Dushyant Chautala (@Dchautala) header
Dushyant Chautala (@Dchautala) profile picture

Former Deputy Chief Minister, Government of Haryana, Member of 16th Lok Sabha (2014-2019)

Chandigarh, India
Joined September 2010
Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)Photo by Dushyant Chautala (@Dchautala)
भारत का संविधान हम सभी के लिए उस पवित्र ग्रंथ की तरह है जो हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर आदर पूर्वक जीने व विचारों की स्वतंत्रता रखने का अधिकार देता है। इसके निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान नेताओं को हमारा नमन। संविधान दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ
1
12
1
23
1,592
किसानों के हकों की पैरवी करने वाले, भूमि-राजस्व एवं आबियाना में राहत दिलाने के लिए संघर्षरत रहने वाले, किसान हितों को सर्वोपरि रखने वाले महान नेता ‘दीनबंधु’ सर छोटूराम जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनका संघर्ष, उनके विचार और किसान हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
5
11
39
1,438
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, महान संत, समाज सुधारक और संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। धर्म, जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी मानवता को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाली ऐसी महान विभूति को शत-शत प्रणाम। आप सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
7
9
1
30
1,140
आज झज्जर में पार्टी के साथियों और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में होने वाली जननायक जनता पार्टी की जन-जन अधिकार रैली का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी और प्रदेशाध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी भी साथ रहे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रैली की तैयारियों और उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा की।
4
7
24
2,089
जननायक चौधरी देवीलाल जी के संघर्ष के साथी, ‘नेताजी’ के नाम से ख्याति प्राप्त, समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने वाले एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। जनसेवा और संघर्ष के उनके संस्मरण सदैव स्मरणीय रहेंगे। 🙏 @yadavakhilesh
3
10
25
2,085
छह दिसंबर, महेंद्रगढ़, सबने आना सै! हक की खातिर सबने मिलके, जोर लगाना सै! जन-जन अधिकार रैली... रंग जमाना सै! छह दिसंबर, महेंद्रगढ़, सबने आना सै! सादर निमंत्रण !!!
9
25
1
39
2,111
आखिर ये कैसा आत्मनिर्भर भारत है मोदी जी, जिसमें फोटो आपकी, नारा स्वदेशी का और ठप्पा चीन का?
17
38
1
140
11,441
अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय साहस, अदम्य शौर्य और अतुलनीय युद्धकौशल का परिचय देने वाली, झाँसी की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
5
14
32
1,522
आज फरीदाबाद में जननायक जनता पार्टी की 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में पार्टी के साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों, उनकी जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में होने वाली रैली को लेकर साथियों में खासा उत्साह है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
10
13
37
2,707
आज पंचकूला में एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश में हुए धान खरीद में घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। कुरुक्षेत्र के DFSC के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर किन परिस्थितियों में अधिकारी को इस्तीफा देना पड़ा? सरकार को इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि मुख्यमंत्री की ओर से जवाब नहीं मिला तो धान घोटाले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। इसके साथ ही 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में होने वाली जन जन अधिकार रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी के साथ शामिल हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों, जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की।
8
19
42
2,546
स्वदेशी आंदोलन के प्रखर नेता, ‘लाल-बाल-पाल’ की ऐतिहासिक तिकड़ी के अग्रणी सदस्य, शिक्षा एवं समाज-सुधार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले और साइमन कमीशन के विरोध में अंग्रेजी हुकूमत की लाठियों का निर्भीकता से सामना करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
9
10
30
1,370
ग़दर पार्टी से जुड़कर भारत की आज़ादी का बिगुल फूँकने वाले, क्रांति की आवाज़ को देश-विदेश तक पहुँचाने वाले, युवावस्था में ही अद्भुत साहस और संगठन क्षमता का परिचय देने वाले, मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
8
14
36
1,603
आज अम्बाला में पार्टी के साथियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में होने वाली जननायक जनता पार्टी की रैली का न्योता दिया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी भी साथ रहे। सभी साथियों में रैली को लेकर उत्साह और तैयारियों पर चर्चा हुई।
5
13
38
2,147
आज कुरुक्षेत्र में पार्टी के साथियों के बीच पहुंचकर 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में होने वाली जननायक जनता पार्टी की रैली का निमंत्रण दिया। इस मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी ने की और प्रदेशाध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी भी साथ रहे। कार्यकर्ताओं और स्थानीय साथियों से मुलाकात कर रैली की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा की। 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में मिलते हैं। आप सभी का हार्दिक स्वागत है!
6
11
35
2,312
आस्था, तप, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है छठ पूजा। सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए। भगवान सूर्य देव की कृपा से हर घर-आँगन खुशियों से आलोकित हो और सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों। समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🏻
2
9
27
1,491
आज पानीपत में जननायक जनता पार्टी की ओर से 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में आयोजित होने वाली रैली के लिए साथियों और क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री बृज शर्मा जी और साथियों से मुलाकात कर रैली में पहुंचने का न्योता दिया। आप सभी का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही हमारी ताकत है। आइए, 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं!
6
15
45
3,222
देश की आज़ादी के लिए अनेक बार जेल जाने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न देखने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं बाल दिवस की सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएँ
5
11
35
1,667
प्रिय साथियो! आने वाली 6 दिसंबर (रविवार) को जननायक जनता पार्टी का 9वाँ स्थापना दिवस - "जन जन अधिकार रैली" के रूप में महेंद्रगढ़ की वीर धरा पर मनाया जा रहा है। आप सभी अपने साथियों के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में पहुंच कर पार्टी को मजबूत बनाएं, और इस आयोजन को सफल बनाएं। मैं पूरी पार्टी की ओर से आप सभी को इस रैली के लिए सादर आमंत्रित करता हूं। आपका इंतजार रहेगा।
5
20
44
2,230
शेर-ए-पंजाब एवं सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता से उन्होंने एक ऐसे सशक्त साम्राज्य की स्थापना की, जिसकी पहचान धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सम्मान रही। उनका शौर्य, सुशासन और एकता का संदेश भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा।
7
16
42
1,584