सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी. जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा कि अंतरिम जमानत पर विचार करने से पहले दिल्ली पुलिस का पक्ष सुना जाएगा.
#SupremeCourt #UmarKhalid #SharjeelImam #DelhiRiots #DelhiPolice #SupremeCourtOfIndia #inkhaabr
26
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से मेरठ में आयोजित औद्योगिक परियोजना के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया. इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है.
#YogiAdityanath #UttarPradesh #Meerut #IndustrialDevelopment #Lucknow #inkhabar
33
केरल के सबरीमाला मंदिर स्थित सन्निधानम में त्रिक्कार्थिका पर्व के अवसर पर पारंपरिक दीप जलाए गए. दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला. यह पर्व कार्तिका नक्षत्र के दिन मनाया जाता है, जिसमें दीप जलाकर पूजा-अर्चना की जाती है.
#sabarimala #kerala #thrikkarthika #festivaloflights #Devotion #Spirituality #inkhabar
63
झारखंड सरकार आज विधानसभा के विशेष सत्र में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेगी. इसके लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. सत्र में SIR के साथ-साथ MMDR बिल के खिलाफ भी प्रस्ताव पेश किए जाएंगे.
#Jharkhand #JharkhandAssembly #SIR #MMDRBill #JharkhandPolitics #AssemblySession #inkhabar
28
नोएडा में दरोगा का बेटा नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर गाड़ी चला रहा था। ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गाड़ी रोककर चालान काट दिया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद हेड कांस्टेबल को ही सस्पेंड कर दिया गया। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
#Noida #TrafficPolice #PoliceNews #InKhabar
35
गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। मंदिर के ध्वज के ठीक ऊपर पूर्णिमा का चंद्रमा नजर आया। इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने हजारों भक्त, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
#SomnathTemple #KartikPurnima #Gujarat #InKhabar
27
चीनी की जगह गुड़ खाना बेहतर या शहद? जानें किसकी मिठास में छिपे हैं ज्यादा फायदे
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
inkhabar.com/.../jaggery-vs-…
#HealthTips #HealthyLifestyle #Sugar #Jaggery #Honey #Nutrition #DietTips #inkhabar
33
कौन हैं प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो? जिन्होंने पहना मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 116 सुंदरियों को दी मात!
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
inkhabar.com/entertainment/w…
#MissUniverse2026 #JenniferBarreto #MissUniverse #PuertoRico #MissUniverseWinner #inkhabar
142
मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रशासन की अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां शराब खरीदने पहुंच रहे लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। साथ ही ब्लड टेस्ट भी कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
#MadhyaPradesh #Sagar #HealthCheckup #InKhabar
45
कार्तिक पूर्णिमा की रात लखनऊ के आसमान में दिखा खूबसूरत पूर्ण चंद्रमा। चांद की चमक ने रात के नजारे को और भी मनमोहक बना दिया।
#KartikPurnima #Lucknow #UttarPradesh #InKhaba
36
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय लैब में जांचे गए 37 और राज्य लैब में जांचे गए 287 दवा सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. कुल 324 सैंपल को NSQ (Not of Standard Quality) घोषित किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह नतीजा जांचे गए बैचों तक सीमित है और इससे बाजार में उपलब्ध अन्य दवाओं पर चिंता जरूरी नहीं है.
#CDSCO #Medicines #DrugQuality #NSQ #DrugSafety #inkhabar
55
कर्नाटक के चिक्कोडी में अठानी तालुक के नदी-इंगलगांव गांव में गन्ने के खेतों में आग लगने से करीब 28 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई. हादसे में लगभग 1 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है. दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.
#Karnataka #Chikkodi #SugarcaneFarm #FireIncident #Farmers #Athani #CropLoss #inkhabar
48
गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ में मोती चिरई के पास एक ट्रेलर सड़क डिवाइडर पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया था. ट्रेलर करीब 50 मीटर तक डिवाइडर पर घिसटता रहा, जिसके बाद उसमें आग लग गई. दमकल विभाग ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
#Gujarat #Kachchh #Bhachau #RoadAccident #TrailerFire #FireBrigade #inkhabar
57
दिल्ली-NCR में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ने लगा है. 25 नवंबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह हल्की धुंध छाई रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से राहत मिल सकती है. अधिकतम तापमान करीब 25°C और न्यूनतम 10-12°C रहने की संभावना है. बारिश के आसार नहीं हैं. वहीं, AQI रात 1 बजे 224 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.
#delhiweatherupdate #delhincr #noidaweather #ghaziabad #gurugram #faridabad #DelhiAQI #inkhabar
69
WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय रहें सावधान! सिर्फ ब्राउजर या टैब बंद करने से आपका अकाउंट लॉगआउट नहीं होता। I4C की साइबर सुरक्षा इकाई ने चेतावनी दी है कि अगर आपने कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगइन छोड़ दिया है, तो कोई दूसरा व्यक्ति आपके मैसेज और अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए काम पूरा होने के बाद WhatsApp Web से लॉगआउट जरूर करें और समय-समय पर Linked Devices की जांच करते रहें।
#WhatsApp #CyberSecurity #OnlineSafety #InKhabar
68











