पंजाब के किसानों ने 2020 में BJP की सरकार को झुकाने के लिए भारी कीमत चुकाई। दिल्ली में धरना देने आ रहे पंजाब के किसानों को BJP ने देशद्रोही तक बोला। 700 से अधिक किसानों की जान गई। लाठियाँ खाईं, सर्द रातें सड़कों पर गुज़ारीं, लेकिन हक़ की लड़ाई से पीछे नहीं हटे। उस वक़्त अकाली दल ने BJP से नाता तोड़ने का नाटक किया और आज वही दोनों दल फिर गलबहियाँ डालकर खड़े हैं।
अकाली-BJP की जिस जोड़ी ने पंजाब में नशे का कहर बरपाया, पंजाब की एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद किया और गैंगस्टरवाद फैलाया।
उसी जोड़ी के शिकंजे से पंजाब बड़ी मुश्किल से बाहर निकला है। पंजाब के लोग उस दौर को भी नहीं भूले हैं और किसानों के साथ हुई गद्दारी को भी नहीं।
सत्ता की खातिर फिर साथ आए इन दलों को पंजाब की जनता एक बार फिर जवाब देगी। पंजाब अब अपने भविष्य के साथ इन दोनों दलों को खिलवाड़ नहीं करने देगा।
#WATCH | Delhi: BJP and Shiromani Akali Dal (SAD) leaders show a display of unity after announcing they will contest the upcoming 2027 Punjab Assembly elections together.
“नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार।”
ज्ञान की रौशनी से समाज को एकता और समानता की राह दिखाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ - ईश्वर को याद करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई दूसरों के साथ बाँटना, जीवन को बेहतर बनाने की इससे सुंदर सीख क्या हो सकती है।
आइए, गुरु नानक देव जी की इन महान शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर प्रेम, भाईचारे और समानता से भरे समाज के निर्माण का संकल्प लें।
Manish Sisodia retweeted
जैसे बेईमानी से मैच जीतने का दाग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पीछा नहीं छोड़ रहा है,
वैसे ही बेईमानी से चुनाव जीतने का अपयश मोदी जी की बीजेपी के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा!
ऑस्ट्रेलिया के लिए हर क़ीमत पर मैच जीतना वैसा ही है जैसा मोदी जी की बीजेपी के लिए चुनाव जीतना!
अपने मक़सद के लिए ऑस्ट्रेलिया नें “गेंद” के साथ छेड़छाड़ की, और मोदी जी की बीजेपी नें “वोटर लिस्ट” के साथ!
दोनों ही घटनाओं को “बेईमानी” कहते हैं, एक नें क्रिकेट को कलंकित किया, दूसरे नें लोकतंत्र को!
ऑस्ट्रेलिया खेलती अच्छा है, पर अच्छे खेल के साथ साथ बेईमानी भी करती रही है, बिल्कुल मोदी जी की बीजेपी की तरह!
पर 2018 में दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया नें बेईमानी की नई मिसाल पेश की!
सीरीज बराबरी पर थी, पर ऑस्ट्रेलिया को तो उसे हर क़ीमत पर जीतना था!
लिहाज़ा उसके खिलाड़ियों नें ब्रेक के दौरान चुपके से सैंडपेपर यानि रेगमाल से गेंद की घिसाई की ताकि वो हवा में ज़्यादा घूमें और विपक्षी बल्लेबाज़ खेल न पायें!
क्रिकेट के मैदान की ये घटना लोकतंत्र के मैदान पर वोट चोरी जैसी ही है!
जैसे आज ज्ञानेश कुमार वोटर लिस्ट से नाम काटने और जोड़ते हुए रंगे हाँथों पकड़े गए हैं,
वैसे ही तब रेगमाल का इस्तेमाल करने वाला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट भी पकड़ा गया था!
जाँच हुई और कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट को सज़ा मिली, निलंबन और ज़ुर्माने की शक्ल में!
ये तीनों खिलाड़ी क्रिकेट को कलंकित करती हुई इस घटना से कभी भी उभर नहीं पाए!
पर आठ साल पुरानी ये घटना इतिहास की कब्र में पूरी तरह दफ़न नहीं हुई, उस घटना के साक्षी, उसी टीम के सदस्य आज दुनिया को फ़िर से बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बेईमानी की जड़ें कितनी गहरी थी!
और खुलासों की इसी कड़ी में अब ख़ुद मुलज़िम बैनक्रॉफ्ट नें भी अपना सच कह दिया है, बिल्कुल वैसे ही जैसे कल ज्ञानेश कुमार बोलेंगे!
बैनक्रॉफ्ट नें कहा कि पूरी टीम को गेंद पर रेगमाल के गैरकानूनी इस्तेमाल के बारे में पता था, आपसी सहमति थी, पर बली का बकरा सिर्फ़ तीन लोग बनें!
यानि भारत में भी जब ज्ञानेश कुमार अपना मुँह खोलेंगे तब वो बतायेंगे कि वोट चोरी के पाप में वो सिर्फ़ एक कड़ी थे, “आदेशों” का पालन कर रहे थे!
असली खिलाड़ी तो “कोच” नरेंद्र मोदी और “कप्तान” अमित शाह थे!
पर तब तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, जहाँ दशकों से लगातार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुए हैं, उसकी छवि को गहरा धक्का लग चुका होगा!
ख़ैर, क्रिकेट की दुनिया तो सिर्फ़ आठ सालों में ही ऑस्ट्रेलिया की बेईमानी से उभर चुकी है,
पर भारत के लोकतंत्र को मोदी जी की बीजेपी और चुनाव आयोग की बेईमानी से उभरने में न जाने कितना वक़्त लगे…
कांग्रेस के विश्वासघात से दुखी हिमाचल प्रदेश की माँ-बहनों की आवाज़ को ले कर धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी।
चुनाव के समय 1500 रुपए हर महीने देने का वादा और सरकार बनने के बाद केवल और केवल कांग्रेस का विश्वासघात।
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की माँओं और बहनों के साथ है।
कांग्रेस के विश्वासघात से हिमाचल प्रदेश की तमाम माएँ-बहनें ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।
कांग्रेस ने चुनाव के वक़्त उनसे वादा किया था कि सरकार बनते ही हर एक माँ और बहन के खाते में 1500-1500 रुपए आने शुरू हो जायेंगे, लेकिन आज कांग्रेस पैसा देना तो दूर, उसकी बात तक नहीं कर रही है।
एक तरफ़ पंजाब की माएँ और बहनें मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने सभी वादे पूरे करने पर ढेरों आशीष दे रही हैं और उनकी सरकार दोबारा बनने की कामना कर रही हैं। दूसरी तरफ़ हिमाचल प्रदेश की माएँ और बहनें कांग्रेस को कोस रही हैं और चुनाव का इंतज़ार कर रही हैं ताकि वो कांग्रेस को विदा कर के आम आदमी पार्टी की वादे पूरे करने वाली सरकार ला सकें।
कांग्रेस सरकार के झूठे घोषणापत्र और हिमाचल प्रदेश की माँ-बेटियों से कांग्रेस के धोखे के खिलाफ विधानसभा का घेराव.. LIVE
xitter.cf/i/broadcasts/2WXPMoEeW…
कांग्रेस सरकार के झूठे घोषणापत्र और हिमाचल प्रदेश की माँ-बेटियों से कांग्रेस के धोखे के खिलाफ विधानसभा का घेराव.. LIVE xitter.cf/i/broadcasts/2WXPMoEeW…
हिमाचल की कांग्रेस सरकार के अधूरे वादों का हिसाब | महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता धर्मशाला से LIVE xitter.cf/i/broadcasts/2QneMRlnr…
हिमाचल की कांग्रेस सरकार के अधूरे वादों का हिसाब | महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता धर्मशाला से LIVE xitter.cf/i/broadcasts/2QneMRlnr…
आज देवभूमि हिमाचल में माँ ज्वालामुखी के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
माँ की अखंड ज्योति के सामने खड़े होकर मन को एक अलग ही शांति और शक्ति का एहसास होता है जिसे शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है।
माँ के चरणों में यही प्रार्थना की कि हमारे देश में हर परिवार खुशहाल रहे और हर किसी के जीवन में उम्मीद और उजाला बना रहे।
माँ ज्वालामुखी की कृपा हम सब पर बनी रहे।
जय माता दी!
अमित शाह पंजाब आकर नशा खत्म करने का वादा करते हैं, अगले दिन खबर आती है BJP मजीठिया से हाथ मिलाने वाली है।
एक तरफ़ BJP गैंगस्टरवाद खत्म करने का दावा करती है और दूसरी तरफ़ लॉरेंस बिशनोई को गुजरात में अपना दामाद बना कर बैठा रखा है।
पंजाब के लोग सब समझते हैं।
पंजाब को लेकर जानबूझकर ऐसा नैरेटिव बनाया जाता है, मानो देश में अपराध की घटनाएँ सिर्फ पंजाब में ही होती हैं। दिल्ली में BJP के मंत्री के घर के सामने 20 राउंड गोलियाँ चलती हैं, होटलों पर सरेआम फायरिंग होती है, लेकिन इन घटनाओं पर वही मीडिया खामोश रहता है।
चुनाव नज़दीक आते ही पंजाब को बदनाम करने और उसकी छवि खराब करने की यह राजनीति किसी से छिपी नहीं है।
Manish Sisodia retweeted
पराली और प्रदूषण पालिटिक्स पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान - “कहा पंजाब में पराली जलाने में ऐतिहासिक कमी, प्रदूषण के लिए किसान नहीं दूसरी वजहें ज़िम्मेदार, पंजाब के किसानों ने पराली प्रबंधन में राह दिखाई है।”
दिल्ली में बीजेपी की सरकार के मंत्री प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली पर आरोप लगाते रहे हैं।
Manish Sisodia retweeted
केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं।
पराली और प्रदूषण पालिटिक्स पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान - “कहा पंजाब में पराली जलाने में ऐतिहासिक कमी, प्रदूषण के लिए किसान नहीं दूसरी वजहें ज़िम्मेदार, पंजाब के किसानों ने पराली प्रबंधन में राह दिखाई है।”
दिल्ली में बीजेपी की सरकार के मंत्री प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली पर आरोप लगाते रहे हैं।
Manish Sisodia retweeted
मोदी जी आजकल फिलीपींस की राजधानी मनीला की यात्रा पर हैं!
वहाँ मोदी जी नें फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे “खालसा दीवान” पर मत्था टेका, पंजाब चुनाव के मद्देनज़र!
2017 में भी मोदी जी मनीला गए थे, 100 साल पुराना गुरुद्वारा तब भी वहीं था, पर चूँकि तब पंजाब में चुनाव हो चुके थे, इसलिए “आस्था” नहीं जागी!
वैसे मोदी जी मनीला 11 देशों के समूह “आसियान” की बैठक में हिस्सा लेनें गए हैं।
यहाँ वो इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं!
इसी दौरान वो भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों के समूह “क्वाड” की बैठक में भी शामिल हुए!
यही शेड्यूल नवंबर 2017 में भी था, पर तब पंजाब का चुनाव नहीं था!
इसलिए तब मोदी जी वहाँ “अंतराष्ट्रीय चावल रिसर्च संस्थान” गए थे, गुरुद्वारा नहीं!
वार्ता समाप्त हुई!
Manish Sisodia retweeted
While BJP plays the blame game over stubble, Punjab under CM Mann is busy finding solutions!



















