Anupam K. Singh (@AnupamNawada) header
Anupam K. Singh (@AnupamNawada) profile picture

Ex Associate Editor & Research Head: OpIndia | Ex Editor: TFI Media | Narrative Strategist | Hindu Nationalist. Proud of our history, culture & tradition |

Bharatvarsh
Joined February 2012
Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)
ये यश माहेश्वरी हैं। स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर इसने बिहार की महिलाओं और छठ जैसे आस्था एवं संस्कृति से जुड़े महापर्व पर अभद्र टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री @samrat4bjp और @bihar_police से आग्रह है कि इस मामले का संज्ञान लें और इस जाहिल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें। #Bihar
25
145
5
312
8,495
पंजाब में भाजपा कोई ख़तरा मोल नहीं लेना चाहती। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमित शाह ने भले ही सुखबीर सिंह बादल का नाम न लिया हो, लेकिन उनकी बात का मतलब साफ़ है। जब शाह ने कह दिया कि गठबंधन में अकाली दल बड़ा भाई है और मुख्यमंत्री भी बड़े भाई का ही होता है, तो इशारा समझ लीजिए। अगर गठबंधन जीता, तो मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ही होंगे। बड़ी बात ये है कि इस गठबंधन की जितनी ज़रूरत भाजपा को थी, उतनी ही अकाली दल को भी थी। पंजाब में अकाली दल के भी बुरे दिन चल रहे हैं। तभी पार्टी के स्थानीय दफ्तरों में लड्डू बँट रहे हैं। कार्यकर्ता दिल से चाहते थे कि दोनों पार्टियाँ ज़मीन पर साथ मिलकर लड़ें। पंजाब आर्थिक संकट से जूझ रहा है और वहाँ के किसान भी परेशान हैं। हाल ही में भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) ने अकाली दल के समर्थन का ऐलान किया। कादियाँ किसान संगठन ने भी अकालियों का साथ दिया है। अब अगर अकाली दल के ज़रिए इन संगठनों का समर्थन भाजपा उम्मीदवारों को भी मिलता है, तो ये बहुत बड़ी बात होगी। याद कीजिए, पाँच-छह साल पहले इन्हीं किसानों के आंदोलन ने दिल्ली की सत्ता को इतना असहज कर दिया था कि ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीवी पर आकर तीनों कृषि क़ानून वापस लेने का ऐलान करना पड़ा था। वोटों का गणित भी देख लीजिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में लुधियाना से भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के राजा वड़िंग से 20,942 वोटों से हारे थे। उसी सीट पर अकाली उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों 90,220 वोट ले गए थे। अब आप समझ जाइए। चुनावी सर्वेक्षण में भी यही बात दिखती है। विभिन्न सर्वेक्षणों में अलग-अलग लड़ने के मुकाबले साथ लड़ने पर सीटों की संख्या दोगुनी होती दिख रही है। भाजपा एक बार फिर पंजाब के गाँवों में पाँव जमाने निकलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ख़ुद इस गठबंधन का ऐलान किया है। ड्रग्स के ख़ात्मे के लिए वो पहले ही समयसीमा दे चुके हैं। ज़ाहिर है, पंजाब की सत्ता में आए बिना भाजपा के लिए ये लक्ष्य पूरा करना मुमकिन नहीं होगा। 8 दिसंबर को मोगा में दोनों पार्टियों की साझा रैली होने वाली है। आधी तस्वीर तो उसी दिन साफ़ हो जाएगी। बाक़ी, पंजाब जैसे सूबे में, जहाँ कई सीटों पर मुक़ाबला चतुष्कोणीय है, टिकट बँटने से पहले हार-जीत का आकलन करना बेमानी ही है। लेकिन हाँ, इतना तो कहा जा सकता है कि ये ज़बरदस्ती का गठबंधन नहीं है क्योंकि दोनों दल ढाई दशक तक पहले भी साथ रह चुके हैं।
21
123
1,017
53,205
मनोज बाजपेयी पूछ रहे हैं कि बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने वालों को ऋचा चड्ढा की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती। बाजपेयी जी, आवाज़ तो सुनाई देती है। ज़रा ये भी सुन लीजिए कि ऋचा चड्ढा बोलती क्या हैं। महाराष्ट्र में बीफ़ पर पाबंदी लगी तो ऋचा ने इसे सांप्रदायिक राजनीति बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के साथ सेल्फ़ी लेने का आह्वान किया तो ऋचा को इससे भी दिक्कत हो गई। एक बार उन्होंने लिखा, “हिंदू धर्म को ख़तरा है हिन्दुत्ववादियों से।” उनके शौहर अली फ़ज़ल मुसलमान हैं। क्या ऋचा इसी बेबाकी से कहेंगी कि इस्लाम को ख़तरा इस्लामवादियों से है? जब ‘टाइम’ ने अपने कवर पर मोदी को “India’s Divider in Chief” कहा, तो ऋचा ने देश की जगह विदेशी शक्तियों का समर्थन करना चुना। CAA को ऋचा ने असंवैधानिक बता दिया था। दिसंबर 2019 में संसद के दोनों सदनों ने इसे पारित किया। क़रीब सात साल हो गए। ऋचा किसी एक भारतीय का नाम बता दें जिसकी नागरिकता इस क़ानून से छिनी हो। जामिया के पास बसें जलीं, पत्थर चले। ऋचा चड्ढा ने उनका समर्थन करते हुए पुलिस को ही गाली दी। हाथरस में उन्होंने लिखा कि सबूत मिटाकर बलात्कारियों को बचाया जा रहा है। मार्च 2023 में विशेष अदालत के सामने सामूहिक बलात्कार का आरोप साबित नहीं हुआ। ‘डिजिटल इंडिया’ पर उनका तंज भी देखिए। पीएम मोदी ने डिजिटल भुगतान बढ़ने और नक़दी का इस्तेमाल घटने की बात की तो ऋचा ने ख़ाली बटुए का वीडियो डाल दिया। हरिद्वार के महाकुंभ को उन्होंने कोरोना का “सुपर स्प्रेडर इवेंट” कहा। मक्का या वेटिकन पर क्या ऋचा यही शब्द इस्तेमाल करतीं? EVM का रोना करने वालों में वो भी हैं। दही पर टैक्स का ताना भी सुनिए। ब्रांडेड दही पर 2006 में ही VAT लग गया था महाराष्ट्र में, लेकिन ऋचा चड्ढा ने इसे लेकर भी भ्रम फैलाया, जैसा भाजपा सरकार कोई नया टैक्स लेकर आ गई हो। ऋचा कॉकरोचों का समर्थन करती हैं। नेहा बोरा के समर्थन में बोलती हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की माँग वाले प्रदर्शन में पहुँचने के लिए दिल्लीवालों को बुलाती हैं। भारतीयों की जगह पाकिस्तानी अभिनेताओं से जुड़ाव महसूस करती हैं। पुलवामा हमले पर भी एजेंडा परोसती हैं। गलवान हमले का जिक्र करते हुए भारतीय सेना का मजाक बनाती हैं। मनोज बाजपेयी के समर्थक तीन दशक से ज़्यादा के करियर में उनकी एक सोलो फ़िल्म का नाम बता दें जो सिनेमाघरों में हिट हुई हो। बस, एक। और ग़ज़ा के रफ़ाह के लिए आवाज़ उठाने वाली ऋचा से भी मेरा एक सवाल है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों और कश्मीरी हिंदुओं को अपना घर छोड़ने पर मजबूर किए जाने पर भी उनकी ऐसी कोई पोस्ट है तो सामने रखिए। ऋचा ने अपना पक्ष बहुत पहले चुन लिया था। उनकी मिसाल देकर मनोज बाजपेयी ने भी बता दिया कि वो किस तरफ़ खड़े हैं। फिर विरोध क्यों नहीं होगा?
18
139
2
548
11,434
मनोज बाजपेयी जीवन में एक भी सोलो हिट नहीं दे पाए। उनका पूरा करियर एक ही तरह के अभिनय से भरा पड़ा है। अब चर्चा में रहने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा। अचानक से मनोज बाजपेयी का सेक्युलर हो जाना ये बताता है कि बॉलीवुड अभी भी सत्ता में बैठे लोगों के बदलने की आशा लिए बैठा है। बाजपेयी ने उस ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है, जिन्होंने गलवान में भारतीय सैनिकों के बलिदान पर भी राजनीति करनी नहीं छोड़ी थी। ऐसे लोगों का समर्थन करके और चर्चा में आकर बाजपेयी अपने फ़्लॉप फ़िल्मी करियर को पुनः स्थापित करना चाहते हैं। वैसे भी, अगर प्रकाश झा नहीं होते तो शायद मनोज बाजपेयी आज मनोज बाजपेयी नहीं होते। उनकी जो थोड़ी-बहुत हिट फ़िल्में हैं भी, उनमें वो एक साइड कैरेक्टर के अलावा और कुछ नहीं हैं। जो लोग मनोज बाजपेयी का बचाव करने आएँगे, वो उनकी एक सोलो हिट फ़िल्म का नाम बता दें। बस, ख़त्म।
242
323
32
1,765
73,759
नाथ संप्रदाय की ही बात करते हैं। वास्तविक उदाहरण ही ले लीजिए। योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ का निधन सितंबर 2014 में हुआ था। गोरखनाथ मंदिर की परिक्रमा के बाद उन्हें भू-समाधि दी गई। उनकी समाधि के दाईं ओर उनके गुरु महंत दिग्विजयनाथ की समाधि है। अपने गुरु को पहली मिट्टी योगी आदित्यनाथ ने ही अर्पित की थी। मंदिर की नित्य पूजा में आज भी दोनों समाधि-मंदिरों की आरती होती है। जहाँ तक व्यापक नाथ परंपरा की बात है, संन्यासी के निधन पर उनकी देह को स्नान कराकर योगी का वेश पहनाया जाता है। फिर उन्हें अंतिम दर्शन के लिए आसन पर बिठाया जाता है। शिष्य, संत और श्रद्धालु पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उसी आसन पर उन्हें समाधि-स्थल तक ले जाया जाता है। वहाँ उनकी देह को पद्मासन में स्थापित किया जाता है, दीप जलाया जाता है और फिर शिष्य मिट्टी अर्पित करते हैं।
Replying to @AnupamNawada
जब सन्यासी की मृत्यु होती है तो उनका अंतिम संस्कार कैसे होता है??
1
57
1
448
19,076
आठवीं सदी की बात है। केरल के कालड़ी में बालक शंकर ने अपनी माँ आर्याम्बा से संन्यास की अनुमति माँगी। माँ की एक चिंता थी। उनके अंतिम समय में बेटा उनके पास होगा या नहीं? शंकर ने वचन दिया कि वो जहाँ भी होंगे, लौटेंगे और माँ का अंतिम संस्कार अपने हाथों से करेंगे। ये वही आदि शंकराचार्य थे जिन्होंने आगे चलकर शृंगेरी शारदा पीठ की स्थापना की। ‘माधवीय शंकरदिग्विजय’ में वर्णन है कि शंकराचार्य अपना वचन निभाने लौटे। संबंधियों ने आपत्ति की कि एक संन्यासी को दाह-संस्कार का क्या अधिकार है? शंकराचार्य ने ख़ुद अपनी माँ की चिता सजाई और उसे अग्नि दी। अब आदि शंकराचार्य ने जो उदाहरण रखा, उसे संन्यास धर्म के विरुद्ध घोषित करने वाले ये लोग कौन होते हैं? अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आइए। एक बात ध्यान रखिए। माँ सावित्री देवी को मुखाग्नि योगी के छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने दी। योगी ने माँ की अर्थी को कंधा दिया, चिता की परिक्रमा की और उन्हें अंतिम प्रणाम किया। बेटा होना अलग बात है और श्राद्ध का कर्ता होना अलग। बेटे कई हो सकते हैं, मुख्य कर्ता कोई एक होता है। दो तरह के लोग हैं। एक पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृताशौच का पालन क्यों नहीं कर रहे, सूतक क्यों नहीं मान रहे? दूसरे इस बात पर बिलबिला रहे हैं कि जब योगी ने संन्यास ले लिया था, तो वो अपनी माँ के अंतिम संस्कार में गए ही क्यों? उनके हिसाब से संन्यास लेते ही सारे रिश्ते-नाते ख़त्म हो जाते हैं। तैत्तिरीयोपनिषद् की शिक्षावल्ली कहती है, ‘मातृदेवो भव।’ स्कन्दपुराण के काशीखण्ड में तो सीधे संन्यासी के लिए कहा गया है, ‘सर्ववन्द्येन यतिना प्रसूर्वन्द्या प्रयत्नतः।’ यानी जिस संन्यासी की सभी वंदना करते हैं, उसे भी अपनी जन्मदात्री माँ की आदरपूर्वक वंदना करनी चाहिए। फिर अपनी माँ की अर्थी को कंधा देकर और उन्हें अंतिम बार प्रणाम करके योगी ने कौन-सा अपराध कर दिया? अब सूतक की बात करने वाले कमलाकर भट्ट का ‘निर्णयसिन्धु’ पढ़ लें। माता या पिता के निधन का समाचार मिलने पर यति को सचैल स्नान का निर्देश है। यानी वो पहने हुए वस्त्रों सहित स्नान करता है। उस पर गृहस्थों की तरह कई दिनों का मृताशौच और उससे जुड़ी धार्मिक पाबंदियाँ लागू नहीं होतीं। हरिद्वार से लौटने से पहले योगी ने गंगा में स्नान भी किया था। ‘नारदपरिव्राजकोपनिषद्’ कहता है कि परिजनों का शुभ-अशुभ देखकर या सुनकर यति शोक और हर्ष में विचलित न हो। लेकिन इसमें कहाँ लिखा है कि वो अपनी माँ की अर्थी को कंधा नहीं दे सकता? माँ को अंतिम विदाई देते हुए आँखें भर आना स्वाभाविक है। संन्यासी भी मनुष्य है। हरिद्वार में माँ को अंतिम प्रणाम करने के कुछ ही घंटों बाद योगी लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं के बीच थे। उन्होंने अपने शोक को जनहित के काम पर हावी नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ की नाथ परंपरा के संन्यासी हैं। नाथ दीक्षा में गुरु शिष्य को नया नाम और अपने पंथ की पहचान देते हैं। कर्णभेदन इसी परंपरा का हिस्सा है। आगे की साधना भी गुरु के मार्गदर्शन में होती है। अब जो लोग नाथ पंथ की मर्यादा का हवाला दे रहे हैं, वो उस ग्रंथ का नाम भी बताएँ जिसमें माता-पिता के अंतिम दर्शन करने या उनकी अर्थी को कंधा देने की मनाही लिखी है। इसी नाथ परंपरा में दीक्षा के बाद अपनी माँ से भिक्षा लेने की रीति है। योगी ख़ुद अपनी माँ से भिक्षा लेने अपने गाँव पंचूर गए थे। इस बार भी गोरखनाथ मंदिर में माँ सावित्री देवी की स्मृति में विशेष प्रार्थना हुई और मंदिर की नियमित पूजा चलती रही।
8
71
273
6,349
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ ने भारत में क़रीब ₹950 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म का बजट बड़ा है, फिर भी 19 दिनों में इतनी कमाई चौंकाने वाली है। दुनिया भर में फ़िल्म का कलेक्शन ₹1700 करोड़ से अधिक के आँकड़े को पार कर चुकी है। इससे ठीक पहले आई सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹850 करोड़ रहा। यानी ‘रामायण’ ने 19 दिनों में ही #Jailer2 का दोगुना कारोबार कर लिया है। दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फ़िल्मों में अब #Ramayana पाँचवें नंबर पर है। पहले नंबर पर ‘दंगल’ और दूसरे पर ‘धुरंधर 2’ है। जिस तरह ‘रामायण’ की आलोचना हुई थी, उसे देखते हुए ये कलेक्शन फ़िल्म बनाने वालों के लिए सुखद आश्चर्य है। दूसरा भाग अब आएगा ही आएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि तीसरे हफ़्ते में भी ‘रामायण’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। 27 नवंबर से इसका चौथा हफ़्ता शुरू होगा। ये भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बनेगी, अब ये साफ़ है।
12
24
1
351
19,900
Anupam K. Singh retweeted
🙏🙏
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उत्तराखंड के अपने गाँव पंचूर में उन्होंने अंतिम साँस ली। संन्यास की दीक्षा में अपने ही हाथों अपना श्राद्ध करने की परंपरा है। सोचिए, जीते-जी अपना पिंडदान कर देने का अर्थ क्या है? यही न कि अब संपूर्ण ब्रह्मांड आपका परिवार है। और जब एक संन्यासी राजनीति में आता है, तो जिस जनता की ज़िम्मेदारी उसे मिलती है, वही उसका परिवार हो जाती है। योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर के सांसद थे, तब प्रदेश में विरोधी दलों की सरकारों के दौरान भी उनका जनता दरबार लगता था। किसी आम आदमी की सुनवाई नहीं होती थी तो उसके लिए अधिकारियों के सामने तनकर खड़े हो जाते थे। मुख्यमंत्री बने तो देश के सबसे अधिक आबादी वाले प्रदेश की बरसों पुरानी कई समस्याएँ सुलझाईं। एक संन्यासी को सत्ता की कुर्सी मिलती है तो क्या होता है, ये योगी ने दिखाया है। सावित्री देवी का जाना हम सबके लिए एक माँ का जाना है। वैसे उस देवी के बारे में क्या ही कहें, जिसने ऐसे बेटे को जन्म दिया! जिस बेटे को कभी अपनी गोद में बिठाकर खिलाया, एक दिन वही बेटा संन्यासी बनकर उनकी देहरी पर भिक्षा माँगने आया था। घर से निकलते समय योगी उस माँ के दिए संस्कार अपने साथ ले गए थे। योगी ने अपने जीवन में परिवार का योगदान हमेशा स्वीकार किया। बड़ी बहनों पुष्पा और कौशल्या की उँगली पकड़कर उन्होंने पहले अक्षर सीखे। शशि उन्हें स्कूल ले जाती थीं। आज भी शशि पहाड़ में चाय-नाश्ते की एक छोटी-सी दुकान चलाती हैं। संन्यास के बाद भी योगी के मन में अपने परिवार के प्रति कृतज्ञता रही। और हाँ, अपने पद का इस्तेमाल उन्होंने परिवार को फ़ायदा पहुँचाने के लिए कभी नहीं किया। चंद्रगुप्त मौर्य की गाथाओं में माँ मुरा का स्मरण होता है। गौतमीपुत्र शातकर्णि के नाम में ही उनकी माँ गौतमी बलश्री की स्मृति है। छत्रपति शिवाजी महाराज की माँ जीजाबाई से लेकर नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन तक, इस देश ने उन माताओं को सदा याद रखा है जिनके बेटों ने जनता के बीच रहकर उसकी व्यथा समझी और आने वाली पीढ़ियों के लिए शासन के मानदंड स्थापित किए। माँ सावित्री देवी भी उन्हीं माताओं की परंपरा में आएँगी। उस माँ को भावभीनी श्रद्धांजलि, जिसने इस देश को योगी जैसा सपूत दिया। ॐ सद्गति।
1
3
202
Anupam K. Singh retweeted
माँ... ॐ शांति 🙏
19,230
19,607
2,043
139,787
4,679,989

9
110
1
576
8,830
उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए ‘माटीकला महोत्सव’ का सफल आयोजन ये बताता है कि CM योगी आदित्यनाथ उनके बारे में भी सोचते हैं जिनके अस्तित्व को ही कई लोग भूल चुके हैं। बड़ी बात ये कि इसमें केवल कुम्हार जाति ही नहीं बल्कि मिट्टी का कार्य करने वाले हर जाति-वर्ग के शिल्पकारों को फ़ायदा हुआ। सोचिए, सुदूर गाँव में चाक चला रहे किसी शिल्पकार को विदेश से उसके बनाए घड़ों का ऑर्डर आएगा तो वो किसे वोट देगा?
1
15
94
1,549
Yogi Adityanath’s Economic Model For Uttar Pradesh | Ft. Anupam K. Singh @AnupamNawada
2
76
299
6,545
Anupam K. Singh retweeted
Videos on singer Ruchi Yadav's profile allegedly contain objectionable remarks about Lord Shiva & Lord Vishnu, hurting religious sentiments & social harmony. Request immediate cognisance, a fair probe & strict legal action as per law. @Uppolice @pratapgarhpol
15
239
10
351
7,479
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के वापसी का मतलब है माफियाराज का कमबॅक l वही खून खराबा, बलात्कार, लडकियों से छेडछाड ई..l Must watch 👇
क्या अखिलेश यादव ये बताएँगे कि उनके कारण घंटों जो लोग जाम में फँसे रहे उनकी ग़लती क्या थी? जिस बच्चे को मार डाला गया, उसका क्या अपराध था? सपा ने ट्रेलर दिखाया है। सत्ता में आ गए तो फ़िल्म कैसी होगी फिर, अंदाज़ा लगा लीजिए। कृष्णभक्त बन रहे थे एक ब्राह्मण की कथा रुकवाने को, मथुरा मंदिर के नाम पर चुप्पी साध ली। ओवैसी के भय से आज़म ख़ान की शरण में फिर जा पहुँचे हैं।

38
3
151
2,777
कल तक था पथ शान्ति का सुगम, पर, हुआ आज वह अति दुर्गम, अब उसे देख ललचाना क्या? पीछे को पाँव हटाना क्या? | @JhaAjitk | @satendrasuman |
7
8
175
4,699
सोनिया गाँधी ने ख़ुद कहा है कि शादी के बाद उन्हें अपनी सास इंदिरा गाँधी को ‘माँ’ कहने पर आपत्ति थी। इस बयान पर तो बात ही नहीं हो रही। भारत की विवाह परंपरा में शादी एक संस्कार है। उसे किसी कॉन्ट्रैक्ट या समझौते में नहीं समेटा जा सकता है। विवाह में पति और पत्नी एक-दूसरे का आधा बनकर एक होते हैं। शिव और पार्वती का अर्धनारीश्वर रूप इसी भाव को स्थापित करता है। प्रपंची राहुल गाँधी को अपनी माँ के अपने पिता की गोद में बैठकर खाना खाने का क़िस्सा याद है। उसे सार्वजनिक विमर्श का विषय बनाते हैं और फिर उसके बचाव में उमा-महेश्वर की तस्वीर साझा करते हैं। अपने प्रोपगेंडा के लिए हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर इस्तेमाल करने वाले राहुल गाँधी ज़रा ये भी समझें कि शिव-पार्वती का स्वरूप भारतीय विवाह के बारे में क्या कहता है। आइए बताते हैं कैसे। भारत में बहू अपनी सास को ‘माँ’ कहती है और दामाद भी अपनी सास को उतने ही सम्मान से ‘माँ’ कहकर पुकारता है। दोनों एक-दूसरे के पिता को भी उसी अपनत्व से ‘पिताजी’ कहते हैं। शादी में पति-पत्नी के साथ दो परिवार जुड़ते हैं। इसी अपनत्व से विवाह का रिश्ता सफल होता है। सोचिए, जो सोनिया गाँधी अपने ससुराल तक को अपनाने में हिचक गईं, उनके लिए ये देश कितना अपना होगा। वो देश, जिसपर उन्होंने 10 वर्ष निर्बाध राज किया।
15
30
2
181
3,827
Yogi vs Amit Shah: Was the entire narrative carefully orchestrated from the beginning? @harshktweets @AnupamNawada
4
41
201
8,044
Anupam K. Singh retweeted
शानदार समीक्षा @AnupamNawada
कुंडा में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा उत्तर प्रदेश का माहौल बदलने वाला आयोजन है। बागेश्वर बाबा के भक्तों का दायरा देखिए। दलित और पिछड़े समाज में भी उनकी अच्छी-ख़ासी पहुँच है। मध्य प्रदेश के जिस छतरपुर से वो आते हैं, वहाँ जनजातीय समुदाय भी रहते हैं। अब कुंडा की तस्वीर देखिए। कथा सुनाने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ब्राह्मण हैं, कथा कराने वाले राजा भैया क्षत्रिय हैं और उसी पंडाल में दलित, पिछड़े और सवर्ण श्रद्धालु साथ बैठकर रामकथा सुन रहे हैं। आप इसी से अंदाज़ा लगा लीजिए कि ये कथा सनातनी एकता को मज़बूत करने में कितनी मददगार है। जाति के आधार पर हिंदुओं को अलग-अलग खाँचों में देखने वालों को कुंडा की ये तस्वीर ध्यान से देखनी चाहिए। अगर कोई कहे कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ये कथा करवा रही है, तो पहले आयोजक का नाम देख ले। कथा करवा रहे हैं जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भैया, जो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकारों में मंत्री रहे। योगी सरकार में वो कभी मंत्री नहीं रहे। मंच पर बृजभूषण शरण सिंह की मौजूदगी भी चर्चा में रही, जिनके योगी आदित्यनाथ से सियासी मतभेदों की चर्चा पहले भी होती रही है। इसके बावजूद अगर विपक्ष को लगता है कि कुंडा में हिंदुओं के एक साथ बैठने से भाजपा को चुनावी फ़ायदा होगा, तो सोचिए, हिंदू एकता का डर उनके भीतर कितना गहरा बैठा है। 20 नवंबर को कथा का समापन होगा। उसके अगले ही दिन से प्रतापगढ़, कौशाम्बी और प्रयागराज में विमर्श की दिशा बदली हुई दिखेगी। एक तरफ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो में दिखी अराजकता रखिए। दूसरी तरफ़ कुंडा की रामकथा रखिए, जहाँ अलग-अलग जातियों के लोग एक पंडाल में साथ बैठे हैं। फिर देखिए कि उत्तर प्रदेश में विमर्श किस दिशा में जा रहा है। विधानसभा चुनाव की हलचल शुरू हो चुकी है। ऐसे समय में छोटी-छोटी गतिविधियाँ भी राजनीति पर असर डालती हैं। कुंडा की इस कथा का असर व्यापक होगा।
1
2
8
380

22
119
2
686
13,164