CP Noida (@CP_Noida) header
CP Noida (@CP_Noida) profile picture

Official Twitter Handle of the Commissioner of Police, GBN. Do not report crime on Twitter. For urgent police assistance #Dial112.

Joined January 2020
Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)Photo by CP Noida (@CP_Noida)
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।🪔
2
19
32
1,274
पारदर्शी कार्यप्रणाली, त्वरित निस्तारण और प्रभावी जनसुनवाई। .@CP_Noida के कुशल नेतृत्व में #NoidaPolice ने जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अक्टूबर-2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 26 थानों ने भी प्रथम रैंक प्राप्त की। यह उपलब्धि जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी शिकायत निस्तारण का प्रमाण है। #IGRS #जनसुनवाई #UPPolice #NoidaPolice
6
15
19
1,186
.@CP_Noida द्वारा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडियन रेसिंग फेस्टिवल-2026 की F4 रेसिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले प्रतिभागी को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आपकी यह उपलब्धि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी ढेरों शुभकामनाएं। #IndianRacingFestival2026 #Noida
17
26
1,434
.@CP_Noida द्वारा अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था डॉ राजीव नारायण मिश्र के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। #NoidaPolice
6
21
67
3,477
आज देश के हर कोने में निरंतर 25 वर्ष से सर्वोच्च कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट सेवा योगदान देते हमारे 2000 बैच के IPS अधिकारी- सबको सलाम 💐💐
16
82
1
166
7,425
31 अक्टूबर २००१ को मिलेनियम बैच २००० RR की भारत सरकार के उपराष्ट्रपति श्री कृष्ण कांत जी की उपस्थिति में राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर कर्तव्यपरायण आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड। स्वतंत्र भारत का ऐतिहासिक क्षण- पहली महिला Best Probationer अधिकारी और पहली महिला IPS अधिकारी जिसने पासिंग आउट परेड के नेतृत्व का गौरव मुझे प्राप्त हुआ। इस जाँबाज़ मिलेनियम बैच 2000 RR के सभी साथियों को सलाम। अमूल्य स्मृतियाँ- अक्षुण धरोहर- भावुक पल!!! - 25 वर्ष अकल्पनीय अथक परिश्रम की तेज प्रजव्वलित ज्वाला से स्वर्ण- उज्जवल बैच 2000 RR
10
76
1
128
4,245
31/10/2001 को आज से ठीक 25 वर्ष पूर्व पासिंग आउट परेड के अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा “ बेस्ट Probationer” का सम्मान- प्रधान मंत्री महोदय का “ Silver Baton” एवं गृह मंत्रालय द्वारा 9 mm pistol प्राप्त करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
22
88
1
308
18,134
🚑 OPERATION FAST –हर सेकंड कीमती, हर जीवन अनमोल! .@CP_Noida के निर्देशन में @noidapolice द्वारा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एवं बहुमूल्य जीवन बचाने के उद्देश्य से OPERATION FAST (FAST AMBULANCE SEAMLESS TRANSITION) की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में 24×7 समर्पित एम्बुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (9218981716) जारी किया गया है। इसके माध्यम से गंभीर मरीजों एवं सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ले जा रही एम्बुलेंस को रियल टाइम ट्रैफिक समन्वय के जरिए प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गंभीर मरीज केवल ट्रैफिक जाम के कारण जीवनरक्षक उपचार से वंचित न रहे। #Noidapolice
2
13
1
24
3,313
.@CP_Noida द्वारा @noidapolice में नियुक्त आरक्षी गौरव कुमार को झारखंड राज्य के राँची में आयोजित "All India Police Archery Championship-2026" की 50 मीटर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 01 स्वर्ण एवं 03 रजत पदक जीतने पर ₹50,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
1
5
18
1,147
भारतीय संस्कृति का सिद्धांत - duty first !! फ़ोर्स में सभी साथियों को करवा चौथ की बधाई। स्त्री के सभी कर्तव्य, उत्तरदायित्व एक रूप में सन्निहित। कभी ना रुकने वाली मातृशक्ति को सलाम। #MissionShakti6 #MissionShaktiUPP #UPPCares
4
21
1
41
1,815
.@CP_Noida एवं @dmgbnagar द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत नोएडा जोन में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
4
7
25
2,185
.@CP_Noida एवं @dmgbnagar द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत स्ट्रॉन्ग रूम, कंट्रोल रूम/सीसीटीवी निगरानी कक्ष एवं सेंट्रल नोएडा जोन के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेखों के रखरखाव एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
1
4
17
2,225
.@CP_Noida एवं @dmgbnagar द्वारा एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा जोन में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने तथा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #NoidaPolice
2
21
67
14,740
कर्तव्य पथ पर अमरत्व को प्राप्त करने वाले वीर शहीदों को शत्-शत् नमन ! #पुलिस_स्मृति_दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में @CP_Noida एवं पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा उनके अदम्य साहस, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 'पुलिस स्मृति दिवस-2026' के अवसर पर विगत वर्ष में कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों से @CP_Noida ने आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा अपनी संवेदनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया। #PoliceCommemorationDay2026 #PoliceSmritiDiwas #UPPolice #NoidaPolice
1
16
21
1,467
कतिपय सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा "नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी को गिरफ्तार किए जाने" संबंधी सूचना/पोस्ट प्रसारित की जा रही है। उक्त सूचना पूर्णतः असत्य, भ्रामक व निराधार है। नोएडा पुलिस द्वारा ध्रुव राठी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें। भ्रामक, असत्य अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री का प्रसार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
16
25
5,342
.@dgpup महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान #OperationConviction के अंतर्गत @CP_Noida के कुशल निर्देशन में #NoidaPolice की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा शासन द्वारा घोषित अपराधी को विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध ठहराते हुए कारावास सहित अर्थदंड से दंडित किया गया। #ProsecutionSuccess #BNSUPP #UPPolice #NoidaPolice
1
8
11
1,499
“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण के उपरांत पुलिस लाइंस गौतमबुद्धनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान @CP_Noida, @dmgbnagar व जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 203 ग्राम प्रहरियों को धोती, साफा एवं अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बी.पी.), रक्त शर्करा (शुगर) एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक चिकित्सकीय जांच कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। .@CP_Noida ने ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में सक्रिय सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। #NoidaPolice #UPPolice #GramPrahari
1
6
10
1,040
“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बरेली पुलिस लाइन्स में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में किया गया। इस अवसर पर @CP_Noida, @dmgbnagar व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 203 ग्राम प्रहरियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प के साक्षी बने। #NoidaPolice #UPPolice #GramPrahari
6
7
1,182
सत्य, अहिंसा, करुणा एवं कर्तव्यनिष्ठा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर @CP_Noida द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उपस्थित @jtcpnoida व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। @CP_Noida द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सत्य, सेवा, अनुशासन, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं निःस्वार्थ जनसेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। #NoidaPolice #GandhiJayanti
2
6
10
1,693
त्वरित रिस्पॉन्स, सुरक्षित जीवन। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर 'डायल-112' पर आत्महत्या के प्रयास की सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी (रजि0नं0- UP32DG9617) निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम के भीतर तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों (आरक्षी सुधांशु गुप्ता व आरक्षी अर्जुन कुमार) ने बिना समय गंवाए व्यक्ति को फंदे से उतारकर तत्काल सीपीआर (CPR) दिया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सुरक्षित है। काउंसलिंग के दौरान संबंधित व्यक्ति ने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। "संवेदनशील पुलिस, समय पर सहायता—हर जीवन हमारे लिए अनमोल।" #NoidaPolice #Dial112 #UPPolice #EveryLifeMatters #UPPCares
7
9
1
21
2,458