सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रदेश की मातृशक्ति के लिए यही कर्तव्य निभाने का प्रयास कर रहा हूं।
प्रत्येक माँ के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि आज हर प्रदेशवासी यह संकल्प ले कि वह किसी निराश्रित माँ का संबल बनेगा, किसी वंचित माँ की पीड़ा को समझेगा और किसी दुखियारी माँ के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएगा।
लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
संसदीय अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सदन की गरिमा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है। आपको स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की प्राप्ति हो, श्री सालासर बालाजी महाराज से यही प्रार्थना है।
@ombirlakota
पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है।
@Uppolice के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिजनों को 'पुलिस झंडा दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है तथा सबके मन में विश्वास और सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करता है।
एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026 के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल का अवलोकन किया।
शहर से लेकर गांव तक किसी भी तरह की आपदा से बचाव की तैयारी पहले से होनी चाहिए। हमारे स्वयंसेवकों एवं नागरिकों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाए कि किसी भी घटना के कारण नुकसान की संभावनाओं को जीरो किया जा सके।
इस आयोजन के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग का हार्दिक अभिनंदन।
आपदा में सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित प्रतिक्रिया से अनेक नागरिकों के जीवन की रक्षा की जा सकती है...
रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ में आयोजित एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026 में...
xitter.cf/i/broadcasts/2OdRalzpE…
पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
हृदय में राष्ट्र प्रेम और मातृभूमि की सेवा का अटूट संकल्प लिए सभी NCC कैडेट्स, अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, जनकल्याण, आत्मविश्वास, नेतृत्व की भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करता है।
एनसीसी से जुड़े युवाओं का साहस, समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम' का भाव 'विकसित भारत' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान कर रहा है।
प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई के साथ शौर्य और स्वाभिमान की अमर गाथा लिखने वाली वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका साहस और संघर्ष युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा।
आज घोषित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है।
आज लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया।
इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, मा. केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @jayantrld जी, @BJP4UP के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी एवं मा. उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1 जी व श्री @brajeshpathakup जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
'नए उत्तर प्रदेश' में युवाओं को कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से 7 लाख से अधिक युवाओं को कैंपस चयन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने एवं नियोजित करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार और सम्मानित होने वाले सभी युवाओं एवं प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं।
वह बेटी कह रही थी रात 11:00 बजे मैं फैक्ट्री में काम करने के बाद अकेली घर जाती हूं।
योगी जी के नेतृत्व में यहां भाजपा सरकार ने सुरक्षा का यह वातावरण बनाया है: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
'ऑपरेशन सिंदूर' में दुश्मन की नींद उड़ाने वाली 'ब्रह्मोस' भी अब यूपी में बन रही है: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
अगले साल 2027 में भारत 'वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता' की मेजबानी करने वाला है। एशिया के नौजवान यहां आने वाले हैं।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
हर जनपद में 'सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एंप्लॉयमेंट जोन' विकसित करने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर आगे बढ़ी है...
'अयोग्य: पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभ:'
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने Skill Mission के अभियान को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है...
Yogi Adityanath retweeted
Celebrating the hard work and achievements of India's skilled youth at the Kaushal Deekshant Samaroh in Lucknow. xitter.cf/i/broadcasts/2zkZENKMq…
लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स का सम्मान...
xitter.cf/i/broadcasts/2AMLvJLlJ…
























