DC Ranchi (@DC_Ranchi) header
DC Ranchi (@DC_Ranchi) profile picture

government Official handle of #DeputyCommissioner, #DM & #Collector #Ranchi #Jharkhand. Grievances can be tagged. Response normally w/in 24 hours

Ranchi, India
Joined August 2017
Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)Photo by DC Ranchi (@DC_Ranchi)
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में तीन चरणों में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर एवं जिला स्तर पर उन विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित की गई, जहां इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) गठित हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 18200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में दिनाँक 18.11.2026 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण के साथ जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र के EROs, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया। प्रथम चरण में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक संस्थान से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता आयोजित की गई। 🌟निबंध प्रतियोगिता के विजेता🌟 🔆DISTRICT LEVEL ELC ESSAY COMPETITION TOP 10 Students LIST🔆 (1) TANNU KUMARIRSMS +2 HS BUNDU12TAMAR (2) ROHIT KUMARMARWARI +2 HS RANCHI12RANCHI (3) KHUSHBOO KUMARIGUHS PALI10HATIA (4) SURAJ MUKHIYARGHS BANTA HAZAM SILLI9SILLI (5) PRIYANSHI KUMARIGOVT +2 HS LANDHUPDIH12SILLI (6) SHIFA PARWEENGOVT +2 HS KANKE12KANKE (7) ASHISH KOIRIGRAM VIKAS HS SILLI9SILLI (8) MANSI KUMARIAPJSVM KUDLUM NAGRI9HATIA (9) SHAKUNTALA KUMARISAINT JOHNS HS DODEYA 10TAMAR (10) KRISH KUMARCN RAJ +2 HS RATU9HATIA 🌟प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता🌟 🔆DISTRICT LEVEL ELC QUIZ COMPETITION WINNER 3 Teams LIST🔆 (1)1st PositionROHIT KARJIGOVT UPG HS JAMUDAG10SILLI (2) 1st PositionGHASIRAM KOIRIAHS PATRAHATU9SILLI (3)1st PositionKRITI KUMARIGOVT +2 HS LANDHUPDIH10SILLI (4) 2nd PositionSHRITI RAJ KESHRIAPJSVM KUDLUM NAGRI10HATIA (5)2nd PositionCHAHAT PARWEENMPMPG HS RATU RANCHI9HATIA (6) 2nd PositionRESHMI KUMARIGOVT HS PANDRA10HATIA (7) 3rd PositionRITU KUMARIPMSHRI +2 HS LAPUNG9MANDAR (8)3rd PositionLAIBA AFRINGOVT HS SONS9MANDAR (9) 3rd PositionANUSKA KACHHAPPROJECT GIRLS +2 HS TANGAR BASLI11MANDAR कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामान्य ज्ञान की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। #ELCCompetition2026 @ceojharkhand @ECISVEEP
1
2
464
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की एक जीवंत श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। 🌟 पंचायत स्तर पर परंपरागत पदधारकों का सम्मान 🌟 आज पंचायती राज विभाग, झारखंड के दिशा-निर्देश में जिले की सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आँगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों और हाट-बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। सभी स्तरों पर प्लास्टिक मुक्त पंचायत की शपथ दिलवाई गई। दुकानदारों एवं विक्रेताओं को एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया तथा जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। पंचायतों में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं पृथक्करण का भी अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर परंपरागत पदधारकों को सम्मानित किया गया। 🌟 जमुदाग शाखा से पाँच दीदियों को मिला एक-एक लाख का मुद्रा ऋण 🌟 झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के विशेष अवसर पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की जमुदाग शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत पाँच दीदियों को एक-एक लाख रुपये (कुल पाँच लाख रुपये) का ऋण स्वीकृत कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सोनाहातू श्री सुनील कुमार राणा, शाखा प्रबंधक श्री दीपक कुमार, सीएलसी श्री ललित चंद्र महतो एवं बैंक सखी श्रीमती उमा देवी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने दीदियों को ऋण राशि का सदुपयोग कर सूक्ष्म एवं लघु व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। लाभार्थी दीदियों ने स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। 🌟आजीविका, कृषि, पशुपालन और महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापक पहल 🌟 झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राँची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए: 🌟 मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना 🌟 तमाड़ प्रखंड के तमाड़ संकुल संगठन अंतर्गत सारजमडीह पंचायत के बारलंगा गाँव स्थित जय मां लक्ष्मी सखी मंडल को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इससे समूह की महिलाओं को कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी। 🌟गेंदा फूल की खेती से आय🌟 अनगड़ा प्रखंड की जीवन फूल महिला समिति, बुधिबेरा की दीदियों ने लगभग 30 डिसमिल भूमि पर गेंदा फूल की खेती कर अब तक लगभग 42,000 रुपये की बिक्री की है। 🌟कृषि किट वितरण🌟 ओरमांझी प्रखंड के एदलहातू पंचायत में सखी मंडल की दीदियों को कृषि किट वितरित किए गए। 🌟बदलाव माचा प्रशिक्षण🌟 रातू प्रखंड स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) में पाँच दिवसीय बदलाव माचा प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें 17 मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। 🌟जेंडर, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति जागरूकता🌟 जिले के सभी प्रखंडों में CLF, VO एवं SHG के माध्यम से जेंडर समानता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर शपथ ली गई। पोषण पखवाड़े के तहत आहार विविधता, प्रोटीन सेवन और बाल्यावस्था विकास पर जागरूकता फैलाई जा रही है। नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जा रहे हैं। 🌟बकरी टीकाकरण अभियान🌟 जिले में कुल 3,801 बकरियों का टीकाकरण किया गया। 🌟मंईयां सम्मान योजना🌟 लाभुक महिलाओं ने 10 हजार FPO से कुल 270 बत्तख के चूजों की खरीदारी की। SHG एवं VO शिविर 126 SHG कट-ऑफ एवं 63 ग्राम संगठन (VO) ट्रांजेक्शन शिविर आयोजित किए गए। 🌟सामुदायिक निवेश निधि🌟 कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को 6 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरित की गई। आधार आधारित e-KYC: लगभग 2,238 लाभार्थियों का e-KYC पूरा किया गया। ये गतिविधियाँ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। 🌟 खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रंगारंग खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन 🌟 झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा, भारा दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं हॉकी शामिल हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में राँची का प्रतिनिधित्व करेंगे। @prdjharkhand @JharkhandCMO
2
1
4
906
कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त राँची श्री संजय भगत ने किया। विशिष्ट अतिथियों में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, उपनिदेशक खेल निदेशालय श्री निर्भय सिंह, उपसचिव खेल निदेशालय श्री जयप्रकाश करमाली, शिक्षाविद डॉ. भावना अम्बष्ठा डॉ॰ ऋतुराज परियोजना पदाधिकारी राँची उपस्थित रहें। जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मंच संचालन वरीय प्रशिक्षक श्री अजय झा ने किया। दीप प्रज्वलन एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 🌟 जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाव अभियान-2026 का आयोजन 🌟 रामकृष्ण मिशन आश्रम, राँची के सभागार में “जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाव अभियान-2026” का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद् अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कृषि एवं उद्योग सभापति, स्वामी भवेशानंद जी महाराज, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी तथा किसान उत्पादक समूहों के प्रतिनिधि सहित लगभग 250 किसानों ने भाग लिया। कृषि-जलवायु, भौगोलिक संरचना और मानसून की स्थिति को देखते हुए रबी कार्य योजना पर परिचर्चा हुई। सभी उपस्थित लोगों ने खेत बचाओ शपथ ली। रबी फसल उत्पादन का लक्ष्य प्रखंडों को आवंटित किया गया तथा जिला स्तरीय रबी कर्मशाला पत्रिका-2026 का विमोचन किया गया। कृषि वैज्ञानिक श्री मनोज कुमार ने रबी फसल योजना एवं प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर भी रबी कर्मशाला आयोजित करने का निदेश दिया। ये सभी कार्यक्रम झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जिले की प्रगति, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बना रहे हैं। 🌟 स्कूल सफाई, कक्षा सफाई, हैंडवॉश, पेंटिंग एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित 🌟 पखवाड़े के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल सफाई एवं कक्षा सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों ने स्वयं अपने स्कूल परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही हैंडवॉश (हाथ धुलाई) की सही विधि पर विशेष प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाया गया, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़े। इसके अतिरिक्त बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध परंपरा और स्थापना दिवस की भावना को जीवंत किया। ये गतिविधियाँ शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुईं। झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के दौरान राँची जिले के प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (पलाश), राँची द्वारा झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। *रक्तदान शिविरों का कार्यक्रम* (1) अनगड़ा 23 नवम्बर 2026 (2) कांके 23 नवम्बर 2026 (3) मांडर 23 नवम्बर 2026 (4) सिल्ली 23 नवम्बर 2026 (5) बेड़ो 25 नवम्बर 2026 (6) चान्हो 25 नवम्बर 2026 (7) रातू 25 नवम्बर 2026 (8) बुण्डू 26 नवम्बर 2026 (9) नामकुम 26 नवम्बर 2026 (10) ओरमांझी 26 नवम्बर 2026 (11) लापुंग 27 नवम्बर 2026 (12) सोनाहातू 27 नवम्बर 2026 (13) तमाड़ 27 नवम्बर 2026 इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
1
1
2
121
कल विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के अवसर पर जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। इससे सम्बंधित खबरों की विभिन्न अखबारों में प्रकाशित खबरों की प्रेस कतरन। @prdjharkhand
1
4
15
2,102
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कुल 19,79,987 मतदाताओं में से 18,84,249 अर्थात 95.17 प्रतिशत मतदाताओं को अंतिम प्रकाशन हेतु सुरक्षित किया गया है। बैठक में सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश दिया कि 30 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP @mbhajantri
1
3
15
3,129
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कुल 19,79,987 मतदाताओं में से 18,84,249 अर्थात 95.17 प्रतिशत मतदाताओं को अंतिम प्रकाशन हेतु सुरक्षित किया गया है। आज विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (EROs), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AEROs), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश दिया कि 30 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। 🌟 कम फॉर्म-6 प्राप्त होने वाले मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी 🌟 जिन मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 अपेक्षाकृत कम प्राप्त हुए हैं, वहां एईआरओ को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। पात्र मतदाताओं को चिह्नित करते हुए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाए। सभी मतदान केंद्रों एवं प्रखंड कार्यालयों में एएसडीडी (ASDD) सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि संबंधित सूचियों की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध हो सके। 🌟 होम-टू-रोल जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो 🌟 बीएलओ को होम-टू-रोल जांच पूरी गंभीरता से करने का निर्देश दिया। ईआरओ एवं एईआरओ भी इस कार्य की नियमित निगरानी करते हुए स्वयं जांच करें, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। जिन मतदाताओं द्वारा अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, उनसे संपर्क स्थापित कर दस्तावेज प्राप्त करने की जिम्मेदारी बीएलओ सुपरवाइजर को दी गई। 🌟 विधानसभा क्षेत्रवार अंतिम प्रकाशन हेतु सुरक्षित मतदाताओं की स्थिति 🌟 रांची जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन हेतु सुरक्षित मतदाताओं की स्थिति निम्नवत है :- 1. 58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र: कुल 1,87,014 मतदाताओं में से 1,83,879 (98.32%) मतदाता सुरक्षित। 2. 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र कुल 1,95,803 मतदाताओं में से 1,90,605 (97.35%) मतदाता सुरक्षित। 3. 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र कुल 2,98,357 मतदाताओं में से 2,84,261 (95.28%) मतदाता सुरक्षित। 4. 63-रांची विधानसभा क्षेत्र कुल 2,42,429 मतदाताओं में से 2,23,009 (91.99%) मतदाता सुरक्षित। 5. 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र कुल 3,66,919 मतदाताओं में से 3,40,212 (92.72%) मतदाता सुरक्षित। 6. 65-कांके विधानसभा क्षेत्र कुल 3,60,774 मतदाताओं में से 3,43,154 (95.12%) मतदाता सुरक्षित। 7. 66-माण्डर विधानसभा क्षेत्र कुल 3,28,691 मतदाताओं में से 3,19,129 (97.09%) मतदाता सुरक्षित। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सभी निर्धारित कार्यों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न हो। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP @mbhajantri
1
3
9
7,730
झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राँची एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, नशामुक्ति एवं स्वच्छता को मजबूत बनाने हेतु व्यापक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, कृषि उत्पादों के सामूहिक विपणन, पशुधन संरक्षण, सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त करने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़ी कई प्रभावी पहलें हुईं। 🌟 महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका की दिशा में ठोस कदम 🌟 रातू प्रखंड में फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 5 लाभुक महिलाओं को कुल ₹1,90,000 की राशि के स्वीकृति पत्र रातू क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से प्रदान किए गए। यह योजना हड़िया-दारू के निर्माण एवं बिक्री से मजबूरीवश जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। योजना के तहत चिह्नित महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इटकी प्रखंड स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत 3 मृतक लाभुकों के आश्रित परिवारों को ₹2-₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई। कुल ₹6 लाख की राशि से संकट की घड़ी में परिवारों को आर्थिक संबल मिला। इस अवसर पर JSLPS की बैंक सखी, टीम एवं बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे। कर्मा ग्राम संगठन की EC-2 बैठक में 2 स्वयं सहायता समूह सदस्यों को कुल ₹15,000 की जोखिम न्यूनीकरण निधि (VRF) वितरित की गई। यह निधि कमजोर परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने में सहयोग करती है। सोनाहातू प्रखंड की मंईयां सम्मान योजना की 4 लाभुक महिलाओं ने योजना से प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग कर बाँस की टोकरी निर्माण का कार्य शुरू किया है। ये महिलाएँ स्थानीय बाजार में टोकरियाँ बेचकर आय अर्जित कर रही हैं, जो स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल है। 🌟कृषि एवं सामूहिक विपणन से किसानों की आय में वृद्धि🌟 सादमा प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा शिमला मिर्च के सामूहिक विपणन की उल्लेखनीय पहल की जा रही है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा उन्नत तकनीक एवं माइक्रो ड्रिप इरिगेशन से उत्पादित शिमला मिर्च की प्रतिदिन लगभग 2 क्विंटल थोक बिक्री हो रही है, जिससे लगभग ₹15,000 का दैनिक कारोबार हो रहा है। इससे महिला किसानों को बेहतर बाजार एवं आय वृद्धि के अवसर मिल रहे हैं। जिला कृषि विभाग द्वारा रातू प्रखंड में “खेत बचाओ अभियान” भी सफलतापूर्वक चलाया गया। 🌟 पशुपालन एवं सामुदायिक संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण 🌟 पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में बकरी टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 1,561 बकरियों का टीकाकरण किया गया। इससे संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं पशुपालकों के आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों के वित्तीय अभिलेखों को सुदृढ़ करने हेतु 71 SHG Cut-off एवं 49 ग्राम संगठन (VO) Transaction शिविर आयोजित किए गए। राँची जिले के विभिन्न क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को कुल ₹1,97,90,000 की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरित की गई। इससे SHG सदस्यों को कृषि, पशुपालन एवं स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा। आधार आधारित e-KYC अभियान के अंतर्गत लगभग 1,794 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा किया गया, जिससे योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। 🌟 तम्बाकू निषेध, नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान 🌟 पंचायती राज विभाग, झारखंड के दिशा-निर्देश एवं उपायुक्त, राँची के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी प्रखंड प्रांगणों, ग्राम पंचायत भवनों, विद्यालयों, आँगनबाड़ी केन्द्रों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू निषेध शपथ दिलवाई गई। कई विद्यालयों एवं हाट बाजारों में नुक्कड़ संवाद तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, तम्बाकू एवं नशा छोड़ने तथा स्वस्थ परिवार, ग्राम, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं झारखंड के निर्माण का आह्वान किया गया। सभी पंचायतों में तम्बाकू मुक्त अभियान भी चलाया गया। 🌟 भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता🌟 झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन, राँची के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20 एवं 21 नवम्बर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से किया जाएगा। @prdjharkhand
1
1
7
1,610
🔆आयोजन स्थल 🔆 - बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची - मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी, राँची आयु वर्ग: ओपन (बालक/बालिका) – 14 से 40 वर्ष खेल विधाएँ: गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भाला दौड़, फुटबॉल, तीरंदाजी, वॉलीबॉल एवं हॉकी। यह प्रतियोगिता झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खेलों एवं युवा शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। सभी इच्छुक खिलाड़ियों एवं युवाओं से अपील है कि अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएँ। 🌟 शिक्षा विभाग की पहल 🌟 जिले के सभी स्कूलों में झारखंड के इतिहास, गाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य स्थापना की कहानी, रजत जयंती वर्ष तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिससे युवा पीढ़ी को राज्य की गौरव गाथा से जोड़ा जा रहा है। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से जिला प्रशासन एवं JSLPS, राँची ग्रामीण महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं वंचित परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, कृषि-पशुपालन को बढ़ावा देने, नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इन पहलों से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, युवाओं का सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
1
1
238
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों को एक और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई। कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। साथ ही मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया गया। विशेष कैंप के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची का पुनः प्रकाशन किया गया। सूची में यदि किसी पात्र नागरिक का नाम शामिल पाया गया, तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 अथवा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं अन्य श्रेणियों से संबंधित मतदाताओं की सूची भी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई। ऐसे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी पात्रता से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। वहीं, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे फॉर्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP
1
2
8
8,639
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में तीन चरणों में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर एवं जिला स्तर पर उन विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित की गई, जहां इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) गठित हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में आज अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण के साथ जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र के EROs, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया। प्रथम चरण में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक संस्थान से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता आयोजित की गई। 🌟निबंध प्रतियोगिता के विजेता🌟 जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु कुमारी, रमेश सिंह मुंडा +2 उच्च विद्यालय, बुंडू (58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रोहित कुमार, मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची (63-रांची विधानसभा क्षेत्र) तथा तृतीय स्थान खुशबू कुमारी, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पाली (64-हटिया विधानसभा क्षेत्र) ने प्राप्त किया। 🌟प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता🌟 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहित कार्जी, UPG H.S., Jamudag, घांसी राम कोईरी, AHS, Patrahatu तथा कृति कुमारी, Govt. +2 H.S., Landupdhih (61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही। द्वितीय स्थान पर सृष्टि राज केशरी, APJSVM, Kudlung Nagri; चाहत परवीन, MPMPG H.S., Ratu तथा रेशमी कुमारी, Govt. H.S., Pandra (64-हटिया विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही। वहीं तृतीय स्थान पर रितु कुमारी, PM Shri +2 H.S., Lapung, लाइबु आफरीन, Govt. +2 H.S., Sons तथा अनुक्का कच्छप, Project Girls +2 H.S., Tangarbasi (66-मांडर विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामान्य ज्ञान की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP
1
2
4
4,324
प्रकाश पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इसी क्रम में आज सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @rmccommissioner @mbhajantri
2
4
1,042
प्रकाश पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इसी क्रम में आज सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारु, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, वार्ड पार्षद श्री परमजीत सिंह सहित सिख समुदाय के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। बैठक में प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती, यातायात का सुचारु संचालन एवं आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। प्रकाश पर्व आस्था, सेवा, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पर्व का आयोजन सभी के सहयोग एवं समन्वय से शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में संपन्न हो। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रकाश पर्व के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
1
3
5
1,018
आज बिरसा मुण्डा विमानपत्तन विकास परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुण्डा विमानपत्तन, रांची के लिए हस्तांतरित की गई भूमि पर चहारदीवारी निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माणाधीन चहारदीवारी के भीतर आने वाले घरों को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में अद्यतन जानकारी ली गयी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @aaiRanchiApt @mbhajantri
2
4
1
23
1,517
आज बिरसा मुण्डा विमानपत्तन विकास परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर समाहर्ता, रांची श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, रांची, उपसमाहर्त्ता भूमि सुधार श्री मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री के. के. राजहंस, अंचल अधिकारी, नामकुम एवं अरगोड़ा तथा विद्युत विभाग सहित अन्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुण्डा विमानपत्तन, रांची के लिए हस्तांतरित की गई भूमि पर चहारदीवारी निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माणाधीन चहारदीवारी के भीतर आने वाले घरों को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में अद्यतन जानकारी ली गयी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चहारदीवारी निर्माण, सड़क डायवर्सन तथा विद्युत लाइन स्थानांतरण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। अधिग्रहित भूमि के नागर विमानन विभाग, रांची के पक्ष में नामांतरण की प्रक्रिया और रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति एवं संबंधित प्रक्रियाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करते हुए परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न होने दें। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @aaiRanchiApt @mbhajantri
1
3
12
2,756
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के अवसर पर जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। आज जिले के सभी प्रखंडों के 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण से लेकर आजीविका सशक्तीकरण, किसान प्रशिक्षण, बिजली उपभोक्ता शिविरों तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न हुईं। 🌟हरित झारखंड की ओर एक और कदम: 305 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधारोपण🌟 स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज रांची जिले के सभी प्रखंडों की 305 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन प्रांगण, विद्यालय भवन प्रांगण, आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों पर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु बड़े पैमाने पर पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों को सौंपी गई। आमजन से आग्रह किया गया कि स्वच्छ हवा और हरित ग्राम के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करते रहें। इसी क्रम में बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक के नवनिर्मित गृह में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लाभुक परिवार में खुशियों का माहौल रहा। यह पहल ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌟 शिक्षा विभाग: युवाओं को झारखंड की गौरव गाथा से जोड़ा🌟 जिले के सभी स्कूलों में झारखंड के इतिहास, गाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य स्थापना की कहानी, रजत जयंती वर्ष तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। 🌟कृषि विभाग: प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को किया जागरूक🌟 आज ग्राम पंचायत दुलमी, प्रखंड सोनहातु में राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान एवं एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेहराजरा के सचिव स्वामी सुशीलानंद महाराज एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री दीनानाथ भगत उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच, बीजोपचार, बीजामृत, जीवामृत, निमास्त्र, अग्न्यास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने तथा उपयोग करने की विधि के साथ छाछ द्वारा कीट-व्याधियों के नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गई। 🌟झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS): आजीविका और महिला सशक्तीकरण की नई पहल🌟 JSLPS, रांची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं: - मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरण: बुंडू प्रखंड के दलकीडीह गांव में 16 किसानों के बीच मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरित की गई। इसका उद्देश्य पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। - समावेशी आजीविका योजना (SAY): दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राहे प्रखंड में 1,000 अति गरीब परिवारों का चयन किया गया है (790 अनुसूचित जनजाति, 103 अनुसूचित जाति, 100 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 7 सामान्य वर्ग)। अब तक 719 परिवारों को ₹1,500 प्रति परिवार की दर से उपभोग सहायता अनुदान तथा 805 परिवारों को किचन गार्डन किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। - बकरी टीकाकरण अभियान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 425 बकरियों का टीकाकरण किया गया। - SHG एवं VO शिविर: स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय लेन-देन एवं ग्राम संगठनों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु SHG Cut-off एवं VO Transaction शिविर आयोजित किए गए। - सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरण: कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को ₹32 लाख की सामुदायिक निवेश निधि वितरित की गई। - EC-2 बैठकें: सोनाहातू प्रखंड के उज्ज्वला ग्राम संगठन (बैंकू) तथा राहे प्रखंड के कंकट्टा एवं सताकी ग्राम संगठनों में EC-2 बैठकें आयोजित की गईं। - आधार आधारित e-KYC अभियान: लगभग 1,506 लाभार्थियों का e-KYC पूरा किया गया। JSLPS ग्रामीण महिलाओं, किसानों एवं वंचित परिवारों को बेहतर आजीविका अवसर उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
2
2
8
1,188
🌟बिजली विभाग: 26 नवंबर तक विशेष जन समस्या निवारण शिविर🌟 राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची द्वारा 26 नवंबर तक विभिन्न इलाकों में विशेष जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ता आठ प्रकार की समस्याओं—नए कनेक्शन हेतु आवेदन, बिल सुधार, बिल न मिलने की शिकायत, मोबाइल नंबर अपडेट, खराब ट्रांसफॉर्मर, पोल संबंधी समस्या आदि—के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। 🌟शिविरों का स्थान एवं तिथि विवरण🌟 - 18 नवंबर: केंद्रीय प्रमंडल—पुंदाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोकर ग्रामीण उपकेंद्र, कुचु पंचायत भवन, रातू रोड कार्यालय। - 19 नवंबर: सर्वर उपकेंद्र, डोरंडा (कुसई कॉलोनी), न्यू कैपिटल (टकरगांव), लालपुर कार्यालय, सुरसू, ईटकी। - 20 नवंबर: रांची पॉलिटेक्निक, पहाड़ी न्यू मार्केट एरिया, मोरहाबादी, नेवरी, ब्रांबे, खूंटी कार्यालय। - 21 नवंबर: सैनिक मार्केट, तुपुदाना, पिठोरिया, कोकर, चान्हो। - 22 नवंबर: सेवा सदन, चुटिया पावर हाउस चौक, बुढ़मू। - 23 नवंबर: अशोक नगर, एचईसी कार्यालय, हुसिर, जानुमपीड़ी, बोबेरा। - 24 नवंबर: जगन्नाथ सिंह मैदान, चान्हो, खूंटी कार्यालय। - 25 नवंबर: चंदरी, करकट्टा, तेमार, रातू रोड, अड़की। - 26 नवंबर: हरमू, तुपुदाना, कचहरी, कोकर, बुंडू, खलारी, कर्रा। विद्युत आपूर्ति अंचल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं। 🌟पेय जल एवं स्वच्छता विभाग: स्वच्छता जागरूकता एवं चापाकल मरम्मत अभियान🌟 पेय जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में स्वच्छता हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में खराब चापाकलों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से रांची जिला प्रशासन विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि एवं जनकल्याण की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।
2
2
3
210