#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
88
458
27
564
34,643
UP POLICE retweeted
सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो प्रकरण में उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी दुबारी, थाना मधुबन, जनपद मऊ को प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक एवं अमर्यादित संवाद का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी घोसी कि बाईट-
1
3
1
8
1,106
UP POLICE retweeted
2
1
1
279
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोक भवन, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) तथा भारत सरकार के क्षमता विकास आयोग (Capacity Building Commission) के संयुक्त तत्वावधान में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों एवं विभागों को सम्मानित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह विभाग को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 की ओर से पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजीव सभरवाल एवं डीआईजी प्रशिक्षण श्री देव रंजन वर्मा ने सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता के मूल्यांकन हेतु ‘उन्नति कैपेबिलिटी इंडेक्स’ तथा दक्षता आधारित पाठ्यक्रमों के विकास हेतु ‘नेशनल करिकुलम डिजाइन फ्रेमवर्क’ का शुभारंभ किया गया। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता एवं क्षमता विकास को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। #MissionKarmayogi #CapacityBuilding #iGOTKarmayogi #UPPolice
3
77
91
10,560
विशेष अभियान, त्वरित कार्यवाही— अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए 02 दिवसीय विशेष अभियान के तहत @meerutpolice द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत 156 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू एवं ₹50 हजार के पुरस्कार घोषित 01 वांछित अभियुक्त सहित कुल 157 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #UPPolice
2
73
82
9,635
अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनधिकृत ट्रांजैक्शन के माध्यम से पीड़िता से साइबर ठगी किए गए ₹04 लाख 22 हजार 058/- @agrapolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़िता को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
5
79
90
17,977
आज दिनांक 23.10.2026 को थाना जाखलौन पर समय 16.05 बजे उ0नि0 अरविन्द कुमार द्वारा कस्बा जाखलौन में मकान निर्माण के विवाद में दो सगे भाइयों राजाराम व हरदयाल के बीच हुए विवाद में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थाना जाखलौन लाया गया था, जिनके दाखिले की कार्यवाही प्रचलित थी। उसी दौरान थाना मालखाना के चार्ज के आदान-प्रदान के समय सरकारी पिस्टल से दुर्घटनावश फायर हो गया, जिससे बुलेट फर्स से रिकोचिट होकर राजाराम पुत्र बालचन्द्र अहिरवार, निवासी कस्बा व थाना जाखलौन, जनपद ललितपुर, उम्र 36 वर्ष के बाएं पैर में टखने के पास तथा हाथ में कोहनी के ऊपर लगने से राजाराम घायल हो गये, जिन्हे उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल ललितपुर लाया गया, जहाँ उसकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। इस दुर्घटना हेतु लापरवाही पर हे0का0 नईम व आरक्षी राज को तत्काल निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही की जा रही है, जिसके सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह की बाइट ।
2
2
4
6
3,264
इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगी किए गए ₹97,400/- @sultanpurpolice के थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
1
79
85
15,405
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @rampurpolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन (09 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी) बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #VahanUP
2
82
89
10,749
#OperationConviction के तहत प्रभावी व सशक्त पैरवी से बहराइच न्यायालय द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषसिद्ध अभियुक्त को 20 वर्ष का कठिन कारावास व 30,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। @Uppolice #bahraichpolice
3
2
775
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में @siddharthnagpol की सर्विलांस टीम एवं थानों के CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों के अथक प्रयासों से 151 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹24 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
4
84
98
16,971
Zero Tolerance Towards Narcotics— अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 तस्करों को #ANTF यूनिट बरेली एवं @bareillypolice द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04.515 किलोग्राम निर्मित व अर्धनिर्मित हेरोइन, 08 किलो 560 ग्राम सोडियम कार्बोनेट एवं 01 किलो 694 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद किया गया है। अभियुक्तगण आपस में मिलकर काफी समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। वे हेरोइन, मॉर्फिन, एसिटिक एनहाइड्राइड, सोडियम कार्बोनेट एवं अन्य रसायनों की मदद से घर पर ही हेरोइन का निर्माण करते थे। झारखंड से उन्हें हेरोइन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य रसायन उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद वे निर्मित हेरोइन को फुटकर में ग्राहकों को बेचकर प्राप्त मुनाफे को आपस में बाँट लेते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
2
82
91
8,876
अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए संकल्पित #UPCM @myogiadityanath जी ने जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में 02 यूनिट अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹1344.36 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। @CMOfficeUP @UPGovt @sanjaychapps1 @Uppolice
1
6
7
474
Vardi | अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि | A UP Police Short Film #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
यूपी पुलिस की फिल्म ‘वर्दी’ का धमाका, सोशल मीडिया पर 11.87 लाख व्यूज़! तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स, इंस्टाग्राम पर अकेले 10 लाख व्यूज़! लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। पुलिस स्मृति दिवस पर रिलीज हुई इस भावनात्मक फिल्म को अब तक विभिन्न प्लेटफॉर्म पर करीब 11 लाख 87 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं। यूपी पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख, यूट्यूब पर 48 हजार, एक्स पर 28 हजार और फेसबुक पर 11 हजार व्यूज़ दर्ज किए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में बनी फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने किया है। अमित साध और अलका अमीन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता और उनके परिवार के दर्द को दर्शाया गया है। फिल्म का क्रिएटिव डायरेक्शन एसपी राहुल श्रीवास्तव ने किया है। #UPpolice #Film
3
89
104
8,849
कल देर रात्रि थाना बिंदकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुर्गई में डायल-112 पर समय करीब 01:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन सतेंद्र सिंह के साथ मारपीट की गई है तथा ठेके की चाबी निकालकर उसमें रखे कुछ रुपये भी निकाल लिए गए हैं। सूचना पर तत्काल पीआरवी मौके पर पहुँची, जहाँ सतेंद्र सिंह घायल अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि सतेंद्र सिंह रात्रि करीब 12:15 बजे वहाँ सोए थे। ठेके के पास ही एक कैंटीन है तथा कैंटीन और ठेके के बीच कुछ खाट बिछी हुई हैं, जहाँ वह सो रहे थे। उनके सिर पर किस वस्तु से वार किया गया, इसकी जाँच के दौरान कुछ दूरी पर एक तिरपाल के अंदर खून लगा हुआ पेड़ की एक डाली मिली, जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उसी डाली से उनके सिर पर वार किया गया होगा। ठेके की बिक्री का हिसाब-किताब देखने पर पता चला कि कल दोपहर 02:00 बजे कलेक्शन करने आए व्यक्ति द्वारा रुपये एकत्र किए गए थे। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे से हिसाब देखने पर देशी शराब के 90 पाउच की बिक्री होना पाया गया। इस आधार पर ठेके से करीब 5 से 6 हजार रुपये कम पाए गए हैं।* *फिलहाल सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है तथा प्रकरण में सभी पहलुओं पर जाँच-पड़ताल की जा रही है, के संबंध में #Spfhr की बाइट। #UPPolice
5
1
13
2,529