है।
पवन सिंह की यह पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक और फैंस लगातार कमेंट कर इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
चूंकि अभिनेता ने अपने पोस्ट में न तो किसी व्यक्ति विशेष का नाम लिया है और न ही किसी घटना का खुलासा किया है, इसलिए फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर किस बात से आहत होकर उन्होंने परिवार से अलग होने का यह बड़ा एलान किया है।
#PawanSingh #DainikJagranNews
5
1,422
'बर्दाश्त की सीमा पार...' पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा नाता, मां और भाई को लेकर लिखा भावुक पोस्ट
#PawanSingh
jagran.com/bihar/patna-city-…
1,635
हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में सेना भेजने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, महीनों की किरकिरी के बाद खुली नींद
#Pakistan
jagran.com/world/pakistan-pa…
1,717
वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
#IRCTC
jagran.com/news/national-bol…
1
1,420
दिल्ली: कूड़ा फेंकने के विवाद में BSF डिप्टी कमांडेंट के घर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार; हमलावरों की तलाश शुरू
#Delhi
jagran.com/delhi/new-delhi-c…
2
2,212
15 हजार करोड़ जमीन पर उतरा, 17 हजार करोड़ के नए एमओयू: CM योगी बोले- अब उद्योग का केंद्र बन रहा गीडा
#CMYogi
jagran.com/uttar-pradesh/gor…
1,553
IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह को 292 गेंदों के बाद मिली सफलता, टॉम लैथम के विकेट उड़ा किया मजेदार कमेंट
#INDvsNZ
jagran.com/cricket/bouncer-i…
7
2,188
भूकंप आ रहा है... जब आसमान में कांपने लगा विमान; लॉस एंजिल्स में रनवे छूने से पहले ही हवा में उड़ा प्लेन, VIDEO वायरल
#LosAngelesEarthquake
jagran.com/world/america-go-…
गाजियाबाद: छठी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
#Ghaziabad
jagran.com/uttar-pradesh/gha…
1
1,813
'हर खिलाड़ी उनके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार था', कुलदीप ने किस भारतीय कप्तान का लिया नाम
#KuldeepYadav
jagran.com/cricket/apni-baat…
9
2,393
'देख रहा है बिनोद, केविन पीटरसन भी फुलेरा आ गए', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कुर्ता-पजामा पहन पंचायत ऑफिस में मारी एंट्री; Video वायरल
#PanchayatSeason5
jagran.com/cricket/headlines…
2,209
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें एपिसोड को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी से निपटने, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करने वाली पहलों पर प्रकाश डाला।
प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार के संचार साथी प्लेटफॉर्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म की मदद से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिली है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों द्वारा आईगॉट कर्मयोगी (iGOT Karmayogi) डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल का भी जिक्र किया। इसके जरिए कर्मचारी नई स्किल्स सीख रहे हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती हुई तकनीकें शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान के बारे में भी बात की। उन्होंने ऐसे युवाओं के उदाहरण दिए, जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को मात दी है। आइए जानते हैं मन की बात के 140वें एपिसोड की कुछ मुख्य बातें...
पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम की खास बातें
उन्होंने कहा, “मन की बात समाज के हर वर्ग और देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मंच है। इसमें हम समाज के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और लोगों में जागरूकता भी बढ़ाते हैं।”
पीएम ने आगे कहा, "जरा सोचिए कि अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए तो कितनी परेशानी होगी। आपके मोबाइल में आपके कॉन्टैक्ट्स, फोटो, जरूरी दस्तावेज और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं।"
प्रधानमंत्री ने बताया, “अब तक संचार साथी पोर्टल पर 30 करोड़ से ज्यादा विजिट आ चुकी हैं। इसके ऐप को लगभग 3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। बैंकों, पेमेंट ऐप्स, टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस सहित 1,600 से ज्यादा संस्थाएं संचार साथी से जुड़ी हुई हैं। इससे साइबर धोखाधड़ी की कई कोशिशों को समय रहते नाकाम करने में मदद मिलती है।"
पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए कहा, “इस सिस्टम के जरिए अब तक 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका जा सका है।”
इसके अलावा उन्होंने कहा, “नशा मुक्त युवा अभियान भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है। हम ऐसे कई प्रेरणादायक उदाहरण देख रहे हैं, जहां युवाओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को मात दी है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह प्लेटफॉर्म सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7,000 से अधिक कोर्स उपलब्ध कराता है। मैं हमारे कर्मयोगियों में एआई और नई तकनीकों को सीखने के लिए गजब का उत्साह देख रहा हूं। इन विषयों से जुड़े 200 से अधिक कोर्स यहां मौजूद हैं।”
25 अक्टूबर को प्रसारित 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 12 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को एक तीर्थयात्रा बताया, जिसके जरिए उन्हें देश भर के लोगों के योगदान को समझने और उसका जश्न मनाने का मौका मिला।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए मन की बात किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है। यह देश के लोगों के प्रयासों को करीब से समझने और उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने की एक यात्रा है।"
साथ ही, उन्होंने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी को पुनर्जीवित करने के लिए समुदाय द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए प्रकृति और जल संसाधनों की सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।
#PMModi #ManKiBaat #DainikJagranNews
साइबर फ्रॉड से एआई और नशा मुक्त युवा अभियान तक... मन की बात के 140वें एपिसोड में पीएम मोदी ने क्या कहा
#PMModi
jagran.com/news/national-fro…
यूपी चुनाव में कैसे मिलेगी विधायक की टिकट? भाजपा संगठन महामंत्री ने बताई दावेदारों को 'ABCD'
#UP #BJP
jagran.com/uttar-pradesh/ali…
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की बिहार म्यूजियम की तारीफ, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
#PMModi
jagran.com/bihar/patna-city-…





