#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
94
464
28
574
37,491
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले 01 अभियुक्त को @kanpurdehatpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से जाली नियुक्ति पत्र, नोटिस, आदेश, शैक्षणिक दस्तावेज़, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप, रसीद, फॉर्म, व मुहरें बरामद की गयी हैं। अभियुक्त द्वारा AI की सहायता से आधार कार्ड में फर्जी पता अंकित कर स्वयं को उत्तर प्रदेश सचिवालय में डिप्टी डायरेक्टर बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। इसके लिए AI की मदद से फर्जी आदेश, नियुक्ति पत्र एवं नोटिस तैयार कर उन पर कूटरचित हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से लोगों को उपलब्ध कराया जाता था। प्रत्येक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹04 लाख प्राप्त किए जाते थे। प्राप्त धनराशि एवं फर्जी दस्तावेजों को सहयोगियों तक पहुंचाने के लिए बैंक खाते में सांकेतिक ऑनलाइन लेन-देन किया जाता था, जिसके बाद सहयोगी धनराशि एवं दस्तावेज लेने पहुंचते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
2
49
58
14,262
UPSIFS, लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘टेक संगम-2026’ में AI, साइबर फॉरेंसिक्स, क्वांटम तकनीक एवं डेटा प्रोटेक्शन पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश में 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने तथा डीपफेक एवं साइबर अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षित एवं विश्वसनीय तकनीकी व्यवस्था विकसित करने पर बल दिया। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण ने वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित विवेचना, भ्रामक डिजिटल सामग्री के त्वरित सत्यापन तथा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को भविष्य की पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर ‘अभेद’ एवं ‘LEXQ’ क्वांटम लैब का शुभारम्भ, ‘AI in Construction’ पुस्तक का विमोचन तथा 10 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ MoUs पर हस्ताक्षर किए गए। ‘टेक संगम-2026’ साइबर सुरक्षा, तकनीकी नवाचार एवं वैज्ञानिक विवेचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। #TechSangam2026 #UPSIFS #UPPolice
1
56
75
10,376
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने एवं अच्छे ऑफर का प्रलोभन देकर मोबाइल हैक करते हुए क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी किए गए ₹50,000/- @agrapolice द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
4
55
64
12,389
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— @UPGovt की कुख्यात माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की नीति के क्रम में @sonbhadrapolice द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त NDPS Act से सम्बंधित अभियुक्त दीपक कुमार भारती की लगभग ₹23.86 लाख/- मूल्य की अवैध संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त/फ्रीज़ किया गया है। जनपद सोनभद्र में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत अब तक कुल 06 मामलों में ₹05 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695/- मूल्य की अवैध सम्पत्ति जब्त/फ्रीज की जा चुकी है। #UPPAgainstCrime #UPPolice
1
57
1
66
11,837
ट्रैफिक एडवाइजरी-जनपद अमरोहा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET ) भर्ती परीक्षा दिंनाक 25/30.10.2026 व 01.11.2026 के सम्बन्ध में- @Uppolice @uptrafficpolice
2
3
494
UP POLICE retweeted
कल दिनांक 23.10.2026 को थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम बच्ची में पिता द्वारा पुत्र की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर देने पर आरोपी पिता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट।
1
3
2
1,559
थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । #FatehgarhPolice
1
3
824
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)–2026 के दृष्टिगत जनपद फतेहपुर में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित एवं मार्ग परिवर्तन #UPPolice
2
8
3,509
UP POLICE retweeted
#SHAMLIPOLICE जनपद शामली थाना झिंझाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के क्रम में 02 शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 47 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये) बरामद । #UPPOLICE
2
5
643
अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.10.2026 को थाना तितावी पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। उक्त संदिग्धों का पीछा चेकिंग टीम में मौजूद है0का0 अजीत कुमार द्वारा किया गया। इसी दौरान भाग रहे अभियुक्तों द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें है0का0 अजीत कुमार घायल हो गये। घायल है0का0 अजीत कुमार को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह उपचाराधीन है एवं खतरे से बाहर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जनपद की 8 पुलिस टीमें मौके पर मौजूद है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय की बाइट- #UPPolice
31
3
66
8,837
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 11 पीड़ितों से ठगी किए गए ₹82,678/- @maupolice द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
2
61
83
19,034
जब वादी निकला अपराधी— विपक्षी को फंसाकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रचने तथा स्वयं को गोली मरवाने के मामले में 03 अभियुक्तों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। अभियुक्त ने अपने पुत्र एवं 01 अन्य के साथ मिलकर विपक्षी को झूठे मुकदमे में फंसाकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रची थी। #UPPAgainstCrime #SatyamevJayate #GoodWorkUPP
1
57
70
8,578
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— दो पहिया वाहन एवं मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्तों को @noidapolice द्वारा गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी के 09 दो पहिया वाहन व 10 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर उनका इस्तेमाल राहगीरों के मोबाइल फोन चोरी करने एवं छीनने में करते थे। इसके बाद मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे राह चलते अज्ञात कबाड़ियों को बेच देते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #VahanUP
64
76
18,966
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— वाहनों की चोरी करने वाले 01 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त लखनऊ में हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों की रेकी कर मास्टर चाबी से चोरी करता था और चोरी के वाहनों को फाइनेंस कम्पनी द्वारा जब्त बताकर दूसरे जनपदों में सस्ते दामों पर बेच देता था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #VahanUP
3
60
77
13,402
#baghpatpolice अवगत कराना है कि थाना बड़ौत क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिजरौल के ईख के खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। मृतका की शिनाख्त रूबिना पुत्री इरफान निवासी खटखड़ी, थाना बड़ौत के रूप में हुई है। मृतका की शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व अलीहसन से हुई थी तथा उसका 02 वर्ष का एक बच्चा भी है। मृतका का अपने पति के साथ दहेज की मांग को लेकर घरेलू हिंसा व उत्पीड़न का विवाद चल रहा था, प्रकरण में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बडौत पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
3
1
11
1,850
दिनांक 22/23.10.2026 की देर रात्रि यूपी-112 के माध्यम से थाना फतेहाबाद पुलिस को बिजौलपुरा गांव के बाहर खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान भोला चौहान निवासी ग्राम रजपुरा के रूप में हुई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 03 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा। बाइट- श्री इमरान अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद कमि0 आगरा। #UPPolice
1
8
2
14
17,299
UP POLICE retweeted
सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो प्रकरण में उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुबारी, थाना मधुबन, जनपद मऊ को प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक एवं अमर्यादित संवाद का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी घोसी कि बाईट-
6
7
2
26
3,230
1
5
1
7
1,130
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) तथा भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग (Capacity Building Commission) के संयुक्त तत्वावधान में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों एवं विभागों को सम्मानित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह विभाग को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 की ओर से पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजीव सभरवाल एवं डीआईजी प्रशिक्षण श्री देव रंजन वर्मा ने सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता के मूल्यांकन हेतु ‘उन्नति कैपेबिलिटी इंडेक्स’ तथा दक्षता आधारित पाठ्यक्रमों के विकास हेतु ‘नेशनल करिकुलम डिजाइन फ्रेमवर्क’ का शुभारंभ किया गया। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता एवं क्षमता विकास को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। #MissionKarmayogi #CapacityBuilding #iGOTKarmayogi #UPPolice
5
110
140
12,259
विशेष अभियान, त्वरित कार्यवाही— अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए 02 दिवसीय विशेष अभियान के तहत @meerutpolice द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत 156 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू एवं ₹50 हजार के पुरस्कार घोषित 01 वांछित अभियुक्त सहित कुल 157 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #UPPolice
4
101
120
12,102