
#Police~Official Twitter account of DIG Range Devipatan Gonda Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Joined January 2016
- Tweets37.1K
- Following171
- Followers40.7K
- Likes40.8K
Pinned Tweet
बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दिनांक 22 जनवरी 2025 को शहीद हुए UP STF के इंस्पेक्टर स्व0 सुनील कुमार के अमर बलिदान को श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु उत्तर प्रदेश की फिल्म- #वर्दी
#vardi #uppolice #amitsadh #tigmanshudhulia
#policecommemorationday
#uppcares
youtu.be/ccwx9uMlcis?si=vylt…
3
538
Range devipatan retweeted
#baghpatpolice
दिनांक 08.11.2026 को रात्रि लगभग 09:45 बजे थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली चलाई गई, जो दीवार से टकराकर (रिकोचिट होकर) वादी के पुत्र सौरभ को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। सौरभ वर्तमान में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात है। इसके अतिरिक्त, आरोपियों द्वारा सौरभ के भाई विनीत के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे भी घायल कर दिया गया था।
घायल सौरभ का उपचार मेरठ स्थित अस्पताल में चल रहा है तथा उसकी स्थिति सामान्य है। उनके स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही खबरें असत्य एवं भ्रामक हैं।
प्रकरण में थाना रमाला पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
@Uppolice
Range devipatan retweeted
#baghpatpolice
दिनांक 08.11.2026 को थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली मारकर वादी के पुत्र सौरभ को घायल कर दिया गया तथा विनीत के सिर में डण्डा मारकर उसे घायल कर दिया गया। सूचना पर थाना रमाला पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों घायलों का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है तथा दोनों की स्थिति सामान्य है। वादी जनकराज की तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice
वर्दी की ज़िम्मेदारी से आगे… खुशियाँ बाँटने का रिश्ता
दीपावली पर रोशन हुए सिर्फ़ घर नहीं, कई चेहरे भी।
हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बच्चों और वृद्धाश्रमों के बुज़ुर्गों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
कहीं मिठाइयों ने रिश्तों में मिठास घोली, कहीं बच्चों की खिलखिलाहट ने त्योहार को और ख़ास बना दिया। बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और बच्चों की आँखों में चमक… यही इस दीपावली की सबसे ख़ूबसूरत रोशनी थी।
क्योंकि खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ सुरक्षा देना नहीं, खुशियों में साथ निभाना भी है।
#UPPolice #UPPCares #Diwali2026
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को @etawahpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹67,600/- नकद, 05 मोबाइल फोन, 05 दोपहिया वाहन एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
लूट की घटना का @sitapurpolice द्वारा अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹25-25 हजार के 02 घायल पुरस्कार घोषित अभियुक्त सहित कुल 04 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से ₹50,200/- नकद, 02 अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन तथा पीली एवं सफेद धातु के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तों ने आपस में मिलकर रेकी की तथा ज्वैलर्स की दुकान के मालिक का पीछा करते हुए रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की और ज्वैलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एपीके फाइल, इन्वेस्टमेण्ट एवं अन्य माध्यमों से 32 पीड़ितों से धोखाधड़ी कर साइबर ठगी किए गए ₹03 लाख 18 हजार 235/- @chitrakootpol द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी कॉल कर मुख्यमंत्री योजना के तहत घर देने के नाम पर पीड़िता से धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गई ₹1,10,000/- की धनराशि @rampurpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 01 तस्कर को @uppstf द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग 433.930 किलोग्राम अवैध गांजा व 01 ट्रक बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkSTF
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों को @ghazipurpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.904 किग्रा हेरोइन बरामद की गई है।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
Range devipatan retweeted
भ्रामक दावों से सावधान रहें !
कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हरियाणा के पानीपत से संबंधित एक वीडियो को गाजियाबाद का बताकर भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से यह गलत दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी से अपील है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें और न ही भ्रामक दावों को प्रसारित कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करें।
सतर्क रहें, सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
@Uppolice
@UPPViralCheck
Range devipatan retweeted
थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरैया में 02 बालिकाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में #SP_CITY, शाहजहाँपुर की बाइट।
#जनता_दर्शन
@DIGDevipatan श्री अशोक कुमार द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में #जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर साइबर ठगी किए गए ₹03 लाख 94 हजार 999/- @noidapolice थाना सेक्टर-39 साइबर हेल्प डेस्क द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को @noidapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण उड़ीसा एवं अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा लाकर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक करते थे। इसके पश्चात् वे टेलीग्राम ऐप एवं ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से डिमांड पर डोर-टू-डोर बिक्री करते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
व्यापारियों के कैश कैरियरों की रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कुल 06 अभियुक्तों को @uppstf द्वरा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूटे हुए ₹48 लाख 45 हजार/- नकद बरामद किए गए हैं।
लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की 04 घटनाओं का अनावरण हुआ है। इनमें दिनांक 02.05.2026 को विराजखण्ड सब्जी मंडी के पास ₹22 लाख, 03.07.2026 को विराटखण्ड में ₹45 लाख, 03.09.2026 को मेयो अस्पताल के पास तथा 24.10.2026 को आशियाना क्षेत्र में नकदी लूट की घटनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दयाल चौराहा, ग्वारी चौराहा एवं शंकर चौराहा पर लूट के 4 से 5 प्रयास भी किए गए थे।
अभियुक्तगण द्वारा कैश कैरियरों की गतिविधियों एवं उनके ठिकानों की जानकारी प्राप्त कर उनकी रेकी की जाती थी। कैश कैरियर के दो पहिया वाहन से निकलते ही गिरोह के अन्य सदस्यों को मोबाइल से सूचना देकर उसका पीछा किया जाता था। सुनसान स्थान पर कार से वाहन में टक्कर मारकर कैरियर को गिरा दिया जाता था तथा असलहे के बल पर डरा-धमका कर व मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो जाते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneUPSTF
“रोशनी का त्योहार, सुरक्षा के पहरेदार”
शहरों की रौनक से लेकर गाँवों की चौपाल तक, दीपावली की रोशनी पूरे उत्तर प्रदेश को उत्सव के रंगों से रोशन कर रही है। इस उल्लास और उमंग के बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस हर कोने में सतर्क है, ताकि हर उत्सव सुरक्षित हो और हर मुस्कान बनी रहे।
क्योंकि सबसे रोशन दीपावली वही है, जहाँ हर कोई सेफ हो।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से आप सभी को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#शुभदीपावली #सुरक्षितदीपावली #UPPolice
Control to all units: Let the celebrations begin
This Diwali, we’re transmitting more than signals — we’re sending wishes of happiness, prosperity and safety to every home.
One Message. A Million Lights.
UP Police wishes everyone a safe and sparkling Diwali!
#UPPolice #HappyDiwali #LightsOfSafety
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @azamgarhpolice द्वारा 253 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹63.25 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
फरवरी 2024 से अब तक कुल 6,288 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹15.72 करोड़) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @balrampurpolice द्वारा 156 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹35-40 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @auraiyapolice द्वारा 111 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged























