अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों (01 महिला अभियुक्त सहित) एवं चोरी का माल खरीदने वाले 01 सुनार को @etawahpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से ₹2,32,000/- नकद, 35.850 ग्राम सोने एवं 541 ग्राम चांदी के आभूषण तथा अपराध से अर्जित 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों ने मकान के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी एवं ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी की थी। चोरी किए गए आभूषणों को अलग-अलग स्थानों पर विक्रय किया गया तथा कुछ आभूषण अपने पास रखे थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से साइबर ठगी किए गए ₹50,000/- @saharanpurpol के थाना गागलहेड़ी साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक ही नेटवर्क से जुड़े 02 सक्रिय तस्करों को जनपद चन्दौली एवं 08 सक्रिय तस्करों को बिहार राज्य से #ANTFUP थाना गाजीपुर एवं @chandaulipolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 85 किलो 590 ग्राम अवैध गाँजा, 10 मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त उड़ीसा एवं राँची से कम कीमत पर गाँजा खरीदकर लाते थे तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एवं आसपास के जनपदों तथा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
ऑनलाइन साइबर ठगी के माध्यम से ठगी किए गए ₹64,887/-@saharanpurpol के थाना गंगोह की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹50,000/- @bastipolice साइबर सेल, थाना लालगंज द्वारा वापस कराए गए
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bareillypolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹35 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद अयोध्या से धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित ₹50 हजार/- के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को @uppstf द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त ने जस्ट डायल पर अपना मोबाइल नम्बर पंजीकृत करा रखा था। उक्त नम्बर पर विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों की कॉल आने पर वह उनका पासपोर्ट जमा कराकर धनराशि की मांग करता था तथा वीजा व टिकट के नाम पर अतिरिक्त धनराशि मांगते हुए उन्हें वर्क वीजा एवं आकर्षक वेतन दिलाने का आश्वासन देता था। अतिरिक्त धनराशि नहीं देने वाले लोगों को वह फर्जी होल्डिंग टिकट बनवाकर भेज देता था। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 08 मिनट में।
कमिश्नरेट गाजियाबाद निवासी 19 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 24.11.2026 की रात्रि 08:12 PM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @ghaziabadpolice को सूचित किया।
सूचना प्राप्त होने के मात्र 08 मिनट में थाना नन्दग्राम पुलिस टीम युवक के घर पहुँची और परिजनों को उसके द्वारा की गयी पोस्ट की जानकारी देते हुए युवक के कमरे में पहुंचे, वहाँ पीड़ित युवक पलंग पर बेसुध अवस्था में पड़ा था तथा उसके हाथ में ब्लेड के कट लगे हुए थे जिनसे ख़ून रिस रहा था। पुलिस टीम ने बिना विलंब किए युवक को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
स्थिति सामान्य होने पर युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था तथा उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन कुछ समय पूर्व युवती ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी। इस कारण वह मानसिक रूप से व्यथित एवं भावनात्मक तनाव में रहने लगा। इसी तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए, जिसके परिणामस्वरूप उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 10 नवम्बर 2026 तक कुल 4,237 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
वास्तु फिनसर्व इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ऋण निधि एवं भुगतानों में जालसाजी कर रुपये गबन करने वाले 02 अभियुक्तों को @bareillypolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त वास्तु फाइनेंस कंपनी में डीएसए के पद पर कार्यरत थे। जिन व्यक्तियों को सेकेंड-हैंड गाड़ियों पर लोन की आवश्यकता होती थी, उनसे संपर्क कर उनके सभी दस्तावेज प्राप्त कर लेते थे तथा उनके नाम पर लोन स्वीकृत कराते थे। लोन स्वीकृत होने के बाद फाइनेंस कंपनी द्वारा ऋण की धनराशि डीएसए के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी, जिसे अभियुक्त हड़प लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
DCP Varuna Zone Vns retweeted
बाल दिवस के अवसर पर नमो घाट, वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा वामा खेलोत्सव-2026 के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
@CMOfficeUP
@dgpup
@homeupgov
@Uppolice
@navips72
#Uppolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#VaranasiPoliceInNews
DCP Varuna Zone Vns retweeted
#CP_VNS @mhtagarwal को जनसेवा, उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए IIM मुंबई द्वारा प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award से सम्मानित किया गया।
#Uppolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#VaranasiPoliceInNews
DCP Varuna Zone Vns retweeted
#CP_VNS @mhtagarwal द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई तथा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 उपनिरीक्षकों को ₹10,000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
#Uppolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#VaranasiPoliceInNews
DCP Varuna Zone Vns retweeted
#CP_VNS @mhtagarwal द्वारा वैवाहिक आयोजनों एवं बारात के दौरान यातायात सुगमता, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये ।
#Uppolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#VaranasiPoliceInNews
DCP Varuna Zone Vns retweeted
#CP_VNS @mhtagarwalद्वारा @CommissionerVNS एवं @deo_varanasi के साथ गोदौलिया से चेतसिंह घाट होते हुए नमोघाट तक बोट से भ्रमण कर देव दीपावली की तैयारियों का लिया गया जायजा; घाटों एवं वाटर रूट की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, नौका संचालन एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
#Uppolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#VaranasiPoliceInNews
DCP Varuna Zone Vns retweeted
#CP_VNS @mhtagarwal द्वारा देव दीपावली के अवसर पर स्वयं कमांड लेकर संपूर्ण व्यवस्था देखी गई और इस पर्व को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया ।
#Uppolice
#PoliceCommissionerateVaranasi
#VaranasiPoliceInNews










































