आज उत्तराखंड में 'जंगल राज' है। यहां अपराधियों और सरकार का गठजोड़ बन चुका है।
आम आदमी सुरक्षित नहीं है, बेटियां भी Safe नहीं हैं। वहीं, भ्रष्टाचार में भी इस सरकार ने सारी हदें पार कर दी है।
यहां 5 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 12 हजार गांव घोस्ट विलेज घोषित हो चुके हैं। कई इलाकों में अस्पताल नहीं हैं। डॉक्टर्स की भारी कमी है।
BJP की सरकार राज्य की जल, जंगल, जमीन को बेचने का काम कर रही है।
: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी
📍 दिल्ली
रामशरण नौटियाल जी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षित भी हैं।
रामशरण जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी रहे हैं। इन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को हमेशा आत्मसात किया।
हालांकि, कुछ समय के लिए वे अलग हुए, लेकिन अब फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है।
मुझे पूरा यकीन है कि रामशरण नौटियाल जी के आने से पार्टी को नई दिशा, ताकत और ऊर्जा मिलेगी।
: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी
📍 दिल्ली
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जिस पर सवाल थे, उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है और कल मैंने उनका बयान सुना, जिसमें वे कह रहे हैं कि इस मामले में दोषियों को सजा हो चुकी है।
लेकिन ये आधी-अधूरी जानकारी है, जिनको सजा हुई है वो छोटी मछलियां हैं।
अंकिता ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि मुझ पर किसी VIP को सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा है। मेरी जान खतरे में है और इसके बाद ही अंकिता का मर्डर कर दिया गया।
इस मामले में BJP सरकार ने तमाम बहाने बनाए। यह भी कहा- कोई VIP नहीं था। लेकिन इनकी पार्टी के लोगों ने ही आरोप लगाए थे कि जो राज्यपाल बने हैं, वही कथित VIP है।
कथित VIP को सिक्किम का राज्यपाल बनाया ही इसलिए गया है, ताकि उनसे पूछताछ न की जा सके।
हम इसका विरोध करते हैं। वहीं BJP के जो भी लोग सफाई दे रहे हैं, वो उत्तराखंड को बता दें कि वो VIP कौन था?
: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी
📍 दिल्ली
सदन का सत्र सिर्फ बजट पास करने तक ही सीमित कर दिया गया है।
27 और 28 अक्टूबर- इन दो दिनों के सत्र में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर बजट पास कर दिया जाएगा।
हम चाहते हैं कि सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो, लेकिन हमें वहां अवसर नहीं मिलता है। सारे नियमों को दरकिनार कर दिया जाता है।
: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी
📍 दिल्ली
आज रामशरण नौटियाल जी BJP छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड की प्रभारी @Kumari_Selja जी, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी, उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी और CWC सदस्य @gurdeepsappal जी मौजूद रहे।
रामशरण नौटियाल जी का बहुत स्वागत और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
📍 दिल्ली
उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या जी के पति ने आरोप लगाया है कि रेखा जी के पास 210 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति और एक कंपनी में 80% हिस्सेदारी है।
अगर ये आरोप सही हैं, तो...
⦿ ED, IT और CBI इस मामले में क्या कर रही हैं?
⦿ जांच और छापेमारी की कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी
📍 दिल्ली
आज रामशरण नौटियाल जी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर मैं कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करता हूं।
हमें उम्मीद है कि नौटियाल जी की मौजूदगी से कांग्रेस पार्टी को ताकत मिलेगी।
: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी
📍 दिल्ली
हमारे पुराने साथी रामशरण नौटियाल जी को BJP में घुटन महसूस हुई, वहां का माहौल और काम से इनका मन खिन्न हो गया।
रामशरण नौटियाल जी फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं इनका स्वागत करती हूं।
: कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड की प्रभारी @Kumari_Selja जी
📍 दिल्ली
मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। लेकिन...
⦿ रेखा आर्या को पद से क्यों नहीं हटाया गया?
⦿ आखिर पुष्कर सिंह धामी उन्हें क्यों बचा रहे हैं?
⦿ क्या भ्रष्टाचार के मामले में CM की कोई हिस्सेदारी है?
सच ये है कि धामी सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है।
कांग्रेस लगातार प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठा रही है। इसी के विरोध में हम 27-28 अक्टूबर को उत्तराखंड में यात्रा निकालेंगे और विधानसभा सत्र के दौरान भी हम विधानसभा का घेराव करेंगे।
उत्तराखंड के हक और न्याय के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
: कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड की प्रभारी @Kumari_Selja जी
📍 दिल्ली
सिक्किम के राजभवन में एक ऐसे शख्स को बैठाया जा रहा है, जिसका नाम एक बहुत बड़े स्कैंडल के साथ जुड़ा हुआ है।
अंकिता भंडारी केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, लेकिन उसे आज तक इंसाफ नहीं मिला। इस मामले में BJP के लोगों के Audio आए, VIP का नाम भी आया।
हमें यह झुनझुना थमाया जाता है कि CBI जांच कर रही है, लेकिन CBI ने कभी भी इस केस के सभी Angles पर जांच नहीं की।
VIP के तौर जिस दुष्यंत गौतम का नाम आया, उससे पूछताछ ही नहीं हुई, उल्टा उसे राजभवन में बैठाया जा रहा है, ताकि कोई लीगल एक्शन न हो सके।
: कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड की प्रभारी @Kumari_Selja जी
📍 दिल्ली
पूरे देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं। चुनाव आयोग-ज्ञानेश कुमार पर सवाल खड़े हो रहे हैं और राहुल गांधी जी लगातार 'वोट चोरी' पर बात रख रहे हैं।
SIR पर सिर्फ विपक्ष, जनता, राहुल गांधी जी ने सवाल नहीं उठाए बल्कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। आज तानाशाही का माहौल है और देश में तानाशाह सरकार है।
दिल्ली में INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के दफ्तर जाने की कोशिश की, लेकिन हमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलने नहीं दिया गया।
INDIA गठबंधन के सांसदों ने राष्ट्रपति जी से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन सिर्फ दस लोगों का डेलिगेशन ही उनसे मिल पाया और बाकी सांसदों को विजय चौक पर ही रोक दिया गया।
: कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड की प्रभारी @Kumari_Selja जी
📍 दिल्ली
LIVE: Prominent Personality Joins the Congress Party at the AICC Office, New Delhi xitter.cf/i/broadcasts/1qxoNYDaM…
'अंकिता भंडारी को न्याय दो'
@MahilaCongress की कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष @LambaAlka जी के नेतृत्व में 'कैंडल मार्च' निकालकर अंकिता के लिए न्याय की मांग की।
लेकिन न्याय के लिए उठी आवाज से मोदी सरकार इतना घबरा गई कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
याद रहे- हम पीछे हटने और रुकने वाले नहीं हैं, अंकिता के लिए न्याय लेकर रहेंगे.. संघर्ष जारी रहेगा ✊
📍 कनॉट प्लेस, दिल्ली
"मैं मर गया हूं, मेरा नाम वोटर लिस्ट से काट दो"
• कर्नाटक में SIR के बीच ऐसे 37 लोग मिले हैं, जो खुद को मृत बताकर अपना नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं।
• खास बात है कि इन 37 लोगों को भी पता नहीं कि वो Form-7 भरकर खुद का नाम कटवा रहे हैं।
• इतना ही नहीं - 334 जोड़े एक दूसरे को मृत बताकर वोटर लिस्ट से नाम कटवा रहे हैं।
• मतलब एक व्यक्ति दूसरे को मरा बताकर फॉर्म भर रहा है, फिर वही दूसरा व्यक्ति पहले वाले को मरा हुआ बताकर फॉर्म भर रहा है।
ये है ज्ञानू का 'वोट चोरी' का खेल... SIR की पूरी प्रक्रिया ही इस तरह डिजाइन की गई, जिससे वोट चोरी की जा सके।
पूरी प्लानिंग मोदी और ज्ञानू ने मिलकर की है और निशाने पर आपका वोट का अधिकार है।
मोदी और ज्ञानू मिलकर देश में लोकतंत्र खत्म करने में लगे हैं, लेकिन इनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
देश की जनता सब जान चुकी है, अब हिसाब देने का टाइम आ गया है।
LIVE: Prominent Personality Joins the Congress Party at the AICC Office, New Delhi xitter.cf/i/broadcasts/1nxeLMprq…



