जनता के हितों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जद(यू) प्रदेश कार्यालय में निरंतर आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का लगातार निदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज माननीया मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता जी ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस जनसुनवाई कार्यक्रम का समन्वय पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा जी ने किया।
#JanSunwai #Bihar #JDU #JanataDalUnited
1,036
राज्य में एआई से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य हो रहे हैं।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी के नेतृत्व में इसकी उपयोगिता को स्वास्थ्य सेवाओं में सहायक बनाने की दिशा में कार्य हो रहे हैं।
इसके साथ ही एक्स-रे, सीटी स्कैन और कैथ लैब की सुविधाओं को और सशक्त बनाया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की जाएगी।
@Nishantjdu81
#JDU #bihar #NishantKumar #JanataDalUnited
जनता के साथ आत्मीय संवाद, कार्यकर्ताओं से निरंतर समन्वय और उनका मार्गदर्शन करना एक जननेता की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
इसी कार्यसंस्कृति का निर्वहन करते हुए जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आमजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और उनका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेंद्र बहादुर सिंह जी, श्री लोकप्रकाश सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@NitishKumar @JDUUmeshSingh
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
जनसेवा के प्रति अडिग संकल्प के साथ माननीय निशांत कुमार जी बिहार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
युवा सोच के प्रतीक निशांत कुमार जी बिहार के उज्ज्वल भविष्य हैं।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
माननीय नीतीश जी ने बिहार को फर्श से अर्श तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने दो दशकों के कार्यकाल में उन्होंने राज्य को विकास की नई दिशा देने के साथ-साथ एक नई पहचान भी दिलाई।
आज बिहार की सुदृढ़ आधारभूत संरचनाएँ और विश्वस्तरीय बिहार म्यूजियम इस बदलाव के सशक्त उदाहरण हैं।
'वर्ल्ड्स 100 बेस्ट म्यूजियम 2026' की सूची में बिहार म्यूजियम का विश्व में 9वाँ और एशिया में प्रथम स्थान हासिल करना उनकी दूरदर्शी सोच, विकास के विजन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प लें।
#NationalConstitutionDay
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी आज महुआ में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जागेश्वर राय जी की सुपुत्री के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को स्नेह - आशीष दिया।
#Bihar #NitishKumar
20 वर्षों के सुशासन ने हर बिहारी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। बिहार को अंधकार युग से बाहर निकालने वाले माननीय नीतीश कुमार जी ने प्रदेश का खोया हुआ गौरव और स्वाभिमान लौटाया है।
आज हर बिहारी सिर उठाकर आत्मसम्मान के साथ जीता है। यह हिम्मत और भरोसा यूँ ही विकसित नहीं हुआ है। 20 वर्षों तक दूरदर्शी सोच के साथ निष्ठापूर्वक की गई सेवा ने विकास के कई नए आयाम गढ़े हैं।
विकास की इस यात्रा के साक्षी रहे हर बिहारी के लिए यह कालखंड उत्कर्ष का समय रहा है।
आइए, बिहार के गौरव की इस यात्रा को मिलकर और आगे बढ़ाएँ तथा माननीय नीतीश जी के विचारों के अनुरूप विकसित बिहार के संकल्प को साकार करें।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
कभी डर में जीने वाले बिहार को माननीय नीतीश जी ने भरोसे में बदला है।
अभावों को चुनौतियों में बदलना माननीय नीतीश जी के सुशासन का मूलमंत्र रहा है।
आज बिहार चुनौतियों को अवसरों में बदलकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
अब पार्टी को आगे निशांत कुमार जी ही आगे लेकर जाएंगे। वे हम सबके नेता हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में हम सब उनका सहयोग करते हुए बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
माननीय नीतीश जी और लाखों कार्यकर्ताओं ने जिस पार्टी को खड़ा किया है, अब उसका नेतृत्व निशांत कुमार जी को करना है।
@Nishantjdu81 @SanjayJhaBihar
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
जनता का सम्मान माननीय नीतीश जी के शासन का मूल संकल्प रहा है। उनके लिए जनहितों की रक्षा सदैव सर्वोपरि रही है।
उनके नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा इसी संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ी है।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
होटल ताज, पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI कार्यशाला– ‘AI For Healthier Bihar’ में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों, तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अपने विचार साझा किए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में AI की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की स्थिति की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
लोगों से आत्मीय भेंट का क्रम अनवरत जारी है।
इसी क्रम में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी ने आज पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आमजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की तथा उनका कुशल-क्षेम जाना।
इस दौरान लोगों ने माननीय नीतीश जी के लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन और सुशासन के माध्यम से बिहार की तस्वीर बदलने में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
माननीय नीतीश जी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए बिहार के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेन्द्र बहादुर सिंह जी, श्री लोकप्रकाश सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
47
1,324
राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में माननीय नीतीश जी ने पुलिस पेट्रोलिंग को विशेष प्राथमिकता दी।
हर थाने में पर्याप्त संख्या में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं, डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा संकट की घड़ी में त्वरित सहायता का एक सशक्त माध्यम बनी।
आज इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आम लोगों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बढ़ी है।
@NitishKumar
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
माननीय नीतीश जी के कार्यकाल में नदियों पर बने पुलों ने बिहार के विकास को नई गति प्रदान की।
आवागमन की सुविधाएँ सुदृढ़ हुईं, लोगों के बीच दूरियाँ कम हुईं और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
बिहार को प्रगति की राह पर अग्रसर करने के लिए आभार नीतीश जी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
2005 में बिहार की बागडोर संभालते ही नीतीश जी ने सुशासन की नींव रखी।
राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए उन्होंने योजनाएँ बनाईं और उनका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया।
आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनके कार्य आज भी एक मिसाल हैं।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
माननीय निशांत कुमार बिहार की नई उम्मीद हैं।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। जनसेवा की इसी प्रतिबद्धता और भावना के साथ निशांत कुमार आगे बढ़ रहे हैं।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
21 वर्षों का सुशासन, 21 ऐतिहासिक काम और बिहार के विकास की एक नई कहानी।
कानून-व्यवस्था से लेकर सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन तक, हर क्षेत्र में हुए बदलावों ने बिहार को नई पहचान दी है। महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए अवसर, किसानों की खुशहाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास हुआ है। ये 21 उपलब्धियाँ बिहार की बदलती तस्वीर और विकास की निरंतर यात्रा को दर्शाती हैं।
@NitishKumar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
24 नवंबर 2005 का दिन हर बिहारवासी के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभालते ही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर सुशासन की मजबूत नींव रखी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संकल्पों को साकार करते हुए बिहार को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। आधारभूत संरचनाओं के विकास से लेकर हर व्यक्ति को सशक्त बनाने तक, माननीय नीतीश जी की भूमिका ने बिहार को एक नई पहचान दी है।
@NitishKumar @Nishantjdu81
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited




































