वाराणसी के शिल्पकार कुंज बिहारी सिंह ने एयर शो से प्रेरित होकर गुलाबी मीनाकारी तकनीक से अनोखा फाइटर जेट तैयार किया है। इसे बनाने में 400 ग्राम चांदी और एक महीने का समय लगा। अब तक उन्हें करीब 100 ऑर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी बदौलत काशी की यह कला वैश्विक पहचान बना रही है। उनकी इच्छा है कि वे यह फाइटर जेट खुद प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करें।
#Varanasi #PMModi #GulabiMeenakari #FighterJet #ABPGanga
#Watch | उत्तर प्रदेश के रामपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए अतीक अहमद के हमशक्ल भी पहुंचे. रामपुर के मिलक निवासी नन्हे , सोशल मीडिया पर ‘छोटा अतीक अहमद’ के नाम से मशहूर हैं.अपने लुक की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं. अब रामपुर में अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को लेकर सुर्खियों में हैं.
#AkhileshYadav #Rampur #atique #UttarPradesh #ABPGanga
#Watch | कानपुर देहात में सांड के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है की बुजुर्ग ने सांड को भगाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक दिया...
#KanpurDehat #ViralVideo #ABPGanga
लखनऊ में विभिन्न चौराहों पर लगाए गए ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सनातन रक्षा संगठन की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में अतीक अहमद, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, एलन मस्क, इल्हान उमर, मोहम्मद यूनुस, जॉर्ज सोरोस, प्रशांत भूषण और मुख्तार अंसारी के चेहरे दिखाए गए हैं. संगठन ने इन लोगों पर भारत विरोधी गतिविधियों या देश को अस्थिर करने से जुड़े आरोप लगाए हैं. पोस्टर में इन चेहरों को रावण के रूप में दर्शाया गया है. इस पोस्टर के जरिए संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराया है.
#Lucknow #PosterControversy #SanatanRakshaSangathan #RahulGandhi #AkhileshYadav #ElonMusk #PoliticalNews #ABPGanga
#Watch | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार (18 अक्टूबर) को कहा कि उनके भतीजे आकाश आनंद परिपक्वता दिखाते हुए पार्टी को परिवार से ऊपर प्राथमिकता दे रहे हैं और बहुजन समाज को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में आनंद कई कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए यह बात कही.
मायावती ने स्पष्ट किया कि आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को अब किसी भी परिस्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा. मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आनंद पार्टी और आंदोलन के कार्यों को परिवार तथा रिश्ते-नातों से ऊपर प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे#watchuseek
#Mayawati #AkashAnand #BSP #UPElection2027 #ABPGanga
#Watch | उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बीजेपी से 33 सीटों पर दावेदारी की है. पार्टी ने इन सीटों की सूची बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सौंपी है. सुभासपा की इस मांग से बीजेपी के सामने सीट बंटवारे को लेकर चुनौती बढ़ सकती है.
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 33 सीटों की सूची सौंपी. पार्टी प्रमुख और मंत्री ओपी राजभर ने इन सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है.
#OPRajbhar #Subhaspa #BJP #SeatSharing #UPElection2027 #ABPGanga
#Watch | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, "मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया." यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया पर जेन-जी द्वारा बनाए जा रहे उनके मीम्स पर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्हें जेन-जी कहा जा रहा है, मैं उनको भारत की आत्मा कहता हूं.
सोशल मीडिया पर उनको लेकर ट्रोल और मीम्स के सवालों पर जवाब देते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, मैं एक्सेप्ट करता हूं, मेरे से गलती होती है, लोगों ने मुझे उसके लिए भी प्यार दिया. तो जितनी युवा पीढ़ी है, जिनको लोगों ने जेन-जी कहा है मैं उनको भारत की आत्मा कहता हूं. उन्होंने कहा कि लोगों को जो मेरा स्वरुप दिखता है तो मैं ऐसा ही हूं, पार्लियामेंट में भी और यहां भी.
#RaviKishan #GenZ #Trolling #ABPGanga
UP This Week : विकास परियोजनाओं से लेकर AI और रोजगार तक यूपी में इस हफ्ते बड़ी खबरें
#upreport #UPNews #development #AI #employment
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदग्रहण समारोह में हंगामा हो गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस की महिला पार्षद ममता चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई. बाद मे विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के समर्थक थप्पड़ मारने लगे. जूते भी चलने लगे. विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए. हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी उन्हें छोड़ने बाहर तक आए. इस मौके पर उनके साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे.
#UPElections2027 #Congress #AjayRai #ABPGanga
यूपी की पूर्व आईएएस अफसर दिव्या मित्तल अब राजनीति करेंगी. कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ऐलान किया था. दिव्या मित्तल रविवार को उस मिर्जापुर जिले में पहुंचीं जहां वह डीएम रह चुकी हैं. यहां पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत हुआ. जिंदाबाद के नारे के बीच गुलाब के फूलों से लोगों ने उनको लाद दिया. इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है.
#EXIAS #DivyaMittal #PoliticalCareer #Mirzapur #ABPGanga
आगरा: ताजमहल के गार्डन में पर्यटकों के बीच भिड़ंत. फोटो खींचने को लेकर पर्यटकों के दो गुटों में विवाद होने की खबर. ताजमहल के प्रतिबंधित गार्डन में हुआ हंगामा, महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. पर्यटकों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल.
#Agra #TajMahal #BreakingNews #ViralVideo #ABPGanga
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.
ओम प्रकाश राजभर ने JPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा, “अखिलेश जी, आज ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए.” उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आप JPNIC पहुंचकर हंगामा करेंगे, भाषण देंगे और खुद को जेपी का अनुयायी बताएंगे, लेकिन जेपी के नाम की आड़ में अपनी सरकार के समय JPNIC में हुए खर्च हुए पैसों का हिसाब नहीं देंगे. हिसाब देने से भागिए मत.
#OPRajbhar #AkhileshYadav #JPNIC #ABPGanga




