UdaipurBlog (@udaipurblog) header
UdaipurBlog (@udaipurblog) profile picture

News // Views // Travel // Food // Stories & More - Simply All about Udaipur. For Queries - info@udaipurblog.com

Udaipur
Joined July 2009
Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)
FSSAI ने बिसलेरी के एक सैंपल में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और PAHs पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। जांच में सैंपल को असुरक्षित बताया गया। यह कार्रवाई एक सैंपल पर है, सभी बोतलों पर नहीं। पैकेज्ड पानी खरीदते समय सील, बैच नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर जांचें।
1
45
सलूंबर में जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव के दौरान विजय जुलूस, DJ, लाउडस्पीकर और पटाखों पर रोक रहेगी। 24 नवंबर शाम 6 बजे से 28 नवंबर तक मतदान स्थलों के 500 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। बिना अनुमति सभा और भीड़ जुटाने पर भी रोक होगी। इस फैसले पर आपकी क्या राय है?
43
उदयपुर जिले की पंचायत समितियों में इस बार महिलाओं का दबदबा रहेगा। 318 सीटों में से 169 पर महिलाओं ने जीत दर्ज की, यानी 53.14% सदस्य महिलाएं हैं। जिला परिषद की 47 सीटों में से भी 22 पर महिलाएं चुनी गई हैं। गांवों के विकास में महिला प्रतिनिधियों से क्या उम्मीदें हैं?
42
देव दीपावली कल 24 नवंबर को मनाई जाएगी। दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 से रात 8:23 बजे तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों, घरों और जलाशयों में दीपदान होगा। श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ 2108 दीप जलाए जाएंगे।
43
उदयपुर के चित्रकूट नगर में सूने मकान से ₹3 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर और बर्तन चोरी हो गए। अशोक कुमार जैन परिवार के साथ 16 नवंबर को रामगंजमंडी गए थे। 20 नवंबर की रात लौटे तो घर में चोरी का पता चला। सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
61
राजस्थान में HIV से जूझ रहे करीब 69 हजार लोगों में से ढाई साल में सिर्फ 100 को ₹1250 मासिक पेंशन मिली। उदयपुर में केवल 3 मरीज लाभान्वित हुए। 3 महीने में पेंशन देने का वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया। बार-बार दस्तावेजी प्रक्रिया मरीजों के लिए परेशानी बनी हुई है।
1
64
उदयपुर में जल्द नई सिटी ई-बसें चलने वाली हैं। इस महीने के अंत तक 4 से 6 बसें मिलने की उम्मीद है, जिनमें 12 मीटर की बड़ी और 9 मीटर की छोटी बसें शामिल हो सकती हैं। एयरपोर्ट और लंबे रूट पर बड़ी ई-बसें चलाने की योजना है। नए रूट तय करने के लिए जल्द बैठक होगी।
73
उदयपुर में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए अगले 3 साल में चित्रकूट नगर, बेदला, पालड़ी, तीतरड़ी और भोइयों की पचोली में 5 नए 33 केवी GSS बनाए जाएंगे। इसके अलावा 4 GSS की क्षमता बढ़ाई गई है। 1 दिसंबर से भुवाणा और सायरा में नए बिजली उपखंड कार्यालय भी शुरू होंगे।
40
'गांजा मुक्त भोमट' अभियान के तहत माण्डवा पुलिस ने गांव साड़ी में एक खेत से 415 किलो 400 ग्राम गांजे के पौधे जब्त किए हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रमिया पिता गुजरा के खेत में अवैध खेती मिली। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।
1
42
उदयपुर के वार्ड 59 में फ्लोराइडयुक्त पानी, टूटी सड़कें और जाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। वार्डवासियों के अनुसार बोरिंग के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। जयसमंद से पानी सप्लाई की मांग है।
1
121
उदयपुर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को 24 सीटें मिलने के बावजूद क्रॉस वोटिंग का डर है। 47 वार्डों में भाजपा को 24, कांग्रेस को 22 और बीएपी को 1 सीट मिली है। 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा। वल्लभनगर में भाजपा के दो खेमों के बीच खींचतान से पार्टी को भीतरघात की आशंका है।
65
उदयपुर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नए इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स सेंटर बनेंगे और CCTV कैमरे अभय कमांड से जुड़ेंगे। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो व कैब पर QR कोड लगाए जाएंगे।
53
उदयपुर नगर निगम में समितियों के गठन की तैयारी तेज, दिसंबर में ऐलान संभव। नए बोर्ड के गठन के करीब 2 महीने बाद समिति अध्यक्ष पदों को लेकर वरिष्ठ पार्षदों की दौड़ शुरू हो गई है। नियम के अनुसार 90 दिन में समितियां बनना जरूरी है। आपके हिसाब से शहर के लिए सबसे अहम समिति कौन-सी है?
80
उदयपुर नगर निगम में समितियों के गठन की तैयारी तेज, दिसंबर में ऐलान संभव। नए बोर्ड के गठन के करीब 2 महीने बाद समिति अध्यक्ष पदों को लेकर वरिष्ठ पार्षदों की दौड़ शुरू हो गई है। नियम के अनुसार 90 दिन में समितियां बनना जरूरी है। आपके हिसाब से शहर के लिए सबसे अहम समिति कौन-सी है?
101
उदयपुर में सोना-चांदी के भाव गिरने के बाद कई ग्राहक पुराने ऑर्डर कैंसल कराने पहुंच रहे हैं। जनवरी में सोना ₹1.80 लाख और चांदी ₹4.04 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड पर थी। अब सोना करीब ₹53-55 हजार और चांदी ₹2.30-2.46 लाख तक सस्ती हो चुकी है।
71
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को NWREU के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग, बोनस सीमा बढ़ाने, पुरानी पेंशन, रीस्ट्रक्चरिंग और रिस्क अलाउंस समेत मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई। इन मांगों पर आपकी क्या राय है?
96
राजस्थान में सर्दी तेज, माउंट आबू में तापमान 0 डिग्री पर पहुंचा। फतेहपुर में 5.5, सीकर में 6.5 और उदयपुर समेत 10 से ज्यादा शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा, जबकि शेखावाटी और बीकानेर में अगले 2 दिन ठंड बढ़ सकती है।
115
उदयपुर में साइबर ठगी के 2 मामले सामने आए। OLX पर दरवाजा बेचने के नाम पर महिला से ₹2.80 लाख ठगे गए। वहीं, आधार ऑपरेटर का अकाउंट हैक कर नंबर और ईमेल बदले गए, लेकिन बायोमेट्रिक लॉक से ठगी की कोशिश नाकाम रही। ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
74
उदयपुर जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 11 दिसंबर को होंगे, नतीजे भी उसी दिन घोषित होंगे। 26-27 नवंबर को नामांकन होंगे। अध्यक्ष पद के लिए हर्षवर्धन जैन, गिरधारी लाल शर्मा, रामलाल जाट और चेतनपुरी गोस्वामी के नाम चर्चा में हैं। आपके हिसाब से इस बार बार अध्यक्ष कौन बनेगा?
55
उदयपुर जिला परिषद में 24 सीटें जीतकर भाजपा बहुमत के आंकड़े पर है, फिर भी जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दावेदारों पर नजरें जमा रखी हैं। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। आपके हिसाब से कौन बनेगा जिला प्रमुख?
1
87