Pinned Tweet
आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, युवाओं के प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप युग - युग जिए।
@narendramodi @BJP4Rajasthan
#followers #Everyone #narendramodiji
गोपाष्टमी महोत्सव
बडोदिया कलाँ, रामगंजमंडी
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बडोदिया कलाँ में आयोजित गोमाता, गोपालक एवं चरागाह पूजन महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों का प्रेरणादायी संगम बना।
पूज्य संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचनों के बीच गोमाता एवं चरागाह का पूजन, गोपालकों एवं स्वच्छता कर्मियों का चरण वंदन एवं सम्मान तथा गौसेवा और चरागाह संरक्षण का सामूहिक संकल्प इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
महोत्सव का स्पष्ट संदेश है— गाय बचेगी तो हम बचेंगे और चरागाह बचेंगे तो गाय बचेगी। गौसंरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संरक्षण का सामूहिक संकल्प है।
महोत्सव के समापन पर आयोजित भोजन प्रसादी में कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसकर सेवा करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले पूज्य संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, गोपालकों, मातृशक्ति, युवाओं, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं दूर-दराज से पधारे सभी गौभक्तों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
#गोपाष्टमी
#गोमाता_ग्वाल_एवं_गोपाल_महोत्सव
1
1
913
गोपाष्टमी महोत्सव
बडोदिया कलाँ, रामगंजमंडी
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बडोदिया कलाँ में आयोजित गोमाता, गोपालक एवं चरागाह पूजन महोत्सव में समर्पित गोपालकों एवं स्वच्छता कर्मियों के चरण वंदन कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। समाज के ये कर्मयोगी अपने अथक परिश्रम, सेवा और समर्पण से हमारी संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं। इनके श्रम और योगदान का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
आइए! गोपाष्टमी के इस पावन पर्व पर सेवा, संवेदना और संरक्षण के इस संकल्प को जन-जन का अभियान बनाएँ।
#गोपाष्टमी
#गोमाता_ग्वाल_एवं_गोपाल_महोत्सव
1
1
1,129
गोपाष्टमी महोत्सव
बडोदिया कलाँ, रामगंजमंडी
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बडोदिया कलाँ में आयोजित गोमाता, गोपालक एवं चरागाह पूजन महोत्सव का शुभारंभ मेहंदीपुर बालाजी के पीठाधीश्वर डॉ. नरेश पुरी जी महाराज, पूज्य संतगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में गौमाता एवं चरागाह पूजन के साथ किया।
इस पावन अवसर पर पूज्य निरंजन नाथ जी, उमानन्द जी, रामनन्द जी महाराज, श्यामदास जी, साध्वी हेमा जी सहित संत समाज, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
गौसेवा, गोसंवर्धन और चरागाह संरक्षण का संकल्प ही हमारी संस्कृति एवं ग्रामीण समृद्धि का आधार है।
#गोपाष्टमी
#गोमाता_ग्वाल_एवं_गोपाल_महोत्सव
1
2
1,236
आज चेचट स्थित खेतड़ी गौशाला पहुँचकर गोमाता, ग्वाल एवं गोपाल महोत्सव के आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यकर्ताओं से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
आज दोपहर 12:30 बजे गोमाता के पूजन के साथ इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस पावन अवसर पर गोमाता का पूजन, ग्वाल-गोपालों का सम्मान तथा पूज्य संत-महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।
गोसेवा, गोवंश संरक्षण एवं हमारी सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संवर्धन को समर्पित इस आयोजन में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, गौभक्तों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से सादर आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएँ और इसे सफल बनाएँ।
आइए! गोसेवा के इस पावन संकल्प के सहभागी बनें।
जय गोमाता!
5
2
1,218
शिवसेना के संस्थापक, प्रखर हिंदुत्ववादी विचारक एवं ओजस्वी वक्ता श्रद्धेय हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
अपने निर्भीक व्यक्तित्व, स्पष्ट विचारों और अदम्य नेतृत्व क्षमता से उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति एवं सामाजिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
बालासाहेब ठाकरे जी की स्मृतियाँ सदैव जनमानस में जीवंत रहेंगी।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा के लिए समर्पित करने वाले अशोक जी का तप, त्याग, संकल्प और संगठन कौशल सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन की आस्था और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
3
1,194
महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी एवं राष्ट्रवादी चिंतक लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं।
उनका ओजस्वी जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
माँ भारती के इस अमर सपूत को शत्-शत् नमन!
1
3
904
जब सुबह की पहली किरण धरती को स्पर्श करती है, तब गाँव की गलियों में गूंजती गौमाता की रंभाहट, गोपालक के जीवन में नई उम्मीद जगाती है। दृश्य केवल ग्रामीण जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान है।
भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गोपाल बनकर संसार को गौ-सेवा, प्रकृति प्रेम और करुणा का संदेश दिया। गोपाष्टमी का पर्व उसी पावन परंपरा का स्मरण कराता है।
आइए! इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि गौमाता की सेवा और संरक्षण के साथ गोपालकों के सम्मान तथा चरागाहों की समृद्धि के लिए भी अपना योगदान देंगे। क्योंकि गौमाता सुरक्षित होंगी, गोपालक समृद्ध होंगे और चरागाह हरे-भरे रहेंगे, तभी हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपराएँ सशक्त बनी रहेंगी।
गोपाष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
जय गोमाता! जय गोपाल!
3
956
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाता के सम्मान, गोपालकों के अभिनंदन एवं चरागाह संरक्षण के पवित्र संकल्प के साथ आयोजित ‘गौमाता, ग्वाल एवं गोपाल महोत्सव’ में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
आज, मंगलवार, 17 नवंबर 2026
स्थान – बडोदिया कलाँ, रामगंज मंडी
आप सभी से विशेष आग्रह है कि कार्यक्रम की गरिमा एवं सुव्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय से पूर्व पधारकर अपना स्थान ग्रहण करें।
इस पुनीत आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए अपना अमूल्य समय, सहयोग एवं सहभागिता प्रदान कर गौसेवा, गोपालक सम्मान और चरागाह संरक्षण के इस सामूहिक संकल्प को नई शक्ति प्रदान करें।
आइए! गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा को सेवा और संकल्प में परिवर्तित करें तथा इस आयोजन को जनभागीदारी का उत्सव बनाएँ।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
4
1,062
गत दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत द्वारा संत श्री राजाराम आश्रम, शिकारपुरा में आयोजित ऐतिहासिक घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’ के भव्य समापन समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होना सौभाग्य का विषय रहा। भारतीय ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनका पाथेय नई प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा।
अनुशासन, सामूहिकता और संगठन शक्ति का प्रतीक यह आयोजन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को साकार करता हुआ सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर पूज्य महंत श्री दयाराम जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद तथा क्षेत्र संघचालक श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल जी एवं प्रांत संघचालक श्री हरदयाल जी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाता के सम्मान, गोपालकों के अभिनंदन एवं चरागाह संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित गौमाता, ग्वाल एवं गोपाल महोत्सव में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
मंगलवार, दिनांक 17 नवंबर, 2026
स्थान - बडोदिया कलाँ, रामगंज मंडी
आइए! गौसेवा और संस्कृति संरक्षण के इस पुनीत आयोजन में सहभागी बनकर इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाएँ।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#गोपाष्टमी
#गोमाता_ग्वाल_एवं_गोपाल_महोत्सव
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
लोकतंत्र की सुदृढ़ता, समाज की जागरूकता और जनहित की अभिव्यक्ति में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सत्य को स्वर देना, जनभावनाओं को मंच प्रदान करना और जनसरोकारों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना पत्रकारिता का मूल धर्म है।
इस अवसर पर लोकतंत्र के सजग प्रहरी समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया जगत से जुड़े कर्मयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
2
5
1,334
Madan Dilawar retweeted
एक समय था जब हमारे देश में अनेक दिवस और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से तय होते थे। लेकिन आज भारत अपनी विरासत को, अपने इतिहास को और अपने नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ गौरवपूर्वक याद कर रहा है।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी



















































